470661
दमोह के तेंदूखेड़ा में स्कूली बच्चों ने कृष्ण बनकर मनाई जन्माष्टमी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर स्थित एम बी के स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सभी का मनोरंजन किया और अंत में कान्हा बनकर मटकी फोड़ी। स्कूल के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ गणेश पूजनोत्सव जारी
Pariaunna, Bihar:एंकर:मुंबई की तर्ज पर नालंदा के बिहारशरीफ में भी गणपति बप्पा का उत्सव पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की देर रात शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। खास बात यह है कि वर्ष 2026 में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग 14 सितंबर को एक ही दिन बना है, जिसे श्रद्धालु बेहद खास मान रहे हैं। बिहारशरीफ में गणेश पूजनोत्सव की परंपरा करीब 1932 से चली आ रही है। शहर के गोला गणेश और बुढ़वा गणेश की अपनी अलग धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। बताया जाता है कि सोहसराय इलाके में कभी आलू-प्याज की बड़ी मंडी हुआ करती थी। यहां के व्यापारी कारोबार के सिलसिले में मुंबई जाते थे, जहां भव्य गणेशोत्सव देखकर उन्होंने बिहारशरीफ में भी इसकी शुरुआत की,1932 से यही परंपरा लगातार भव्य होती जा रही है। बिहारशरीफ में गणेश पूजनोत्सव करीब 14 दिनों तक चलता है और शहर के चौक-चौराहों पर जगह-जगह आकर्षक पंडालों में बप्पा विराजमान हो चुके हैं। वहीं, पूजा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बाइट:अनुज श्रद्धालु बाइट:विनीत कुमार आयोजक गोला गणेश समिति ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
बिहार STF ने मुजफ्फरपुर बोचहा से एक कुख्यात अपराधी समेत तीन शातिर गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:बिहार एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र से एक कुख्यात अपराधी समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्तौल, चार कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद हुआ है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों को पूछताछ के बाद बोचहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि रोशन सिंह समेत तीन शातिर आरोपी बोचहा क्षेत्र के मुरादपुर पुल पास स्कॉर्पियो में रुके थे ताकि बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सके। गिरफ्तारी के बाद अपराधी कुंडली की जांच की जा रही है और टीम स्कॉर्पियो के मामले की भी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम नतीजों ने विधायक क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत दिखायी
Jaipur, Rajasthan:चुनाव पार्षदों का था...लेकिन इम्तिहान विधायकों का भी हो गया। EVM खुली तो नगर निगम के वार्डों के नतीजों के साथ शहर के विधायकों का सियासी रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया। कहीं अपने गढ़ में विधायक का दम दिखा... तो कहीं विरोधी ने घर में घुसकर सेंध लगा दी। सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दबदबा दिखा...विद्याधर नगर में डिप्टी सीएम दिया कुमारी का अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रभाव दिखा। आदर्श नगर में रफीक खान ने कांग्रेस का किला बचाया... लेकिन बगरू और किशनपोल के नतीजों ने वहां के विधायक के लिए खतरे की घंटी बजा दी। यानी पार्षदों की इस जंग ने साफ कर दिया—किसका कद बढ़ा... और किसकी अपने ही गढ़ में पकड़ ढीली पड़ी。 