icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
475661
Manoj GoswamiManoj GoswamiFollow30 Apr 2025, 04:28 am

झांसी में हयातुल्लाह खान की बीवियों के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई!

Datia, Madhya Pradesh:

झांसी निवासी हयातुल्लाह खान की तीसरी बीवी रायजादा और चौथी बीबी सबरुन के बीच जमकर हाथापाई हुई. घटना दतिया के फैमिली कोर्ट के बाहर की है,दोनों बीवियों ने एक दूसरे को दौड़-दौड़ कर पीटा. पुलिस तमाशाबीन बनकर देखती रही. मामले को वकीलों ने बीच बचाव कर टाला. हयातउल्ला झांसी रेलवे में पदस्थ कर्मचारी है. हयातुल्लाह खान की चार बेगम है. पहली और दूसरी यह तलाक दे चुका है. तीसरी बीवी रायजादा ने फैमिली कोर्ट में मेंटेनेंस का केस लगाया है. हयात को दतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, अब उसे जेल भेज दिया गया है. तीसरी बीवी ने चौथी बीवी सबरुन खान अपनी ननद शानू खान और देवर फरीद खान क खिलाफ़ थाना चिरूला में एफआईआर दर्ज करा दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ के चालक संघ का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, राष्ट्रीय चालक आयोग की मांग प्रमुख

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh चालक आयोग, वेलफेयर बोर्ड और सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वाहन चालकों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, परिवहन अधिकारियों ने सुनी समस्याएं। जनपद आजमगढ़ में लगातार चौथे दिन वाहन चालक कल्याण समिति के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वाहन चालकों का अनिश्चितकालीन विशाल धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है। धरने में शामिल 10 सूत्री मांगी थी जिसमें राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना प्रमुख रूप से तो वहीं सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर चालक हितों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। आजमगढ़ जिले के रिक्शा स्टैंड पर चल रहे वाहन चालक कल्याण समिति द्वारा अनिश्चितकाल धरना चौथे दिन स्थगित हो गया। धरनारत चालकों की मांगों में राष्ट्रीय चालक आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड की स्थापना, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड अथॉरिटी को वैधानिक अधिकार प्रदान करना तथा वाहन चालकों के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चालकों के लिए विश्रामगृह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले चालकों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए तथा मृतक चालक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। बताया कि परिवहन व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनके हितों और सुरक्षा के लिए अभी तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं चौथे दिन रिक्शा स्टैंड पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान आरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त, एआरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव एवं संभागीय परिवहन अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और चालक प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वाहन चालकों की मांगों और समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा संबंधित स्तर पर विचार-विमर्श कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। समिति के पदाधिकारिक ने सरकार से जल्द से जल्द चालक हितों से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने की मांग की, ताकि लाखों वाहन चालकों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।
0
0
Report

जसपुर में कार सवार ने बाइक सवार युवकों पर हमला: एक घायल, तीन गिरफ्तार

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में देर रात बाइक सवार दो युवकों पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला किया. उसके एक कार सवार ने एक युवक को गाड़ी से टक्कर मार दी. घटना CCTV कैद हो गई. पुलिस ने CCTV फुटेज और पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नई बस्ती निवासी शब्बू और चांद मस्जिद निवासी मोहसीन रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे थे. दो कार सवार दबंगों ने उन पर हमला किया; पहले लाठी डंडों से पिटाई, फिर मोहसीन को पीछे से टक्कर मारी. मोहसीन रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण अस्पताल में भर्ती, उन्हें उच्च केंद्र रेफर किया गया, जबकि शब्बू को मामूली चोटें आईं. पूर्व से पैसे के लेनदेन के विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसी बात पर हमला किया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने तीन आरोपियों फैजान, फेज आलम और शुएव को गिरफ्तार कर लिया है और आगे विधिक कार्रवाई शुरू की जा रही है.
0
0
Report

खुर्जा: रेप के आरोप के पीछे अश्लील वीडियो वायरल कर निकाह दबाने की कोशिश

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर युवती ने लगाया युवक पर रेप करने के बाद अश्लील फोटो वीडियो बनाने का आरोप। तीन साल पहले युवक ने युवती को डरा धमका कर किया था रेप। आरोपी अब युवती पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती निकाह करने का बना रहा दबाव। आरोपी ने युवती पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का बनाया था दबाव। युवती ने आरोपी युवक के हिस्ट्रीशीटरों के साथ बताए सम्बन्ध। आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए युवती ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई कार्यवाही की गुहार。 पुलिस पीड़िता की तहरीर पर जांच में जुटी。 खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की घटना。
0
0
Report
Advertisement

