475661
दतिया में तीन चोर 16 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा निर्देश पर जिले में चलाई जा रही वाहन चेकिंग अभियान में दतिया कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया दतिया के हडा पहाड़ के पास दतिया सिटी कोतवाली टी आई धीरेंद्र मिश्रा की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागे तभी पुलिस में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET UG री-एग्ज़ाम के पेपर सुरक्षा के घेरे में हवाई-पार्सल से केंद्र तक पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:प्रीति तंवर जयपुर-NEET UG री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा हेलीकॉप्टर से पहुंचे NEET के प्रश्न पत्र इंडियन एयरफोर्स की मदद से राज्यों तक पहुंचाए गए पेपर पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में हेलीपैड से स्ट्रांग रूम तक केके गई शिफ्टिंग सेंट्रल बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे गए प्रश्न पत्र कल परीक्षा से पहले भी कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों तक पहुंचेंगे पेपर0
0
Report
डिंडौरी–मंडला के ग्रामीण क्षेत्र की 3 करोड़ रु लागत की सड़क अब तक अधूरी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में विकास कार्यों की रफ्तार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडला जिले के ग्राम खीसी से डिंडौरी जिले के ग्राम कुशेरा तक बनने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी है। लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क दो जिलों के ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। यह खास रिपोर्ट देखिए। एक ओर मानसून की दस्तक हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर मंडला और डिंडौरी जिले को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क आज भी अधूरी है। ग्राम खीसी से ग्राम कुशेरा तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तीन साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-2 मंडला द्वारा कराया जा रहा है। शुरुआती दौर में निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ, लेकिन कुछ समय बाद काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। वर्तमान में कई हिस्सों में केवल मिट्टी भराई और अर्थवर्क का काम दिखाई देता है, जबकि डामरीकरण सहित अन्य जरूरी कार्य अधूरे हैं। यह सड़क मंडला और डिंडौरी जिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलती, लेकिन अधूरे निर्माण के कारण लोग अब भी कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव का केंद्र बन जाता है। कई बार दोपहिया वाहन फंस जाते हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, तो आखिर तीन साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। मानसून के आगमन के साथ ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो अब तक किए गए कार्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर करोड़ों की लागत वाली यह सड़क कब तक पूरी होगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा कब मिलेगी0
0
Report
जोधपुर के देर रात खूनी संघर्ष में विक्की फाइटर की मौत, गिरफ्तारियों की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर? Actually content provided: जोधपुर में देर रात खूनी संघर्ष,कार सवार युवकों पर हमला, घायल विक्की फाइटर की इलाज के दौरान मौत जोधपुर में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। शहर के बॉम्बे मोटर चौराहे के पास हुई इस घटना में कार सवार दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे सन्नी हंस और विक्की फाइटर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर पहुंचे 5 से 6 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और दोनों पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार लेकर आए थे और उन्होंने जानलेवा हमला किया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने फायरिंग की आशंका भी जताई, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सन्नी हंस और विक्की फाइटर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान विक्की फाइटर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है。 विक्की फाइटर की मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तथा आरएसी जवानों को तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 5 से 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजीव गांधी नगर, झालामंड और प्रताप नगर सदर थाना पुलिस के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना 500 रुपए, रेलवे ने 13 साल बाद बदलाव लागू
