461001
नर्मदापुरम में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत पर मचा हड़कंप
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में माइनिंग विभाग और पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही जिससे नर्मदापुरम में मची हलचल। मगरिया पूल के पास ग्राम बांद्राभान में अवैध रेत को उत्खन्न पर हुईं कारवाई और जेसीबी से बड़े बड़े गड्डे कर रहे है, अभी कार्यवाही जारी है। इसके बाद घानाबड़ ईट भट्ठे के पास पड़ी अवैध रेत पर भी कारवाई की तैयारी, विभाग द्वारा की जा रही है। बांद्राभान रोड से अवैध उत्खनन की शिकायते निरंतर मिल रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के बयान पर सियासत चरम पर, माफी पर विरोध
Srinagar, Uttarakhand:जम्मू कश्मीर में सियासत तेज हो गई हैं एनसी पीडीपी एक दूसरे पर आरोप और प्रति आरोप लगा रहे हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दिल्ली के बयान की जम्मू-कश्मीर में काफी मुखालफत हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में पलट-चलना बनता है क्योंकि वहाँ आतंकवाद है जबकि दिल्ली में ऐसा नहीं होना चाहिए था, जिसके बाद इस बयान की मुखालफत काफी हुई। अब महबूबा मुफ्ती को आगे आकर लोगों को माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने कहा कि उनका बयान अगर गलत लोगों को लग रहा है तो उन्हें कश्मीरी अवाम से माफ़ी है। उन्होंने बिना नाम लिए ओमर अब्दुल्लाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अफज़ल गुरु को फाँसी देने वालों के दस्तखत में शामिल नहीं थीं। इस माफी को लेकर भी अब एनसीपीडीपी पर सवाल उठ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्लाह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने लोगों से अभी भी माफ़ी नहीं मांगी हैं। ओमर ने कहा महबूबा मुफ्ती ने बोला कि अगर लोगों को लग रहा है कि उन्होंने गलत बात कहीं है तो उन्हें माफ़रत है, ना कि वह माफी मांग रही हैं।0
0
Report
ब्लैक सी हमले में कानपुर मर्चेंट नेवी अफसर की मौत, पार्थिव शरीर अभी भारत नहीं आया
Kanpur, Uttar Pradesh:ब्लैक सी हमले में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 18 जुलाई को ब्लैक सी में रूस के एक पोर्ट की ओर जा रहे कार्गो शिप पर हुए हमले में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मौत हो गई है, जिसके 10 दिन बीत जाने के बाद भी पार्थिव शरीर भारत न आने पर परिजन उसे जल्द स्वदेश लाने की गुहार लगा रहे हैं। 7-8 दिन तक नहीं आई कॉल के बाद परिजनों की छानबीन से यह जानकारी मिली है कि हादसे के बाद 17-18 जुलाई के समय से संपर्क नहीं हो पाया, और परिवार बेहद परेशान हो गया। सागर के फूफा के जीजा और भाई ने मर्चेंट नेवी के दफ्तर में संपर्क कर पता लगाया, जिसके बाद 21 जुलाई को साथ काम करने वाले एक व्यक्ति और फिर डीजी शिपिंग कार्यालय के जरिए इस अनहोनी की पुष्टि हुई। पत्नी शालू गुप्ता का कहना है कि उनके पति शिप पर गए थे और 17 तारीख की कॉल के बाद 7-8 दिन तक कोई फोन न आने पर परिजनों ने खोजबीन की, तब सब कुछ मालूम पड़ा, लेकिन वे अपने पति को अपनी आंखों से देखकर ही यकीन करेंगी। वहीं घर पर अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रही उनकी 5 साल की बेटी मासूमियत से कह रही है कि पापा शिप पर हैं।0
0
Report
गरुड़ में तेज बाइक हादसा: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Bageshwar, Uttarakhand:बागesh्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गरुड़ फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बैजनाथ से गागरीगोल की ओर जा रहे थे। गरुड़ फायर ब्रिगेड स्टेशन के निकट अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पैराफिट से जा टकराई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
एटा में कांवड़ यात्रा सुरक्षा: CCTV निगरानी और कड़े इंतजाम, शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट मोड़ पर, 30 जुलाई से श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शुरू होने को लेकर एटा पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां की तेज। सावन माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से हर सावन के सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के किए कड़े इन्तजाम, एटा SSP डॉ. इलामारन जी0 के निर्देशन में लगातार पूरे कांवड़ रूट का किया जा रहा निरीक्षण। एटा SSP बोले कांवड़ रूट और मुख्य चौराहों पर CCTV कैमरों से रखी जायेंगी पैनी नजर। सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें और इंटर-डिस्ट्रिक्ट व इंटर-स्टेट समन्वय पर विशेष रहेगा फोकस। अगर समुदाय द्वारा हुड़दंग/हरकत की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं SSP ने जनपदवासियों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है (डॉ0 इलामारन जी0, SSP एटा).0
0
Report
