461223
MP के बानापुरा में झुका पेड़ बना खतरा
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सिवनी मालवा उपनगर बानापुरा में, शंकर मंदिर के पास वार्ड नंबर 2 में लगातार बारिश के कारण एक पेड़ खतरनाक रूप से झुक गया है। पानी के भराव से पेड़ का वजन बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भय का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने कई बार प्रशासन से पेड़ हटाने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिवाली पर मंत्री ने सुनील लोधी को पल्सर बाइक गिफ्ट कर दी, आंखों का इलाज भी शुरू
Sagar, Madhya Pradesh:एंकर- प्रसिद्ध भजन 'मैंने तेरे भरोसे हनुमान' से पहचान बनाने वाले भजन गायक सुनील लोधी को दिवाली के मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खास तोहफा दिया। मंत्री ने सुनील लोधी की बाइक खरीदने की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें पल्सर मोटरसाइकिल भेंट की। वीओ- दरअसल गायक सुनील लोधी मंत्री गोविंद राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी के ही निवासी है और दिवाली के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुनील लोधी को मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्होंने सुनील से उनकी ख्वाहिश पूछी। सुनील ने बताया कि उनकी इच्छा एक पल्सर बाइक खरीदने की है। यह सुनते ही मंत्री ने तत्काल उन्हें पल्सर बाइक गिफ्ट करने का फैसला किया। बाइक मिलने की खुशी में सुनील लोधी ने अपने खास अंदाज में गाना भी सुनाया। उन्होंने बुंदेली अंदाज में गाया— 'पल्सर की शौकीन दुनिया, मोरे पास तो साइकिल तक नैया।' उनके इस गीत ने वहां मौजूद लोगों का समां बांध दिया और माहौल खुशनुमा हो गया। इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से सुनील लोधी की आंखों का इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सुनील की आंखें ठीक हों और वह खुद अपने हाथों से बाइक चलाएं। दिवाली के मौके पर मिला यह उपहार सुनील लोधी के लिए यादगार बन गया। भजन गायकी के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाने वाले सुनील की छोटी-सी ख्वाहिश पूरी होने का यह पल चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
जसवंत यादव के निधन से गहरा दुख, मदन राठौड़ बोले आतंकवाद-नक्सल खत्म करना सरकार की प्राथमिकता
Alwar, Rajasthan:अलवर। बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक हस्तियों के उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 6 बजे भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि जसवंत सिंह यादव उनके बेहद अच्छे मित्र थे। दोनों ने विधानसभा में भी साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह यादव का सभी के साथ आत्मीयतापूर्ण व्यवहार था। वे स्पष्ट वक्ता, दबंग व्यक्तित्व के धनी और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपनी बात पूरी स्पष्टता और मजबूती के साथ रखते थे। मदन राठौड़ ने भावुक होते हुए कहा कि पता नहीं उन्हें ऐसी कौन-सी बीमारी हो गई कि वे हम सबको छोड़कर चले गए। उनका जाना ऐसी क्षति है, जिसका दुख और वियोग हमेशा रहेगा। आज भी विश्वास नहीं होता कि वे हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भी वे जसवंत सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे। उस समय उम्मीद थी कि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। चिकित्सकों ने भी उनके ठीक होने का भरोसा दिलाया था, लेकिन विधि के विधान के आगे किसी की नहीं चलती। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डॉ. Jasवंत सिंह यादव ने अपने जीवन में जो आदर्श और मार्ग स्थापित किए हैं, वे आगे भी लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मदन राठौड़ ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। बाइट : मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। बाइट कार में : मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।0
0
Report
यूनियन बैंक राजगढ़ शाखा ने 108वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Rajgarh, Rajasthan:यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजगढ़ शाखा में धूमधाम से मनाया 108वां स्थापना दिवस, ग्राहकों का किया सम्मान राजगढ़ (अलवर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजगढ़ शाखा में बैंक का 108वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता बैंक के सहायक प्रबंधक सानिध्य भट्ट ने की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के ग्राहकों को सम्मानित किया गया तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं, नई सेवाओं और उत्पादों की जानकारी दी गई। सहायक प्रबंधक सानिध्य भट्ट ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 11 नवंबर 1919 को हुई थी। स्थापना के बाद से बैंक ने निरंतर प्रगति करते हुए वित्तीय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बैंक हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और लाभ देने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करता रहेगा。0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन पोस्टल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया - बड़ा आर्थिक भ्रष्टाचार खुलासा
Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज सीबीआई ने बड़ी कारवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में क्लर्क अभिषेक, सुपरिटेंडेंट एस एस सुमन सहित तीन पोस्टल कर्मी शामिल है। मालाही डाकघर के डाक सहायक राहुल झा से पच्चास हजार की रिश्वत अपने कलर्क के माध्यम से डाक अधीक्षक एस एस सुमन ले रहे थे उसी दौरान सीबीआइ ने एक एक कर सभी लोगों को मोतिहारी डाक अधीक्षक कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
