icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

जसपाल राणा के निधन पर खेल जगत में भारी शोक

Noida, Uttar Pradesh:देश के महान निशानेबाज, पद्मश्री और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा जी का असामयिक निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से पूरे खेल जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। जसपाल राणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम हमेशा बुलंदियों पर रखा। एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ उन्होंने एक कोच के रूप में देश को मनु भाकर जैसी अद्भुत खेल प्रतिभाएं दीं, जिन्होंने वैश्विक पटल पर तिरंगा लहराया। इस दुखद घड़ी पर उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि 'जसपाल राणा जी کا जाना संपूर्ण खेल जगत और हमारे उत्तराखंड के लिए एक ऐसा शून्य है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उनका मार्गदर्शन इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। खेल जगत के इस अपूरणीय क्षति पर हमारी पूरी टीम की ओर से भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। बाइट रेखा आर्य खेल मंत्री
0
0
Report
Advertisement

बिहार प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों के प्रमोशन से नौकरशाही में बड़े बदलाव की उम्मीद

Patna, Bihar:प्रमोशन सूची में बिधु भूषण का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे बिधु भूषण बने IAS अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े निशांत के दो डिप्टी अधिकारियों को भी प्रमोशन कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना। वर्षों की सेवा के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मिला बड़ा सम्मान। प्रमोट हुए अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना प्रशासनिक महकमे में इस फैसले के बाद उत्साह का माहौल कई जिलों में पदस्थापित अधिकारियों के करियर को मिली नई उड़ान बिहार सरकार के इस फैसले से नौकरशाही में बड़े बदलाव के संकेत
0
0
Report

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुक्रवार को पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. जिस पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ थाना पुलिस को नहर पटरी पर एक बदमाश के बाइक पर सवार होकर आने की सूचना मिली. सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी और जब बदमाश को सामने से आते हुए देखा, तो उसे रुकने का इशारा किया. लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश की. जिस पर पुलिस ने फायरिंग कर दी. बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी. जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बदमाश को मौके से दबोच लिया. तलाशी के दौरान बदमाश के पास एक तमंचा व एक बाइक बरामद हुई. बाबूगढ़ पुलिस की ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की गई इस कार्रवाई में बदमाश के घायल होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है.
0
0
Report

सरंडा वन क्षेत्र के लिए वनाधिकार पट्टा और सुविधाओं की मांग—राज्यपाल से मुलाकात

Ranchi, Jharkhand:सरंडा वन क्षेत्र में वनाधिकार पट्टा और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सरंडा वन क्षेत्र में वर्ष 2005 से पहले से रह रहे लोगों को Forest Rights Act 2006 के तहत वनाधिकार पट्टा दिया जाए तथा संविधान प्रदत्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बारला ने कहा कि सरंडा वन क्षेत्र में रहने वाले लोग पिछले लगभग 35 वर्षों से वनभूमि पर निवास कर रहे हैं। वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत कई बार दावा प्रस्तुत किए जाने के बावजूद आज तक वनाधिकार पट्टा निर्गत नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वे इस पर संज्ञान लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

मोदी ने NDA सरकार के महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ाने का दावा किया

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पिछले 12 वर्षों में NDA सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और यह हर क्षेत्र में दिखाई देता है। वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और शासन तक, महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। NDA सरकार की कोशिशें सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण पर आधारित हैं। उन्होंने ऐसा माहौल बनाने में मदद की है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकें और राष्ट्र-निर्माण में और भी मज़बूती से योगदान दे सकें।"
0
0
Report

जमुई में खान सर-रोशन आनंद विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कठोर कार्रवाई की घोषणा

Jamui, Bihar:जमुई :पटना में चर्चित शिक्षकों खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री Mithilesh Kumar Tiwari ने बड़ा बयान दिया है। जमुई पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग संस्थान का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा देना है, न कि विवाद और लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग संचालक पढ़ाई से भटककर लड़ाई और विवाद की राह पर पहुंच गए थे, जिसे सरकार गंभीरता से ले रही है। लिहाजा बिहार सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के निर्देश पर ऐसे मामलों में कड़ा एक्शन लिया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की हरकत करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीति, व्यक्तिगत विवाद और शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी。
0
0
Report

