icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
455001
ASAmit SharmaFollow28 Sept 2024, 02:39 am

नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर माता टेकरी पर बैठक, कलेक्टर और विधायक ने दिए निर्देश

Dewas, Madhya Pradesh:

3 अक्टूबर से मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर माता टेकरी पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर, विधायक गायत्री राजे पवार और एसपी उपस्थित रहे। विधायक ने श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और माताजी टेकरी तथा शहर में सजावट करने की सलाह दी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य सामग्रियों की जांच की जाए, अवैध दुकानों के अतिक्रमण को हटाया जाए और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए। नवरात्रि पर्व के दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ये कदम उठाए जाएंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

उत्तरकाशी के ब्लॉक महोत्सव विजेताओं ने राज्यस्तरीय प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू की

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:युवा महोत्सव कार्यक्रम में 6 विकासखंडों के कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति। उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला, Mori में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में जिन टीमों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है वे जनपद स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग कर सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं और यहां से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर पर भाग लेगी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही है ताकि उत्तराखंड का युवा नशा मुक्त हो, पलायन मुक्त हो इस ओर सरकार लगातार काम कर रही है。
0
0
Report

कवर्धा में अधेड़ की मौत के बाद हंगामा, महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में अधेड़ की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप, थाने में किया हंगामा कवर्धा। शहर के मिनीमाता चौक में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने एक महिला दुकानदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कवर्धा कोतवाली थाना पहुंच गए और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रेंगाखार निवासी दिनेश वाचकर किसी काम से कवर्धा आया था। इसी दौरान मिनीमाता चौक स्थित एक महिला की दुकान पर सामान खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर अधेड़ पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद दिनेश अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

संभल में डिजिटल स्व-गणना महाअभियान का शुभारम्भ

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 16/11/2026 संभल । जनपद में डिजिटल स्व-गणना का महाअभियान शुरू । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने डिजिटल स्व - गणना कर महा अभियान का शुभारंभ किया । उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने टीम के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी आवास पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री को डिजिटल स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी । 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल स्व गणना का महा अभियान । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी डिजिटल स्व -गणना की सराहना की ...आम जन से स्व गणना के कार्य में सहयोग की अपील की । बाइट गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री
0
0
Report

IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में गुरुग्राम के बीमा एजेंटों ने प्रदर्शन किया

Gurugram, Haryana:IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ गुरुग्राम में बीमा एजेंटों का प्रदर्शन. कमीशन की सीमा तय करने के प्रस्ताव पर एजेंटों में नाराज़गी. नए नियमों से लाखों बीमा एजेंटों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका. बीमा एजेंटों ने प्रस्तावित बदलावों पर पुनर्विचार की मांग उठाई. कमीशन और रोजगार पर असर को लेकर नियामक के फैसले का विरोध. बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों के खिलाफ एजेंटों ने जताई चिंता. IRDAI के नए प्रस्तावों को लेकर बीमा एजेंटों ने खोला मोर्चा. गुरुग्राम के सेक्टर 59 में आज बीमा एजेंट्स की तरफ से प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे एजेंटों ने प्रस्तावित नियमों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि इससे बीमा क्षेत्र से जुड़े लाखों एजेंटों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. एजेंटों का कहना है कि कमीशन की सीमा तय करने और बीमा वितरण व्यवस्था में बदलाव से उनके काम और आय पर सीधा असर पड़ेगा. एजेंटों ने आशंका जताई कि यदि प्रस्ताव मौजूदा स्वरूप में लागू होते हैं तो बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं.
0
0
Report

वाराणसी: काशी में छठ महापर्व की भव्य छटा, शूलटंकेश्वर घाट पर व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अद्भुत छटा देखने को मिली। रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा घाट पर पहुंचीं। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे जीवन और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बांस के सूप-डलिया में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री सजाकर छठी मैया की आराधना की। पूजन के दौरान छठी मैया के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की मंगल कामना का प्रतीक माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा और रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी से निगरानी करती रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घाट पर बैरिकेटिंग की गई थी, जिससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर रहकर पूजन-अर्चन कर सकें। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक टीम और सुरक्षाकर्मी लगातार सतर्क नजर आए। आस्था, परंपरा और सुरक्षा के संगम के बीच घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement

राजनगर स्कूल के अतिथि शिक्षक विवाद पर FIR, तीन थानों की जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षकों को लेकर हुए विवाद ने अब पुलिस विभाग के भीतर हलचल मचा दी है. कोर्ट के आदेश पर तीन तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी स्थानीय खजुराहो SDOP को सौंपी गई है. मामला अतिथि शिक्षक की नियुक्ति और उनके भुगतान से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि अतिथि शिक्षक रखे गए थे या नहीं रखे गए थे, और उन्हें भुगतान हुआ था या नहीं हुआ था, इसी को लेकर विभागीय जांच हुई थी. इसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिस पर कोर्ट के संज्ञान के बाद साल 2024 में FIR दर्ज करने के आदेश दिये गये थे, अब कोर्ट से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उस दौरान पदस्थ रहे लोगों ने कोर्ट के समक्ष क्या-क्या जानकारी प्रस्तुत की थी, उसकी वस्तुस्थिति पत्रिका मंगवाई गई है. इससे यह साफ हो सकेगा कि जांच किस दिशा में गई और कहां लापरवाही बरती गई. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय SDOP को जांच के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी और विवेचकों की जिम्मेदारी इसमें तय की जाएगी. अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन, दुआ में अमन मांगा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन कर्बला मैदान में सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन इज्तेमे के आखिरी दिन विशेष दुआ का हुआ आयोजन खुदा की बारगाह में अमन-चैन और खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ देश-दुनिया में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ तीन दिनों तक चला दीन और इस्लामी शिक्षाओं का संदेश उलेमाओं ने नमाज की पाबंदी और नेक रास्ते पर चलने की दी नसीहत बुराइयों से दूर रहने और अच्छे अखलाक अपनाने का दिया संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील बड़ी संख्या में लोगों ने इज्तिमे में Shिरकत कर हासिल की दीन की जानकारी तीन दिवसीय आयोजन में पार्किंग और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने संभाली सामूहिक दुआ के साथ तीन दिनों से जारी धार्मिक गतिविधियों का हुआ समापन
0
0
Report

पंचायत चुनाव: धीमे लेकिन शांतिपूर्ण मतदान के साथ गांव-गांव में Women मंगल गीत के बीच मतदान

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह क्षेत्र के गांवों मैं गांव की सरकार बनाने के लिए सरपंच पंच मतदान केदो पर मतदाताओं की कतारें लगी। धीमी गति से चल रहा है मतदान मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते मतदान केंद्र पहुंच रही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार गस्त कर रहे हैं। झाडली ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 22 पर कार्यरत धनराज शर्मा पीईओ प्रथम की बिगड़ी तबीयत मौके पर पहुंचे चिकित्सा कर्मी ने उपचार करवाया। एक बजे तक ग्राम पंचायत बागड़ी मैं 53.14 प्रतिशत झाड़ली ग्राम पंचायत में 32.37 प्रतिशत कटली ग्राम पंचायत में 40.34 प्रतिशत लाम्या जुनरदार ग्राम पंचायत में 33.16 प्रतिशत, मोरला ग्राम पंचायत में 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला संवाददाता भूपेंद्र सिंह इनफॉर्मर भेरूलाल साहू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top