जयपुर नगर निगम का चुनाव भले ही शहर के पार्षद चुनने के लिए हुआ। लेकिन नतीजों ने शहर के विधायकों की जमीनी पकड़ का भी इम्तिहान ले लिया। विधानसभा क्षेत्रवार नतीजों में कहीं सत्ताधारी दल अपने विधायक के क्षेत्र में मजबूती से उभरा तो कहीं विधायक होने के बावजूद पार्टी अपने ही गढ़ में पिछड़ गई। सबसे मजबूत तस्वीर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर से निकली। वहीं बगरू में भाजपा विधायक कैलाश वर्मा और किशनपोल में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के लिए नतीजे सियासी अलर्ट हैं। विद्याधर नगर ,मालवीय नगर और हवामहल में भाजपा मजबूत रही। जबकि सिविल लाइंस में मुकाबला बराबरी पर रहा। यानी पार्षदों के नतीजे आने के बाद अब राजनीतिक दलों के पास शहर में अपनी ताकत और कमजोरी का वार्ड स्तर तक का नया नक्शा भी है। सांगानेर: सीएम के इलाके में हर 10 में 7 वार्ड भाजपा के। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा ने 21 में से 15 वार्ड जीत लिए। कांग्रेस को सिर्फ 6 सीट मिलीं और निर्दलीय खाता तक नहीं खोल सके। यानी करीब 71% वार्ड भाजपा के खाते में गए। सियासी नजरिए से यह नतीजा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार का नेतृत्व कर रहे भजनलाल के अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव के दौरान भी भाजपा का आधार मजबूत दिखाई दिया। यहां विपक्ष भाजपा के स्थानीय नेटवर्क में बड़ी सेंध नहीं लगा पाया। विद्याधर नगर-diya कुमारी के क्षेत्र में BJP मजबूत, पूरी तस्वीर का इंतजार। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विद्याधर नगर में घोषित नतीजों में भाजपा का पलड़ा भारी है। 22 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 4 और निर्दलीय 4 सीट जीत चुके हैं, जबकि दिए गए आंकड़ों के अनुसार 2 नतीजे बाकी हैं। बाकी नतीजे किसी भी तरफ जाएं, भाजपा यहां सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। सत्ता और संगठन दोनों के लिहाज से यह दीया कुमारी के लिए सकारात्मक राजनीतिक संकेत है। आदर्श नगर: रफीक का किला, कांग्रेस ने करीब 59% वार्ड जीते। कांग्रेस के लिए सबसे मजबूत राजनीतिक संदेश आदर्श नगर से निकला। विधायक रफीक खान के क्षेत्र में 17 वार्डों में कांग्रेस ने 10 जीत लिए। भाजपा 6 और निर्दलीय एक वार्ड पर जीते। सत्ता में भाजपा होने के बावजूद कांग्रेस का अपने विधायक के क्षेत्र में स्पष्ट बढ़त लेना रफीक की स्थानीय पकड़ के लिहाज से अहम है। जयपुर में जहां कई जगह कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा ने सेंध लगाई, वहीं आदर्श नगर ने उलटी तस्वीर दिखाई। बगरू- विधायक भाजपा का, वार्डों में कांग्रेस आगे। बगरू का नतीजा भाजपा के लिए सबसे ज्यादा मंथन वाला है। विधायक कैलाश वर्मा भाजपा के हैं, लेकिन क्षेत्र के वार्डों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 8 और भाजपा 6 वार्डों पर रही। यहां नतीजा सीधे स्थानीय संगठन के लिए सवाल खड़ा करता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गया क्षेत्र निकाय स्तर पर कांग्रेस को बढ़त देता है तो पार्टी को इसके पीछे प्रत्याशी चयन, स्थानीय समीकरण और विधायक-संगठन की पकड़ जैसे कारणों की पड़ताल करनी होगी। किशनपोल: कांग्रेस विधायक के घर में भाजपा की सेंध। किशनपोल में कहानी बगरू की ठीक उलटी है। विधायक कांग्रेस के अमीन कागजी हैं, लेकिन वार्डों के मुकाबले में भाजपा आगे निकल गई। भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 4 वार्ड जीते, जबकि 2 निर्दलीयों के खाते में गए।।