Back
धार में बसंत पंचमी और नमाज़ शांतिपूर्ण, प्रशासन की सुरक्षा सफल
KSKamal Solanki
Jan 24, 2026 12:07:55
Dhar, Madhya Pradesh
भोजशाला में बसंत पंचमी पर सुरक्षा परीक्षा में प्रशासन सफल
एंकर: धार में इस बार बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को पड़ने के चलते प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी। एक ओर बसंत पंचमी की पूजा-अर्चना, तो दूसरी ओर शुक्रवार की नमाज़—दोनों कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन और पुलिस के लिए एक अग्नि-परीक्षा से कम नहीं था।
प्रशासन की सटीक रणनीति और पुलिस बल की मुस्तैदी का असर यह रहा कि शहर में कहीं भी कोई तनाव की स्थिति नहीं बनी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। साथ ही शहर में 10 हजार के लगभग पुलिस कर्मी तैनात रहे
पुलिस जवानों ने घंटों ड्यूटी निभाकर कानून-व्यवस्था को मजबूती से संभाला। पर्व और नमाज़ दोनों ही कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। ड्यूटी पूरी होने के बाद पुलिस जवानों ने डीआरपी लाइन में आपसी सौहार्द और टीम भावना के साथ जश्न मनाया। यह जश्न उनकी कड़ी मेहनत और सफल ड्यूटी का प्रतीक रहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है....
कुल मिलाकर धार में बसंत पंचमी और शुक्रवार की नमाज़ के दौरान शांति बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सफल रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowJan 24, 2026 13:33:380
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 24, 2026 13:33:040
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 24, 2026 13:32:290
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 24, 2026 13:32:160
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:32:030
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 13:31:490
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 24, 2026 13:31:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 13:31:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:30:380
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report