470661
दमोह में तेज बारिश के बाद सुभाष कॉलोनी में जलभराव, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बीती रात तेज बारिश के बाद शहर की सुभाष कॉलोनी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। एसडीआरएफ की टीम को मोर्चा संभालना पड़ा और रात भर से जारी बारिश के बाद गलियों में नावें चल रही हैं। एसडीआरएफ ने दो दर्जन से ज्यादा परिवारों को नाव के जरिए रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। सुभाष कॉलोनी के लगभग एक हजार परिवार जल त्रासदी का सामना कर रहे हैं, और उनके घरों में बरसात का पानी भर गया है, जिससे खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। आक्रोशित लोग प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिवाली पर एयरलाइंस की दोहरी नीति: जयपुर आने-जाने के किराए में भारी उछाल
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - मुम्बई जाने के 8 हजार, आने के 25 हजार! - दिवाली पर हो रही जेब ढीली - हवाई किराए को लेकर एयरलाइंस की दोहरी नीति - जयपुर आएंगे तो चुकाना होगा 3 गुना अधिक किराया - मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद से आना महंगा - बेंगलूरु, चेन्नई जैसे शहरों से भी बढ़ा हवाई किराया एंकर दिवाली के त्यौहार पर एक तरफ जब ट्रेनें फुल हैं और लम्बी वेटिंग लिस्ट दिख रही है, तो यात्री हवाई यात्रा की ओर रुख करते हैं। लेकिन एयरलाइंस की इन दिनों दोहरी नीति से यात्रियों के लिए टिकट बुक करना बहुत मुश्किल भरा साबित हो रहा है। दिवाली पर यूं तो हवाई किराए की दरें हर साल ही बढ़ाई जाती हैं। लेकिन इस बार किराए की दरों में अत्यधिक बढ़ोतरी कर दी गई है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 दिवाली के मौके पर हवाई किराये की दरों में 7 गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका भी लगाई गई है। लेकिन एयरलाइंस की इस अधिक किराया वसूलने की कार्यशैली पर रोक नहीं लग पा रही है। डीजीसीए भी एयरलाइंस की इस मनमर्जी को नहीं रोक रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर हवाई यात्रा करना महंगा साबित हो रहा है। विभिन्न शहरों से जयपुर आगमन के लिए दिवाली पर हवाई किराया अत्यधिक बढ़ गया है। मुम्बई से जयपुर आगमन का किराया 25 हजार रुपए तक जा पहुंचा है। जबकि हैदराबाद से जयपुर आगमन का किराया भी 21 हजार रुपए तक लग रहा है। हालांकि हवाई किराये की दरों में यह बढ़ोतरी जयपुर आगमन वाली फ्लाइट्स में ही दिख रही है। जयपुर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में किराया सामान्य ही लग रहा है- सूचना धनतेरस पर देखिए हवाई किराए में अंतर - 6 नवम्बर को मुम्बई से जयपुर का हवाई किराया पहुंचा 25 हजार तक - 13 फ्लाइट उपलब्ध, फिर भी किराया 16729 से लेकर 24185 रुपए - जबकि जयपुर से मुम्बई के लिए 6 नवंबर को किराया अत्यधिक कम - 7926 से लेकर 8389 रुपए लग रहा जयपुर से मुम्बई का किराया - 6 नवंबर को हैदराबाद से जयपुर के लिए 4 फ्लाइट उपलब्ध - जयपुर आगमन के लिए किराया 13678 से लेकर 20450 रुपए - वहीं जयपुर से हैदराबाद के लिए किराया 9475 रुपए - 6 नवम्बर को अहमदाबाद से जयपुर के लिए 3 फ्लाइट उपलब्ध - जयपुर आगमन के लिए किराया लग रहा 18499 रुपए - जयपुर से अहमदाबाद जाने के लिए किराया 6874 रुपए - पुणे से जयपुर के लिए 6 नवंबर को 2 फ्लाइट उपलब्ध - पुणे से जयपुर आगमन का किराया 14386 से 16709 रुपए - वहीं जयपुर से पुणे जाने का किराया 7828 रुपए - 6 नवम्बर को बेंगलूरु से जयपुर के लिए 6 फ्लाइट उपलब्ध - जयपुर आगमन के लिए किराया 15222 से 16894 रुपए - वहीं जयपुर से बेंगलूरु के लिए किराया 8115 से 9801 रुपए - चेन्नई से जयपुर के लिए 6 नवम्बर को मात्र 1 फ्लाइट - जयपुर आगमन के लिए किराया लग रहा 21099 रुपए - वहीं जयपुर से चेन्नई के लिए किराया 12399 रुपए वीओ- 2 दिल्ली से जयपुर आवागमन के लिए हवाई किराए में बदलाव नहीं आया है। 6 नवंबर को दिल्ली से जयपुर के लिए 8 फ्लाइट उपलब्ध हैं। दरअसल दिल्ली आवागमन के लिए यात्रियों के लिए बस और ट्रेन के विकल्प बहुतायत में उपलब्ध हैं। इस कारण दिल्ली से जयपुर आगमन या प्रस्थान का किराया सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक ही बढ़ा है। प्रमुख शहरों में कोलकाता से जयपुर और गोवा से जयपुर के बीच आगमन का किराया भी बहुत अधिक नहीं बढ़ा है। कोलकाता और गोवा से जयपुर आगमन का किराया 9 से 10 हजार रुपए के बीच लग रहा है। कुलमिलाकर काम या बिजनेस के सिलसिले में या फिर मेट्रो शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे जयपुराइट्स को इस बार दिवाली पर अधिक किराया चुकाना ही होगा। डीजीसीए ने भी एयरलाइंस की इस मनमर्जी को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए हैं। वहीं जयपुर से इन शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को जरूर आंशिक राहत मिल सकती है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