कांग्रेस के लिए यह इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि विधायक होने के बावजूद पार्टी अपने क्षेत्र में भाजपा से आगे नहीं निकल पाई। स्थानीय निकाय का चुनाव अक्सर मोहल्ले और बूथ स्तर के नेटवर्क की परीक्षा माना जाता है। ऐसे में यह परिणाम कांग्रेस संगठन के लिए भी समीक्षा का विषय बनेगा। मालवीय नगर-हवामहल: पुराने और नए चेहरों के गढ़ में BJP आगे। कालीचरण सराफ के मालवीय नगर में भाजपा 9, कांग्रेस 5 और निर्दलीय एक सीट पर रहे। लंबे समय से क्षेत्र में राजनीतिक पकड़ रखने वाले सराफ के लिए वार्डों का गणित भाजपा के पक्ष में रहा। वही बालमुकुंदाचार्य के हवामहल में भी भाजपा ने 8 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस 4 और निर्दलीय 2 पर रहे। यानी यहां भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले दोगुने वार्ड जीतकर विधायक के क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी। सिविल लाइंस: 8-8 ने रोका किसी एक के 'दबदबे' का दावा। गोपाल शर्मा के सिविल लाइंस में भाजपा और कांग्रेस 8-8 वार्डों पर बराबर रहीं। यहां न भाजपा बड़ी बढ़त का दावा कर सकती है, न कांग्रेस। भाजपा विधायक के क्षेत्र में विपक्ष का बराबर सीटें जीतना बताता है कि here राजनीतिक मुकाबला अभी खुला हुआ। आमेर: तीन वार्ड, तीन हिस्से। कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा के आमेर में निगम के सिर्फ तीन वार्ड हैं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय को एक-एक वार्ड मिला। संख्या छोटी होने के कारण इसे पूरे विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक मूड का पैमाना मानना जल्दबाजी होगी, लेकिन कांग्रेस विधायक अपने हिस्से के निगम वार्डों में पार्टी को स्पष्ट बढ़त नहीं दिला पाए। बहरहाल, नगर निगम के नतीजों का असर सिर्फ बोर्ड और महापौर के चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा। राजनीतिक दल विधानसभा क्षेत्रवार यह भी देखेंगे कि विधायक के क्षेत्र में पार्टी कहां मजबूत हुई और कहां जमीन खिसकी। दूसरा सवाल उन इलाकों का होगा जहां विधायक एक दल का है, लेकिन वार्डों में विरोधी पार्टी आगे निकल गई। तीसरा और सबसे अहम सवाल बूथ स्तर के संगठन का है। क्योंकि यही नेटवर्क आने वाले बड़े चुनावों में भी काम आएगा।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में पर्युषण महापर्व पर महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में जैन समाज के आस्था और भक्ति का महापर्व पर्युषण अपने चरम पर है...... भगवान महावीर का जन्मोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न भगवान महावीर की माता त्रिशला को आये 14 स्वप्नों की झूलाने की बोली लगी.. विदिशा में पर्युषण महापर्व के दौरान जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया... श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया... हर तरफ भक्ति का माहौल... हर मन में आस्था का उजियारा... देर रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजती रहीं... श्रद्धालु झूम-झूमकर भगवान महावीर की भक्ति में लीन नजर आए... श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था के इस पल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया...0
0
Report
पलिया में 20 लाख रुपए मूल्य की स्मैक-एल्प्राजोलम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली इलाके में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 20 लाख की स्मैक और अल्प्राजोलम पावडर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से 100 ग्राम स्मैक और 150 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया है। पकड़े गए सामान की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पूर्व में इलाके में फैले नशे के कारोबार पर शिवाजी दुबे और उनकी टीम द्वारा तस्करों की कमर तोड़ने की लगातार कोशिश की है। उम्मीद की जानी चाहिए पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र नशा मुक्त होगा। कोतवाली प्रभारी के इस कदम की प्रशंसा नशे से प्रभावित युवाओ के परिजनों द्वारा की जा रही है।0