चूरू रतनगढ़ में सैनिटरीवेयर दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले के रतनगढ़ में देर रात सैनेटरी वेयर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया, वहीं आग से आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं पालिका की दमकल और मौके पर मौजूद लोगों ने विभिन्न तरीकों से आग पर काबू पानी का प्रयास किया। रतनगढ़ के वार्ड 16 में गंगाराम हॉस्पिटल के सामने स्थित सैनिटरी वेयर की दूकान में आग लग गई। दुकान मालिक संजय काछवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। लेकिन सूचना मिलते ही पालिका दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं आग से दुकान में रखा बिजली पानी फिटिंग का सामान एवं सेनेट्री वेयर समान जलने से नुकसान होने की सम्भावना है। कितना नुक्सान हुआ, इसका आंकलन आज दुकान मालिक द्वारा पुरी जानकारी लेकर ही किया जाएगा।0
0
Report
ABVP ने कोतवाली के बाहर 35 घंटे से धरना, SHO-हेडकांस्टेबल हटाने की मांग
Jaisalmer, Rajasthan:ABVP के कार्यकर्ताओ का 35 घंटा से धरना जारी SHO व हेडकॉस्टेबल को हटाने करने की मांग पर दिया जा रहा हे धरना जैसलमेर शहर कोतवाली थाने के बाहर ABVP के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया जा रहा हे । कार्यकर्ता ने कोतवाली थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल को तुरंत हटाने की करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले कार्यकर्ता ज्ञापन देने जिला कलेक्टर और एसपी के पास गए थे, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात न होने पर आक्रोशित होकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ABVP का आरोप है कि कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा की सूचना देने गए कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने थाने में धक्का-मुक्की, अभद्रता करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया। ABVP द्वारा जिला कलेक्टर व SP के नाम तैयार किए गए ज्ञापन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जैसलमेर में एक भव्य एवं शांतिपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन तय किया गया था। नियमानुसार, ABVP के कार्यकर्ता 26 जुलाई को दोपहर लगभग 1:00 बजे केवल इस तिरंगा यात्रा की पूर्व लिखित सूचना (अनुमति) देने कोतवाली थाना गए थे। आरोप है कि सूचना स्वीकार करने के बजाय थानाधिकारी सुरजाराम और हेड कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को बिना किसी वैधानिक कारण के थाने के अंदर बैठा लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की, उनका गला पकड़ा, अत्यंत अभद्र भाषा व गाली-गलौज का प्रयोग करते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 'कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा का विरोध राष्ट्र का अपमान' ABVP के विभाग संयोजक कर्णपाल सिंह कोटड़ा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का विरोध करना और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश के वीर सैनिकों के बलिदान का घोर अपमान है। पुलिस अधिकारियों का यह कृत्य न केवल पुलिस महकमे की छवि धूमिल करता है, बल्कि इससे आमजन की राष्ट्रीय भावनाएं भी आहत हुई हैं। उग्र आंदोलन और अनशन की चेतावनी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध यथाशीघ्र निलंबन की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो ABVP उग्र आंदोलन, प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी。0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने आनंद घाट पर लगाई आस्था की डुबकी
Kanpur, Uttar Pradesh:शुक्लागंज (उन्नाव)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा तट स्थित आनंद घाट पर आज बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान कर गुरु पूजन, दान-पुण्य एवं पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं देश की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों तथा पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आनंद घाट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। गंगा तट पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।0
0
Report
साधु से मारपीट कर कुटी पर समान जलाने व पैसे छिनने का आरोप हनुमानदल ने की कार्रवाई की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव इख्तियारपुर भूड़ में प्रीतम दास साधु अपने आश्रम पर विश्राम कर रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा पीतम दास के साथ मारपीट करने वह आश्रम की कुटी में रखे सामान को जलाने एवं पैसे छिनने का आरोप लगा है जिसकी सूचना के तुरंत बाद हनुमान दल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र किरण महाराज जी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा की पुलिस द्वारा जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।0
0
Report
गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ ने गुरु समाधियों को श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Pays Tribute At Guru Samadhis On Guru Purnima0
0
Report
Advertisement
गौतमबुद्धनगर में कांवर यात्रा-2026 के लिए police-prashasan अलर्ट और सुरक्षा योजना
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित सभी कांवड़ शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं。 उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिविरों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है。 अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस के साथ-साथ नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग भी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, ताकि करंट या अन्य किसी दुर्घटना की संभावना न रहे और श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित होकर अपनी यात्रा संपन्न कर सकें।।0
0
Report
ओवरलोड ट्रक VIP गेट से गुजरते, टोल प्लाजा पर सख्त चेक की मांग तेज
Jaunpur, Uttar Pradesh:वीआईपी गेट से धड़ल्ले से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक, टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव स्थित जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियमों को दरकिनार कर ओवरलोड ट्रकों को वीआईपी लेन से लगातार निकाला जा रहा है, जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर स्थापित धर्मकांटा (वजन मापने की व्यवस्था) होने के बावजूद कई ओवरलोड वाहनों का वजन नहीं कराया जाता। आरोप है कि ऐसे ट्रकों को सीधे वीआईपी गेट से निकाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय इस तरह के वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमों के अनुसार सभी भारी वाहनों की जांच और वजन किया जाए तो ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लेकिन कथित अनियमितताओं के चलते सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा टोल प्लाजा पर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। वही मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह बात पता चला है टीम गठित कर मामले की जांच करवाई जा रही है और इस तरह के मामले पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भीड़ ने बनाए नए रिकॉर्ड के संकेत
Mathura, Uttar Pradesh:गिरिराज तलहटी में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान हुआ परिक्रमा मार्ग (मथुरा)। ब्रज के प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गोवर्धन धाम में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गिरिराज महाराज की पावन तलहटी में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पूरा 21 किलोमीटर का परिक्रमा मार्ग भक्तों से खचाखच भरा हुआ है और ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो समूचे परिक्रमा मार्ग पर एक अखंड 'मानव श्रृंखला' बन गई हो। 'राधे-राधे' और 'जय गिरिराज महाराज' से गूंजायमान हुई घाटी। भीषण गर्मी और धूप की परवाह किए बिना परिक्रमार्थी नंगे पैर, गाते-बजाते और नृत्य करते हुए गिरिराज जी की सप्तकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। चारों तरफ केवल "राधे-राधे" और "जय गिरिराज बाबा" के जयकारे गूंज रहे हैं। परिक्रमा मार्ग के प्रमुख मंदिरों—मानसी गंगा, दानघाटी मंदिर, मुखारविंद मंदिर, और जतीपुरा—में विशेष विद्युत साज-सज्जा और अलौकिक शृंगार किया गया है, जहाँ श्रद्धालुओं को गिरिराज महाराज के दिव्य दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। पिछले गुरु पूर्णिमा मेले के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी मेले की शुरुआत से ही जिस तरह भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, उससे अनुमान लगा रहा है कि इस वर्ष यह संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं: सुरक्षा एवं निगरानी के लिए पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों व वॉच टावरों के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। जनसुविधाएं: भीषण गर्मी को देखते हुए परिक्रमा मार्ग में शीतल पेयजल, छाया, मेडिकल कैंप, और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यातायात व बैरिकेडिंग: श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था की गई है। राजकीय दर्जा प्राप्त यह मुड़िया पूर्णिमा मेला ब्रजमंडल को भक्तिरस में सराबोर कर रहा है और दिन-रात लाखों कदम गिरिराज जी की भक्ति की ओर बढ़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
LDA ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर से कार्रवाई, 30 बीघा में पांच प्लॉट ध्वस्त
