सिवनी मालवा में सर्व ब्राह्मण विप्र नारी शक्ति ने मनाया हरियाली तीज
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में सर्व ब्राह्मण विप्र नारी शक्ति संस्था द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे रंग का श्रंगार कर लड्डू गोपाल की झांकी सजाई, पूजा-अर्चना की और सुहाग सामग्री भेंट की। साथ ही, सभी महिलाओं ने वृक्षारोपण भी किया। इस उत्सव में नगर अध्यक्ष उषा उदासी समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।
मां नर्मदा के पावने तट भिलाड़िय घाट से निकली कांवड़ यात्रा
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले की शिवपुर तहसील के भिलाड़िया स्थित नर्मदा तट घाट से रविवार को मां नर्मदा कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए सुबह मां नर्मदा के तट भिलाड़िया घाट पहुंचे और मां नर्मदा की पूजन अर्चन कर कांवड़ में जल लेकर 58 किलोमीटर दूर तिलक सिंदुर के लिए निकले।सिवनी मालवा में लाडली बहनों को सम्मान राशि का वितरण, रक्षाबंधन पर राखी बांधी
सिवनी मालवा, मध्य प्रदेश:मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 1500 रुपए की सम्मान राशि वितरित की गई। यह कार्यक्रम बानापुरा वार्ड नंबर 3 में आयोजित हुआ, जिसमें विधायक प्रेम शंकर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों का फूल और मालाओं से स्वागत किया गया, और बहनों ने विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को राखी बांधी।
MP के बानापुरा में झुका पेड़ बना खतरा
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सिवनी मालवा उपनगर बानापुरा में, शंकर मंदिर के पास वार्ड नंबर 2 में लगातार बारिश के कारण एक पेड़ खतरनाक रूप से झुक गया है। पानी के भराव से पेड़ का वजन बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भय का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने कई बार प्रशासन से पेड़ हटाने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
बानापुरा में 12 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, तैयारियों में जुटा सीताराम ग्रुप
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में सोमवार, 12 अगस्त को बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए सीताराम ग्रुप बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुटा हुआ है। सिवनी मालवा तहसील के गांव-गांव में लोगों को इस सवारी में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक भक्त बाबा महाकाल की सवारी में भाग ले सकें। श्रावण मास का यह पावन महीना शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है, और इस दौरान सभी भक्त महादेव की भक्ति में लीन हो जाते हैं।
