icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
PPINEWZ8 May 2025, 07:55 am

पहलगाम घटना के बाद दमोह में पुलिस की बढ़ी पेट्रोलिंग, जानें क्या हो रहा है?

Damoh, Madhya Pradesh:

पहलगाम की घटना के बाद जारी स्ट्राइक और सेना के हमलों के बीच जहां कल देश भर के अलग- अलग शहरों में मॉक ड्रिल हुई. वहीं हालातों के मद्देनजर एमपी में भी पुलिस को एलर्ट मोड़ पर रखा गया है. सूबे के पांच शहरों में हुई मॉक ड्रिल के बाद बीती रात दमोह में पुलिस का बड़ा मूवमेंट देखने को मिला. एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल ने शहर की सड़कों पर पेट्रोलिंग की. इसके अलावा रेलवे प्लेटफार्म पर भी दमोह पुलिस ने जांच पड़ताल की और संदिग्धों से पूँछतांछ भी की.  टीम का नेतृत्व कर रहे इलाके के सीएसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक आज अतिरिक्त बल लेकर पेट्रोलिंग की जा रही है और ये प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर रात्री गश्ती व टाईगर मोबाइल तेज कर दी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में आने वाले त्यौहार को देखते हुए और और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बोकारो पुलिस के द्वारा अब रात्रि में गस्ती बढ़ा दी गई है। चास थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर रात्री गश्ती, टाईगर मोबाइल व रक्षक राइडर की सक्रियता व प्रभावशीलता का औचक निरीक्षण किया गया। गश्ती पार्टी एवं रक्षक राइडर्स को सख़्त निर्देश दिया गया है कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों, बैंक - एटीएम, आवासीय इलाकों, सुनसान स्थानों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्ती करें। इसके अलावा रात में यत्र तत्र बाहर घूमने वाले लोगों से उनकी पहचान व बाहर घूमने का उद्देश्य हेतु विधिवत पूछताछ करें। ताकि संदिग्ध गतिविधि के लोगों पर नजर रखी जा सकें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा व आगामी पर्व त्योहारों को लेकर अड्डेबाजी, नशाखोरी, जुआ, बाइक स्टंट, ड्रंक एण्ड ड्राइव के अलावा एनएच के होटलों व ढाबों में शराब बिक्री व सेवन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा है कि कोई घटना होने पर अब गश्ती दल की जिम्मेवारी तय की जायेगी इसलिए सभी थाना क्षेत्र गश्ती दल सक्रियता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
0
0
Report

पटना में पार्किंग वेंडिंग समस्या के लिए 261.84 करोड़ से इंटीग्रेटेड सिविक हब बनेंगे

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में पार्किंग और वेंडिंग की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा प्लान तैयार किया है। शहर के 15 प्रमुख स्थानों को 261.84 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड सिविक एंड कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, इन जगहों पर पार्किंग के साथ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल, कम्युनिटी हॉल और होटल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी फिलहाल जमीन चिह्नित करने के साथ डिजाइन, मॉडल और डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है। परियोजना के लिए नगर निगम इसी महीने 200 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा, जबकि बाकी राशि अर्बन चैलेंज फंड से जुटाई जाएगी। बोरिंग रोड चौराहे से राजापुर पुल तक विशेष पार्किंग और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, शेखपुरा मोड़ के पास होटल, बेऊर मोड़, एनआईटी मोड़, बहादुरपुर और कंकड़बाग समेत कई इलाकों में बहुमंजिला वेंडिंग जोन विकसित होंगे। मुसल्लहपुर हाट और प्रेमचंद गोलंबर में मैरिज हॉल, जबकि मीना बाजार में वेंडिंग जोन के साथ कम्युनिटी हॉल बनाने की योजना है। इन परियोजनाओं से फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा, दुकानदारों और वेंडरों को स्थायी जगह मिलेगी और प्रमुख बाजारों में पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी साथ ही खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल होगा और दुकानों, पार्किंग और अन्य परिसरों से मिलने वाले किराए व राजस्व से नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
0
0
Report

डूंगरपुर में तीन दिवसीय रथोत्सव शुरू, मामा-भांजा व कोटडिया से सजते रथ

Dungarpur, Rajasthan:पर्यूषण पर्व के समापन पर 3 दिनों तक रथोत्सव की धूम शुरू, मामा-भांजा और कोटडिया जैन मंदिर से निकले सजे-धजे काष्ठ रथ, गरबा की धुन पर देर रात तक थिरके जैन समाज के लोग रथोत्सव के पहले दिन रविवार रात शहर के घाटी स्थित मामा-भांजा मंदिर और घुमटा बाजार स्थित कोटडिया जैन मंदिर से काष्ठ निर्मित रथ निकाले गए। मंदिर से बाहर निकालने के बाद दोनों रथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान को रथ में विराजित करने के बाद समाजजन जयकारे लगाते हुए रथ लेकर गैपसागर की पाल पहुंचे।पाल पर पहुंचने के बाद भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। भगवान के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद माहौल में उत्सव का रंग घुल गया। गुजराती गरबा गीतों की धुन बजते ही युवा और बच्चे डांडिया खेलने के लिए उतर आए। देखते ही देखते पाल पर डांडिया का रंग जम गया। भक्ति के साथ उत्सव का उल्लास रथोत्सव में जैन समाज की धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी रंग देखने को मिला। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ डांडिया खेला। रथों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जयकारों और गरबा की धुनों से गैपसागर की पाल का वातावरण देर रात तक उत्सवी बना रहा। तीन दिवसीय रथोत्सव के तहत सोमवार रात को भी गैपसागर की पाल पर धार्मिक आयोजन और डांडिया की धूम रहेगी। रथोत्सव को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है।
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ गिरने से 1500 यात्री फंसे, NDRF- DDRF बचाव

