icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बद्रीनाथ धाम से 5 लाख रुपये का मुकुट चोरी; आरोपी गिरफ्तार

Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मुकुट, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग भी बरामद कर लिया है। चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास, पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी किया था। इसके अलावा आश्रम में ठहरे प्रभुदास नामक व्यक्ति के बैग से नकदी भी चुरा ली थी। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सोने का मुकुट, चोरी की गई नकदी में से 4,500 रुपये तथा घटना में इस्तेमाल किया गया काला बैग बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) भी बढ़ा दी है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बद्रीनाथ धाम में हुई इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा हो गया है। फिलहाल आरोपी न्यायिक प्रक्रिया का सामना करेगा और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report

श्रीगंगानगर श्रीविजयनगर में पाइपलाइन बिछाने के बाद चौराहे पर मिट्टी यातायात बाधित

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर श्रीविजयनगर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद मुख्य चौराहे पर सडक़ों पर छोड़े गए मिट्टी के ढेर से राहगीर और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। दिनभर चौराहे पर भीड़ और धूल के कारण लोगों को सांस लेने व आवागमन में कठिनाई हो रही है। खासकर सरकारी अस्पताल के गेट के सामने जाम अक्सर बढ़ जाता है, जिससे मरीज और आगंतुक प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों ने ठेकेदार से तुरंत मिट्टी उठाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधराने की मांग की है। नगर प्रशासन से भी त्वरित हस्तक्षेप एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ यात्रा: बरेली से कछला घाट तक स्वागत द्वार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lalit KumarLalit KumarFollow1m ago
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली से कछला घाट तक कांवड़ियों के स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली परिक्षेत्र के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत 8 सुपर जोन, 26 जोन, 82 सेक्टर और 220 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। पूरे परिक्षेत्र में 14,392 नागरिक पुलिसकर्मी, 577 यातायात पुलिसकर्मी, 14.5 प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए 16 ड्रोन, 94 पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम), 153 पुलिस सहायता केंद्र, 52 कंट्रोल रूम, 205 जल सेवा केंद्र, 144 कांवड़ शिविर तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए 51 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश से नियंत्रण: कृष्ण पाल गुर्जर का दावा, कांग्रेस भट्टा बैठी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। दरसल एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज पूरे प्रदेश भर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सहित सभी विधायक गणों ने शिरकत की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी उनके आभार पर हर वर्ष लाखों पेट प्रदेश के अंदर लगाए जाते हैं पहले का समय ऐसा था कि जब पेड़ बहुत ज्यादा थे और बारिश भी बहुत लंबे समय तक होती थी परंतु आज हालात ऐसे हो चुके हैं की बारिश बहुत कम देखने को मिलती है ऐसे में हम सभी देशवासी व प्रदेशवासियों को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और नहीं सिर्फ पेड़ लगाना है बल्कि उसे पेड़ का रखरखाप भी करना बेहद ज्यादा जरूरी है। राज्यसभा में पेश हुए बिल के विरोध के मामले पर केंद्र राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इनका काम व विधान पैदा करना है ना की समस्या का समाधान कोई भी समस्या बातचीत से हल होती है और बातचीत के लिए सांसद है परंतु यह लोग बातचीत नहीं करते बल्कि बातचीत करने से भागते हैं 45 मिनट बोलने के बावजूद भी विपक्ष के नेता ने कोई समाधान नहीं दिया बल्कि छात्रों को विद्यार्थी इडियट आंध्र भक्त खाने का काम किया है सुझाव इनके पास है नहीं व्यवधान पैदा करते हैं इसलिए इन लोगों का दिवाला पिट गया है। वही बल्लभगढ़ में पार्षद द्वारा अधिकारी के दफ्तर पर ताला लगाए जाने और अभद्र व्यवहार करने के मामले पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए चाहे वह कोई भी हो समस्या थी उसे समस्या के समाधान को लेकर एक पैनल है उसे पैनल के तरीके से आपको बात रखनी चाहिए थी ना कि किसी अधिकारी के साथ अभद्रता और उसके कार्यालय पर ताला लगाने की जरूरत थी जो किया गया है वह बिल्कुल गलत है।
0
0
Report

