गुना के हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी, 6 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Guna, Madhya Pradesh:गुना के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री हनुमान टेकरी मंदिर में शनिवार-रविवार मध्य रात्रि में 6 नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 3 बजे बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और मात्र 6 मिनट में सुरक्षा गार्ड शिशुपाल यादव को बांधकर, हनुमानजी के गर्भ गृह से श्रृंगार सामग्री और लगभग 15 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। इसके बाद बदमाशों ने मंदिर के दूसरी ओर स्थित सिद्धबाबा और मां दुर्गा के मुकुट भी चोरी कर लिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