बैरगनिया-ढेंग सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, CCTV में टक्कर स्पष्ट
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग सड़क पर नंदबारा के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मृतकों की पहचान सेखौना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर और अशोगी गांव निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों चापाकल मरम्मत का काम करते थे। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
NH 162 पर कंटेनर ट्रक पलटा, हादसे में जनहानि नहीं
Pali, Rajasthan:सोजत NH 162 पर अनियंतरित होकर कंटेनर ट्रक पलटा, चंडावल थाना क्षेत्र के नाथलकुंडी के पास हुआ हादसा, पेपर रोल से भरा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, राहगीरो की मदद से चालक को निकला केबिन से बाहर, गनीमत रही हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, सूचना पर पुलिस थाना चंडावल हेड कांस्टेबल जोगाराम मय जाब्ता पहुंचे मौके पर।0
0
Report
Advertisement
बारां के शाहाबाद में मतदान बहिष्कार, विकास माँगों के चलते ग्रामीणों ने किया रोक
Baran, Rajasthan:कछियाथाना गांव में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बारां जिलें के आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद उपखंड के कस्बाथाना से के निकट कछियाथाना गांव में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव के 408 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। ग्रामीण श्मशान घाट, नल योजना के तहत पानी की टंकी और अन्य विकास कार्यों की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद गांव में विकास नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने मतदान नहीं करने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। साथ ही आगामी सरपंच चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। इस दौरान कल्ली बाई, रामदुलारी, गीता बाई, दौजा, करण, बाबूलाल पहलवान, मलखान, रेखम, उधम, हजूर माना, कुशवाह और विरवल सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई।0
0
Report
स्कूल जाती नाबालिग के साथ छेड़छाड़: विजय ध्रुव गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने, चुन्नी खींचने और अश्लील बातें करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव का रहने वाला आरोपी स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि वह कभी छात्रा का हाथ पकड़कर खींचता, तो कभी उसकी चुन्नी खींचकर अनाप-शनाप बातें करता था। पड़ोसी होने के कारण महिला ने शुरुआत में मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन सुबह करीब 9 बजे जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उस्लापुर जय स्तंभ के पास आरोपी ने उसे स्कूल जाने से रोकते हुए उसका हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ध्रुव, निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
झारखंडी भाषाओं के संरक्षण को लेकर रांची में भव्य मार्च, जागरूकता बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:झारखंडी भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास की मांग को लेकर रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज और झारखंडी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। मार्च में लोग पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर लोग झारखंडी भाषाओं के संरक्षण और विकास की आवाज बुलंद कर रहे हैं। अलग-अलग जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि झारखंड की कई जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई विश्वविद्यालयों में पर्याप्त रूप से नहीं हो रही है। यही वजह है कि नई पीढ़ी इन भाषाओं से दूर होती जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि जब इन भाषाओं की पढ़ाई और रोजगार के अवसर नहीं होंगे, तो इनका संरक्षण और संवर्धन मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि झारखंड का गठन अपनी अलग भाषा, संस्कृति और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर हुआ था। ऐसे में अगर झारखंडी भाषाओं का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राज्य अपनी मूल पहचान खो सकता है। उनका कहना है कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए झारखंडी भाषाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ इनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है。0
0
Report
Advertisement
