icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow23 Sept 2024, 11:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

कानपुर में बालाजी अपार्टमेंट ग्रिल हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, समझौता हुआ

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अपार्टमेंट में चाचा-भतीजे की मौत हुई थी -ग्रिल नापने के दौरान हुआ हादसा /परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा -बवाल बढ़ता देख कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँची -5 घंटे हंगामे के बाद मालिक ने शर्तें मानीं कानपुर में शनिवार को बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सुबह लगभग 7 बजे शव घर पहुंचा तो उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों का आक्रोश फूट पड़ा। परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट मालिक रीना सिंह के काकादेव स्थित स्कूल कानपुर पब्लिक इंटर कालेज के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतकों के परिवारों को 5 लाख मुआवजा, एक सदस्य को 20 हजार रुपए महीने की नौकरी और अच्छे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने की मांग अपार्टमेंट मालिक से की गई थी। करीब 5 घंटे स्कूल के बंद कमरे में बातचीत और बाहर प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। स्कूल मालिक ने परिवार वालों की कई मांगें मान ली हैं। इसके बाद दोनों के शवों को परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं, दरसल रावतपुर निवासी 39 वर्ष के राजपाल उर्फ छोटू शनिवार को वह अपने भतीजे अभिषेक और एक अन्य मजदूर के साथ केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाने पहुंचे थे। फ्लोर पर फ्लैट में ग्रिल लगाने के लिए नाप ले रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, करंट लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राजपाल और अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसके बाद राजपाल और अभिषेक की मौत हो गई थी। एक मजदूर घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report

रायबरेली के हाईवे पर ऑटो ने बाइक को टक्कर दी, एक मृत, दूसरा घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर गुड़ियागढ़ी गांव के पास यात्रियों से भरे ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक समर बहादुर (42) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पंकज (27) घायल हो गए. बताया जा रहा है कि समर बहादुर पुत्र मंगल रावत, निवासी पूरे प्रसाद का पुरवा मजरे रौली, थाना हैदरगढ़, अपने जीजा पंकज के साथ स्कूल से अपने भतीजे को लेने जा रहे थे. इसी दौरान गुड़ियगढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल पंकज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

संभल में भड़काऊ बयानबाजी पर कोर्ट ने नोटिस जारी, 20 हजार मुचलके से रोक

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में भड़काऊ बयानबाजी के कारण सियासी नेताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का हंटर। भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकुर्र रहमान वर्क समेत जामा मस्जिद के सदर जफर अली, बीजेपी नेता राजेश सिंघल, AMIMI नेता शकील अहमद को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का नोटिस मिला। शांति भंग की आंशका में 6 महीने के लिए 20 हजार के मुचलके से पाबंद किया गया। भड़काऊ बयानबाजी के मामले में स्पष्टीकरण के लिए अलग-अलग तारीखों पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए। नोटिस में सियासी फायदे के लिए भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप उल्लेखित है। सियासी नेताओं की भड़काऊ बयानबाजी से संभल में शांति भंग होने की आंशका बनी रही। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट की कार्यवाही से सियासी नेताओं के बीच हलचल मची।
0
0
Report

सुवासरा में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

Mandsaur, Madhya Pradesh:सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैैक्ट्री का भंडाफोड़. भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त. मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा. केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
0
0
Report

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में दबंगों की पिटाई का वीडियो वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर 3 से हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है वायरल वीडियो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगा की क्या यही वो सभ्य समाज है क्या ये उसी समाज के लोग हैं जो सभ्यता की बात करते है लेकिन यह खुद भूल जाते हैं कि किस तरीके से सभ्य समाज में रहा जाता है वीडियो में दिख रहे कन्फेक्शनरी शॉप के बाहर एक युवक की कुछ दबंग युवकों ने बेइंता लाठी डंडों से पिटाई की है युवक को पीटते हुए देखकर एक महिला भी चोटिल हुए युवक को बचाने के लिए आती है लेकिन युवक को पीट रहे दबंग उसे भी धक्का दे देते हैं और युवक को पीटते रहते हैं पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत शालीमार गार्डन थाने में की है वहीं पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है वायरल वीडियो
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवक मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद दोनों युवकों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, बाइक पर एक और अज्ञात युवक के सवार होने की बात भी सामने आ रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। VO: चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल मोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी युवकों के रूप में बताई जा रही है। वहीं, जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बाइक पर एक और अज्ञात युवक सवार था, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त और परिजनों से संपर्क की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल मोड़ का मामला。
0
0
Report

जालौन के बड़े माता मंदिर में आग, पुजारी मदद की पुकार — अब स्थिति नियंत्रण में?

