Back
सरकारी परिसर में खनन रोकने पर कर्मचारियों पर हमला CCTV में कैद, मोतीनगर
MDMahendra Dubey
Jan 02, 2026 04:25:31
Damoh, Madhya Pradesh
सरकारी परिसर में की जा रही खुदाई से मना करने पर कर्मचारियों से मारपीट, वारदात सीसीटीवी में कैद.. सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के रतौना में एक घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और मामला पुलिस के रोजनामचे में दर्ज हुआ है। दरअसल रतोना इलाके में पशुपालन विभाग का पशु प्रजनन प्रक्षेत्र है, इस आफिस से लगा बड़ा इलाका है जहां पशुओं को घूमने फिरने की जगह है लेकिन इस जमीन पर खनिज माफिया की नजर लंबे समय से है। कई दिनों से यहां मिट्टी और मुरम की खुदाई हो रही है। पशु विभाग के कर्मचारी राजकिशोर दुबे ने इन्हें मना किया तो उनके साथ जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई। राजकिशोर के मुताबिक वो ऑफिस में काम कर रहे थे तभी एक ट्रेक्टर ट्राली लेकर मिट्टी खुदवाने के लिए कपिल पाराशर अपने कुछ साथियों के साथ आया और राजकिशोर ने उन्हें खदाई करने से मना किया तो इन दबंगों को गुस्सा आ गया और फिर आरोपियों ने राजकिशोर और दो दूसरे कर्मचारियों के साथ मारपीट की। ये सारी घटना ऑफिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष यानी पशु विभाग के कर्मचारी मोतीनगर थाना पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है। बाइट/ राजकिशोर दुबे ( पीड़ित कर्मचारी पशु पालन विभाग सागर) बाइट/ जसवंत सिंह ( थाना प्रभारी मोतीनगर सागर)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 02, 2026 06:04:580
Report
MPManish Purohit
FollowJan 02, 2026 06:04:260
Report
G1GULSHAN 1
FollowJan 02, 2026 06:04:140
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 02, 2026 06:03:480
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 02, 2026 06:03:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 06:03:180
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 02, 2026 06:03:010
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 02, 2026 06:02:120
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowJan 02, 2026 06:01:590
Report
KSKULWANT SINGH
FollowJan 02, 2026 06:01:040
Report
0
Report
ABArup Basak
FollowJan 02, 2026 05:57:250
Report
0
Report