नवरात्रि पर्व के बाद माता टेकरी पर स्थित दान पेटियों की राशि की गिनती हुई शुरू
Dewas, Madhya Pradesh:नवरात्रि पर्व के बाद देवास की माता टेकरी पर रखी दान पेटियों की गिनती आज सोमवार से शुरू हो गई। मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के परिसर में रखी गई दान पेटियों की गिनती की जा रही है। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि बड़ी माता की 8 दान पेटियां, छोटी माता की 12 दान पेटियां और 1 हनुमान मंदिर की दान पेटी शामिल हैं। कल 12 और दान पेटियों की गिनती शुरू की जाएगी, जो मंगलवार तक पूरी होने की उम्मीद है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