मुरैना के पटवारी ने रिश्वत मांगी, 7 हजार में रंगे हाथ पकड़ाई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - 40 हजार की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, ₹7 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा मुरैना में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी दो बीघा जमीन का सीमांकन करने के एवज में किसान से 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आखिरकार 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन रिश्वत की पहली किस्त लेते ही पटवारी लोकायुक्त के शिकंजे में आ गया। दरअसल, मुरैना गांव हल्के में पदस्थ पटवारी प्रदीप शर्मा पर किसान से जमीन का सीमांकन करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। किसान के मुताबिक, पटवारी ने सीमांकन के लिए 40 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परेशान किसान ने इसकी शिकायत पहले ही लोकायुक्त पुलिस से कर दी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, आज किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और पटवारी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7 हजार रुपये दिए। जैसे ही पटवारी ने रकम ली, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम को सामने देखकर पटवारी घबरा गया। उसने अपने बचाव में रिश्वत की रकम फेंकने और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। फेंकी गई रकम भी बरामद कर जब्त कर ली गई। किसान का कहना है कि वह गरीब है और पटवारी उसे लगातार परेशान कर रहा था। जमीन के सीमांकन जैसे जरूरी काम के लिए भी उससे रिश्वत मांगी जा रही थी। इसी से परेशान होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। जिस समय पटवारी रिश्वत की रकम ले रहा था, उस दौरान तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक भी मौजूद बताए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या तहसील कार्यालय में चल रहे इस कथित रिश्वत के खेल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं थी? क्या इस मामले में राजस्व निरीक्षक की भूमिका की भी जांच होगी0
0
Report
कांग्रेस प्रवक्ता डाक्टर प्रतिमा सिंह का बाइट चर्चा में
Dehradun, Uttarakhand:बाइट डाक्टर प्रतिमा सिंह प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
फरीदाबाद के होटल में खर्चे के लिए गला घोंटकर महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह खर्चे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला का हाथों से गला दबाया और फिर उसकी ही साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। अपराध शाखा DLF ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी स्थित होटल में 31 अक्टूबर को आरोपी और महिला ने कमरा लिया था। दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 9 बजे होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा DLF को सौंप दी। जाँच के दौरान पुलिस ने 2 नवंबर को आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी। दोनों सिकरी में एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते थे। पुलिस के मुताबिक, होटल में महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले हाथों से महिला का गला दबाया और फिर उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, होटल में कमरा लेने के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति शेखर कुमार की आईडी का इस्तेमाल किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
ABVP की छात्र गर्जना: 10 हजार छात्र अराजकता के खिलाफ उतरे
New Delhi, Delhi:दिल्ली में ABVP ने अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी कर ली है। संगठन जल्द ही 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाएगा। इसी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP दिल्ली की ओर से प्रस्तावित 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बढ़ती अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है। संगठन का कहना है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली गतिविधियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होना होगा। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय स्थित प्रेरणा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा, DUSU अध्यक्ष यश डबास और सचिव रिया छावड़ी ने मीडिया को संबोधित किया। DUSU पदाधिकारी ने बताया कि जगह-जगह विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अलग जनता को लेकर कल विश्वविद्यालय में करीब 10000 छात्र छात्राएं अराजकता के खिलाफ पैदल मार्च करेंगे ABVP की इस छात्र गर्जना के जरिए छात्रों के बीच लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि संगठन का यह अभियान दिल्ली में छात्र राजनीति को कितना प्रभावित करता है।0
0
Report
