icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एसआईटी ने एलडीए के 18 अफसरों के नाम भेजे; अलीगंज अग्निकांड की जांच तेज

Lucknow, Uttar Pradesh:अलीगंज अग्निकांड की चल रही एसआईटी जांच ने बड़े अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है तो अवैध निर्माण पर पहली बार इंजीनियरों के अलावा बड़े अफसरों के भी नाम भेजे गए 18 आईएएस पीसीएस पर कार्रवाई की तलवार 52 je और सहायक अभियंताओं की सूची sit को भेजी 14 अधिशासी और अधीक्षण अभियंता भी शामिल एसआईटी ने वर्ष 2016 से 2024 के बीच lda में उपाध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे अफसर का पूरा विवरण मांगा है एलडीए ने नगर आयुक्त गौरव कुमार का भी नाम भेजा Lda में तैनात पीसीएस अफसर विपिन शिवहरे प्रभाकर सिंह संगीता राघव सुशील प्रताप सिंह के नाम sit को भेजे गए पूर्व में तैनात रहे अमित राठौर श्रद्धा चौधरी प्रिया सिंह डीके सिंह वी बी मिश्रा का नाम भी सूची में शामिल प्राधिकरण सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उप सचिव माधवेश कुमार ओएसडी अभिनंदन सिंह OSD राजीव कुमार के नाम भी भेजे गए इसके अलावा स्थानीय निकाय सेवा के उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह का नाम भी जांच एजेंसी को भेजा गया
0
0
Report

पहाड़ी भूस्खलन: भारी पत्थर ने कार पर गिरकर क्षतिग्रस्त किया; यात्रियों की बचाव गई

Noida, Uttar Pradesh:मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों पर खतरा बढ़ने लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला विकासनगर क्षेत्र के जुड्डो से पहले का है, जहाँ पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा अचानक एक गुजर रही कार पर आ गिरा। पत्थर की जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और एक बड़ा हादसा टल गया। मानसून शुरू होते ही इस मार्ग पर भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल घटना के बाद वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर पूरी सावधानी बरतें और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
0
0
Report
Advertisement

दही-चूड़ा चौक पर ऑटो पलटने से जावेद उर्फ गुड्डू की मौत

Sitamarhi, Bihar:दही-चूड़ा चौक पर ऑटो पलटने से जावेद उर्फ गुड्डू की मौत। मृतक मेहसौल वार्ड संख्या 26 निवासी थे और एक बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि जावेद ऑटो से जा रहा था; दahi-चूड़ा चौक के पास स्टेट हाईवे पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गये; अस्पताल पहुँचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है; मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है
0
0
Report

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गोवंश भरे वाहन से टकराने पर जवान की मौत

Nuh, Haryana:Story :- केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,गोवंश से भरे वाहन के पास खड़े पुलिस जवान की मौत, एएसआई गंभीर रूप से घायल。 नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब बृहस्पतिवार को सुबह कुंडली-मानेसर-पलवर एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी。 प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन तथा ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है。
0
0
Report
Advertisement

कोरिया ब्रेक: 17 वर्षीय छात्रा ने घर में आत्महत्या, मार्ट प्रताड़ना के आरोप

Ansar Nagar, Jharkhand:कोरिया ब्रेक। बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या。 परिजनों ने मार्ट प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया。 7 जुलाई को बड़ी बहन के साथ सामान खरीदने गई थी छात्रा。 मार्ट प्रबंधन ने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगाया था。 परिजनों का आरोप, 50 हजार रुपये की मांग कर छात्रा की स्कूटी भी रोक ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मार्ट को सील कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。 मृतिका के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं。 पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。
0
0
Report

ललितपुर में पशु चोर गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; बकरियाँ और पिकअप जब्त

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने पशुओं को चोरी करने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । टीम ने आरोपियों के पास से एक पिकअप गाड़ी और चोरी की गई बकरियाँ भी बरामद की है । गिरफ्ता सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । पूरा मामला तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । पुलिस के अनुसार तालबेहट कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग और वांछित आरोपियों की तलाश में थी ,इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एक पिकअप गाड़ी में चोरी की बकरियों के साथ जा रहे हैं । जिस पर तुम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई ।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा की 2027 रणनीति: 18 जिलों में बदलाव से जीत का फार्मूला तलाश