0
Report
भातसा डैम से पाणी विसर्जन शुरू, नदी किनारे गांवों में अलर्ट जारी
Thane, Maharashtra:भातसा धरणातून पाणी सोडलं, नदीकाठच्या गावांना अलर्ट.. शहापूर तालुक्यातील भातसा धरण क्षेत्रात होत असलेल्या मुसळधार पावसामुळे धरणातून पाण्याचा विसर्ग करण्याचा निर्णय घेण्यात आला असून विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे. प्रशासनाकडून नदीकाठच्या गावांना सतर्क राहण्याचा इशाला देण्यात आला आहे. भातसा धरणाची काल रात्री 9 वाजता पाणी पातळी 142 मीटरवर पोहोचली आहे आणि धरणाच्या पाणलोट क्षेत्रात अजूनही जोरदार पाऊस सुरू आहे. त्यामुळे धरणाच्या पाणी पातळी सतत वाढ होत असल्याने ती नियंत्रणात ठेवण्यासाठी काल रात्री 10 वाजता धरणाचे 1, 3 आणि 5 नंबरचे वक्रदरवाजे पाव मीटरने उघडण्यात आले आहेत. यातून सुमारे 82.56 क्युमेक्स म्हणजेच 2911 क्युसेक्स पाण्याचा विसर्ग भातसा नदीत सोडण्यात आला आहे. या पार्श्वभूमीवर पाटबंधारे विभागाने शहापूर, भिवंडी, कल्याणच्या तहसीलदारांना पत्र पाठवले आहे. शहापूर-मुरबाड रोडवरील सापगाव पूल आणि नदीकाठच्या सर्व गावातील नागरिकांनी नदीपात्रात उतरू नये आणि दक्षता घ्यावी असे आवाहन देखील प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे。0
0
Report
Advertisement
विदिशा के पीतल मिल चौराहे पर सिद्धि विनायक गणपति का भव्य स्वागत
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर के पीतल मिल चौराहे पर सिद्धि विनायक गणपति का भव्य स्वागत. गणपति बप्पा के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने भगवान श्री गणेश का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर चौराहे पर भक्तिमय वातावरण नजर आया.0
0
Report
अशोकनगर के विक्रमपुर में गणेश चतुर्थी पर कुएं में डूबकर चार भाइयों की मौत
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में गणेश चतुर्थी के दिन पसरा मातम, कुएं में डूबने से 4 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, - चंदेरी के विक्रमपुर में काल बना कुआं; देव, त्रिवेद, महादेव और प्रियांश गहरे पानी में समाए, - मजदूरी पर था पिता, मायके में थी मां; एक झटके में बुझ गए घर के चारों चिराग, एंकर-मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के विक्रमपुर गांव में आज गणेश चतुर्थी की खुशियां आंसुओं में बदल गईं। खेत की ओर घूमने गए चार मासूम सगे भाई कुुएं के गहरे पानी में समा गए। जहां आज नन्हें हाथों को बप्पा का दरबार सजाना था, वहां से एक साथ चार मासूमों की अर्थियां उठने से पूरा इलाका स्तब्ध है। बतादे की -चंदेरी के चींटिया मोहल्ले में रहने वाले बलवीर कुशवाहा के चार मासूम बेटे 9 वर्षीय देव, 7 वर्षीय त्रिवेद, 6 वर्षीय महादेव और 4 वर्षीय प्रियांश, स्कूल की छुट्टी होने पर खेत की तरफ गए थे। आशंका है कि कुएं में झांकते वक्त एक बच्चे का पैर फिसल गया और उसे बचाने के फेर में चारों भाई एक-एक कर गहरे पानी में डूब गए। हादसे के वक्त पिता मजदूरी पर थे और मां मायके चली गई थी। दोपहर में जब कुएं से चारों बच्चों के बेजान शव बाहर निकाले गए, तो परिजनों की चीखों से पूरा गांव दहल उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा दिया है, लेकिन हंसते-खेलते परिवार से उसके चारों चिरागों का एक साथ छिन जाना ऐसा घाव है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता..!!0
0
Report
गौरीबाजार में मनबढ़ युवकों का आतंक, युवक पर चाकू से हमला
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहा गांव के समीप एक युवक पर सोमवार रात कुछ मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में विशाल यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक से गैंग बनाकर क्षेत्र में घूमते हैं और आए दिन लोगों से विवाद करते हैं। ग्रामीणों के बीच इन युवकों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
