Back
120 बहादुर टैक्स फ्री: राजस्थान में सिनेमाघरों पर शुल्क राहत
VSVishnu Sharma
Nov 28, 2025 15:35:01
Jaipur, Rajasthan
राज्य सरकार ने हिंदी फिल्म '120 बहादुर' को टैक्स फ्री किया है। सरकार ने फिल्म में वसूली जाने वाली राज्य माल एवं सेवा कर SGST की राशि का पुनर्भुगतान करेगी। राजस्थान वित्त कर विभाग की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री करने आदेश जारी किए गए। राज्य सरकार ने प्रदेश में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर में हिंदी फिल्म '120 बहादुर' को कुछ शर्तों के साथ टैक्स फ्री किया है। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमा मल्टीप्लेक्स की सामान्य शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी और ना ही विभिन्न श्रेणी की सीटों की क्षमता में परिवर्तन किया जाएगा। पंजीकृत कर डाटा मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर की ओर से राज्य सरकार द्वारा नियत अवधि के अंदर प्रदर्शित होने वाली फिल्म के दौरान राज्य माल एवं सेवा कर की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट बेची जाएगी। फिल्म पर आंकी जाने वाली SGST की धनराशि पंजीकृत मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर द्वारा खुद के स्तर पर राजकोष में पुरानी प्रक्रिया के अनुसार जमा की जाएगी। जिस प्रकार इस आदेश के अतिरिक्त प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों के लिए राजकोष में जमा करने की प्रक्रिया निहित है। पंजीकृत करदाता सिनेमा घर मल्टीप्लेक्स दशकों से राज्य माल एवं सेवा कर की वसूली यदि आदेश जारी किए जाने से पूर्व कर ली गई है तो उसकी भरपाई नहीं की जाएगी। SGST मुख्य आयुक्त की ओर से राज्य माल एवं सेवा कानून की धनराशि पुनरभुगतान के लिए आवेदन और प्रक्रिया के संबंध में अलग से दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का आदेश 6 महीने तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली सरकार ने भी टैक्स फ्री किया है। दिल्ली में भी रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार है। आज ही दिल्ली सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है, इसके बाद राजस्थान सरकार की ओर से भी फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। रेजांग ला की लड़ाई पर बनी '120 बहादुर' .... प्रदेश सरकार ने कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के पराक्रम पर आधारित '120 बहादुर' फिल्म है। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में 120 सैनिकों के साहस को दर्शाती है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व को भी दिखाती है, जिनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
20
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 28, 2025 15:37:00102
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 28, 2025 15:36:4625
Report
ASAmit Singh
FollowNov 28, 2025 15:36:36111
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 28, 2025 15:36:1790
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 28, 2025 15:35:5989
Report
ADArjun Devda
FollowNov 28, 2025 15:35:4735
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 28, 2025 15:35:3127
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 28, 2025 15:35:12Raipur, Chhattisgarh:आज से तीन दिन की डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई... पहले दिन गृह मंत्री इसमें शामिल हुए... शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए और वो अगले दिन से इसमें शामिल होंगे
112
Report
16
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 28, 2025 15:34:4421
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 28, 2025 15:34:2963
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 28, 2025 15:32:0217
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 28, 2025 15:31:5334
Report