देवास जिला अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और अस्पताल के गमले भी एक-दूसरे पर फेंके जा रहे हैं। विवाद रात के समय हुआ था जिसमें अस्पताल के सामान का भी इस्तेमाल किया गया। जानकारी के अनुसार शंकरनगर में पहले हुए विवाद के बाद घायल लोग अस्पताल पहुंचे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
