Back
एसआईआर भ्रम पर निर्वाचन अधिकारी: मृत नाम नहीं कटेंगे, शिकायतों पर जारी जांच
MDMahendra Dubey
Feb 04, 2026 02:15:40
Damoh, Madhya Pradesh
एस आय आर को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर निर्वाचन अधिकारी का खुलासा, किसी बहकावे में न आएं किसी मतदाता का नाम नहीं कटेगा सूची से..
एंकर/ मध्य प्रदेश में एस आय आर यानी मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित हुई मतदाता सूचियों को लेकर कई तरह के भ्रम में लोग आ रहे है तो अब निर्वाचन आयोग ने ऐसे भ्रमों को दूर करने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि लोग किसी गलत जानकारी को लेकर भ्रम में न रहे। दरअसल सूबे के दमोह जिले में नई वोटर लिस्ट के सामने आने के बाद कई वार्डो में मतदाताओं के नाम सूचियों में नहीं थे जिसके बाद हड़कंप मच गया, लोगों ने पता किया तो मालूम चला कि उन्हें रिकॉर्ड में मृत घोषित किया गया है और मामला जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में आया। इन मामलों के सामने आने के बाद मालूम चला कि इन नामों के कटने के पीछे की वजह उन नामों पर आपत्तियां आई है जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से मतदाताओं को सूचियों में शामिल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दमोह सुधीर कोचर ने साफ किया कि ये वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन नहीं है बल्कि प्रक्रिया का हिस्सा है, ऐसे मतदाता जिनके नाम सूचियों में नहीं है या जिन पर आपत्तियां आई है वो मतदाता निर्वाचन अधिकारी के समक्ष फार्फ 7 भरकर पेश करें उनकी शिकायतों पर त्वरित जांच की जायेगी और यदि वो निचले स्तर पर अधिकारियों से संतुष्ट नहीं है तो जिला निर्वाचन अधिकारी के आमने आवेदन पेश करें । कलेक्टर कोचर ने साफ किया कि ऐसे मामलों में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है और आम आदमी इस भ्रम जाल से बचें इसके लिए प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है。
बाइट/ सुधीर कोचर ( जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दमोह)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report