देवरिया: बिना नंबर प्लेट बाइक चलाने का बढ़ा चलन, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। युवा बेखौफ होकर सड़कों पर ऐसी बाइकों से फर्राटा भर रहे हैं। कुछ लोग चालान से बचने के लिए, तो कुछ अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों का इस्तेमाल मनबढ़ युवकों द्वारा मारपीट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने में भी किया जा रहा है। ऐसे वाहनों के सड़क पर खुलेआम दौड़ने से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे वाहन चालकों के हौसले बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट बाइकों पर कार्रवाई करने और संदिग्ध वाहनों की जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
अंकलेश्वर के कॉसमड़ी गांव में डाके: बंद मकान से 4 लाख नकद और सोने के आभूषण चुराए गए
Bharuch, Gujarat:ભરૂચના અંકલેશ્વરના કોસમડી ગામના મોરા ફળિયામાં ઉમંગ લક્ષ્મી એપાર્ટમેન્ટમાં તસ્કરો તેજરી ત્રાટક્યા. બંધ મકાનને નિશાન બનાવી મુખ્ય દરવાજાનું તાળું તોડી તસ્કરો ઘરમાં ઘૂસ્યા. સ્થાનિક જમાઈ અશ્વિન જીજાબરાવ જગતાપ પત્નીને લઈ નાસિક ગયા હતા ત્યારે ચોરી થઈ. તસ્કરો ઘરમાંથી રોકડા રૂ.4 લાખ અને સોનાના ઘરેણાં ચોરી ગયા. રોજગારો અને દાગીના મળી કુલ રૂ.5.91 લાખનો મુદ્દામાલ ચોરી કરી તસ્કરો ફરાર. બંધ મકાનમાં ચોરીની ઘટનાથી આસપાસના રહીશોમાં ચકચાર અને ભયનો માહોલ. અંકલેશ્વર GIDC પોલીસે ગુનો નોંધી તસ્કરોને ઝડપી પાડવા તપાસ હાથ ધરી. બાઈટ - જીજાબરાવ જગતાપ - ફરિયાદીના સગા.0
0
Report
पुणे के दगडूशेठ मंदिर की विद्युत रोषणाई का सातवाँ उद्घाटन, भक्तों की भीड़
Pune, Maharashtra:पुणे गणेशोत्सव आरासीचे खास आकर्षण असलेल्या श्रीमंत दगडूशेठ गणपती मंदिर विद्युत रोषणाई देखाव्याचे ठिक 7वा उद्घाटन होतंय...केंद्रीय राज्य मंञी मुरलीधर मोहोळ यांच्याहस्ते या वृंदावन फेम प्रेममंदिर विद्युत रोषणाईचे उद्घाटन होतंय दगडूशेठची विद्युत रोषणाई पाहण्यासाठी पहिल्याच दिवशी गणेश भक्तांची तुडूंब गर्दी झालीय दगडूशेठ मंदिर सुवर्ण युग मिञ मंडळाने यंदा उत्तर प्रदेशातील राधा वल्लभ प्रेम मंदिराचा भव्य असा देखावा साकारलाय. मुरलीधर मोहोळ यांच्या हस्ते दगडूशेठ ची आरती दगडूशेठ विद्युतरोषणाई सुरू झाली केंद्रीय हवाई उडान मंत्री मुरलीधर मोहळ यांनी सह परिवारसोबत घेतले दगडूशेट गणपतीचेचे दर्शन तशीच विद्युत रोषणाईचे केले उद्घाटन0
0
Report
Advertisement
पुणे के गणेश भेळ ने २१ हजार पाणीपुरी से गणेश बनाकर पर्यावरणीय संदेश दिया
Pune, Maharashtra:पुण्यातील गणेश भेळने यंदा तब्बल २१ हजार पाणीपुरींच्या पुऱ्यांपासून १३ फूट ऊंच आणि १० फूट रुंद आगळावेगळा गणपती साकारला आहे. फर्ग्युसन रस्त्यावरील गणेश भेळच्या दालनाबाहेर ही अनोखी गणेशमूर्ती उभारण्यात आली असून, गणेश भेळचे संस्थापक रमेश गुडमेवार यांच्या हस्ते मूर्तीचे अनावरण करण्यात आले. मागील दोन महिन्यांपासून या मूर्तीची तयारी सुरू होती. या मूर्तीच्या संरचनेसाठी बांबू आणि कागदासारख्या नैसर्गिक व पर्यावरणपूरक साहित्याचा वापर करण्यात आला आहे. तसेच पाणीपुरीच्या पुऱ्या तयार करण्यासाठी उरलेल्या पिठाचा पुनर्वापर करण्यात आला आहे. अनोख्या पद्धतीने गणपती साकारण्याचे गणेश भेळचे हे चौथे वर्ष असून, पर्यावरणपूरक गणेशोत्सवाचा संदेश देण्याचा प्रयत्न करण्यात आला आहे. अनंतचतुर्दशीपर्यंत हा गणपती गणेशभक्तांना पाहता येणार आहे.0
0
Report
अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के लिए रवाना हुई BIGCEM GREEN CEMENT की पहली खेप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के लिए रवाना हुई BIGCEM GREEN CEMENT की पहली खेप कनोडिया सीमेंट ने पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बाजारों के लिए अपने नए उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT की शुरुआत की है। अमेठी जिले के भादर स्थित प्लांट से कंपनी के इस नए ग्रीन सीमेंट की पहली खेप विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गई। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में कनोडिया सीमेंट ने करीब 3.54 MnTPA उत्पादन क्षमता हासिल की है। कंपनी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में अपने उत्पादों का विपणन कर रही है। कंपनी विस्तार की दिशा में प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित कर रही है। इसमें मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। कंपनी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में करीब 75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और अगले तीन वर्षों में 141 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2029 तक कंपनी भारत की 17वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक BIGCEM GREEN CEMENT को पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें कम कार्बन फुटप्रिंट, कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और कम जल खपत जैसे फायदे बताए गए हैं। प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने प्लांट में सीमेंट उत्पादन की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, डीलर्स और क्षेत्र के सीमेंट व्यवसायी मौजूद रहे।0
0
Report
अंबाजी मंदिर में मोहनथाल प्रसाद की तैयारी, भादर पूर्णिमा मेले में भक्तों को मिलेगा
Ambaji, Gujarat:શક્તિપીઠ અંબાજી ખાતે આગામી 20 સપ્ટેમ્બર થી સાત દિવસનો ભાદરવી પૂનમનો મહા મેળો યોજાનાર છે અને આ મેળામાં ગુજરાત સહિત દેશભરમાંથી 35 લાખ કરતાં વધુ શ્રદ્ધાળુ અંબાજી પગપાળા પહોંચી દર્શનાર્થે આવતા હોય છે ત્યારે ખાસ કરીને શ્રદ્ધાળુઓમાં અંબાજી મંદિરનો મોહનથાળ નો પ્રસાદ લેવાનો ભારે માંગ જોવા મળે છે કેંદ આ પ્રસાદનું વિશેષ મહત્વ હોવાથી આવતા તમામ શ્રદ્ધાળુ અચૂક માતાજીના મુહનથાળ નો પ્રસાદ મંદિરમાંથી વેચાણથી લઈ પોતાના વતને લઈ જતા હોય છે ત્યારે અંબાજી મંદિરે આવતા શ્રદ્ધાળુઓને પૂરતા પ્રમાણમાં પ્રસાદ મળી રહે તે માટે આજે ગણેશ ચતુર્થીથી અંબાજી આર્ટસ અને કોમર્સ કોલેજ કેમ્પસમાં વિશેષ ડોમ બનાવી સ્વચ્છતાપૂર્ણ રીતે પ્રસાદ બનાવવાની કામગીરી જિલ્લા કલેકટર, દાંતા એસ ડી એમ સહિત જિલ્લાના અન્ય અધિકારીઓ અને મંદિર ટ્રસ્ટના વહીવટદાર અધિક કલેક્ટર ની ઉપસ્થિતિમાં નીagiye છે આ પ્રસાદ બનાવવાની કામગીરીનો પ્રારંભ કરવામાં આવ્યો છે જ્યાં હોમ હવન થઇ રહેલ છે, દરેક પરી મુખ્યતા અંબાજીના મહિલા સફાઈ યોદ્ધાઓ તેમજ અન્ય અધિકારીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. પ્રસાદની નિગરાનીમાં જિલ્લા કલેકટર મિહિર પટેલ વહીવટદાર કૌશિક મોદી બનાસકાંઠા પુરવઠા અધિકારી સહિતના અધિકારીઓ હાલ તેજીથી નજર રાખી રહેલા છે અને ફૂડ એન્ડ ડ્રગ વિભાગના અધિકારીઓ પણ સેમ્પલિંગ કરી રહેશે. સામગ્રીમાં ખાંડ, આદુ જેવી ઘટકો ઉપરાંત ઘીના મિશ્રણથી આ પ્રસાદ બનાવવામાં આવે છે અને ભાદર પૂનમ મેળામાં રંગોળી સહિતના સમયમાં 1000 જેટલા ઘાણ ઉપયોગમાં લેવાશે. ખાંડ 1.50 લાખ કિલો, બેસન 1 લાખ કિલો, શુદ્ધ દેશી ઘી 76,500 કિલો અને ઈલાયચી 200 કિલો વપરાશે. દૂધની બદલે ઘીનો વધુ ઉપયોગ કરાશે જેથી प्रसાદ શુદ્ધતા અને ગુણવત્તા લાંબા સમય સુધી ટકી રહે. આ પ્રસાદના નિર્માણમાં સુરક્ષા અને સફાઇને વચ લેવામાં આવી છે. જામીન અને ચેતવણી સાથે આ વિવિધ તબક્કે કાર્યવાહી ચાલી રહી છે.0
0
Report
Advertisement