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, 28 सितम्बर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार देर रात उस वक्त बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब चीड़बासा हैलीपैड के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस स्लाइडिंग के चलते लगभग 1500 यात्री मार्ग के दूसरी ओर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और DDRF की टीमों ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के जानलेवा खतरे के बीच जवानों ने अदम्य साहस और आपसी समन्वय का परिचय दिया। एक-एक यात्री को बेहद सावधानीपूर्वक स्लाइडिंग जोन पार कराकर सुरक्षित गौरीकुंड भेजा गया। रेस्क्यू टीमों की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

गोरिया गांव में बारिश के चलते चार कच्चे घर गिरे,एसडीएम शिवानी सिंह मैं गांव पहुंच कर लिया जाएजा

Deepak DixitDeepak DixitFollow4m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बर्षा के चलते रविवार को एसडीएम शिवानी सिंह ने रामगंगा नदी किनारे स्थित गोरिया गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बारिश और जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ममता, रोली, रामवती और रामबख्श के कच्चे घर बर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे सभी के घरो के अंदर जाकर परिजनों को हाल जाना । एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला को गांव में बारिश से प्रभावित अन्य कच्चे घरों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। धान की फसल को अधिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। एसडीएम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सतना के भुंजवा में रेत कारोबारी पर फायरिंग, जांघ को छूकर गोली घायल

Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भुंजवा मोहल्ले में रविवार रात रेत कारोबारी पर एक अज्ञात युवक ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली कारोबारी की जांघ को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी, टिकुरिया टोला निवासी संजय अग्रवाल रविवार रात करीब 10 बजे अपने बेटे अंकित अग्रवाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। उनका छोटा भाई बिरला अस्पताल में भर्ती है। दोनों अस्पताल से उसका हाल जानकर लौट रहे थे। इसी दौरान भुंजवा मोहल्ले में पान के टपरे पर रुककर पान बंधवाने लगे। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक वहां पहुंचा और संजय व उनके बेटे से गाली-गलौज करने लगा। ड्राइविंग सीट पर बैठे अंकित ने कार से उतरकर उसे फटकार लगाई। इसी बात पर युवक ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली संजय की जांघ को छूते हुए निकल गई। फायरिंग होते ही अंकित और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोप है कि कुछ दूर पहुंचने के बाद आरोपी ने तीन हवाई फायर भी किए। घटना की सूचना मिलते ही टीआई हेमंत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल संजय का बयान दर्ज करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं。
0
0
Report

डिडौली पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश जावेद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंक़र अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में लगी गोली मारकर गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक फिसल गई और आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के अनुसार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जावेद डिडौली थाने में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में उसने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ अमरोहा और मथुरा में मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report

संभल में बारिश से धान नुकसान 40%, प्रशासन ने सर्वे के निर्देश दिए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. जनपद में वर्षा से फसलों के भारी नुकसान के आंकलन और पीड़ित किसानों को मदद के लिए प्रशासन कवायद में जुटा है. DM अंकित खंडेलवाल ने बारिश से फसलों के भारी नुकसान के आकलन के लिए कृषि विभाग, विकास और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की. पीड़ित किसानों को मुआवजे के लिए जल्द सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए. शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजकर किसानों को फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. DM अंकित खंडेलवाल खुद जिला प्रशासन की टीम के साथ भारी नुकसान हुई फसलों का जायजा लेने गुन्नौर तहसील क्षेत्र के खेतों पर पहुंचे. बता दें, संभल जनपद में 3 दिन लगातार बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. बारिश के पानी में फसलों के डूबने से धान की फसल 40 फीसदी नष्ट हो गई है.
0
0
Report
Advertisement

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर भारी बर्फबारी: 100 से अधिक पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री गोमुख पैदल ट्रैक पर फंसे 100 से अधिक पर्यटकों का नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने किया सकुशल रेस्क्यू एंकर -उत्तरकाशी जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्र गंगोत्री गोमुख ट्रैक के विभिन्न स्थानों में बीते रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण करीब 136 ट्रैकर ,पर्यटक और अन्य स्टाफ फस गए थे जिसमें से बताया जा रहा है कि गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों के द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं खराब मौसम,पर्याप्त संसाधन न होने के बाबजूद भी करीब 100 से ज्यादा पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम तक पहुंचाया गया है लेकिन अभी भी कुछ ट्रैकिंग दल हाई एटीट्यूड ट्रैकिंग रूट पर अपने बेस कैंप में भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए है जिसके सकुशल रेस्क्यू के लिए आज SDRF , NDRF सहित हेलीकॉप्टर के द्वारा भी रेस्क्यू किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top