icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow31 Aug 2024, 05:24 pm

गुना जिला अस्पताल में साफ-सफाई अभियान, नागरिकों ने श्रमदान में दिखाई सहभागिता

Guna, Madhya Pradesh:

गुना जिला प्रशासन की पहल पर आज जिला चिकित्सालय गुना में साफ-सफाई अभियान के तहत श्रमदान किया गया। प्रशासन ने नागरिकों से खिड़कियों और रैलिंग की रंगाई-पुताई में सहयोग की अपील की थी, जिसका शहर के नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ समर्थन किया। ट्रामा सेंटर में खिड़कियों और रैलिंग की पेंटिंग में शहर के नागरिकों, अनुविभागीय अधिकारी शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। अस्पताल की नर्स ने भी स्वप्रेरणा से पेंटिंग में हिस्सा लिया जिसकी सराहना की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत: दो साल बाद पति-पत्नी एक साथ, 16 हजार राजीनामे

Bikaner, Rajasthan:साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दो साल से बिछड़े पति-पत्नी फिर आए साथ, आपसी सहमति से सुलझा विवाद जिले में 14 स्थानों पर आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण करने का लक्ष्य आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर दिया जा रहा जोर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने दी लोक अदालत की जानकारी बीकानेर में साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इस लोक अदालत में जहां हजारों मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है वहीं एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसमें दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए आपसी समझाइश और सहमति से दोनों के बीच विवाद का समाधान हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले में 14 स्थानों पर किया जा रहा है इसके तहत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है लोक अदालत में विभिन्न मामलों को आपसी बातचीत और सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पक्षकारों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए आपसी सहमति से विवादों के समाधान के महत्व पर जोर दिया लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच समझौते की संभावना तलाशना और मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करना है दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का फिर साथ आने का फैसला इस पहल की एक अहम मिसाल बना राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए विवादों को बातचीत से सुलझाने और लोगों को त्वरित राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बाईट -मांडवी राजवी (जिला एवं सत्र न्यायाधीश)
0
0
Report

ANTF की अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई: नेपाल से दबोचे 75 हजार रुपए के इनामी तस्कर सोहनलाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuराजस्थान ANTF का अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन नेपाल से दबोचा 75 हजार रुपए का इनामी तस्कर 6 साल से फरार सोहनलाल को ANTF ने रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा देश छोड़ा, पहचान बदली, ठिकाने बदले, फिर भी ANTF के शिकंजे में नेपाल की राजधानी काठमांडू में छिपकर चला रहा था नशे का सिंडिकेट टॉप मोस्ट नार्को-25 में शामिल मुख्य सूत्रधार सोहनलाल गिरफ्तार ऑपरेशन विषनहस के तहत ANTF की बड़ी कार्रवाई पशुपतिनाथ मंदिर में माला बेचने और तिलक लगाने वाले बने ANTF के जवान पंजाब के बड़े तस्कर बनकर सोहनलाल तक पहुंची ANTF की टीम करोड़ों की डील और एडवांस रकम का झांसा देकर रक्सौल बॉर्डर तक लाए जवान भारतीय सीमा में पहुंचे ही ANTF ने सोहनलाल को दबोचा, भूटान भागने की थी तैयारी मध्य प्रदेश के नीमच और मेवाड़ से डोडा चूरा जुटाकर मारवाड़-पंजाब तक सप्लाई करता था आरोपी शराब तस्करी से शुरू किया अपराध, बाद में डोडा चूरा के बड़े सिंडিকেট का बना सरगना मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में काटी फरारी ANTF अब तक देश-विदेश से 103 फरार इनामी तस्करों को पकड़ चुकी
0
0
Report

