Back
मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में आस्था का महाकुंभ, हिंदू-जैन एकता की मिसाल
KSKamal Solanki
Feb 03, 2026 04:17:30
Dhar, Madhya Pradesh
राजगढ़ - मोहनखेड़ा में दिखा आस्था का महाकुंभ, बागेश्वर सरकार की कथा में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- सनातन धर्म से जैन परंपरा अलग नही हैं, हम सब हिंदू एक हैं एंकर: पानी में डूबोगे तो मृत्यु निश्चित है ओर भक्ति में डूबे रहोगे तो मोक्ष की प्राप्ति होगी। बहार से तो संसारी हो जाओ लेकिन मन के भीतर से हमेशा सन्यासी बनकर रहना ताकि जीवन में कठिनाइयों का सामना भी कर सको। भगवान के प्रति प्रीत दिल से लगाओ तो भगवान से लगाना और दिमाग लगाओ तो काम में लगाओ। जिससे आपके कार्य भी आसान हो जाए। उक्त बातें कथा व प्रवचन के दौरान बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही। पंडित शास्त्री ने सरल शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि आपके ह्रदय में सरलता रखना है जिससे आपके ह्रदय के अंदर प्रभु राम, माता सीता व लक्ष्मण तीनो की विराजमान हो जाए। पंडिर शास्त्री ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में धर्मांतरण ने पैर पसार रखे है लेकिन वह होने नही देंगे। क्योकि हमको गर्व है इस भारत की परंपरा पर हम लोग दिखने में अनेक है लेकिन हम सब हिन्दू एक हैं। जैन समाज के बारे में उन्होंने कहा कि हिन्दू ओर जैन दोनों ही एक है। सनातन धर्म से जैन परंपरा अलग नही हैं। बागेश्वर सरकार ने कहा कि में पालीताना तीर्थ भी होकर आया हूं। जहां जैन धर्म की अटूट आस्था भगवान आदिनाथ पर हैं। दरअसल जैन तीर्थ नगरी मोहनखेड़ा जैन तीर्थ की भूमि पर सोमवार को आस्था का अटूट महाकुंभ देखने को मिला। जहां हजारों की संख्या में कथा व प्रवचन में श्रद्धालुओ का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने के लिए बड़े ही उत्सुक व आतुर दिखाई दिए। पंडित शास्त्री शाम करीब 4 बजे कथा स्थल पहुंचे। इसके पहले मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित भगवान आदिनाथ व दादा गुरुदेव राजेंद्र सुरीश्वर जी के दर्शन वंदन किए। उन्होंने तीर्थ पर स्थित साधु व साध्वियों के दर्शन भी किए। श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के ट्रस्ट मंडल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बहुमान किया। पंडित शास्त्री जैसे मंदिर बहार पहुंचे वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ की भीड़ को देख बागेश्वर सरकार खुली जीप में सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए कथा स्थल पर पहुंचे। यहां जमकर आतिशबाजी से उनका स्वागत हुआ। मांगी माफी - बागेश्वर धाम के पंडिर शास्त्री एक घण्टे तक कथा स्थल पर रहे। उन्होंने देरी से आने पर माफी भी मांगी व कहा कि मेरा उड़न खटोला उड़ नही पाया था। इसलिए में आपके बीच देर से आया हु लेकिन में मोहनखेड़ा आता जाता रहूंगा। बागेश्वर सरकार ने सरदारपुर के दादा दयालु मंदिर का भी जिक्र किया। मंच पर बागेश्वर धाम के श्री शास्त्री का अभिनंदन रमेश गोवाणी परिवार के द्वारा किया गया। वही प्रसिद्ध भजन गायक अमित धुर्वे ने भजनों की प्रस्तुतियां दी तथा कॉमेडियन सुनील पाल ने भी लोगों को हसाया। बागेश्वर सरकार के साथ मंच पर हनुमान गढ़ी अयोध्या के राजूदास जी महाराज सहित अनेक संत मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल भी मंच पर मौजूद रहे। रामधुन से हुई शुरुआत - बागेश्वर सरकार की कथा सुनने के लिए अनेक जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोहनखेड़ा पहुंचे थे। जिनके भोजन की व्यवस्था भी लाभार्थी परिवार द्वारा की गई। जैसे ही बागेश्वर सरकार कथा स्थल पर पहुंचे वैसे ही जयकारों से पांडाल गूंज उठा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन की शुरुआत रामधुन से की। जिससे पुरा वातावरण धर्ममय हो गया। अंत मे समापन अर्जी लगावकर किया गया। कथा स्थल पर कई एलईडी के माध्यम से लोगो ने बागेश्वर सरकार की कथा सुनी। वही ग्राम पिपरनी के प्रीतम ओर मोहनखेड़ा की खुसी मिश्रा ने बागेश्वर धाम के श्री शास्त्री को स्कैच पेंटिंग भेंट की। जैन और हिंदू एक ही - मीडिया को बाईट देते हुए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैन धर्म और हिंदू धर्म एक है। मोहनखेड़ा तीर्थ में आदिनाथ ऋषभ देवजी के दर्शन किये दादा दयालु हनुमानजी का यह क्षेत्र हे। सनातनी परंपरा का आगाज पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक तौर पर हे। इस क्षेत्र की गौ सेवा की निष्ठा अद्भुत है। 15 फरवरी को कन्या विवाह का आमंत्रण मैंने दिया है। सनातनी आपस में लड़े ना सनातनी एक जुट रहे जैन और हिंदू एक ही है। संत भी एक जुट रहे सनातनी भी एक जुट रहे हैं। हजारों स्क्वेयर में बैठें श्रद्धालु - श्री मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित 108 धर्मशाला के समीप बागेश्वर सरकार की आयोजित कथा व प्रवचन को लेकर हजारों स्क्वेयर फिट में विशाल पांडाल बनाया गया थ। श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से करीब 8 विशाल एलईडी लगाई गई तथा सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। आयोजन में सुरक्षा के मद्दजर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 05, 2026 04:30:590
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 05, 2026 04:30:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:30:240
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 04:20:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:20:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 04:19:500
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 05, 2026 04:19:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 05, 2026 04:18:500
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 04:17:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:17:180
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 04:16:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:440
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:360
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 05, 2026 04:16:20Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ - जिले में मनाई जा रही पुलिस होली। एसपी अमित बुड़ानिया सहित जिले की पुलिस मौजूद
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 04:16:100
Report