Jaipur, Rajasthan:बिना टिकट सफर पर 2 गुना जुर्माना! - रेलवे प्रशासन ने करीब 13 साल बाद किया बदलाव, न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपए किया - शनिवार से ही लागू हुए नए बदलाव, चैकिंग को मजबूती के लिए मुख्यालय में स्पेशल स्क्वायड की भर्ती जयपुर। ट्रेन् में बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट और गलत टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्तियाँ बढ़ाते हुए न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। नए नियम तुरंत प्रभाव से 20 जून से ही लागू कर दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन न केवल बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाएगा, इसके साथ ही दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने, रेलवे परिसर में अवैध फेरी लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे अधिनियम-1989 में संशोधन के तहत यह बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्री को किराए के साथ कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर कानूनी कार्रवाई भी की सकेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते हैं। पीसीसीएम डॉ. सीमा शर्मा के निर्देश पर जयपुर में डीसीएम डॉ. जगदीश कुमार, कमल शर्मा, जोधपुर में डीसीएम दीपक चौधरी, बीकानेर में डीसीएम वीरेंद्र जोशी को बड़े और उपनगरीय स्टेशनों पर ट्रेनों में और स्टेशनों पर आ रहे बेटिकट यात्रियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इन गलतियों पर होगी कार्रवाई - यदि यात्री के पास जनरल क्लास टिकट है और स्लीपर या एसी में मिले तो लगेगा जुर्माना - यदि साधारण ट्रेन के टिकट से सुपरफास्ट/एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते हैं - या फिर स्लीपर के टिकट से थर्ड एसी या उच्च क्लास में यात्रा करते हैं - IRCTC वेबसाइट से बुक टिकट के कन्फर्म नहीं होने पर भी यात्रा करते हैं - दिव्यांग या अन्य रियायती कोटे के टिकट पर दूसरा यात्री यात्रा करता है - स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म पर बिना प्लेटफार्म टिकट पाए जाने पर भी जुर्माना लगेगा चैकिंग स्क्वायड बनेगा मजबूत, भर्ती शुरू - वहीं टिकट चैकिंग को पुख्ता बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने वाणिज्यिक विभाग की सबसे महत्वपूर्ण टीमों में शामिल पीसीसीएम स्क्वॉड यानी स्पेशल टिकट चेकिंग स्क्वाड में 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडलों के टिकट चेकिंग स्टाफ से आवेदन मांगे हैं। चयनित कर्मचारियों को मुख्यालय स्तर पर विशेष जांच, टिकट चेकिंग, ऑन-बोर्ड निरीक्षण और राजस्व संरक्षण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आवेदन 22 जून तक किए जाएंगे। यह टीम ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक जांच कर रेवेन्यू लीकेज रोकने, बिना टिकट यात्रा पर कार्रवाई करने और यात्री सुविधाओं की निगरानी का काम करती है। ऐसे में इस भर्ती को टीटीई के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है। इससे ये भी माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष में बढ़े हुए राजस्व टारगेट को हासिल करने के लिए जयपुर सहित चारों मंडल में भी स्पेशल स्क्वाड का गठन और मजबूत किया जाएगा。0
0
Report
हीरालाल नागर का सांगोद दौरा: कोटा में आमजन की समस्याएं सुनेंगे और पौधरोपण करेंगे
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का सांगोद दौरा आज, कोटा में कर रहे लोगों से मुलाकात ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार सुबह से कोटा स्थित अपने निजी आवास पर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। मंत्री नागर आज सांगोद विधानसभा के दौरे पर रहेंगे वे किशोर सागर तालाब स्थित लव कुश वाटिका में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करेंगे कनवास में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएंगे दौरे के दौरान मंत्री नागर आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर जमीनी फीडबैक लेंगे देवली-कनवास क्षेत्र में खेतों के रास्तों सहित विभिन्न चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे0
0
Report
हमीरपुर में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, 4 सूत्रीय मांगे एडीएम को ज्ञापन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एकजुट हुए सफाई कर्मी, कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में किये गए परिवर्तन को लागू न कर पुराने समय पर ड्यूटी लगाने की मांग, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बढ़ाये गए मानदेय वृद्धि को लागू करने की मांग, सफाई के अलावा अन्य कार्य न करने की भी कर्मचारियों ने की मांग, मांगे पूरी न होने पर 24 जून से काम बंद करने की दी चेतावनी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
Advertisement
बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ा: रेलवे ने 13 साल बाद दरें बदली, 500 रुपए न्यूनतम