राजगढ़ में दीपावली पर चोरों ने दो मकान तोड़े, लाखों के सामान चोरी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में चोरों का आतंक: डीएसपी कार्यालय के सामने दो सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी राजगढ़ (अलवर)। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अज्ञात चोरों ने बांदीकुई मार्ग स्थित डीएसपी कार्यालय के सामने कॉलोनी में दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाएं दीपावली के दौरान मकान मालिकों की गैरमौजूदगी में हुईं। पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।0
0
Report
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बाइक में अचानक आग लग गई, दमकल ने आग पर पाया काबू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलते देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अचानक बाइक से पहले धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में धुएं ने आग का रूप ले लिया और बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा में संपन्न
Jangl Akhalas Kunar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। क्षेत्र के भौवापार, ककराखोर, सेवई, गढ़वापार, कालाबाग, महावीर छपरा इत्यादि जगहों पर दीपावली पर स्थापित की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौसड़ स्थित राजघाट और बासगांव के दोहाघाट पर किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और 'जय मां लक्ष्मी' के जयकारे लगाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलीपार पुलिस जगह-जगह तैनात रही। सुरक्षा कारणों से दोपहर से ही बिजली उपकेंद्र सेवई फीडर की विद्युत आपूर्ति मूर्ति विसर्जन तक बंद रखी गई, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो। विसर्जन के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।0
0
Report
कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख की ठगी, कारोबारी दीपक टंडन पर सक्ती में केस दर्ज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन (अंबेडकर टंडन) के खिलाफ सक्ती जिले में कोयला ट्रांसपोर्टिंग टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी और अवैध वसूली का केस दर्ज हुआ है। कारोबारी किशन शर्मा की शिकायत पर सक्ती पुलिस जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीएसपी कल्पना वर्मा के साथ दीपक टंडन का विवाद हाल ही में गंभीर कानूनी मामलों में तब्दील हो चुका है। इसके अलावा उस पर बिलासपुर में एआई-जनरेटेड तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग, रायपुर में अवैध कब्जे और कोरबा में भी धोखाधड़ी के अपराध दर्ज हैं। (Coal Tender Fraud: Businessman Deepak Tandon Booked for Extortion of ₹15 Lakh in Sakti)0
0
Report
बेगरिया में 2 साल से 90 फीट का गड्ढा, तारों के बोझ से झुका बिजली का खंभा, कभी भी गिर सकता है
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, दुबग्गा - बेगरिया क्षेत्र के लोगों के लिए एक गली मौत का खतरा बन गई है। कानपुर बाईपास हाईवे से जब बेगरिया ढाल होते हुए बेगरिया पुलिया की तरफ जाते हैं, तो लेफ्ट हैंड साइड में मकून्स प्ले स्कूल को क्रॉस करने पर एक गली पड़ती है। इस गली में मात्र 100 मीटर अंदर चलने पर बीच रास्ते में करीब 90 फीट का बड़ा गड्ढा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा करीब 3 साल से ऐसे ही खुला पड़ा है। इस गड्ढे की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। रात के समय और बारिश में यह गड्ढा और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, क्योंकि दिखाई नहीं देता। वहीं इसी गड्ढे के पास एक बिजली का खंभा लगा हुआ है, जो तारों के अत्यधिक बोझ से झुक गया है। इस खंभे पर बहुत अधिक संख्या में तार लगे हुए हैं, जो आसपास के घरों की मेन लाइन है। तारों के भार से खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। गली के लोगों की मांग है कि - 1. गली के बीच के इस 90 फीट के गड्ढे को जल्द से जल्द भरा जाए। 2. इस खंभे के तारों को हटाकर, जिस गली के घरों के तार लगे हैं, उसी गली में नया खंभा लगाया जाए और उसी पर तार लगाए जाएं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले इस समस्या का समाधान हो सके। रिपोर्ट - दुबग्गा, लखनऊ | PINEWZ Shamshul Laqa0
0
Report
Advertisement
झालर लाइट लगाते वक्त युवक करंट से मौत, धमतरी
Dhamtari, Chhattisgarh:झालर लाइट लगाते वक्त युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसाई पारा वार्ड निवासी दाऊ लाल पोस्ट ऑफिस वार्ड स्थित एक दो मंजिला मकान में झालर लाइट लगाने पहुंचे थे..... इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे..... हादसे मे गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया...... लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया..... इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं..... जिस घर को रोशन करने के लिए युवक झालर लाइट लगाने पहुंचा था, वहीं हुई एक अनहोनी ने उसकी जिंदगी का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया..... फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.... वही हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की आगे की जांच की जानकारी सामने आना बाकी है डॉ. राजेश सूर्यवंशी, जिला अस्पताल, धमतरी0
0
Report
शुजालपुर गोदाम की आग घर तक पहुंची, संतोष पवैया के परिवार का नुकसान