स्पर्श के अंकगणित में सुधार, 2000 करोड़ प्रोजेक्ट्स के बजट में आसान प्रक्रिया

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर-JJM में स्पर्श का अंकगणित सुधरेगा,2 हजार करोड के प्रोजेक्ट्स में बजट प्रक्रिया आसान होगी जयपुर-जी मीडिया की खबर का एक बार फिर से दमदार असर हुआ.अब PHED स्पर्श के बिगड़े हुए अंकगणित को सुधारेगी.नेशनल जेजेएम से चर्चा बजट प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया,जिसके बाद जल महकमे में हलचल हुई और अब प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा,ताकि प्रोजेक्ट के जरिए हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके.प्रकिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा..आखिरकार जेजेएम के स्पर्श में क्या ہوگا बडा बदलाव..देखे इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! स्पर्श का अंकगणित सुलझेगा- पीएचईडी जल जीवन मिशन में स्पर्श का बिगडे हुए अंकगणित को सुधार करेगा.सूत्रों के मुताबिक जेजेएम में वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) में बजट की प्रक्रिया आसान होगी.अभी 7 स्तर तक बजट की फाइल होकर गुजरती है,जिससे प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है.जिस कारण OTMP स्कीम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है.क्योंकि समय पर बजट जारी नहीं हो पा रहा है.जब प्रक्रिया सरल और आसान होगी तो उसमें सीधा एक्सईएन से फाइनेंस एडवाइजर FA तक फाइल पहुंचेगी और इसके बाद साइबर ट्रैजरी प्रोजेक्ट्स का भुगतान कर पाएगा.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था,जिसमें ये बताया था कि जेजेएम के स्पर्श का अंकगणित पूरी तरह से बिगड गया है.वहीं क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अटका बजट संचालन पोर्टल से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है.OTMP में करीब 1300 करोड के प्रोजेक्ट का भुगतान अटका है,क्यूएंडक्यू में 567 करोड रुका है.प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का बजट रिलीज हो पाएगा.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों के इस संबंध में चर्चा की. JJM में क्या है SNA-SPARSH स्पर्श? JJM 2.0 में SNA यानि 'सिंगल नोडल एजेंसी' और उससे जुड़े 'SNA SPARSH' प्लेटफ़ॉर्म एक डिजिटल वित्तीय ढांचा है,जिसका इस्तेमाल सिंगल विलेज स्कीम के खर्चों को रियल-टाइम में ट्रैक करने और पारदर्शी ऑडिटिंग के लिए किया जाता है.इसमें राज्य को एकमुश्त फंड ट्रांसफर करने के बजाय अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े फंड के सीधे वितरण और ट्रैकिंग की सुविधा है.यह डिजिटल गवर्नेंस के ज़रिए सार्वजनिक फंड के इस्तेमाल में जवाबदेही,ऑडिट की सुविधा के लिए लागू किया गया.लेकिन स्पर्श पोर्टल में जलदाय विभाग पुराने खर्चों का लेखा जोखा NJJM की शर्तो के मुताबिक नहीं दे पा रहा.जिस कारण वाउचर टैग नहीं हो पा रहे.स्पर्श में दो तरह के भुगतान की व्यवस्था है पहला सिंगल विलेज स्कीम और दूसरा क्यू एंड क्यू. OTMP बजट की ये है जटिल प्रक्रिया- SNA-SPARSH पोर्टल से OTMP के लिए बजट की प्रकिया काफी जटिल है.अभी एक्सईएन,सुप्रीडेंट इंजीनियर,एडिशनल चीफ इंजीनियर,चीफ इंजीनियर तक फाइल पहुचती है,जिसके बाद जेजेएम एफ और फिर ट्रेजरी साइबर बजट जारी करता है.ये प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है.जिस कारण बजट में बार बार रोडे आ रहे है. अब OTMP बजट की प्रकिया सरल होगी- अब OTMP में बजट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.सीधा एक्सईएन से फाइल एफए पहुंचेगी.इसके बाद ट्रेजरी साइबर से भुगतान किया जाएगा.इस योजना पर फिलहाल विचार किया जा रहा है.केंद्र की मंजूरी के भी यी ये संभव है. क्वाटिटी-क्वालिटी का पुराने पोर्टल से पैमेंट पर विचार- क्वाटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अब तक राजस्थान में कोई पैमेंट नहीं हुआ.सूत्रों के मुताबिक अब प्रक्रिया को आसान,सरल बना जा सकता है.अभी स्पर्श पोर्टल से इसका पैमेंट की प्रक्रिया है.लेकिन अब संचालन पोर्टल से भुगतान को लेकर 7 दिन में एनजेजएम से बात होगी.यदि संचालन से क्यू एंड क्यू का भुगतान की प्रक्रिया हुई तो एक्सईएन से सीधा फाइल एफए पहुंचेगी.क्यूएंडक्यू में राज्य का करीब 567 करोड का भुगतान अटका हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छह गिरफ्तार, 40 हजार चौथ वसूली; दो पहचान पत्र बरामद