Lucknow, Uttar Pradesh:LDA का अवैध निर्माणों पर एक्शन BKT क्षेत्र में 30 बीघा में की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त LDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग हटाई पारा क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बने 2 व्यावसायिक निर्माण सील आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो प्वाइंट के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई पूर्वीदीन खेड़ा में दुकानों और कमरों के अवैध निर्माण को किया गया सील0
0
Report
अबूझमाड़ के सोनपुर नदी पर पुल नहीं, बरसात में ग्रामीण जीवन जोखिम में
Narayanpur, Jharkhand:एकर - छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त घोषित किए जाने के बाद अबूझमाड़ में विकास के नए दौर की उम्मीदें जगी थीं। सरकार लगातार सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का दावा कर रही है, लेकिन जिला मुख्यालय नारायणपुर से महज 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सोनपुर की तस्वीरें इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां आज भी बारिश के मौसम में ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। मानसून की शुरुआत के साथ ही सोनपुर नदी पूरे उफान पर है। नदी पर पुल नहीं होने के कारण सोनपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने, राशन लाने और जंगलों से एकत्रित महुआ, इमली, तेंदूपत्ता तथा शहद जैसे वनोपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए तेज बहाव वाली नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर वनोपज बाजार तक नहीं पहुंचा तो उनकी महीनों की मेहनत बेकार हो जाती है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। वहीं जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि सरगीपाल मार्ग स्वीकृत हो गया है साथ ही कुकुर नदी पर पुल निर्माण कि स्वीकृति भी मिल गई है बारिश के बाद निर्माण के कार्य किये जायेंगे जिससे ग्रामीणों को बहुत जल्द सुविधा मिल जाएगी वी. ओ. 01 - सबसे अधिक चिंता स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है। यदि किसी ग्रामीण की अचानक तबीयत बिगड़ जाए या कोई गंभीर मरीज हो, तो उसे अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ग्रामीण मरीज को कंधों पर उठाकर उफनती नदी पार करते हैं, जिसके बाद ही उसे वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा सकता है। जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में भी नदी की तेज धारा में कई लोगों की जान चली गई है, लेकिन अब तक न तो यहां पुल का निर्माण हुआ है और न ही बारिश के दौरान कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नक्सलवाद समाप्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और वर्षों पुरानी पुल की मांग पूरी होगी। लेकिन आज भी सोनपुर नदी पर पुल का अभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। हर वर्ष करीब दो महीने तक पूरा इलाका मुख्यधारा से कट जाता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सोनपुर नदी पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी से मुक्ति मिल सके। अब जबकि क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, ग्रामीणों का कहना है कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी होगा जब बुनियादी सुविधाएं गांव तक पहुंचें और लोगों का जीवन सुरक्षित बने। बाइट 01 ग्रामीण बाइट 02 ग्रामीण बाइट 03 नम्रता जैन, कलेक्टर0
0
Report
दमोह में महिला की मौत: ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप, पिता का दावा
Damoh, Madhya Pradesh:महिला की जहर से मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप.. एंकर/ दमोह जिले में एक और महिला की मौत के बाद उसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे है। मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के तरावली गांव का है यहां 20 साल की महिला पूजा रजक को देर रात जिला अस्पताल लाया गया जिसने जहर पिया हुआ था, अस्पताल में डॉक्टर्स ने पूरी कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। पूजा की मौत के बाद उसके पिता और मां ने गंभीर आरोप लगाए है उनके मुताबिक पूजा के पति धर्मेंद के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है जिसके बारे में महिला को पता चल गया और तब से वो उसे परेशान करते थे मंगलवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पूजा के पति ने मारपीट की जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें फोन कर बताया और उसके बाद जहर पी लिया। वहीं मृतिका के पति धर्मेंद्र के मुताबिक सब कुछ ठीक था वो एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था घर लौट कर आया तो पूजा ने जहर पी लिया था उसे दमोह लेकर आए लेकिन बचा नहीं पाए , पति ने सारे आरोपों को नकारा है।जिला अस्पताल से महिला की मौत की सूचना पथरिया पुलिस थाने भेजी गई है और अब पुलिस मामले की जांच करेगी। बाइट/ तुलसी राम रजक ( मृतिका का पिता) बाइट/ धर्मेंद्र रजक ( महिला का पति) बाइट/ डॉ बहादुर सिंह ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
Advertisement
