Back
रामनगर फायरिंग मामला: तीन गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
SKSATISH KUMAR
Mar 15, 2026 02:46:34
Jaspur, Uttarakhand
नैनीताल जिले के रामनगर में 1 मार्च को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है, इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में police लगातार दबिश दे रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि गांजा पकड़वाने की रंजिश को लेकर पड़ोसी और उसके साथियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और तमंचों से फायरिंग भी की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी रोहित गुर्जर ने उत्तर प्रदेश के एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं दूसरे आरोपी हितेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक महिला आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडे ने बताया कि 1 मार्च 2026 को ग्राम कंदला-थारी से सूचना मिली थी कि कुछ शातिर अपराधियों ने गांव में पहुंचकर स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया और फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली और पिरूमदारा चौकी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तत्काल मुकदमा संख्या 56/26 दर्ज किया गया और पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें गठित कर रामनगर, पिरूमदारा, बाजपुर, बुलंदशहर, कोटाबाग और गाजियाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। सीओ ने बताया कि 13 मार्च को पिरूमदारा क्षेत्र की पुलिस टीम को सफलता मिली और शातिर आरोपी हितेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 15, 2026 03:37:2466
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 15, 2026 03:37:00101
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 15, 2026 03:36:2222
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 15, 2026 03:34:5626
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 15, 2026 03:34:4938
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 03:33:3540
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 15, 2026 03:33:2348
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 15, 2026 03:33:0928
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 15, 2026 03:32:16Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की 83वीं जयंती पर पूजा अर्चना की।
52
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 03:31:43111
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 03:31:22109
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 15, 2026 03:31:0525
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 03:30:5188
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 15, 2026 03:30:20Noida, Uttar Pradesh:आज सुबह दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। नोएडा सेक्टर 115 के दृश्य。
79
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 03:16:55130
Report