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - बिना टिकट सफर पर 2 गुना जुर्माना! - रेलवे प्रशासन ने करीब 13 साल बाद किया बदलाव - न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपए किया - शनिवार से ही लागू हुए नए बदलाव - चैकिंग के लिए मुख्यालय में स्पेशल स्क्वायड की भर्ती - 5 साल के लिए जुड़ सकेंगे पीसीसीएम स्क्वायड में एंकर बिना टिकट सफर करना अब रेल यात्रियाें के लिए अधिक महंगा पड़ेगा। करीब 13 साल बाद रेलवे प्रशासन ने जुर्माना दरों में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही शनिवार से ही ट्रेनों में बढ़ा हुआ जुर्माना वसूलना भी शुरू कर दिया है। क्या हुआ है नया बदलाव, कैसे आएगा आम यात्रियों पर असर, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट और गलत टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। नए नियम तुरंत प्रभाव से 20 जून से ही लागू कर दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन न केवल बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाएगा, इसके साथ ही दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने, रेलवे परिसर में अवैध फेरी लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे अधिनियम-1989 में संशोधन के तहत यह बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्री को किराए के साथ कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते हैं। पीसीसीएम डॉ. सीमा शर्मा के निर्देश पर जयपुर में डीसीएम डॉ. जगदीश कुमार, कमल शर्मा, जोधपुर में डीसीएम दीपक चौधरी, बीकानेर में डीसीएम वीरेंद्र जोशी को बड़े और उपनगरीय स्टेशनों पर ट्रेनों में और स्टेशनों पर आ रहे बेटिकट यात्रियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। Gfx In इस तरह होगी कार्रवाई - यदि यात्री के पास जनरल क्लास टिकट है और स्लीपर या एसी में मिले तो लगेगा जुर्माना - यदि साधारण ट्रेन के टिकट से सुपरफास्ट/एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते हैं - या फिर स्लीपर के टिकट से थर्ड एसी या उच्च क्लास में यात्रा करते हैं - IRCTC वेबसाइट से बुक टिकट के कन्फर्म नहीं होने पर भी यात्रा करते हैं - दिव्यांग या अन्य रियायती कोटे के टिकट पर दूसरा यात्री यात्रा करता है - स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म पर बिना प्लेटफार्म टिकट पाए जाने पर भी जुर्माना लगेगा Gfx Out वीओ- 2 वहीं टिकट चैकिंग को पुख्ता बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने वाणिज्यिक विभाग की सबसे महत्वपूर्ण टीमों में शामिल पीसीसीएम स्क्वॉड यानी स्पेशल टिकट चेकिंग स्क्वाड में 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर मंडलों के टिकट चेकिंग स्टाफ से आवेदन मांगे हैं। चयनित कर्मचारियों को मुख्यालय स्तर पर विशेष जांच, टिकट चेकिंग, ऑन-बोर्ड निरीक्षण और राजस्व संरक्षण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आवेदन 22 जून तक किए जाएंगे। यह टीम ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक जांच कर रेवेन्यू लीकेज रोकने, बिना टिकट यात्रा पर कार्रवाई करने और यात्री सुविधाओं की निगरानी का काम करती है। ऐसे में इस भर्ती को टीटीई के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है। इससे ये भी माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष में बढ़े हुए रेवेन्यू टारगेट को हासिल करने के लिए जयपुर सहित चारों मंडल में भी स्पेशल स्क्वाड का गठन और मजबूत किया जाएगा。 - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
झालावाड़ के खेड़लीमीरा में 250 बीघा चारागाह अतिक्रमण मुक्त, बुलडोजर से प्रशासन कार्रवाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की बाघेर ग्राम पंचायत के खेड़लीमीरा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 250 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर चला, अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लंबे समय से किए गए अतिक्रमणों को हटाया तथा भूमि को पुनः ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जेसीबी और बुलडोजर मशीनों की सहायता से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और चारागाह भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारोला थाना पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस भूमि पर आगामी मानसून सत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली का विस्तार होगा। अधिकारियों के अनुसार चारागाह भूमि का संरक्षण ग्रामीण विकास और पशुधन के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के हौसले पस्त हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।0
0
Report
