Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107

पाकुड़ में ईद पर मुस्लिम समुदाय ने नमाज़ अदा किया, अमन-चैन की दुआ

SPSohan Pramanik
Mar 21, 2026 04:33:44
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद कि नमाज़ अदा किया...तातीपाड़ा, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित ईदगाहो में ईद की नमाज अदा की...ईद उल फितर के मौके पर ईद की नमाज अदा की और एक दुसरे से गले मिलकर बधाई दी...और अमन चैन, देश की तरक्की की दूआ मांगी...ईदगाह पर ईद उल फितर के मौके पर सेकड़ो मुस्लिम समुदाय के बड़े - बूढ़े – बच्चे आये और नमाज अदा की...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 21, 2026 05:40:40
Dholpur, Rajasthan:मऊ। ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मऊ नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शनिवार को ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 21, 2026 05:38:39
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 21, 2026 05:38:06
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व अमन-शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिरवर रोड स्थित ईदगाह में सुबह से ही रौनक देखने को मिली, जहां हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर सामूहिक नमाज अदा की, एक साथ हजारों शीश ईबादत में झुके। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। ईदगाह परिसर में सुबह से ही उत्साह का वातावरण बना रहा। हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर देश में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला, जिन्हें बड़ों ने ईदी दी। जरूरतमंदों की मदद कर समाज ने सेवा और सहयोग का संदेश भी दिया। जिला प्रशासन और कांग्रेस द्वारा शहर काजी मोहसिन उल्ला और एहसान उल्ला का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने भी पुष्पहार और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर के लिए मुस्लिम परिवारों में एक सप्ताह पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों में मीठी सेवईयां बनाई गईं और रिश्तेदारों को दावतें दी गईं। ईदगाह में हाफिज अब्दुल गफ्फार साहब ने नमाज अदा करवाई, जबकि खुतबा काजी रहमतुल्लाह साहब द्वारा पढ़ाया गया। ईद के पावन अवसर पर काजी मौहसिनउल्ला साहब ने अस्वस्थ रहने के चलते अपने उत्तराधिकारी के रूप में नायब काजी प्यारे मियां रहमतुल्ला को शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपी। आज से अब ये शहर काजी होंगे।
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 05:37:04
Dholpur, Rajasthan:मऊ। घोसी नगर के सीताकुंड के पीछे मदापुर रतनपुर छावनी में शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया जिसकी तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झोपड़ी पीढ़वल मोड़ निवासी सुभाष राजभर की है जो पेशे से राजमिस्त्री हैं। वे कभी-कभार यहां आकर खाना बनाते थे और फिर अपने घर लौट जाते थे। घटना के समय झोपड़ी खाली थी लेकिन आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से लपटें और तेज हो गईं जिससे पास की अन्य झोपड़ी भी चपेट में आ गई। हालांकि लोगों की तत्परता से उसमें लगी आग को समय रहते बुझा दिया गया जिससे नुकसान बढ़ने से बच गया। आसपास मकान होने के कारण एहतियातन लोगों को घरों से बाहर निकाल लिया गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद माजिद अंसारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 05:36:14
Shimla, Himachal Pradesh:पहाड़ों की रानी शिमला में आज ईद-उल-फितर उल्लास, भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। सुबह के समय नमाजियों ने नए कपड़े पहनकर मस्जिदों का रुख किया और अल्लाह की इबादत में सिर झुकाया। नमाज के बाद देश और प्रदेश की तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं। ईद के इस खास मौके पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। मिठाइयों और खास व्यंजनों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचे। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी और आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश दिया。
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 21, 2026 05:35:49
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - जनपद में ईद का जश्न पूरे शबाब पर, हजारों लोगों ने अदा की नमाज़ - ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया - सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ के लिए उमड़ी भारी भीड़ - नमाज़ के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की मांगी गई दुआ - नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद, दिखा भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा - बच्चों में दिखा खास उत्साह, नए कपड़े और खिलौनों के साथ मनाई खुशियां - बाजारों में रही रौनक, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ - सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क - शांति, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ ईद का पर्व
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 21, 2026 05:34:47
