icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद पुलिस ने लंबित मामलों को दिसंबर तक 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। धनबाद समाहरणालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सितंबर महीने के अपराध, मामलों के निष्पादन, चोरी की घटनाओं, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीपओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सितंबर महीने में कुल 411 मामले दर्ज किए गए, जबकि 474 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके चलते लंबित मामलों की संख्या 1697 से घटकर 1634 रह गई है। पुलिस का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाना है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद जिले को आठ जोन में बांटकर विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। एसएसपी के अनुसार, यह व्यवस्था एक अक्टूबर से लागू हुई है। मासिक समीक्षा बैठक में इसकी कार्यप्रणाली और शुरुआती परिणामों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सितम्बर महीने में यातायात के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 68 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उनके अनुसार, पिछले कुछ महीने की तुलना में यह राशि काफी अधिक है। बैठक में आईटी एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में जांच की प्रक्रिया तेज करने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर भी चर्चा हुई।
0
0
Report

चतरा में मोबाइल नेटवर्क नहीं, सर्पदंश से 50 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सिस्टम की बेरुखी ने ली जान! मोबाइल नेटवर्क और परिवहन न होने से सर्पदंश के शिकार 50 वर्षीय ग्रामीण की तड़पकर मौत चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत स्थित बामी गांव में मोबाइल नेटवर्क और आवागमन का साधन न होने के कारण सर्पदंश के शिकार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बामी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय बौध भारती (पिता दीना भारती) बीती रात अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। तभी आधी रात को एक विषैला करैत सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया और उनकी गर्दन पर डस लिया। सांप के काटने के बाद वे दर्द से छटपटाने लगे, लेकिन असल त्रासदी इसके बाद शुरू हुई। गांव में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बिल्कुल नहीं है, जिसके कारण लाचार परिजन किसी डॉक्टर, एंबुलेंस या रिश्तेदार को फोन तक नहीं कर सके। इसके अलावा, रात के अंधेरे में गांव से अस्पताल तक जाने के लिए परिवहन का कोई साधन भी उपलब्ध नहीं था। सुविधाओं के घोर अभाव के बीच, जहर तेजी से उनके पूरे शरीर में फैल गया और इलाज के बिना ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
0
0
Report

कैमूर में चार श्रम संहिता पर जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में संयुक्त श्रम भवन, इटाढ़ी में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि सभी फैक्ट्री प्रतिनिधियों, ईंट-भट्ठा संचालकों, विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों तथा मजदूर संघों के सदस्यों को नए श्रम कानूनों के बारे में जागरूक किया जा सके। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रम अधीक्षक राजीव रंजन निखर ने बताया कि पहले 13 से अधिक जटिल कानून थे, जिन्हें अब चार नई संहिता में समाहित किया गया है: वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020। प्रशिक्षण के दौरान सभी नियोक्ताओं को यह निर्देश दिया गया कि वे संगठित और असंगठित क्षेत्रों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें तथा ईएसआईसी एवं ईपीएफओ से संबंधित अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें। इस अवसर पर दुर्गावती, कुदरा, नुआंव, रामगढ़ और भगवानपुर समेत पूरे जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में प्रत्याशी प्रबोधन से नामांकन नियमों की स्पष्ट जानकारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए प्रबोधन कार्यशाला सूचना केंद्र सभागार में भावी प्रत्याशियों को दी नामांकन प्रक्रिया की जानकारी नामांकन पत्र भरने, जरूरी दस्तावेज और पात्रता-अयोग्यता के नियम समझाए तकनीकी गलतियों के कारण नामांकन निरस्त होने से बचाने पर जोर पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी आयोजित हो रही प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं झुंझुनूं एसडीएम ने दी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पंचायती राज चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन नियमों की जानकारी देने के लिए झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और पात्रता-अयोग्यता के नियमों की जानकारी दी गई। झुंझुनूं जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका व एसडीएम रामकरण सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराना है। ताकि जानकारी के अभाव या तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी का नामांकन पत्र निरस्त नहीं हो। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के विभिन्न कॉलम भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने और निर्वाचन नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यशाला में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिले की पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर भी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। निर्वाचन अधिकारी स्तर पर प्रशिक्षण देकर प्रत्याशी की नामांकन संबंधी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। बाइट 01 : परशुराम धानका, सीईओ, जिला परिषद, झुंझुनूं (चश्मा लगाया हुआ है) बाइट 02 : रामकरण सिंह, एसडीएम, झुंझुनूं (बिना चश्में के)
0
0
Report

