icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461775
Sandeep MehraSandeep MehraFollow7 Oct 2024, 03:40 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फतेहपुर दीपावली धनतेरस पर बाजार जाम, अतिक्रमण व्यापारी परेशान

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर दीपावली के त्यौहारी सीजन में बाजार में धनतेरस के पर्व पर खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बावड़ी गेट से सकड़ी गली मार्ग पूरी तरह से सामान खरीदने वालों के जमघट जैसा लगा। कस्बे में यातायात के दबाव के कारण छतरिया बस स्टैंड से आशाराम मंदिर से आगे बावड़ी गेट और बाजार की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पूरी तरह से यातायात जाम रहे, इन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहन रैंग-रैंग चलते रहे, वहीं पैदल चलने वालों को भी सड़क पार करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बावड़ी गेट से सकड़ी गली मार्ग शहर का व्यस्तम मार्ग है, इस मार्ग पर फैले अस्थायी अतिक्रमण के बढ़ने से दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आया। भीड़-भाड़ के इस मार्ग पर दुपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा आदि के आवागमन के कारण पैदल आवागमन करने वालों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की अनदेखी के चलते दीपोत्सव पर्व पर सबसे व्यस्त मार्ग पर अव्यवस्था का आलम नजर आया; यहाँ आड़े, तिरछे खड़े हाथ ठेले व फैला अस्थायी अतिक्रमण ने रास्ते को छोटा कर दिया, जबकि दुपहिया वाहनों के आवागमन ने समस्या को और बढ़ा रखा था।
0
0
Report
Advertisement

कैथल के बाजारों में धनतेरस पर सोना-चांदी व बर्तनों की खरीदारी तेज

Kaithal, Haryana:धनतेरस पर बाजारों में रौनक, सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ एंकर: दीपावली के महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व से पहले आज धनतेरस का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के अवसर पर कैथل के बाजारों में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं और त्योहार की खुशियों को दोगुना बना रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरी अमृत कलश और आयुर्वेद के साथ प्रकट हुए थे। इसी कारण भगवान धनवंतरी को आरोग्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी के साथ माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में तेरह गुना वृद्धि होती है। इसी विश्वास के साथ लोग नए सामान की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महापर्व का शुभारंभ हो गया है और बाजारों की रौनक ने त्योहार के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
0
0
Report

चांदपुर पुलिस ने नमक के बोरे में छिपी अवैध शराब बिहार भेजने की योजना पकड़ी

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के चांदपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। चेकिंग के दौरान नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 327 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से ट्रक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की तस्करी बिहार में करने की योजना थी। चांदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नमक के बोरियों के आड़ में शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। फिल्मी स्टाइल में बने गुप्त तहखाने से 30 लाख रूपये की 327 अंग्रेजी शराब की पेटी पकड़ी गईं। चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब। शराब तस्करी करने वालों ने ट्रक के ऊपर नमक की बोरियां लाद रखी थी और ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर उसमें शराब तस्करी कर रहे थे। बवनपुरा चौकी पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें नमक के 650 कट्टों के नीचे छिपाकर 327 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी अनिल कुमार पांडेय और कुशीनगर निवासी शीशपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को चंडीगढ़ से लाकर बिहार में बेचने की योजना थी। तस्करी के लिए नमक की बोरियों की आड़ में शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने शराब के साथ 3150 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी कब्जे में लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों में मिठाइयों की मिलावट पहचान का आसान तरीका खाद्य विभाग ने बताया

Chhindwara, Madhya Pradesh:खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकानों में पहुंचकर किया निरीक्षण असली और मिलावटी मिठाइयों की पहचान का बताया तरीका खाद्य विभाग की टीम त्योहारो को लेकर लगातार कार्यवाही कर रही है. ऐसे में धनतेरस के मौके पर अलग अलग मिठाइयों की दुकानों में पहुंचकर असली और मिलावटी मिठाइयों में कैसे पहचान की जा सकती है इसका तरीका भी बताया. बाजारों में त्यौहारों के समय मिलावटी मिठाइयों का दौर भी शुरू हो जाता है जिसे लेकर जिले में अब तक लगभग 200 से अधिक मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट्स और निर्माण कारखानों का निरीक्षण कर दुकानदारों के लाइसेंस एवं साफ-सफाई की जांच की गई है. खाद्य अधिकारी गोपेश मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले खोवे की मिठाई का थोड़ा सा टुकड़ा लें और उसे एक कटोरी में डाल लें. उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसे घोल लें. घुलने के बाद उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें. यदि घोल का रंग काला, गहरा या बैंगनी हो जाता है तो समझिए कि मिठाई में स्टार्च की मिलावट है. वहीं, यदि घोल का रंग पीला हो जाता है तो उसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं है, मिठाई शुद्ध है. त्योहार के समय मिठाई खरीदते समय इस आसान तरीके से आप अपने घर पर ही शुद्धता की जांच कर सकते हैं.
0
0
Report