वित्त मंत्री ने सुरक्षा लौटाई, गठबंधन सरकार में कलह का संकेत

Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में लगे सभी 16 जवान और स्कॉट की तीन गाड़ियों को वापस लौटाया तो विपक्ष ने कहा गठबंधन सरकार में अंतर्कलह चरम पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जो सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं और सरकार में नम्बर दो की हैसियत रखते हैं, अपनी सुरक्षा और स्कॉट के तीन गाड़ियों को विभाग को वापस लौटा दिया है।अपनी सुरक्षा में लगे सभी 16 जवान और स्कॉट की तीन गाड़ियों को वापस लौटा दिया है, वित्त मंत्री ने बाकायदा पत्र लिखकर DGP को सूचना भी दे दी है , वित्त मंत्री ने सुरक्षा लौटाया तो राजनीतिक गर्म हो गई, विरोधियों ने कहा गठबन्धन की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं, आपसी कलह अब दिखने लगा है, वित्त मंत्री के द्वारा उठाए गए कदम पर भारतीय जनता Party हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संक्रमण काल चल रहा है और यह सरकार कांग्रेस के साथ चल रही है यानी हेमंत सरकार का ही संक्रमण काल चल रहा है।उन्होंने कहा कि हर मामले में सरकार बैकफुट पर है।जहां तक बात वित्त मंत्री की है तो उन्होंने कई विषय पर अपनी बातें रखी लेकिन कोई सुन नहीं रहा है।बावजूद इसके कांग्रेस को सत्ता का लालच है जो कभी नहीं दूर होगा। बाइट.....रमाकांत महतो,बीजेपी वित्त मंत्री के प्रकरण पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है। झामुमो नेता धीरज दुबे ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं और वह प्रोटोकॉल में है इसीलिए उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। लेकिन आखिर किन कर्म से उन्होंने अपनी सुरक्षा लौटी है यह तो बेहतर वही बता सकते हैं या फिर कांग्रेस। बाइट....धीरज दुबे,जेएमएम
0
0
Report

रायबरेली में पुलिस की मानवीय मदद: कुत्ते से टकराकर कार नहर पलटी, परिवार बचा

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे पुलिस का अत्यंत मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक कार के सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर नहर मे पलट गई। कार चला रहे प्रदीप सिंह अपनी बेटी निहारिका को लखनऊ परीक्षा दिलाने लें जा रहे थे। कार नहर मे गिरने पर पिता पुत्री पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिये गए। मामला बछरावां थाना इलाके के चूरूआ पश्चिम गांव बाईपास पर राजामऊ का है। यहीं पिता पुत्री की कार सामने कुत्ता आने से पलट गई। एस ओ बछरावां श्याम कुमार पाल को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आनन फानन पहले पिता पुत्री को उधर से गुज़र रही कार के ज़रिये लखनऊ रवाना किया ताकि उनकी परीक्षा न छूटे। बाद मे क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। इस बीच प्रदीप सिंह के भाई अनिल सिंह भी मौके पर पहुँच गए हैं। उन्होंने बताया कि भतीजी का सेंटर आलमबाग़ मे पड़ा था भैय्या वहीं जा रहे थे।
0
0
Report

अमरोहा के हसनपुर में पुरानी रंजिश, धारदार हथियार से युवक गंभीर घायल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में पुरानी रंजिश में खूनी हमला, धारदार हथियार से युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई। गांव लुहारी खादर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायरセン्टर रेफर कर दिया। घायल मित्रपाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बड़े भाई मेवाराम से कहासुनी के दौरान धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

राजनगर के मकान में बुजुर्ग ने आग लगाई, जांच जारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बीती 1 जुलाई 2026 को दमकल विभाग को सूचना दी गई थी कि मकान 14/113 में आग लगी हुई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; वीडियो में घर का एक बुजुर्ग व्यक्ति कागज से सोफे में आग लगाते हुए दिख रहा है। आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारण की जांच में जुड़ गई थी। वायरल वीडियो बुजुर्ग व्यक्ति पर सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर उसने घर में आग क्यों लगाई। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। इसके अलावा एक वीडियो और वायरल है, जिसमें आग बुझने के बाद वह बुजुर्ग व्यक्ति दमकल कर्मियों का धन्यवाद कहता हुआ दिखाई देता है।
0
0
Report