कांग्रेस ने काला दिवस के विरोध में चुनाव आयोग से इस्तीफा की माँग की

Latehar, Jharkhand:लातेहार केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आज काला दिवस के रूप मनाया गया। इस अवधि मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन के माध्यम से आज केंद्र सरकार को आगाह करना चाहती है कि जिस तरह 13 करोड़ मतदाताओं का वोट काटकर भाजपा की सरकार बनाई है, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को अविलंब इस्तीफ़ा देने की माँग की है। मुख्य चुनाव आयोग की काली करतूत की चिट्ठी खुल गए; जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वही मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि जिस तरह देश में जहाँ जहाँ विधान सभा के चुनाव हुए हैं उसको चुनाव को रद्द किया जाना चाहिए और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा अपने आप दे देना चाहिए।
0
0
Report

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नालसा योजना के तहत विधिक सहायता शिविर आयोजित

Dholpur, Rajasthan:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, नालसा योजना की दी जानकारी धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर संजीव मागो के मार्गदर्शन में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश मुकेश आर्य, अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोपाल सैनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता वर्मा एवं डॉ. सुमित मित्तल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर में सचिव रेखा यादव ने नालसा (मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के विधिक अधिकारों का संरक्षण कर उन्हें निःशुल्क विधिक सलाह, सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। डॉ. सुमित मित्तल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, चिंता व अवसाद को नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच अपनाएं
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में घर से 174 किलो गांजा बरामद, गृहस्वामी फरार

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने छापेमारी कर घर से 174 किलो गांजा बरामद, गृहस्वामी फरार। लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बौरहा गांव स्थित रमेश कामत के घर में छापेमारी की। पुलिस ने 174 किलो गांजा के साथ अन्य सामान बरामद किया। गृहस्वामी के फरार होने की जानकारी मिलती है। एसपी ग्रामीण शिवम धाकड़ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रमेश कामत, बैधनाथ कामत व राम बाबू पासवान नेपाल से गांजा मंगा कर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने रमेश कामत के घर पर छापेमारी की; इस क्रम में भूंसा घर में 174 किलो गांजा, डिजिटल तराजू व पैकेट बनाने एवं सील करने वाले मशीन बरामद की गईं। उन्होंने कहा कि इस मामले में रमेश कामत, बैधनाथ कामत व राम बाबू पासवान के विरुद्ध नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं; सभी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नशीली पदार्थ व प्रतिबंधित सामान के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सदानंद कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकुल रंजन कुमार सिंह, एसआई गजेंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। बाइट शिवम धाकड़ एसपी ग्रामीण मधुबनी
0
0
Report

खेरवाड़ा में बंद मकान चोरी का शिकार, पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझा

Udaipur, Rajasthan:खेरवाड़ा कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद बंद मकान को बनाया निशाना। खेरवाड़ा कस्बे के निचला खेरवाड़ा भाटिया कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया मकान मालिक अपने परिवार सहित परिवार के सदस्य के इलाज के लिए अहमदाबाद गया हुआ था। पीड़ित परिवार एक साल पहले खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे तो एक भयानक सड़क हादसे में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई और बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सदस्य ऐसे में लम्बे समय से अहमदाबाद में परिवार इलाज करवा रहा है जीससे खेरवाड़ा मकान में परिवार का आना जाना ही रहता है। आज जब परिवार का सदस्य नरेन्द्र भाटिया अपने मकान पहुंचा तो देखा बाहर से ताला टूटा हुआ है अंदर जाकर देखा घर के हर कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। नरेन्द्र ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके से घटना की सूचना खेरवाड़ा थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौका मुआयना कर मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम को बुलाया जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिवार के सदस्य नरेन्द्र का कहना है कि घर में एक लाख रुपए की नगद पड़े थे और घर में सोने चांदी के गहने पड़े हुए जो मौके पर नहीं मिलें। घटना को लेकर कस्बे वासियों में काफी आक्रोश है। वहीं चार माह पूर्व अभी चोरी हुई उस मकान से 300 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी की वारदात हुई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में कस्बेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है कि जीस घर में चोरी की वारदात हुई है वह परिवार पहले से ही सड़क हादसे के बाद आर्थिक रूप से टूट चुका है। फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा चोरी के मामले को लेकर खेरवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी।
0
0
Report