Noida, Uttar Pradesh:इससे बाईट गयी है इससे वाक थ्रू गया है एंकर---मिशन-2027 को साधने में जुटी भाजपा 2022 विधान सभा चुनाव का पूरा गणित पढ़कर जीत का फार्मूला खोजने में जुटी है। पिछले विधानसभा चुनाव में 18 जिलों में सपा ने भाजपा को पिछाड़ दिया था, जहां इस बार परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी नई रणनीति अपना रही है वीओ--पिछले विधानसभा चुनाव में 18 जिलों में सपा ने भाजपा को पिछाड़ दिया था जिसके बाद अब भाजपा की दृष्टि से कमजोर क्षेत्रों में प्रवास के लिए मंत्रियों एवं संगठन के दिग्गजों की सूची बनाई जा रही है। वो पीडीए की काट रखते हुए कमल खिलाने की जमीन बनाएंगे। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 312 सीटों पर जीत दर्ज किया था, लेकिन 2022 में सपा, सुभासपा एवं रालोद के साथ आने से सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर से लेकर आजमगढ़, अयोध्या एवं बस्ती समेत 18 जिलों में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। इसमें कई जिलों में भाजपा 2024 में भी हार गई। बाईट --अवनीश त्यागी प्रवक्तता भाजपा ग्राफ़िक्स इन--- इन सभी जिलों को विशेष चुनौती क्षेत्र मानकर पार्टी केंद्रीय एवं राज्य सरकार के एवं संगठन के दिग्गजों का प्रवास तय करेगी दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर से निकले पारंगत वक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के प्रचार के लिए उतारा जाएगा पिछले चुनाव में भाजपा सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या एवं आजमगढ़ मंडलों में हार गई थी। ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--अब भाजपा ने 2027 को देखते हुए इसे नाक का सवाल बना लिया है। पार्टी इन क्षेत्रों में वोटरों का मनोविज्ञान भी समझने का प्रयास कर रही है जिससे 2027 कि राह आसान हो सके वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

रींगस में 340 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता रींगस में 340 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, 20 हजार के लालच में कर रहा था तस्करी सीकर जिले की रींगस पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 340 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रयुक्त कार भी जब्त की है। थानाप्रभारी राजाराम लेघा ने बताया कि डीएसटी टीम के कांस्टेबल सुभाष चंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर रींगस पहुंच रहा है। सूचना के आधार पर रींगस पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नवलगढ़ निवासी आशीष गोदारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 340 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मणिपाल यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहा है। उसने आर्थिक तंगी के चलते तस्करी का रास्ता अपनाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि टोनी नामक युवक के कहने पर वह 20 हजार रुपए के लालच में चरस की खेप लेकर आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों को खाटूश्यामजी दर्शन कराने के बहाने लेकर आया था। रींगस पहुंचने पर तीनों युवक एक कपड़ों के शोरूम पर खरीदारी के लिए रुके, तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस दोनों छात्रों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में टोनी नामक युवक सहित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
0
0
Report

EOW हिरासत: कांग्रेस ने भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र कहा, कानूनी लड़ाई जारी

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में.. कांग्रेस ने इसे बताया भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- भाजपा ED, CBI, IT के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करती रही है.. जिन मामलो में ईडी जाँच करके कुछ हासिल नहीं कर पाई उसी में eow से जाँच करवाई जा रही है..यह मामला अदालत में नहीं टिकेगा.. अदालत में भाजपा का षड्यंत्र बेनक़ाब होगा.. पूरी मजबूती से इस षड्यंत्र के ख़िलाफ़ कानूनी और लोकतात्रिक लड़ाई लड़ी जाएगी.. हम भाजपा के इन षड्यंत्रों को जनता के बीच बेनक़ाब भी करेगे.. बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव जारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आज भी सुबह से मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर दफ्तर जा रहे और स्कूल जा रहे हैं बच्चों को काफी परेशानी हुई, लगातार हुई बारिश के चलते जल भर भी देखने को मिला सूरजपुर में मुख्य मार्ग पर जमकर जल भराव हुआ वही कुलेश्रा में भी जल भराव की तस्वीर सामने आई ,सूरजपुर में तो सूरजपुर कस्बा चौकी में पानी भर गया ।इसके अलावा सूरजपुर से नोएडा जाने वाले मार्ग पर जमकर जल भराव देखने को मिला, जहां गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती हुई नजर आई अभी भी नोएडा ग्रेटर नोएडा में मुसराधार बारिश हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top