Back
Damoh470661blurImage

Damoh - नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल एक सप्ताह बाद समाप्त

Kailash dubey
Apr 18, 2025 15:53:41
Damoh, Phulera, Madhya Pradesh
दमोह नगर पालिका के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 11 अप्रैल से हड़ताल पर चल रहे थे। तत्कालीन सीएमओ के दमोह से हटाए जाने के बाद शुक्रवार की शाम नवागत सीएमओ ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। अब कल यानी शनिवार से शहर में सफाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। एक हफ्ते से सफाई न होने के चलते पूरे शहर में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं जिससे आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|