निशांत कुमार मिथिला पहुंचे, दरभंगा में NDA प्रत्याशियों के प्रचार के लिए

Darbhanga, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहली बार मिथिला पहुंचेदरभंगा में NDA के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जनसभा हुई। साथ में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मदन सहनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेता मौजूद थे। सभा में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घनश्याम राय के समर्थन में वोट की अपील की गई। मंत्री ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है, कई विश्वविद्यालय खुले और शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ। संजय झा ने मिथिला को शिक्षा एवं ज्ञान की भूमि बताते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाने की भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। संजय सरावगी ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में अपील की और विपक्षी नेताओं पर शिक्षा के मुद्दे को लेकर संकेत किये। सभा में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह रहा और NDA प्रत्याशियों के समर्थन के बारे में ग्रामीण-शहरी सभी जगह चर्चा बनी रही।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा के बिरौल में बैंक से पैसे निकालने के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या

Darbhanga, Bihar:दरभंगा के बिरौल में बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या, बैंक से रुपये निकालने के बाद वारदात दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में घर में अकेली रहने वाली 50 वर्षीय चमेली देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनके पति रामनरेश चौधरी और दोनों बेटे मनजीत चौधरी व माधव चौधरी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में चमेली देवी गांव स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शुक्रवार को बैंक से रुपये निकाले थे। आशंका है कि रुपये लूटने के इरादे से देर रात अपराधी उनके घर में घुसे और विरोध करने या पहचान लिए जाने के डर से चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report

जश्ने शाहे जिलान कांफ्रेंस: नेक कमाई और जरूरतमंदों की मदद पर बल

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के तत्वावधान में शनिवार दोपहर बाद अंजुमन महाविद्यालय मैदान में जश्ने शाहे जिलान कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जलसे में मुंबई से आए मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती सलमान अजheimer ने अपनी तकरीर के जरिए लोगों को नेक कमाई, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। मौलाना मुफ्ती सलमान अजheimer ने कहा कि इंसान को अपनी ताकत का इस्तेमाल कमजोर और गरीब लोगों को दबाने के लिए नहीं, बल्कि उनका सहारा बनने के लिए करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना और दूसरों के दुख-दर्द को समझना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हलाल तरीके से कमाई गई रोजी जीवन में सुकून और बरकत लाती है। इसलिए हर व्यक्ति को ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी आजीविका कमानी चाहिए। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने, अच्छे आचरण को अपनाने और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंसान की असली पहचान उसकी दौलत या ताकत से नहीं, बल्कि उसके अच्छे कर्मों और दूसरों के साथ किए जाने वाले व्यवहार से होती है। कार्यक्रम के दौरान अब्दुल हकीम अशरफी ने नात पेश की। इस अवसर पर मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, नगर परिषद सभापति रियाज अहमद गौड़, उपसभापति फरहान गहलोत, अंजुमन सदर सैयद अली, सचिव रफीक अहमद गौड़ और नायब सदर अब्दुल हलीम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में कबूतरा जनजाति की 6 महिलाएं गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शहर मुख्यालय के अलग अलग स्थानों पर बैठकर कबूतरा जनजाति की महिलाओं द्वारा खुलेआम कच्ची शराब बेचे जाने की शिकायतों को लेकर आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुये मौके से 6 कबूतरा जाती की महिलाओं को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई , ये सभी महिलायें शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठकर कच्ची शराब बेचने का कारोबार कर रही थी । जिनके खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top