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के शुजालपुर सिटी के जेल रोड स्थित थोक सब्जी मंडी के गोदाम में कचरे में लगी आग पीछे बने मकान तक पहुँच गई। बुधवार को हुई इस घटना में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार पवैया के घर का सामान जल गया। परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी की उपमंडी के तौर पर चलने वाली थोक सब्जी मंडी के एक व्यापारी के गोदाम में कचरे में आग लगी थी। गोदाम की दीवार से संतोष कुमार पवैया का मकान सटा हुआ है। आग मकान के पिछले हिस्से तक पहुँची और कई कमरों में फैल गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने सीढ़ियाँ लगाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और गैस सिलेंडर भी समय रहते बाहर कर दिए। घटना के समय संतोष पवैया घर में खाना खा रहे थे। शोर सुनकर उन्होंने दूसरे कमरों में बैठे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। इस दौरान आग से उनका चेहरा और हाथ आंशिक रूप से झुलस गए। उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। सूचना पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुँची और आग बुझाने में मदद की। आग की लपटों से दीवारों पर लगे एसी पिघल गए। प्लास्टर उखड़ गया और लोहे की जालियाँ व काँच के शीशे टूट गए。 संतोष कुमार पवैया के घर में शादी की खरीदारी के लिए रखे 50 हजार रुपए से अधिक नकद भी जल गए। आधा दर्जन से ज्यादा पंखे, दो एयर कंडीशनर और घर का बाकी सामान आग से खराब हो गया। मकान की दीवारों, प्लास्टर, खिड़कियों और जालियों को भी नुकसान पहुँचा है।0
0
Report
मधुबनी के विकास यादव हत्याकांड का पर्दाफाश, दोस्त मनीष चौपाल गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने विकास यादव हत्याकांड का किया खुलासा,दोस्त ही निकला कातिल। दोस्ती के रिश्ते को किया शर्मसार, पिता-चाचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर रچی हत्या की साजिश, मुख्य आरोपी मनीष चौपाल गिरफ्तार। मधुबनी के बिस्फी में चर्चित विकास यादव हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। जिस दोस्त पर विकास यादव भरोसा करता था, पुलिस जांच में हत्याकांड में मनीष चौपाल की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष चौपाल को राजनगर स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार के मुताबिक, मनीष चौपाल ने अपने पिता, चाचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास यादव की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे मृतक विकास यादव का अपने दोस्त की पत्नी पर कथित रूप से बुरी नजर रखने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद में हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। गौरतलब है कि सिमरी गांव निवासी विकास यादव का शव पतौना थाना के जफरा पंचायत भवन के समीप झाड़ी में बोरे में बंद मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। SDPO अमित कुमार ने बताया मनीष चौपाल के घर से मृतक विकास का चप्पल हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।मनीष ने विकास को बुलाकर अपने घर ले गया और खाना खिलाकर हत्या कर शव को बोरी में बंद कर झाड़ी में फेंक दिया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के सामने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती है।पुलिस ने कातिल मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बाइट: अमित कुमार, एसडीपीओ, बेनीपट्टी0
0
Report
Advertisement
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने चित्रगुप्त पूजा में ज्ञान-लेखनी-न्याय का संदेश दिया
Patna, Bihar:चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गया जी में विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भगवान चित्रगुप्त से लिया ज्ञान, कर्म और न्याय का संदेश। चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गया जी के अनुग्रहपुरी कॉलोनी स्थित श्री चित्रगुप्त सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पूजा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने माडनपुर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पूजा समारोह में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों को चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान चित्रगुप्त जी के आदर्शों, शिक्षा, ज्ञान, लेखनी की महत्ता, सत्यनिष्ठा एवं न्यायप्रियता का संदेश दिया। वही मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी भारतीय संस्कृति में ज्ञान, लेखनी, न्याय और कर्मों के लेखा-जोखा के प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा रखते हैं और हमें अपने प्रत्येक कर्म के प्रति उत्तरदायी होकर होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन करने और अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेने का भी अवसर है। कलम, दवात और पुस्तकों की पूजा हमें ज्ञान, शिक्षा, विवेक, सत्यनिष्ठा और न्याय के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। बाइट — डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा0
0
Report
ऊरुम्की में तेज हवाओं से नुकसान की आशंका, शहर में 25–30 m/s, पहाड़ों में 41.3 m/s
Noida, Uttar Pradesh:Urumqi has been hit by fierce winds; maximum gusts in the urban area reached 25–30 m/s, while in the mountainous regions, they peaked at 41.3 m/s!0
0
Report
पटना नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार
Patna, Bihar:स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार समारोह में पटना को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी, विभागीय सचिव संदीप पुडकलकट्टी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा को यह पुरस्कार प्रदान किया। खास बात यह रही कि इस सम्मान को प्राप्त करने के दौरान पटना नगर निगम की टीम के साथ दो सफाईकर्मी अमरजीत मांझी और रॉकी पासवान भी मौजूद रहे। नगर निगम के मुताबिक, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार के साथ नागरिकों की भागीदारी से यह उपलब्धि हासिल हुई है। पटना नगर निगम ने लगातार तीसरे स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी उपलब्धियों का सिलसिला बरकरार रखा है। इससे पहले 2023 में बिहार में प्रथम स्थान और 2024 में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला था। नगर निगम ने आगे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, लीगेसी वेस्ट के पूर्ण निस्तारण और आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा की हैं。0
0
Report
Advertisement
