Back
दमोह लोक अदालत में तीन जोड़े मिले फिर से साथ, वरमाला से बंधे
MDMahendra Dubey
Mar 15, 2026 01:46:26
Damoh, Madhya Pradesh
जिला न्यायाधीश की मौजूदगी में फिर मिले बिछड़े जोड़े, करवाई गई वरमाल, चेहरों पर मुस्कान लेकर घर गए दंपत्ति..
एंकर/ सरकार और न्याय पालिका की मंशा के अनुरूप सहज सरल त्वरित न्याय देने की मंशा और साथ में बिना मनमुटाव के मामलों के निराकरण के लिए आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे है। शनिवार को दमोह में आयोजित नेशनल लोक अदालत में जहां विभिन्न सरकारी विभागों और उनसे संबंधित लोगों के सैकड़ों मामलों का निराकरण हुआ वहीं इस लोक अदालत में कुछ ऐसे मामले सामने आए जिन्हें देखकर लोगों की आंखे नम हो गई और हर एक की आंख से खुशी के आंसू छलक पड़े। लोक अदालत के दौरान दमोह के कुटुंब न्यायालय में चल रहे तीन रोचक मामलों में बिछड़े पति पत्नी को एक करने में सफलता मिली है और खुद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभिभावक बनकर दोबारा से उनकी वरमाला कराई उन्हें उपहार के रूप में न्याय वृक्ष दिया और खुशी खुशी उन्हें कोर्ट से विदा किया। दरअसल फैमिली कोर्ट में कई ऐसे मामले है जिनमें मामूली से बातों पर उपजे विवाद के बाद पति पत्नी अलग अलग रह रहे है और उनमें सुलह नहीं हो पा रही थी। कोर्ट के जज, एडवोकेट्स और समाजसेवियों ने ऐसे मामलों का आंकलन कर इन परिवारों को एकजुट करने का संकल्प लिया और इस लोक अदालत में तीन जोड़ो के साथ बीते महीने भर तक मेहनत की काउंसिलिंग के जरिए उनके दिमाग से फितूर निकालने का काम किया और आखिरकार लोक अदालत के दिन इन मामलों में सफलता मिली। इन मामलों में एक विजय और भारती के बीच का विवाद था , उनका एक मासूम बेटा था और दोनों दो सालों से ज्यादा समय से अलग अलग रह रहे थे विवाद की वजह लड़के द्वारा ससुराल पक्ष से एक बाइक की डिमान्ड थी और इस वजह से दूरियां बढ़ी, वहीं दूसरे मामले में राजा और कीर्ति के बीच विवाद था , विवाद की वजह पत्नी कीर्ति द्वारा ज्यादा यानी बड़बोलापन था जिससे तंग आकर राजा ने पत्नी को अलग कर दिया था वहीं तीसरा मामला दमयंती और मनीराम के बीच था, मनीराम की पत्नी दमयंती शारीरिक कमजोर थी और गर्भ में आया बच्चा मिसक्रेज हो गया और पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया था । इन तीनों मामले में कोर्ट और वकीलों ने शानदार भूमिका निभाई और अब तीनों परिवार फिर एक हो गए। इन मामलों के समाधान के बाद जिला जज और इसमें शामिल लोगों ने खुशी जाहिर की और एक संदेश समाज को दिया है कि जरा जरा सी बातों पर परिवारों का विखंडन ठीक नहीं है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowMar 15, 2026 02:47:2443
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 02:47:0417
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 02:46:5478
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 15, 2026 02:46:3477
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 15, 2026 02:46:1227
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 15, 2026 02:45:52108
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 02:45:2981
Report
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में घरेलू गैस की बुकिंग करने के लिए गैस एजेसी पर लंबी-लंबी लेने लगी हुई है। लोक घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने के लिए सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगा लेते हैं
92
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 02:31:45156
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 15, 2026 02:31:32Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है। आज भी सेंटर्स पर तमाम अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं अभ्यर्थियों की तैयारी और कल एग्जाम में आए हुए एक विवादित सवाल को लेकर बातचीत
134
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 15, 2026 02:31:23150
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 15, 2026 02:31:0688
Report
GMGajanan MAchindar
FollowMar 15, 2026 02:30:0840
Report
MMManoranjan Mishra
FollowMar 15, 2026 02:17:22Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: বিধানসভা নির্বাচনের আগে পুরুলিয়ার চলতি হাওয়া কেমন ? কি বললেন আম জনতা ?
175
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 15, 2026 02:16:33294
Report