Back
हरदा में विकास के नाम पर राजनीतिक घमासान: फर्जी भूमि पूजन का आरोप सामने
ADArjun Devda
Nov 28, 2025 15:35:47
Harda, Madhya Pradesh
हरदा में विकास कार्य की योजनाओं को लेकर बीजेपी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि आमने-सामने, फर्जी भूमि पूजन का आरोप आदिवासी केंद्रीय मंत्री के अपमान की बात भी उठाई
हरदा में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने प्रेस कॉनफ्रेंस में पूर्व कृषि मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। दोगने ने कमल पटेल को “नकली नेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का फर्जी भूमि पूजन कर न केवल जनता को गुमराह किया, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के आदिवासी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके का भी अपमान किया। पूरा कार्यक्रम बिना अधिकृत स्वीकृति के कराया गया। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का पद संवैधानिक गरिमा वाला होता है, लेकिन कमल पटेल ने उनके सामने ही मुख्य अतिथि बनकर भूमि पूजन कर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई。
दोगने ने आरोप लगाया कि यह घटना साबित करती है कि भाजपा आदिवासी समुदाय के प्रति संवेदनशील नहीं है。
परियोजना की प्रगति और आंकड़े भी रखते हुए दोगने ने बताया कि—परियोजना का टेंडर जनवरी 2024 में जारी हुआ, कंपनी से एग्रीमेंट हुआ। योजना का बजट बढ़कर 993.38 करोड़ हुआ और 24 नवंबर 2025 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली。
परियोजना पूरी होने पर हरदा जिले के 118 गांवों की 39,976 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा में लगातार प्रयासों से 50 करोड़ और 100 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कराई गई।
सरकारी कार्यक्रम का उल्लेख विधायक दोगने ने बताया कि 4 फरवरी 2025 को चिचोटकुटी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 316.20 करोड़ के लोकर्पण एवं भूमिपूजन किए गए, जो वास्तविक विकास कार्य हैं।
बाइट 01 आर के दोगने विधायक काँग्रेस
“कमल पटेल के कार्यकाल में हरदा ने विकास का नाम नहीं देखा। अब जब कांग्रेस सरकार काम कर रही है, तो झूठे क्रेडिट लेने की होड़ लगी है।”
भाजपा की तरफ से जवाब
दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने दोगने के आरोपों को राजनीति प्रेरित बताया。
बाइट02 कमल पटेल, पूर्व विधायक
भाजपा का कहना है— “हरदा में विकास हमेशा भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस सिर्फ भाषण और पत्रों तक सीमित है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लगातार किसानों और आम जनता के हित में काम कर रही हैं।”
हरदा में सिंचाई परियोजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। फर्जी भूमि पूजन का आरोप और आदिवासी केंद्रीय मंत्री के कथित अपमान का मुद्दा अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन चुका है, जिससे आने वाले समय में जिले की राजनीति में और भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
बाइट03 मोहन विश्नोई, जिलाध्यक्ष कांग्रेस हरदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
20
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 28, 2025 15:37:00102
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 28, 2025 15:36:4625
Report
ASAmit Singh
FollowNov 28, 2025 15:36:36111
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 28, 2025 15:36:1790
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 28, 2025 15:35:5989
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 28, 2025 15:35:3127
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 28, 2025 15:35:12Raipur, Chhattisgarh:आज से तीन दिन की डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई... पहले दिन गृह मंत्री इसमें शामिल हुए... शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए और वो अगले दिन से इसमें शामिल होंगे
112
Report
16
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 28, 2025 15:35:0140
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 28, 2025 15:34:4421
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 28, 2025 15:34:2963
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 28, 2025 15:32:0217
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 28, 2025 15:31:5334
Report