Mathura, Uttar Pradesh:फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छह लोगों से 40 हजार की चौथ वसूली झूठे मुकदमे में आजीवन कारावास की धमकी देकर बनाया था दबाव, दो कार और फर्जी पहचान पत्र बरामद मथुरा। फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और चौथ वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जमुनापार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को गंभीर मामले में फंसाकर आजीवन कारावास की सजा दिलाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी पहचान पत्र, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गईं दो कार बरामद की हैं। आनंद विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने नौ अक्टूबर को थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि कुछ लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा दिलाने का भय दिखाकर उसके ऊपर दबाव बनाया और 40 हजार रुपये की चौथ वसूल ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और रंगदारी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि के रूप में हुई है। आरोपी बिहार, गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और मथुरा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के नाम से बने दो फर्जी पहचान पत्र और केडी यादव के नाम से छपे 11 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। इसके अलावा तीन एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड भी मिला है। पुलिस ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का स्टीकर लगी बलेनो कार और एक वैगनआर कार को भी जब्त किया है। इन वाहनों का इस्तेमाल वारदात में किए जाने का आरोप है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह की गतिविधियों और इस तरह की अन्य घटनाओं में आरोपियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर सकती है。
0
0
Report

आकांक्षी ब्लाक पंडरी कृपाल का निरीक्षण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल किया

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow6m ago
Gonda, Uttar Pradesh:आकांक्षी ब्लाक पंडरी कृपाल का निरीक्षण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल किया गोंडा। जिले के आकांक्षी विकास खंड पंडरी कृपाल में बीते पांच वर्षों के दौरान संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल करने के लिए शासन से नामित आईएएस अधिकारी अर्चना वर्मा शुक्रवार को ब्लॉक पहुंचीं। उन्होंने ग्राम पंचायत इंद्रापुर का दौरा कर शिक्षा, बाल विकास, पंचायत और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। आकांक्षी विकास खंड के रूप में चिह्नित पंडरी कृपाल में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, बच्चों के पोषण, पंचायत भवन के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जेनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर उत्पीड़न के आरोप, भाजपा महिला मोर्चा घेराव

Raipur, Chhattisgarh:प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला. आरोपों के बाद जेएनयू से किया गया है प्रोफेसर को बर्खास्त. इस मामले पर छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा का घेराव-प्रदर्शन. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन घेरने निकली भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर रोका. राजीव भवन से पहले टर्निंग प्वाइंट चौक के पास रोका. आरोपी सांसद पर कांग्रेस पार्टी से कार्रवाई कर निकालने की मांग और कांग्रेस के रवैये को लेकर प्रदर्शन. मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, रायपुर मेयर मीनल चौबे सहित अन्य नेत्री, नेता रहें मौजूद. मौके का जायजा लिया.
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना के लिए मोर्चा शुरू

