Back
धार पंचायत में अग्निशमन यंत्र खरीदी में भ्रष्टाचार का खुलासा, एक ही फर्म से खरीद
KSKamal Solanki
Mar 22, 2026 04:48:46
Dhar, Madhya Pradesh
पंचायत दर्पण पर दिख रहे बिलों ने खोली परतें, धार में अग्निशमन यंत्र खरीदी पर घोटाले की आशंका गहराई. जनपद पंचायत धार अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतें आती है जहां अधिकतर में अग्निशमन यंत्रों की खरीदी को लेकर अब गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की आशंका तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो प्रत्येक पंचायत द्वारा करीब 10 हजार रुपये प्रति यंत्र की दर से की गई खरीदी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सभी पंचायतों ने एक ही फर्म से सामग्री ली. इस पूरे मामले की पुष्टि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल “पंचायत दर्पण” पर उपलब्ध बिलों से भी हो रही है, जहां संबंधित भुगतान और खरीदी की जानकारी सार्वजनिक रूप से देखी जा सकती है. पोर्टल पर दर्ज आंकड़े यह संकेत देते हैं कि खरीदी एक तय पैटर्न पर और कम समय में पूरी की गई, जिससे संदेह और गहरा गया है. नियमों के अनुसार पंचायतों को खरीदी से पहले दरों का तुलनात्मक अध्ययन (कोटेशन) और गुणवत्ता की जांच करना आवश्यक होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में एक ही वेंडर से खरीदी करवाई गई और बिलों को भी शीघ्रता से पास कराया गया. वहीं स्थानीय विक्रेताओं का दावा है कि समान या बेहतर गुणवत्ता के अग्निशমন यंत्र 1400 से 2000 रुपये में उपलब्ध हैं, जिनके कोटेशन भी उन्होंने दिए अब एक और 1400 सौ रूपये में अग्निशमन यंत्र मिल रहे तो फिर 10 हजार रुपये की दर पर खरीदी होना सीधे तौर पर वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा करता है. पंचायत यदि सीधे खरीदी करती तो बात अलग है लेकिन जनपद पंचायत ने अपने कार्यालय के लिए भी पांच यंत्रों के लिए लगभग 50 हजार रुपये का भुगतान इसी फर्म को किया है, जिससे पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका और प्रबल हो गई है. इधर राज्य शासन लगातार पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की बात कह रहा है. “पंचायत दर्पण” जैसे पोर्टल भी इसी उद्देश्य से शुरू किए गए हैं, ताकि हर खर्च सार्वजनिक निगरानी में रहे. ऐसे में धार का यह मामला शासन की मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है और उम्मीद की जा रही है कि उच्च स्तर पर इसकी निष्पक्ष जाँच होंगी. जनपद सीईओ से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी. अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा या फिर यह मामला भी कागजों में ही दबकर रह जाएगा. इस मामले में धार से भाजपा विधायक नीना वर्मा ने कहा की मामला जानकारी में आया है इसकी कार्यवाही का अधिकारी कलेक्टर कों है. यह मामले कों लेकर जनपद पंचायत धार के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह मंडलोई का कहना है कि मैं वह 1 साल पहले ही जनपद CEO की लोकायुक्त सहित तमाम जगह जगह लिखित में सबूतों सहित शिकायत की है उन्होंने यह भी कहा जनपद में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है 2000 हजार का सामान 10 हजार में खरीद रहे है कार्यवाही होना चाहिए. इस मामले कों लेकर धार कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने कहा की अधिकारी आदिवासी जिले में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है इस प्रकार का भस्टाचार जो समान 15 सौ रुपये से 2 हजार में मिल रहा है उसको 10 हजार में खरीद रहे है इसको लेकर निष्पक्ष जाँच होना चाहिए ताकि इस प्रकार का खुला भ्रष्टाचार रुक सके यह अधिकारीयों की हट धार्मिता नज़र आ रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 22, 2026 05:48:060
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 22, 2026 05:47:360
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 22, 2026 05:47:120
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 22, 2026 05:47:050
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 22, 2026 05:46:050
Report
1
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 22, 2026 05:45:520
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 22, 2026 05:45:200
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 22, 2026 05:33:08817
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 05:32:53834
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 22, 2026 05:32:44814
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:32:31920
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 22, 2026 05:32:17943
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:31:59781
Report