icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, केशवपुरा चौराहे तक अभियान

Kota, Rajasthan:कोटा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम, केडीए (KDA) और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने आज ''एसी वाले गणेश जी'' से केशवपुरा चौराहे तक विशेष अभियान चलाया। निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा और प्राधिकरण सचिव मुकेश चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ​टीम ने शुरुआत में ढोल-ताशे वालों को हटाया और घोड़े वालों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। धोकड़े वाले हनुमान जी मंदिर के पास नाले पर हुए अस्थाई निर्माण के दस्तावेजों की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। इसके बाद केशवपुरा में कपड़ा, डोसा और गन्ने के रस के व्यापारियों के अस्थाई निर्माण तोड़े गए। कार्रवाई देख अन्य अतिक्रमी खुद ही भागने लगे। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे और कई गाड़ियां क्रेन से जब्त कीं।
0
0
Report

नाबालिग से कुकर्म मामला: टोंक कोतवाली में पोक्सो समेत धाराओं में मुकदमा

Tonk, Rajasthan:टोंक शहर के कोतवाली थाना टोंक क्षेत्र में नाबालिग किशोर से कुकर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित किशोर के परिजनों ने कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पहले किशोर को पैसे का लालच दिया और इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर के साथ मारपीट की तथा गला दबाने का भी प्रयास किया। घटना के बाद डरे-सहमे किशोर ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल करवाने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच जारी
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर की 12वीं छात्रा अंबिका भारद्वाज ने CBSE डिजिटल मूल्यांकन पर सवाल उठाए

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में CBSE बोर्ड की छात्रा ने डिजिटल सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं. सीतापुर के सिंघानिया स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अंबिका भारद्वाज ने CBSE बोर्ड के डिजिटल मूल्यांकन पर कई सवाल खड़े किए. इतना ही नहीं CBSE बोर्ड द्वारा बनाए गए डिजिटल मूल्यांकन ऐप पर भी अंबिका भारद्वाज ने गंभीर सवाल खड़े किए. अंबिका भारद्वाज समझाते हुए बताती है कि डिजिटल मूल्यांकन में कम नंबर मिले हैं जबकि उसका कहना है कि उसका आंसर बिल्कुल सही है; फिर नंबर कम क्यों मिले. अंबिका भारद्वाज 12वीं की छात्रा है उसके 84% अंक आए हैं. उसने स्कैन कॉपी निकलवाई तो उसके भी होश उड़ गए कि उसके सही आंसर पर भी सही नंबर नहीं दिए गए. छात्रा अंबिका ने डिजिटल मूल्यांकन पर गंभीर सवाल खड़े किए. फिलहाल अंबिका भारद्वाज ने सीबीएसई बोर्ड के सिस्टम पर ही गंभीर सवाल खड़े किए.
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर पुलिस ने शाहरुख को चेन लूट मामले में गिरफ्तार किया, 25 हजार इनाम घोषित

Noida, Uttar Pradesh:छह मई को इंदिरानगर इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला की चेन लूटने वाले बदमाश शाहरुख को लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया इसपर पहले से ही 25 हजार का इनाम घोषित था 2018 में इसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताकर बालीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को धमकी भी दी थी हिस्ट्रीशीटर मो. शारुख को गाजीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया छह मई को विनय गुप्ता की पत्नी की झपट्टा मार कर चेन लूटी थी। बिना नंबर की बाइक से वारदात की थी। वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। शारुख के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज, शाहगंज, करेली समेत अन्य थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, बमबाजी समेत करीब 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं धमकी मामले में 15 नवंबर 2018 को मुंबई के बांद्रा थाने में रिपोर्ट हुई थी। पुलिस ने 17 नवंबर 2018 को उसे गिरफ्तार किया था。 जमानत पर छूटने के बाद शाहरुख ने 8 जून 2019 को व्यापारी हमदान और 15 मार्च 2020 को फराज पर हमला किया था। 25 हजार का इनाम होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा था। अप्रैल 2020 में करेली के अकबरनगर लूटकांड में आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी
0
0
Report

बिजनौर के अवैध पूल पर बाउंसरों की गुंडागर्दी, ग्रामीणों को पीटा गया

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर—अवैध रूप से चल रहे स्वीमिंग पूल पर बाउंसरो ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दो साल के बच्चे का टिकट मांगने पर हुआ ग्रामीणों और बाउंसरों के बीच झगड़ा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बाउंसरों पर हमला और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि कमरे में बंद कर मारा गया। स्विमिंग पूल के मालिक बदर समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्विमिंग पूल के संचालक के पक्ष में ग्राम प्रधान को धमकाया। मारपीट को लेकर काफी समय तक हंगामा रहा। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह स्विमिंग पूल संचालक से मिलीभगत में हैं।
0
0
Report