औरैया पुलिस ने दिया 111 लोगों को लगभग 25 लाख का तोहफा

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow17m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:धनतेरस के दिन औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान , औरैया पुलिस ने 111 खोये/गिरे/चोरी हुए फोन जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए को किया वापस , अपने खोए हुए फोन को वापस पाकर चेहरे खिले । यूपी के औरैया जनपद में धनतेरस के मौके पर पुलिस ने 111 लोगों को ऐसा तोहफा दिया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। दरअसल, जिले की पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के 111 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। ये मोबाइल फोन किसी के खो गए थे, तो किसी के चोरी हो गए थे या फिर कहीं गिर गए थे। लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को जब धनतेरस के दिन उनका फोन मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी ने औरैया पुलिस अधीक्षक, साइबर प्रभारी और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। धनतेरस पर औरैया पुलिस की इस पहल ने 111 परिवारों की खुशियों को दोगुना कर दिया। अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक औरैया
0
0
Report

हरियाणा से बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब फर्जी प्लेट के साथ पकड़ी

Mau, Uttar Pradesh:एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब。 दो पंजाब व एक बिहार की फर्जी नम्बर प्लेट हुई बरामद पुलिस को चकमा देने के लिए पलक छपकते बदलते تھے नंबर प्लेट सरायरखंसी पुलिस ने ताजोपुर के पास पकड़ी शराब लदी आर्टिगा कार。 लगभग 15 लाख रुपये बाज़ारू मूल्य की 45 पेटियों में 540 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद。 फर्जी नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को चकमा देने की थी तैयारी。 एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार。 बरामद शराब की सभी बोतलों पर ''फॉर सेल इन हरियाणा ओनली'' अंकित。 अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने किया खुलासा
0
0
Report
Advertisement

जेरॉन खालसा नगर परिषद में अविश्वास के बाद खाली कुर्सी जीत गई

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के लिये हुए नगर परिषद चुनाव में खाली कुर्सी की हुई जीत वर्तमान अध्यक्ष को गवानी पड़ी अपनी सीट, दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद का है, जहाँ वर्तमान में परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की कुसुम मातादीन पस्तोर चुनाव जीतने के बाद पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष पद पर काबिज हुई थी, लेकिन पार्षदों और अध्यक्ष के बीच ठीक तालमेल ना बैठ पाने के चलते परिषद के सभी 12 पार्षदों द्वारा अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर विगत 4 नवंबर को जेरोन खालसा में खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के लिये मतदान कराया था, जिसके परिणाम आज घोषित किये गए, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को हार का सामना करना पड़ा और खाली कुर्सी 466 वोटों के अंतर से जीत गई, अब इसके आगे की प्रक्रिया में जब तक यहां उपचुनाव निर्वाचन आयोग नहीं कराता है, तब तक जिला प्रशासन द्वारा इस पद पर प्रशासक नियुक्त रहेगा, इस सियासी हार के बाद कुसुम मातादीन पस्तोर के पति मातादीन पस्तोर ने इस हार के लिये अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं और पार्षदों को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
0
0
Report

बस्ती में दरोगा पर रिश्वत के आरोप, वीडियो वायरल, निलंबन

Basti, Uttar Pradesh:जिले में खाकी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। विवेचना के नाम पर रिश्वत मांगने और 50 हजार रुपये लेने के आरोपों से घिरे दरोगा का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक बस्ती ने आरोपी विवेचक सुरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला एक जमीनी विवाद से जुड़े मुकदमे की विवेचना से संबंधित बताया जा रहा है। पीड़ित अब्दुल मन्नान ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को शिकायती पत्र देकर विवेचक दरोगा सुरेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, मुकदमे से संबंधित साक्ष्य और आवश्यक तथ्य उपलब्ध कराने के बावजूद उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दरोगा पिछले करीब पांच महीनों से उन्हें पैसों के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। पीड़ित का दावा है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया तो उन्हें विवेचना रोकने और जेल भेजने की धमकी दी गई। इस कथित दबाव के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए। आखिरकार उन्होंने पुलिस अधीक्षक के सामने पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई और अपनी सुरक्षा की मांग भी की। इस प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई और मामला आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो को लेकर दरोगा सुरेंद्र यादव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, आरोपों के संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कथित तौर पर नाराज हो कर फोन काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह ने दरोगा सुरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि एसपी ने कहा कि पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दो पक्षों में विवाद के मामले में दरोगा एक पक्ष से रिश्वत ले रहा था इस वजह से उन्हें निलंबित किया गया है। फिलहाल, बस्ती में यह मामला पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित को अब निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने का इंतजार है। एसपी ओमवीर ने कहा शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया और कार्यवाही की गई, वीडियो सामने आने के बाद अब पीड़ित मन्नान के प्रकरण की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top