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ BKU चढ़ूनी का ऐलान; MSP पर दबाव का अंदेशा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ सरदार गुरनाम चढूनी, भाकियू (चढूनी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों, पशुपालकों और खाद्य सम्प्रभुता को खतरा: गुरनाम चढूनी भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ BKU चढ़ूनी का बड़ा ऐलान गुरनाम चढ़ूनी ने कहा- डील से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर प्रभावित होंगे MSP और सरकारी खरीद व्यवस्था पर दबाव बनने की आशंका: चढूनी 23 जून को देशभर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान चढूनी ने की बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील देश के किसानों,मजदूर, संगठनों, छात्र युवा संगठनों और आम नागरिकों से चढूनी ने की अपील चढूनी ने कहा : 25 जून को चंडीगढ़ के किसान भवन, सेक्टर 35 A में संयुक्त बैठक बुलाई गई किसान, मजदूर, कर्मचारी, और सामाजिक संगठनों को बैठक में शामिल होने का न्योता सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से इस बैठक में भाग लेने के लिए चढ़नी ने की अपील0
0
Report
Advertisement
डबरा: सर्वजातीय विवाह घोटाला, दुल्हन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Morena, Madhya Pradesh:डबरा सिटी थाना में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने पहुंची. दुल्हन लवली बाल्मिक अपने परिजनों के साथ सिटी थाना पहुंची हैं. ईशानी शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जा रहा था और संस्था द्वारा सभी जोड़ों को मोटरसीकिल सहित गृहस्ती का सभी सामान देने का वादा किया था. संस्था द्वारा कन्या पक्ष और बर पक्ष से ₹10 - 10 हजार रुपए पंजीयन के नाम पर लिये गए. जब डबरा निवासी लवली की शादी इस संस्था द्वारा कराई गई और जब विदाई की बारी आई तो परिजनों ने संस्था से सामान मांगा तो टालमटोली करने शुरू हो गई और वहां संस्था के लोग भाग निकले. दुल्हन के परिजनों ने जब संस्था के अध्यक्ष को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा. दुल्हन के परिजन अपने आप को ठगा महसूस करने लगे और तब जाकर दुल्हन खुद लाल जोड़े में विदाई से पहले सिटी थाना पहुंची और संस्था के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई, वहीं मौजूद एसडीओपी सौरव कुमार संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वही दुल्हन लवली का कहना है कि रंग महल गार्डन से गोलू नरवरिया नाम के व्यक्ति द्वारा पंजीयन के नाम पर 10 हजार रुपए लिए गए और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी कराने की बोला था और मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का सामान देने का वादा किया था लेकिन विदा का टाइम आया तो वह भाग गया और फोन बंद कर दिया. जिसके कारण अभी तक विदा भी नहीं हुई है, जिसकी शिकायत लेकर थाने आए हैं हमारी मांगे थी हमसे जो बात बोली गई थी वह सामान मिल जाए. बाइट- लवली बाल्मीक दुल्हन0
0
Report
दिल्ली शिक्षा मंत्री का NEET-UG केंद्र दौरा: व्यवस्थाओं की समीक्षा
Delhi, Delhi:दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद NEET-UG परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे शिक्षा मंत्री आशीष सूद इंडिया गेट के पास, पंडारा रोड स्थित CM श्री स्कूल में NEET-UG परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे。 इस दौरे के दौरान, मंत्री परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सुरक्षा उपायों का जायजा लेंगे और परीक्षा के सुचारू और बिना किसी परेशानी के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे。 केंद्रीय शिक्षा मंत्री बहुत ही सावधानी के साथ इस एग्जाम को कंडक्ट करवा रहा है दिल्ली सरकार हमने हर केंद्र के बाहर एक कूलिंग जॉन बनाया है इस जॉन के जरिए अभिभावकों को सुविधा दी जाएगी कई अभिभावक काफी दूर से यहां पहुंचेंगे ऐसे में उनकी सुविधा को देखते हुए इन कूलिंग जोन को तैयार किया है पानी शिकंजी कूलर पंखे यहां पर सभी व्यवस्था की गई है यह व्यवस्था हर केंद्र पर की गई है0
0
Report
लखनऊ में हिन्दू धर्म वापसी: दो लोग घर लौटे, सनातन हेल्पलाइन मदद कर रही
Noida, Uttar Pradesh:गोपाल राय विश्व हिंदू रक्षा परिषद अध्यक्ष के अनुसार हेमंत ने हिन्दू धर्म अपनाया है। लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर घर वापसी करवाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूजा करवा कर शुद्धिकरण करवाया और सनातन धर्म में वापसी कराई। गोपाल राय ने बताया कि फिलहाल दो लोगों की घर वापसी हुई है और दो लव जिहाद की पीड़िताएं उनसे मिली हैं। गोपाल राय ने कहा कि संगठन सनातन हेल्पलाइन चला रहा है। इस नंबर पर भारत के कोने-कोने से लव जिहाद, लैंड जिहाद पीड़िताएं संपर्क कर रहीं हैं और घर वापसी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि बाराबंकी की शबनम अब संजना बन गई हैं, वहीं गोंडा के हम्ज़ा अली अब हेमंत सिंह बन गए हैं। पूरे विश्व में जहां भी किसी व्यक्ति का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है, हम उसकी घर वापसी करवा रहे हैं। हम लोग धर्मांतरण नहीं करवा सकते यह अधिकार नहीं है इसलिए घर वापसी करवाते हैं। गोपाल राय ने बताया कि सनातन हेल्पलाइन नंबर सभी पीड़ितों की मदद कर रहा है। लगातार लोग इस पर संपर्क कर रहे हैं। हमने धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ झांगुर का खुलासा करवाकर उसे जेल भिजवाया है। बांग्लादेश में 28 तारीख को हम लोग राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन करने जा रहे हैं जहां सनातन संस्कृति का प्रसार प्रचार होगा। हमारी मेहनत का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल में सनातन विरोधी सरकार चली गई और भाजपा सरकार बनी।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण: 15 दिनों में सुधार का निर्देश
