icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow2 Sept 2024, 09:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में विकसित भारत-2047 पर युवाओं की जिम्मेदारी पर जागरूकता कार्यक्रम

Almora, Uttarakhand:PM श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पौधरोपण भी किया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के करीब 24 हजार विद्यालयों के लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में छात्रावासयुक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना है। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और इसकी चारदीवारी बनाने की बात भी उन्होंने कही।
0
0
Report

अमित शाह भोपाल दौरे में 35 हजार गोपालकों से संवाद और कार्यक्रमों की घोषणा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कल भोपाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में 23 घंटे रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रात 9 बजे पहुंचेंगे भोपाल 35 हजार गोपालकों से संवाद करेंगे होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे 3 अक्टूबर को उनका दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे सम्मेलन में पशुपालकों को बोनस राशि, गौशालाओं के लिए सहायता और गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण ہوگا गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे 3 अक्टूबर रात करीब 8 बजे वे भोपाल से रवाना होंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं_ PK

Rajiv RamRajiv RamFollow6m ago
Mainpura, Bihar:PK दरभंगा शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एसपी राय और इम्तियाज नूरानी के नामांकन में हुए शामिल, बोले - डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं, एक बार जाति-धर्म से ऊपर उठकर जन सुराज के उम्मीदवारों को जिताइए। PK ने शिक्षकों-स्नातकों के लिए किए 2 बड़े ऐलान, बोले - शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना और सभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाना प्रशांत किशोर की व्यक्तिगत गारंटी है।प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरा- बोले, 7वीं फेल अपराधी को हटाना चाहते हैं तो एक बार बैलेट पेपर पर NDA के साथी को हराइए, मोदी जी को खुद पता चल जाएगा कि जिस अनपढ़ आदमी को बिहार पर थोपा है, वह बिहार की जनता को स्वीकार्य नहीं है।
0
0
Report

खेतड़ी केसीसी प्रोजेक्ट में स्वच्छता पखवाड़े के तहत श्रमदान, महिलाएं भी शामिल

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं केसीसी प्रोजेक्ट में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान हाथी पार्क के पास श्रमदान, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा महाप्रबंधक वीके इंद्रा समेत कई अधिकारी हुए शामिल एक दिन, एक घंटा, एक साथ.. का दिया संदेश झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर में स्थित हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत गुरुवार को हाथी पार्क के पास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक वीके इंद्रा के सानिध्य में आयोजित अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत पार्क के आसपास सफाई कर कचरा एकत्रित किया गया। वीके इंद्रा ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित सफाई और जनभागीदारी से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाए। डिप्टी मैनेजर मुन्नालाल जैदिया ने स्वच्छता पखवाड़े के उद्देश्य और स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यस्थल व सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना और आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया。
0
0
Report
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा: हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए, आरएसएस से चिट्ठी नहीं मिली

Faridabad, Haryana:हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए ना कि विजिटिंग मुख्यमंत्री है आरएसएस के दफ्तर से मुख्यमंत्री पद की चिठ्ठी नहीं निकली है अभी तक यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दरअसल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज फरीदाबाद पहुंचे थे जहां पर उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड़ने कहा कि हरियाणा में चोरी की सरकार बनी है इसका खुलासा इन्हीं के लोगों ने किया है जिसमें इलेक्शन कमीशन के अधिकारी की मिली भगत से हरियाणा में भाजपा ने सरकार बनाई है इसको लेकर 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और उसके स्थिति की मांग की जाएगी जैसे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा वैसे ही ज्ञानेश कुमार को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही फरीदाबाद के सेक्टर 8 सही गांव में 3 साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने के मामले को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस प्रदेश का हाल बुरा है खुद मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि मेरे कहने से तो किसी चपरासी का ट्रांसफर भी नहीं होता ऐसे में सेक्टर 8 के बोरवेल के हादसे में किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है तो ऐसे में तो मुख्यमंत्री से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहां की प्रदेश के कानून के डोर हरियाणा के मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे केंद्र में मंत्री और पूर्व के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ में है हरियाणा के मुख्यमंत्री तो एक तरीके से विजिटिंग मुख्यमंत्री हैं उन्हें तो जब बुलाया जाता है जब कहीं उन्हें विजिट करना हो, ऐसे में हरियाणा को जरूरत है फुल टाइम मुख्यमंत्री की मुझे तो ऐसा लगता है की शायद आरएसएस के दफ्तर से अभी उनके मुख्यमंत्री पद की चिट्टी नहीं निकली है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर दीपेंद्र हटाने कहा कि संगठन सर्जन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष हो या ब्लॉक अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में नशा सिर्फ एक फोन पर होम डिलीवरी तक होना शुरू हो चुका है यह हालत हो चुके हैं हरियाणा की प्रदेश की जनता परेशान है हरियाणा के मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं है अगर उन्हें पंजाब से फुर्सत मिले तो हरियाणा की तरफ ध्यान दें साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने देश के गृहमंत्री पर भी निशाना चाहत हुए कहा कि वह 20 29 तक पंजाब में नशा खत्म करने का दावा कर रहे हैं जब तक इनके पंजाब और हरियाणा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव भी हो जाएंगे, न जाने कहां से ऐसी तारीख लाते हैं भाजपा वाले। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद
0
0
Report

भोपाल के बोले बिप्लब देव: जनता के लिए सत्ता में, नेहरू परिवार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बिप्लब कुमार देव का बयान हम दो दिवसीय प्रवास पर आय पहले दिन कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए संघठन के विषय में चर्चा हुई अलग अलग लोगो से व्यक्तिगत चर्चा हुई आज भी संगठनात्मक बैठक हुई है जो भी चर्चा हुई है उससे संगठन सरकारी व्यवस्था और आम जानता को लाभ मिलेगा हम सभी लोगो एक साथ मिलकर काम करेंगे सत्ता के लिए बीजेपी सत्ता में नहीं आती हम जानता के लिए पंक्ति के आख़िरी व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए सत्ता में आते है हम गाँव और बूथ तक काम करेंगे बेहतर करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है बीजेपी में लोकतंत्र है यहाँ सबको बोलने का अधिकार है शालीनता बीजेपी का सबसे बड़ा उपहार है उसे हम सबको अपनाना चाहिए बीजेपी में बड़ा छोटा नेता नहीं होता सब एक जैसे होते है कोर कमेटी को विस्तृत किया जाएगा बड़ा परिवार होता है वहां डिफ़्रेंसेज़ होते है मगर वह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं आना चाहिए राहुल गांधी कहीं भी जा सकते है उन्हें जहाँ जाना चाहिए वहाँ नहीं जाते इस देश की सारी समस्या नेहरू परिवार के कारण ही हुआ है क्योंकि वह इतने लंबे समय तक सत्ता में रहे
0
0
Report
Advertisement

अमरपुर के राजस्व अमीनों ने लंबित मांगों के विरोध में काला बिल्ला लगाया

Banka, Bihar:राजस्व अमीनों ने लगाया काला बिल्ला, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध अमरपुर में राजस्व अमीनों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अमीन संघ की ओर से सरकार और विभाग के समक्ष अमीन संवर्ग नियमावली में सुधार, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, यात्रा भत्ता, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति से राहत सहित कई मांगें रखी गई हैं। संघ का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से आश्वासन मिल रहा है, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में एक और तीन अक्टूबर को काला बिल्ला, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना और छह अक्टूबर से मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। अमरपुर में अमीन मधुलता और रिया कुमारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करती नजर आईं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top