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर मूलनिवासी संघ ने मोर्चा खोल दिया है.. राजधानी रायपुर में संघ के बैनर तले विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया जा रहा है.. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि जनगणना-2027 के फॉर्मेट में ओबीसी जाति के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके.. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओबीसी के लिए लंबित 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग भी उठाई जा रही है.. रैली के बाद इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा.. अब देखना होगा कि जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का रुख क्या रहता है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग को भाजपा की बी टीम बताया

Jhajjar, Haryana:सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और खासकर ज्ञानेश कुमार के फैसले भाजपा के इशारे पर हो रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि देश में चुनाव निष्पक्ष हों और चुनाव आयोग भी निष्पक्ष तरीके से काम करे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इसी लड़ाई को लड़ रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा झज्जर जिले के बादली हलके के गांव जहांगीरपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर, हरियाणा में बाजरा और धान की खरीद तथा प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किए। सम्मेलन में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सांसद राव दान सिंह और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप, निष्पक्ष चुनाव की उठाई मांग सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने 68 बार धांधली का खेल खेला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए आवाज उठा रही है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग की जिम्मेदारी सभी राजनीतिक दलों के प्रति समान व्यवहार करने की है, लेकिन कांग्रेस लगातार आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रही है। साजिश से हराने और षड्यंत्रों से रोकने का लगाया आरोप दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार उन्हें साजिश के तहत हराने और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने से रोकने के लिए षड्यंत्र रचती है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता अगले चुनाव में ऐसे प्रयासों का मजबूती से जवाब देती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने और पार्टी की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। कुलदीप वत्स की पीठ थपथपाई, कार्यकर्ता सम्मेलन को बताया सफल गांव जहांगीरपुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक कुलदीप वत्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया था, उसमें उमड़ी भीड़ ने इसे विशाल जनसभा का रूप दे दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की सक्रियता का संकेत बताया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सांसद राव दान सिंह और विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता, किसानों की फसल खरीद और प्रदेश की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
0
0
Report

हुड्डा ने धान-बाजरे की खरीद, खाद की कमी और MSP पर सरकार को घेरा

Chandigarh, Chandigarh:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस। हुड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा 2 मुख्य मुद्दे है जिनमें धान बाजरे की खरीद और खाद की कमी है। 12 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आई है लेकिन खरीद 30 फीसदी की हुई है जबकि 17 फीसदी का उठान हुआ है। किसानों को सरकार ने झंझट में डालकर उलझा रखा है। किसानों को MSP नहीं देनी पड़े सरकार ने इस तरह की प्रक्रिया बना रखी है -- भूपेंद्र सिंह हुड्डा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा धान में 400 से 600 और बाजरे में 900 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान किसानों को हो रहा है। मंडियों में धान की फसल सड़को पर बिखरी हुई है ऐसे हालात है -- भूपेंद्र सिंह हुड्डा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा खाद की कमी है। यूरिया और डीएपी की डिमांड जितनी है उससे कम हरियाणा अब तक खाद मिली है। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की बात की थी लेकिन लागत किसान की बढ़ा दी है। यूपीए की सरकार में धान की फसल की MSP 14 से 15% बढ़ती थी और इस सरकार में 6 से 7 फीसदी बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा आज मंडियों में किसान की फसल की बुरी हालत है। किसानों की फसल का रजिस्ट्रेशन पहले किया जाना चाहिए था। सरकार की मिलीभगत के कारण किसानों से लूट हो रही है -- अशोक अरोड़ा। सरकार ने मिलर्स का रजिस्ट्रेशन समय रहते नहीं किया -- अशोक अरोड़ा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा 12 अक्टूबर को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन है। हरियाणा में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। हुड्डा ने कहा मैं चेतावनी देता हूँ इस तरह की कार्रवाई सरकार नहीं करें। हुड्डा ने कहा 12 अक्टूबर को दिल्ली में शांतिप्रिय प्रदर्शन है हमारा अधिकार है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मेरी लोगो से अपील है 12 तारीख को दिल्ली पहुंचे। हुड्डा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हुए है संविधान और लोकतंत्र कैसे बचेगा -- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top