बलरामपुर पुलिस ने गोवध-हत्या के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Balrampur, Uttar Pradesh:दो बड़े मामलों में बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई,गोवध और हत्या के मामलों में फरार चल रहे दो वांछित आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर जिले में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित था, जबकि दूसरा हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पहली कार्रवाई कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को बिशुनपुर कला गांव के पास तालाब किनारे एक बोरे में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। मामले में ग्राम चौकीदार नजर मोहम्मद उर्फ राजू की तहरीर पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कई आरोपियों के नाम सामने आए। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अजीम मारूफ उर्फ बैठोले निवासी रनियापुर थाना जरवा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे रजडेरवा बाजार से आगे कोहड़ौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना सादुल्लानगर पुलिस ने हत्या के मामले में की। पुलिस के मुताबिक 14 मई को गोल्हीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान महिलाओं के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे तेज बहादुर यादव पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तेज बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को फरार चल रहे आरोपी रंगीलाल निवासी गोल्हीपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत की गई इन गिरफ्तारियों को पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि वांछित अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा。 बयान - अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय
0
0
Report
Advertisement

गंगोत्री हाईवे हादसा: दो की मौत, तीन घायल; बचाव अभियान जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात्रि करीब 8:15 बजे एक स्वीफ्ट कार वाहन संख्या PB-01F-1733 जो गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी हेल्कुगाड से 200 मीटर आगे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य शुरू किया। वाहन में चालक सहित कुल 05 यात्री सवार थे जिनमें 02 यात्री (01 पुरुष, 01 महिला) की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जबकि चालक समेत 03 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है तथा उनका उपचार किया जा रहा है। वाहन में Sवार यात्री उड़िसा, पंजाब एवं महाराष्ट्र के निवासी हैं।
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया के बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से झटका, हाईकोर्ट ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका की ख़ारिज, शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका, 25 हजार रुपए की इनामी शालिनी श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी अग्रिम जमानत याचिका, हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा सरकारी कार्यालयों को आदेश बेचने खुली दुकान नहीं बनने दिया जाएगा, तत्कालीन बीएसए के ऊपर लगाए आरोपों को हाईकोर्ट ने गंभीर माना, कोट ने कहा मामले की जांच में साक्ष्य भी याची के विरुद्ध पाए गए हैं, जस्टिस विक्रम डी चौहान की सिंगल बेंच ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, देवरिया के कृष्ण मोहन सिंह, ओंकार सिंह और अपर्णा तिवारी 2016 में सहायक शिक्षक नियुक्त हुए थे, बाद इनकी नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया, जिसको तीनों की तरफ से हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुनौती दी गई, फरवरी 2025 में नियुक्ति निरस्त करने के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए पुनर्विचार का आदेश दिया, हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए बीएसए पर याचियों से 16- 16 लाख रुपए लेने का आरोप है, रुपए लेने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने के चलते कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या कर लिया, मृतक की पत्नी ने इन्हीं आरोपों को लेकर तत्कालीन बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, हाईकोर्ट ने फिलहाल सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में याची को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

चंदननगर कॉरपोरेशन के 30 तृणमूल councillors इस्तीफा; बोर्ड टूटा, सत्ता हिली

Noida, Uttar Pradesh:हुगली ज़िले में मेयर सहित चंदननगर कॉरपोरेशन के 30 तृणमूल काउंसिलरों का इस्तीफा।राज्य में पहला कॉरपोरेशन बोर्ड टूटा। विधानसभा चुनाव में तृणमूल हार गई है। चंदननगर में भी तृणमूल प्रत्याशी इंद्रनील सेन की हार हुई है। उसके हार से कॉरपोरेशन की हालत डगमगा गई है। 33 न. वार्ड के चंदननगर कॉरपोरेशन में 31 तृणमूल काउंसिलर थे और दो सीपीआईएम के। शुक्रवार सुबह पांच काउंसिलरों ने इस्तीफा दे दिया। और रात में 25 लोगों ने कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन स्निग्धा रॉय को इस्तीफा सौंप दिया। काउंसिलरों ने मेल के जरिए इस्तीफा कमिश्नर को भी भेज दिया। नियम के मुताबिक चेयरपर्सन इस्तीफा कॉरपोरेशन के कमिश्नर तक पहुंचाएंगी। इस्तीफा देकर चंदननगर के निवर्तमान मेयर राम चक्रवर्ती ने कहा, "विधानसभा चुनाव में हमारी हार हुई है। जनता का फैसला सिर-माथे लिया है। उसके बाद भी हमने सोचा था कि पूरे निगम की सेवाएं जारी रख पाएंगे। लेकिन पूरे नगर विकास विभाग से निर्देश दिया गया कि नगरपालिका के खर्च का ऑडिट होगा। आर्थिक आज़ादी भी नहीं रही। चाय का मामूली खर्च, गाड़ियों के तेल का खर्च, वो भी हमें नहीं मिल रहा था। नागरिकों को सेवा देने में समस्या होगी, यह सोचकर कुछ दिन इंतजार करने के बाद हमने इस्तीफा लेने का फैसला किया। अगर कोई काम ही नहीं कर सकते तो कुर्सी पकड़कर बैठे रहने का कोई मतलब नहीं है। नागरिकों को हमें जवाब देना होगा। इसलिए यह फैसला। हमारे इस्तीफे के लिए किसी ने ज़ोर नहीं डाला। नई सरकार बनी है, उम्मीद है वे लोगों की सेवा पर ध्यान देंगे। चंदननगर बहुत सुंदर शहर है। इस शहर की रक्षा सबको मिलकर करनी होगी। चुनाव में जीत-हार लगी रहेगी।”हालांकि चंदननगर कॉरपोरेशन के एक और तृणमूल काउंसिलर ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वही वहां के सीपीएम के दो काउंसिलरों ने भी इस्तीफा नहीं दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top