Begusarai, Bihar:बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई,जब जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अचानक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां मिलने पर डीएम ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। आपको बताते चले कि बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री शनिवार को अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए। डीएम के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का करीब एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने हाल ही में गैंगरेप की शिकार पीड़िता से भी मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।निरीक्षण के दौरान आईसीयू समेत कई वार्डों में अव्यवस्था और कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।मीडिया से बातचीत में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां सभी अनुमंडलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसलिए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं, विशेष रूप से आईसीयू वार्ड की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। अस्पताल में जहां पंखे और एसी की कमी है, वहां तत्काल उन्हें लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नए भवन में संचालित कार्यालयों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर वहां मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड बनाने का भी आदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल की सभी कमियों को अगले 15 दिनों के भीतर दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 दिन बाद वह दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और सुधार कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाइट श्रीकांत शास्त्री डीएम बेगूसराय0
0
Report
रामपुर में 325 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर: आरडीए सत्यापन शुरू कर दिया
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के 5 जोन में 325 अवैध कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंगों पर चलेगा बुलडोजर। राजस्व विभाग ने 325 अवैध निर्माण और प्लाटिंग की सूची रामपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी है; माफियाओं में खलबली मची है। रामपुर जिले में अवैध कालोनियों, अनधिकृत प्लाटिंग और बिना स्वीकृति के किए गए निर्माण पर प्रशासनिक कदम उठ रहे हैं। राजस्व विभाग ने 325 संदिग्ध निर्माणों की सूची तैयार कर आरडीए को सौंप दी है; आरडीए ने सत्यापन शुरू कर दिया है और नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। सबसे ज्यादा 255 अवैध निर्माण जोन-ए में चिन्हित हैं; जोन-बी में 15, जोन-सी में 3, जोन-डी में 35, जोन-ई में 10 हैं। बिना मानचित्र स्वीकृति, कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विरुद्ध बने भवन शामिल हैं। ज़िले में अवैध कालोनियों की बढ़ती शिकायतों के जवाब में संयुक्त सर्वे के बाद यह सूची बनाई गई है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरडीए को सौंप दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आरडीए के अधिकारियों को सत्यापन के निर्देश दिए हैं; अगर अवैध पाए जाने पर भू-स्वामियों, कालोनाइज़र और निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। आरडीए का कहना है कि अवैध निर्माण से सड़क, जल निकासी, पेयजल बुनियादी सुविधाओं की समस्या हो सकती है और कोई ढील नहीं बरती जाएगी; जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान भी चलेंगे।0
0
Report
कैराना केस: गोमांश खाने पर बुलडोजर की मांग; दूल्हा गिरफ्तार, मालिक फरार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली, कैराना कोतवाली क्षेत्र के कैराना कस्बे में मुस्लिम युवक की शादी समारोह में दावत के दौरान गोमांश खिलाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है; मैरिज होम संचालक अभी फरार है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ मैरिज होम पर बुलडोजर चलाने की मांग स्वामी यशवीर सिंह महाराज ने अल्टीमेटम में की है। स्थानीय लोगों ने भी महाराज की मांग को जायज बताते हुए बुलडोजर चलाने की मांग की। महाराज ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और गोवंश की हत्या जैसे अपराधों पर बुलडोजर चलना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