गोंडा मेले में 60 फीट ऊंचे झूले पर युवक का जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के पास लगे प्रदर्शनी में 60 फीट ऊंचे झूले पर चढ़कर के एक युवक द्वारा जानलेवा और खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रदर्शनी में मेला देखने गए लोगों ने युवक के जानलेवा स्टंट का वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदर्शनी और मेले की सुरक्षा को लेकर के भी सवाल खड़ा हो रहा है जोखिम भरे स्टंट करते समय किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 60 फीट ऊंचे झूले पर कुछ लोग बैठकर के झूला झूल रहे हैं और इस झूले पर एक युवक खड़ा होकर के जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है उसे अपनी जान की परवाह भी नहीं है और खुलेआम लगातार एक के बाद एक वह जानलेवा स्टंट कर रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को प्रदर्शनी आयोजक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि ऐसी खतरनाक गतिविधियों पर रोक लगे और दोबारा कोई भी व्यक्ति इस तरीके से खतरनाक गतिविधि न करने पाए। एक तरीके से जानलेवा और खतरनाक स्टंट करके युवक द्वारा खतरनाक गतिविधि को बढ़ावा देने का भी काम किया जा रहा है। यह वायरल वीडियो 4 दिन पहले 1 जुलाई का बताया जा रहा है युवक के जानलेवा स्टंट को देख प्रदर्शनी और मेले को देखने गए लोग वहां से भाग खड़े हुए लोग उसके नीचे तक नहीं खड़ा हुए की कहीं यह नीचे ना गिर जाए।
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी-सेंधवा में दो घंटे की तेज बारिश से जलभराव, नदी-नाले उफान

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से जलभराव, शहर और ग्रामीण अंचलों के नदी-नाले उफान पर, निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने से लोगों की बढ़ी परेशानी शुक्रवार देर शाम सेंधवा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई जो करीब दो घंटे तक लगातार जारी रही। बारिश इतनी तेज थी कि शहर की अधिकांश सड़कें पानी से लबालब भर गईं; वहीं ग्रामीण अंचलों में भी जमकर पानी बरसने से नदी-नाले उफान पर आ गए। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा जिससे ग्रामीण मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। शहर के शिवाजी नगर, नालेपार, खलवाड़ी मोहल्ला सहित अन्य निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भी पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। कुछ स्थानों पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे खड़ी कारें और ऑटो रिक्शा भी पानी में डूबते नजर आए। हालांकि तेज बारिश के बीच कई बच्चे और युवा सड़कों पर भरे पानी में अटखेलियां करते दिखाई दिए, लेकिन जलभराव के कारण कई परिवारों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई।
0
0
Report

पुरानी रंजिश के झूठे मामले में हत्या की धारा हटाकर गिरफ्तारियां; पोल गिरने से राहुल की मौत

Ujjain, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश में भाई ने निर्दोषों पर हत्या का केस दर्ज कराया, पुलिस जांच में खुला पूरा सच तोड़फोड़ के दौरान सिर पर गिरा बिजली का पोल, हादसे में हुई मौत; दो आरोपी अब भी फरार उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें हत्या की कहानी पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि युवक की मौत मारपीट से नहीं, बल्कि बिजली का पोल गिरने से हुई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है。 दरअसल, 12 जून 2026 को ग्राम बलेड़ी निवासी शिवनारायण उर्फ शिवा ने थाना इंगोरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई राहुल के साथ भूरालाल, रोहित, विशाल और दीपक ने लोहे की फर्सी और लकड़ियों से हमला किया था। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से शिकायत के मुताबिक कोई ठोस सबूत नहीं मिले, जिससे पुलिस को शुरू से ही संदेह हुआ। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल के भौतिक प्रमाण, मुखबिर सूचना और संबंधित लोगों से पूछताछ की गई。 पुलिस जांच में पता चला कि घटना वाले दिन राहुल अपने साथियों गवेज, ईश्वर, भूपेंद्र, भरत और सत्यनारायण के साथ भूरालाल की तलाश में उसके खेत पर पहुंचा था। भूरालाल नहीं मिलने पर सभी ने उसकी टापरी, बोरवेल और बिजली के पोल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान बिजली का पोल गिर गया और उसके नीचे राहुल आ गया। पोल सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि राहुल के भाई शिवनारायण ने पुरानी रंजिश के चलते भूरालाल और अन्य लोगों को फंसाने के लिए हत्या की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी。 वास्तविक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराएं हटाकर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने भरत, राजेश और ईश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, भूपेंद्र और सत्यनारायण अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है。 बाइट – थाना प्रभारी दीपेश व्यास
0
0
Report