खाना बनाने को लेकर झगड़े में पत्नी ने पति पर खौलता पानी डाल दिया

Bharatpur, Rajasthan:डीग: खाना बनाने की बात पर बवाल, पत्नी ने पति पर फेंका खौलता लाल मिर्च वाला पानी*\nचेहरा-गला-सीना झुलसा, हालत गंभीर, RBM रेफर, वारदात कर आरोपी पत्नी फरार\n\nडीग जिले के नगर थाना इलाके के नगर कस्बे में बुधवार को खाना बनाने की बात पर हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी जूली ने पति वरदीन पर खौलता हुआ लाल मिर्च वाला पानी फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे वरदीन को पहले नगर अस्पताल, फिर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वारदात के बाद आरोपी पत्नी बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।\n\nवरदीन की मां गुड्डी ने बताया- मेरा बेटा वरदीन चप्पल बेचने की रेहड़ी लगाता है। दोपहर 2 बजे घर आया और पत्नी जूली से खाना बनाने को कहा। मना करने पर दोनों में झगड़ा हुआ। वरदीन ने जूली से मारपीट कर दी।\n\nगुस्से में जूली रसोई में गई। बर्तन में पानी गर्म किया और उसमें लाल मिर्च भी डाल दी। वरदीन के पूछने पर बोली- "मैगी बना रही हूं।" पानी उबलते ही जूली बर्तन लेकर वरदीन के पीछे भागी। बचने को भागे वरदीन पर उसने खौलता पानी डाल दिया।\n\nवरदीन का चेहरा, गला और सीना बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और झुलसे वरदीन को नगर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आरबीएम भरतपुर रेफर कर दिया।\n\nघटना के समय वरदीन, जूली और बच्चे घर पर थे। वरदीन के पिता मंगतू और मां गुड्डी बाहर गए थे
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के खेतों की कटीले तार से मासूम राजन की मौत, जांच जारी

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए प्रतिबंधित ब्लेडदार तार में फंसकर एक मासूम की मौत हो गयी। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मैनी में एक नाबालिग की लापरवाही और खेतो में बिछे मौत के जाल ने कक्षा दो के छात्र राजन (7) की जान ले ली। बताया जा रहा है कि राजन मोहल्ले के ही एक किशोर के साथ बाइक पर बैठकर खेतो की ओर घूमने गया था। बाइक पर नाबालिक चालक का भाई व राजन थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बेटर मार्ग पर खेत के किनारे गिर गई। खेत की मेड़ पर कटीले तार लगे थे। इसमें राजन बुरी तरह उलझ गया और उसका एक पैर भी कट गया। खून बहता देख नाबालिक चालक मौके से भाग गया। राजन वही तड़पता रहा। करीब एक घंटे बाद परिजनों को पता चला। दादा नत्थू लाल मौर्य उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे राजन की मौत हो गयी। अभी तक मृतक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले में जांच की जा रही है। खेत मालिक पर कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

फिरोजाबाद शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत सुरक्षित

Firozabad, Uttar Pradesh:आरोपियों के फोटो ब्लर करके चलाएं सूत्रों से यह फोटो मिले हैं पुलिस कुछ देर में करेगी खुलासा शताब्दी ट्रेन पर पथराव UP के फिरोजाबाद जिले में लखनऊ से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट शताब्दी एक्सप्रेस (12003) पर bृहस्पतिवार कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच हुई इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई क्योंकि पत्थर लगने से जिस कोच का शीशा टूटा, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सफर कर रहे थे, उसी ट्रेन के ई-1 कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत जिस हिस्से में बैठे थे, पत्थर उसी खिड़की पर लगा। घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है, हमारे संवाददाता की घटना स्थल से रिपोर्ट देखिए
0
0
Report

हापुड़ - अंतर्राज्य वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल सहित दो गिरफ्तार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow10m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां बाबूगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान बाबूगढ़ पुलिस की बनखंडा के पास अन्तर्राज्य वाहन चोरों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किए गया है। जिनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल दो तमंचे 4200 रुपए की नगदी बरामद की है। ये शातिर बदमाश उत्तराखंड यूपी व आसपास के तमाम जनपदों में वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को कारित किया करते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम शगुन व देवेश हैं। देवेश उर्फ कुक्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
Advertisement

1100 किलो फलों के महाभोग के साथ महाकाल मंदिर में गुरु बृहस्पतिवार विशेष पूजा

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर प्रांगण में सजा 1100 किलो फलों का भव्य उत्सव, गुरु बृहस्पतेश्वर को लगा 31 प्रकार के फलों का महाभोग अधिक पुरुषोत्तम मास के चौथे बृहस्पतिवार पर विशेष पूजन-अर्चन, महाआरती के बाद भक्तों में बांटा गया प्रसाद उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में अधिक पुरुषोत्तम मास के चौथे बृहस्पतिवार पर गुरु बृहस्पतेश्वर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महाकाल मंदिर प्रांगण में 1100 किलो फलों से भव्य फल उत्सव सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर के पुजारी नवनीत गुरु के अनुसार भगवान गुरु बृहस्पतेश्वर को 31 प्रकार के फलों का महाभोग अर्पित किया गया। इसके पूर्व भगवान का विभिन्न रसों से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती संपन्न हुई। फल उत्सव के तहत महाकाल मंदिर प्रांगण में विभिन्न फलों की आकर्षक सजावट की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। महाआरती के बाद भगवान को अर्पित महाभोग और प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया。 मंदिर के पुजारी नवनीत गुरु ने बताया कि अधिक पुरुषोत्तम मास में आयोजित विशेष अनुष्ठानों की श्रृंखला में यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालुओं ने भगवान गुरु बृहस्पतेश्वर से सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top