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील बाला कंपाउंड परिसरात नळासाठी खोदलेल्या खड्ड्यांवरून दोन गटांमध्ये तुडुंब हाणामारी झाल्याची घटना समोर आली आहे. या घटनेचा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. प्रभाग क्रमांक २ चे नगरसेवक हसनैन फारुकी यांच्या ठेकेदारामार्फत नळ बसवण्यासाठी खड्डे खोदण्यात आले होते व रस्त्याचे काम सुरू असताना नळासाठी खोदण्यात खड्ड्यांवरून वाद निर्माण होऊन दोन गट आमनेसामने आले. ठेकेदार व स्थानिक यांच्यात वाद निर्माण झाले. त्यानंतर नगरसेवकांचे समर्थक तिथे आले आणि दोन गटांमध्ये जोरदार हाणामारी झाली. याप्रकरणी शांतीनगर पोलीस ठाण्यात नोंद करण्यात आली असून पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 21, 2026 05:34:36
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में आज ईद उल फितर के मौके पर जिला अस्पताल परिसर के पीछे बने ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नवाज़ अदा कर देश में सुख शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी, साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। इस दौरान शहर काजी निसारुल्लाह ने नमाज़ अदा करवाई; ईद उल फितर को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि 30 दिन रोज़ा रखने के बाद अल्लाहताला को शुक्रिया अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग घर-घर जाकर एक दूसरे को मुबारक बाद देते हैं और आपसी भाईचारे और सद्भावना का पैगाम देते हैं। साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर लोग आपस में गले मिलते हैं। ईद के मौके पर समाज के बड़े बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों ने भी नवाज़ अदा की। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शहर में ईद के त्योहार पर किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा; इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 21, 2026 05:34:20
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर | लोकेशन – नीमकाथाना नीमकाथाना में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छावनी स्थित ईदगाह, शहर की जामा मस्जिद और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित आसपास की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्गों ने भी इस मौके पर समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। छावनी स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद मुजम्मिल शहर जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना जमशेद ने ईद उल फितर की नमाज अदा करवाई। इस दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, भाजपा नेता दौलत राम गोयल, प्रमोद बाजोर, कांग्रेस नेत्री मंजू सैनी, पार्षद शाकिर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे शहर में ईद को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मना रहे हैं।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 05:34:05
Alwar, Rajasthan:अलवर में ईद-उल-फितर की रौनक, नयाबास ईदगाह में अदा हुई नमाज; टीकाराम जूली ने दी मुबारकबाद अलवर में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य नमाज नयाबास स्थित ईदगाह में अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर इबादत की। नमाज नयाबास ईदगाह के इमाम मौलाना अमजद ने अता कराई। नमाज के बाद राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी नयाबास ईदगाह पहुंचे। उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों को मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि ईद प्रेम, प्यार, अमन और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की खूबसूरती यही है कि यहां अलग-अलग धर्मों के त्योहार एक साथ मनाए जाते हैं। आज जहां ईद का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं गणगौर और नवरात्रि जैसे पर्व भी चल रहे हैं, जो देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हैं। बाइट:टीकाराम जूली , नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 21, 2026 05:33:53
Panipat, Haryana:पानीपत जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान को धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने उनसे 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है. धमकी व्हाट्सएप कॉल और वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए दी गई है. देवेंद्र कादियान पूर्व विधायक चुने गए हैं और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रिश्तेदार हैं. उनके पिता सतबीर कादियान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं. पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई. बदमाशों ने केवल पैसे नहीं मांगे, बल्कि उनके बच्चों और फार्महाउस पर अटैक की बात भी कही. शादी समारोह के समय एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसने खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया. धमकी दी गई, “5 करोड़ रुपए का इंतजाम कर ले और इसी नंबर पर कॉल बैक करियो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहियो.” डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और सुरक्षा प्रदान की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top