हाथियों पर पत्थर-पटाखे से हमला: 2 आरोपी गिरफ्तार, एक्शन जारी

Darogapara, Chhattisgarh:हाथियों को पत्थर मारकर प्रताड़ित करने वाले 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने की कार्रवाई। छर्राटांगर गांव में जंगली हाथियों को पटाखे फोड़कर भगाने का मामला। मनमोहन राठिया और करम सिंह राठिया को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वन विभाग की अपील हाथियों से सुरक्षित दूरी रखें, वीडियो बनाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें। हाथियों को पत्थर मारना, पटाखे फोड़ना या भड़काना गैर-जमानती अपराध, दोषियों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।
0
0
Report
Advertisement

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सुपर डॉग अपोलो के साथ एंटी-पोचिंग मिशन शुरू

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अब वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा है एक ऐसा सुपर डॉग, जिसके रफ्तार, सूंघने की क्षमता और ट्रैकिंग स्किल्स दुनिया भर में चर्चा का विषय रही हैं। बेल्जियन मालिकेनॉयस नस्ल का प्रशिक्षित डॉग अपोलो अब शिकारियों और वन्यजीव तस्करों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। इसी नस्ल के डॉग्स का इस्तेमाल अमेरिका के चर्चित ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर के दौरान भी किया गया था, जिसमें अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादीन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अब पहली बार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इस हाई-परफॉर्मेंस डॉग ब्रीड का उपयोग वन्यजीव संरक्षण और एंटी-पोचिंग ऑपरेशन में किया जा रहा है।
0
0
Report

बक्सर बगीचे में हत्या: युवक की मौत के पीछे छिपे सवाल, पुलिस जांच तेज

Buxar, Bihar:बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित एक बगीचे में आरा निवासी युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बगीचे में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान उसके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर आरा जिले के रहने वाले ओम पांडेय के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव की जांच के दौरान युवक के गले पर निशान और शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बगीचे में फेंक दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
0
Report

दमोह में पीएम आवास योजना 2.0 फेज-2 की सूची से 134 परिवारों को मकान

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह शहर के बेघर परिवारों का फिर सहारा बनेगी पीएम आवास योजना 2.0 सेकेंड फेज की पहली सूची आई खातों में आयेंगे पैसे.. प्रशासन की चिंता दलालों और कमीशन बाजो को लेकर... एंकर/ देश भर के बेघर परिवारों के लिए खुशियां के साथ सर पर छत का सपना साकार करने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों परिवारों की स्थिति बदल दी तो अपना वो भी पक्का मकान पाकर लोग भविष्य की चिंता से मुक्त हो गए है और एक बार फिर मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के बाद अब पीएम आवास योजना 2.0 में और लोगों के घर का सपना पूरा होने जा रहा है। दमोह जिले में भी इस योजना को लेकर लोगों में उत्साह है और सबसे पहले जिला मुख्यालय पर 134 परिवारों को योजना के तहत घर दिए जाने का काम किया जा रहा है। दमोह नगर पालिका के तहत इन परिवारों के लिए घरों की सौगात मिलेगी। जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सेकेंड फेज की इस योजना में पहली किश्त की राशि का आवंटन हुआ है और ये राशि सीधे हितग्राही के खाते में जाएगी जिसके लिए पोर्टल पर सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई है और जल्दी ही अगली सूची आएगी जिसमे और बेघर परिवारों को मकान और मकान निर्माण के लिए राशि दी जायेगी! लेकिन इस बार प्रशासन दलालों और कमीशनबाजो को लेकर खासा चिन्तित है। पिछले अनुभवों और सिस्टम पर लगे आरोपों के बाद अब ये तय किया गया है कि इस योजना के हितग्राहियों से कोई दलाल और कमीशनबाज पैसे न ले और बाद में गरीब आदमी अपने हिस्से के पैसे बेकार जाने का गम करे और शिकवा शिकायत करता रहे।अधिकारियों के मुताबिक किसी भी हितग्राही को बहकावे में आने की जरूरत नहीं न ही किसी को कोई कमीशन देने की जरूरत है क्योंकि पैसा सीधे आपके खाते में आएगा। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह) बाइट/ राजेंद्र सिंह ( सीएमओ नगर पालिका दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top