Back
गंगा विहार मोहल्ले में चोर पकड़वा: एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, 50 हजार की चोरी
MGManoj Goswami
Feb 18, 2026 09:45:46
Datia, Madhya Pradesh
सूना घर देख चोरी करने घुसे बदमाश, एक पकड़ाया – साथी कट्टा लहराकर फरार
मोहल्ले की सतर्कता से बड़ा वारदात टली, 50 हजार की चोरी
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में सूने मकान में चोरी करने घुसे दो बदमाशों में से एक को मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी कट्टा लहराते हुए फायर कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गंगा विहार कॉलोनी निवासी अशोक श्रीवास्तव अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान देर रात दो चोर सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गए। दरवाजे का ताला टूटा देख और अंदर खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसियों को संदेह हुआ।
मोहल्ले के लोगों ने आपसी सूचना पर घर को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही दोनों चोर सीढ़ी से नीचे उतरे, लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश ने कट्टा लहराकर फायर किया और मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान आजाद गौतम के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी का नाम मोंटी कमरिया बताया गया है। मोहल्ले वालों के अनुसार दोनों क्षेत्र के कुख्यात चोर बताए जा रहे हैं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने कई अन्य चोरियों में संलिप्तता भी स्वीकार की है。
बताया गया है कि फरार बदमाश करीब 50 हजार रुपये का सामान लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है。
मोहल्ले की सतर्कता से बड़ी चोरी की वारदात टल गई, वहीं पकड़े गए आरोपी का वीडियो भी क्षेत्र में वायरल हो रहा है, जिसमें वह चोरी की घटनाएं स्वीकार करता नजर आ रहा है。
पकड़े गए चोर का वीडियो वायरल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowFeb 18, 2026 11:25:190
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 18, 2026 11:25:040
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 11:24:490
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:24:030
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:21:34Noida, Uttar Pradesh:मारपीट के दौरान वहां मौजूद महिला दारोगा ने तीनों को हटाने की कोशिश की ...लेकिन महिलाओं के बीच जंग जारी रही...
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 18, 2026 11:21:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:20:460
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 18, 2026 11:20:090
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 11:19:540
Report
1
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 18, 2026 11:19:310
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 18, 2026 11:18:310
Report