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बड़ी माता मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, आग की तेज लपटें उठती देख पुजारी और ग्रामीणों में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुद ही आग पर पाया काबू, आग की चपेट में आकर देवी माता की पोशाक, पर्दे, कूलर, पंखा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख, आग से दानपात्र में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से मंदिर में आग लगने की जताई जा रही आशंका, पुजारी नरेंद्र महाराज ने पुलिस को दी मंदिर में आग लगने की सूचना, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरी गांव का मामला。
0
0
Report

महराजगंज तीन गांवो में घुसा नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी का पानी,घरों से लोगो को सुरक्षित निकाला जा

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow24m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से पानी का डिस्चार्ज तेजी से बढ़ गया। शनिवार शाम तीन बजे तक 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से निचलौल तहसील के टापू क्षेत्र में बसे सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। कई घरों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया। एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाने में लगी है। आपको बता दे कि बुधवार आधी रात से नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिसके देखते हुए नेपाल से निकलने वाली नदिया के जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है । निचलौल एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके जलभराव का जायजा लिए और लोगो से सुरक्षित स्थानों पर रहने के अपील किए है । बाढ़ प्रभावित गांवों में एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है। घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। कई परिवारों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। मवेशियों को भी सुरक्षित ठिकानों तक ले जाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज तेज आंधी में जंगल में गिरा सांखू का पेड़, दंपती की मौत, बकरी खोजने निकले थे पति-पत्नी

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow26m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव के समीप शनिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान जंगल में सांखू का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजीलिका घायल हो गई। देर शाम बारिश रुकने के बाद ग्रामीणों ने जंगल में पहुंचकर लकड़ी काटकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्य में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक चंदनचाफी गांव निवासी 55 वर्षीय गौरी शंकर पासवान शनिवार को पत्नी श्रदेवी के साथ घर से सटे जंगल में गए थे। उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजीलिका जंगल में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बकरी गायब हो गई। अंजीलिका ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद तीनों जंगल में बकरी की तलाश करने लगे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक सांखू का पेड़ भर-भराकर कर उन तीनों के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से गौरी शंकर, उनकी पत्नी श्रीमती देवी पेड़ के नीचे दब गए। वही बेटी अंजीलिका घायल हो गई। किसी तरह अंजीलिका वहां से निकलकर घर पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। तेज बारिश और आंधी के कारण ग्रामीण तत्काल जंगल में नहीं जा सके। बारिश थमने के बाद देर शाम ग्रामीण जंगल में पहुंचे और पेड़ को काटकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

महराजगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण,40 साल का रिकॉर्ड टूटा

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow27m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाल्मीकि बैराज से लगभग साढे चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज बाढ़ प्रभावित टेलफाल और गेड़हवा गांव का दौरा कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया कराने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर लगभग 4 लाख 50 हजार क्यूसेक चल रहा है। इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की संभावना है। नारायणी नदी का जलस्तर ने पिछले 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाढ़ से लगभग साढे चार हजार हजार ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। जिनके लिए बाढ़ राहत शिविर, कम्युनिटी किचन एवं मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एनडीआरएफ एसडीआरएफ की फोर्स मंगाई गई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद मुहैया करा रही है। वॉक थ्रू विथ डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी, महाराजगंज
0
0
Report

मीडिया की टीम पहुंची महाराजगंज के बाढ़ ग्रस्त गांव में ,जाना लोगों से हाल

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow28m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ो में हो रही भारी बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं तो वहीं वाल्मीकि बैराज में साढे चार लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के चलते बाढ़ का पानी निचलौल तहसील क्षेत्र के कई गांवों में घुस चुका है जिससे लगभग 5 हज़ार के करीब लोग प्रभावित हुए है । ज़ी मीडिया की टीम सबसे पहले निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम गेडहंवा बलुआ टोले पे पहुँची जहां करीब 100 से अधिक घरों में पानी घुस गया । इस दौरान जी मीडिया की टीम ने बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचकर लोगों से बातचीत किया है बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया देर रात करीब 10:00 बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया और इस दौरान यह लोग आनन फानन में घर में पड़ी राशन सामान और मवेशियों को लेकर किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई । बाढ़ से प्रभावित लोगों ने बताया अब तक करीब 50 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के चलते पीड़ित परिवारों को ऊंचे जगह पर शरण लेना पड़ा है फिलहाल जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर बाढ़ से प्रभावित विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर कैंप लगाया गया जहां पर लोग शरण ले रहे हैं तो वहीं पर गांव में ही मेडिकल कैंप पशुपालन विभाग की टीम समेत राहत एवं बचाव दल को अलर्ट कर दिया गया है । वॉक थ्रू विथ बाढ़ ग्रस्त लोग
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में तेज बारिश और आंधी का तांडव, अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की हुई मौत

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow30m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा रखी है। जनपद की अलग-अलग तहसीलों से आई दर्दनाक हादसों में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। ​पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विशालकाय पेड़ गिरने से दबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा हादसा फरेंदा तहसील का है जहां बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा निचलौल तहसील के सिसवा का है, जहां पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थलों का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी
0
0
Report

नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow31m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ो में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच महराजगंज में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। देखते ही देखते पूरी पुलिस चौकी परिसर पानी में डूब गया। बाढ़ का पानी चारों तरफ फैलने से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके के वीडियो में आप साफ देख सकते है कि पूरी चौकी बाढ़ के पानी से घिरी नजर आ रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

महराजगंज में बाढ़ प्रभावित इलाके में DM का मानवीय चेहरा, बच्ची को चॉकलेट देकर जीता दिल

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow32m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:[27/09, 20:39] My Number: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डीएम का मानवीय चेहरा, छोटी बच्ची को प्यार-दुलार कर चॉकलेट देकर जीता दिल! महराजगंज में अतिवृष्टि के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी गेड़हवा में ग्रामीणों से संवाद कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, वहीं जिलाधिकारी ने एक छोटी बच्ची को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट भी दी। मुश्किल हालात में प्रशासन की निगरानी के साथ इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top