Back
रामनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 50–60 अतिक्रमण हटे
SKSATISH KUMAR
Mar 15, 2026 02:46:12
Jaspur, Uttarakhand
रामनगर में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नेशनल हाईवे रानीखेत रोड पर चलाया अभियान
रामनगर
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई अतिक्रमणकारियों का सामान जप्त करने की कार्रवाई की. प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया तो कई ने अपना सामान लेकर मौके से भागते हुए दिखाई दिए. एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि आज टीम द्वारा रानीखेत रोड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि लगातार इस इलाके से शिकायत मिल रही थी कि यहां दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क पर सामान रखे हैं जिससे अधिकांश पर जाम लगने से स्कूली बच्चों के साथ ही पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एसडीएम ने बताया कि आज अभियान के तहत 50 से 60 अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और कई लोगों का सामान जप्त किया गया है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया और भविष्य में भी इस अभियान को लेकर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी बल्कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भी अवैध अतिक्रमण किया है वह टीम के आने से पहले अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले यदि अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम को अवैध अतिक्रमण मिला तो उसे ध्वस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा चालान कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 15, 2026 03:37:2466
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 15, 2026 03:37:00101
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 15, 2026 03:36:2222
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 15, 2026 03:34:5626
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 15, 2026 03:34:4938
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 03:33:3540
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 15, 2026 03:33:2348
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 15, 2026 03:33:0928
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 15, 2026 03:32:16Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की 83वीं जयंती पर पूजा अर्चना की।
52
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 03:31:43111
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 03:31:22109
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 15, 2026 03:31:0525
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 03:30:5188
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 15, 2026 03:30:20Noida, Uttar Pradesh:आज सुबह दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। नोएडा सेक्टर 115 के दृश्य。
79
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 03:16:55130
Report