कालीबाड़ी जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राजधानी के कालीबाड़ी जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल अस्पताल में वाटर कूलर के पास खुलेआम घूमते दिखे चूहे नवजात शिशुओं और मरीजों पर संक्रमण का खतरा अस्पताल की सफाई व्यवस्था की खुली पोल जिला अस्पताल का चूहों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल0
0
Report
जालौन में जमीन कब्जे के विवाद में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में महिलाएं और बच्चे भी हुए घायल, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक जालौन से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का मामला पहुंचा एसपी के दरबार, जालौन के एट थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
आईटारसी के बस स्टैंड शिफ्टिंग पर व्यापारियों-बस संचालकों का बंद आंदोलन: यातायात प्रभावित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर विवाद अब सड़क पर उतर आया है। शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने बस स्टैंड को करीब पांच किलोमीटर दूर पुरानी इटारसी में स्थानांतरित करने के फैसले ने व्यापारियों और बस संचालकों की नाराजगी बढ़ा दी है। प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में आज व्यापारियों ने इटारसी बंद का ऐलान कर दिया। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने जयस्तंभ चौक पर एकजुट होकर जमकर विरोध जताया। वहीं, बस संचालकों की हड़ताल के चलते पिछले पांच दिनों से बसों का संचालन ठप पड़ा है। इस दोहरे विरोध का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया और परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इटारसी में बस स्टैंड को लेकर छिड़ी जंग अब बड़े आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार से बस स्टैंड हटने के कारण व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन के फैसले से न सिर्फ दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। छात्र-छात्राओं, मजदूरों और ग्रामीणों को अब बाजार तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ऑटो किराया चुकाना पड़ रहा है। व्यापारियों की मांग है कि नए बस स्टैंड के साथ पुराने बस स्टैंड को भी चालू रखा जाए। पुराने बस स्टैंड पर बसों को कम से कम पांच मिनट के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिले और बाजारों की रौनक भी बरकरार रहे। इसी मांग को लेकर आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जयस्तंभ चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने साफ कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजारों से बसों की आवाजाही हटने से कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।0
0
Report
खड़गवां में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर ग्राम सभा विवाद
Muju, Jeonbuk State:एंकर – एमसीबी जिले के खड़गवां तहसील क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम कोचका के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की फर्जी कार्यवाही तैयार कर धान खरीदी केंद्र का स्थान निर्धारित किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार कर खसरा नंबर 422 की भूमि पर धान उपार्जन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वीओ – ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को भी इस मामले में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम कोचका और गढ़इयापारा के निवासियों की सहमति के बिना ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कुछ लोगों की मौजूदगी में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने इसे ग्रामवासियों के अधिकारों और पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(क) का उल्लंघन बताया है।ग्रामीणों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्र को ग्राम कोचका से हटाकर ग्राम देवाडांड के स्कूल ग्राउंड या किसी अन्य शासकीय भूमि पर स्थापित किया जाए। आवेदन में तीन दिनों के भीतर निराकरण नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव और सड़क पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी गई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी, जिले में मतदाताओं के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले करौली में हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और कुल 253 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इस चरण में 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 51 वार्डों के निर्वाचन क्षेत्र व 9 वार्डों के जिला परिषद के लिए मतदान हो रहा है। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं; हर केंद्र पर पुलिस तैनात है और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है। कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण मतदान प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।0
0
Report
Advertisement