पौराला में महिला के फांसी मामले में पुलिस जांच तेज

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में लोनी से गांव लौटी महिला का फांसी पर झूलता मिला शव , पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में एक महिला का पंखे से फांसी पर लटकता शव मिला, घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कंचन त्यागी के रूप में हुई है। बताया गया कि कंचन अपने पति मोहित त्यागी के साथ पिछले एक वर्ष से गाजियाबाद के लोनी में रह रही थी, जहां उसका पति ओला कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दोनों की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार कंचन 29 जुलाई की रात लोनी से अपने गांव पौरारा लौटी थी। आज सुबह परिजनों ने उसका शव पंखे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विवाहिता की मौत के कारणों की गहन जांच में जुटी है।
0
0
Report

कोटा मेडिकल अस्पताल के ICU में मौत के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों पर हिंसा

Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल अस्पताल में भारी हंगामा मरीज की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों से मारपीट, आईसीयू में तोड़फोड़ महावीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज आक्रोशित रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी घटनाक्रम की तस्वीरें सीसीटीवी में हुई कैद आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में ​कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में गुरुवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात तीन रेजिडेंट डॉक्टरों से मारपीट की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। ​जानकारी के अनुसार, रामपुरा निवासी 68 वर्षीय अमर सिंह नरूका अत्यंत गंभीर हालत (ब्रेन स्ट्रोक) में भर्ती थे। सीपीआर के दौरान उनकी मृत्यु होने पर शक्ति सिंह सहित 5-7 परिजनों ने डॉ. अर्पित सिंघल, डॉ. आयुष शर्मा और डॉ. भारतेन्द्र मंगल के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इससे आईसीयू में भर्ती अन्य गंभीर मरीजों का इलाज भी बाधित हुआ। ​हंगामे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित चिकित्सकों ने महावीर नगर थाने में राजकार्य में बाधा, मारपीट और 'चिकित्सा सेवाकर्मी संरक्षण अधिनियम' के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से आक्रोशित रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है, जिस2से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बाइट रेजिडेंट डॉक्टर 3 बाइट मृतक के परिजन
0
0
Report
Advertisement

पटना के गांधी मैदान में बंपर टोला रेजिडेंसी में गोली की आशंका, जांच जारी

Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित बंपर टोला की जिटेन रेजीडेंसी में संदिग्ध गोली चलने की घटना सामने आई। फ्लैट संख्या 301 में रहने वाली रीता सिंहा ने दावा किया कि उनके बेडरूम की खिड़की के शीशे पर गोली लगने जैसा निशान मिला। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, हालांकि गुरुवार सुबह परिवार को इसकी जानकारी हुई। रीता सिंहा ने कहा कि बुधवार शाम पूरा परिवार बाहर था; सुबह बेडरूम में प्रवेश पर शीशा टूटा मिला और कमरे में कांच बिखरे थे। उन्होंने कहा यदि उस समय परिवार का कोई सदस्य कमरे में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास घनी आबादी है, इसलिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली और किसने चलाई। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शीशे में नुकीला छेद मिलने पर एफएसएल टीम बुलवाई गई है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह गोली का निशान है या अन्य कारण से शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। परिवार की ओर से आवेदन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
0
0
Report

खेड़ला गांव में हिंसक झड़प: दो परिवार भिड़े, चार घायल

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के खेड़ला गांव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पूरे गांव में बलवा जैसे हालात बन गए। जानकारी के अनुसार खेड़ला गांव में सूर्यवंशी परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। बीती रात ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने और गाय चराने जैसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे के घर में घुस गए और जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले। आरोप है कि पकड़े गए युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाया। इस पूरे विवाद में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे आपसी विवाद से परेशान पुलिस अब दोनों परिवारों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top