470661
दमोह जिला अस्पताल में 5 प्रसूता महिलाओं की जान जाने के बाद सिविल सर्जन का तबादला
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते 5 प्रसूता महिलाओं की जान चली गई। महिलाओं की जान जाने के बाद सियासत गर्मा गई और जिला कांग्रेस पार्टी ने भाजपा कार्यालय के पास धरना दिया जिसमें दो मंत्रियों, स्थानीय विधायक के इस्तीफे और सिविल सर्जन डॉ. राकेश नामदेव को पद से हटाने की मांग की गई। इस मामले में स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने डॉ. राकेश राय को नया सिविल सर्जन नियुक्त किया और डॉ. राजेश नामदेव को शिशुरोग विशेषज्ञ के पद पर स्थानांतरित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची में अर्जेंटीना-स्पेन महामुकाबला: फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह चरम पर
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब पूरी दुनिया की नजरें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। फुटबॉल का यह जुनून अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी रांची में भी साफ दिखाई दे रहा है। शहर के युवा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के समर्थन में पूरी तरह रंग चुके हैं। कोई अर्जेंटीना को चीयर करने की तैयारी में है, तो कोई स्पेन की जीत का भरोसा जता रहा है। रांची में फुटबॉल प्रेमियों के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर युवा कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। युवाओं का कहना है कि अर्जेंटीना की आक्रामक शैली और उसके स्टार खिलाड़ियों का खेल उन्हें बेहद प्रभावित करता है। वहीं स्पेन की शानदार पासिंग, अनुशासित खेल और टीमवर्क के भी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं。0
0
Report
उत्तराखंड में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर प्रशासन की कार्रवाई, विपक्ष तुष्टिकरण पर सवाल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में इन दिनों प्रशासन मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई कर रहा है। देहरादून से लेकर उधम सिंह नगर , हरिद्वार कई जनपदों में कार्रवाई की जा रही है। आखिर क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में उत्तराखंड में उधम सिंह नगर , हरिद्वार और देहरादून समेत कई जनपदों में मस्जिदों में लगे बड़े-बड़े लाउडस्पीकर प्रशासन के द्वारा उतरवाने की कार्रवाई की जा रहे है। कई जगह इस तरह की तस्वीर सामने आई है जहां प्रशासन ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। इस मामले पर विपक्ष सरकार को बदले की भावना से कार्य करने और धर्म विशेष की राजनीति करने के आरोप लगा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मामले पर कहा है की उत्तराखंड में जब भी सरकार राज्य की अस्मिता और छवि को संरक्षित रखने का कार्य करती है तो विपक्ष इसे धार्मिक उन्माद से जोड़ने की कोशिश करता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है लेकिन विपक्ष को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति ही नजर आतीहै। जबकि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है और पिछले कई सालों से तुष्टीकरण के नाम पर ही राजनीति करती नजर आई है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड राजधानी देहरादून के जिला अधिकारी आशीष चौहान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जा रही है जहां भी शिकायतें मिल रही हैं वहां नियम के तहत ही कार्रवाई की जा रही है। बाइट आशीष चौहान जिलाधिकारी देहरादून राजधानी देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिए हैं उनके मुताबिक किसी भी में लाउडस्पीकर बजाना कार्रवाई पूरी तरीके से वर्जित की गई है । ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ इसके लिए एक गाइडलाइन सभी मस्जिदों के प्रबंधकों को बताया गया है उसके बावजूद जिन जगहों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है वहां पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है बाइट प्रमेंद्र डोबाल एसएसपी देहरादून0
0
Report
हरेला पर वन और खनन विभाग ने संयुक्त वृक्षारोपण किया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के गुलजारपुर में वन विभाग एवं खनन विभाग के निदेशक राजपाल लेघा के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्य तथा उत्तराखंड के खनन निदेशक ने पौधारोपण करके किया है, इस अवसर पर वन विभाग की लगभग 22 हेक्टेयर भूमि पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है, वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन एवं खनन विभाग के निदेशक राजपाल लेघा व वन विभाग के कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया है। बाइट 1- राजपाल लेघा, खनन निदेशक.0
0
Report
Advertisement
खबर नहीं: सामग्री अनुपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जींद दौरे के दौरान VIP सुरक्षा ड्यूटी पर SI सुभाष की मौत
Jhanj Kalan, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिरसा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुभाष (52) की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुभाष हरियाणा के गांव लाडवी के निवासी थे और वर्तमान में सिरसा में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उनकी वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत एसआई सुभाष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।0
0
Report
बारिश ने विकास दावों की पोल खोल दी; कुसमी वार्ड 11 में पानी घुसा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल सही जलनिकासी नहीं होने से वार्डों में बढ़ी परेशानी लोगों के बेडरूम में भी घुसा बारिश का पानी कुसमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 का मामला घर में रहना सोना लोगो का हुआ बेहाल, आमजनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।0
0
Report
Advertisement
महोबा में पुजारी हत्या: मंदिर में पत्थरों से हत्या, इलाके में सनसनी
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग एक के बाद एक जघन्य अपराधों से थर्राया जनपद , 65 वर्षीय पुजारी की मंदिर में पत्थरो से कूचकर बेहरमी से हत्या, मंदिर में पुजारी का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी, एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद, पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे का मामला।0
0
Report
पटना मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में तेजी, 6-7 महीनों में परिचालन 시작
Patna, Bihar:पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद अब दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। खेमनीचक से मीठापुर पुराने बस स्टैंड तक एलिवेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मीठापुर मेट्रो स्टेशन पर भी तेजी से काम चल रहा है। स्टेशन की संरचना तैयार हो रही है, बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं और ट्रैक बिछाने का काम भी तेज़ी से जारी है। इसके साथ ही अन्य तकनीकी कार्य भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 6 से 7 महीनों में इस कॉरिडोर पर भी मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाए। इसके शुरू होने से शहर के अधिक हिस्से मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे, यात्रियों को बेहतर और तेज़ परिवहन सुविधा मिलेगी तथा मेट्रो की दैनिक सवारियों और राजस्व में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.0
0
Report
भारत का पहला निजी ऑर्बिटल लॉन्च: विक्रम-1 SDSC-SHAR से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Sriharikota (AP): Mission Aagaman/ Vikram-1, India’s First Private Orbital Launch From The First Launch Pad At SDSC-SHAR, Sriharikota/ Visuals (Source: Skyroot Aerospace)0
0
Report
Advertisement
एग्री ब्लड फाउंडेशन केशव मीना ने जन्मदिन पर छात्रों को पेन-कॉपी और फल वितरित किए
Karauli, Rajasthan:एग्री ब्लड फाउंडेशन टीम सदस्य केशव मीना ग्वारीडांडा ने अपना 27 वा जन्मदिन सादगी के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्वारीडांडा में छात्र-छात्राओं को पेन, कॉपी और फल वितरित कर मनाया।0
0
Report
तीन दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी: खेल नियम और प्रशिक्षण पर विशेषज्ञों की चर्चा
Karauli, Rajasthan:तीन दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी में दी जा रही विभिन्न जानकारियां, हिंडौन सिटी। प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के नियम, तकनीक और प्रशिक्षण पद्धति पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान करौली के स्थानांतरित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) इंद्रेश तिवारी का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।0
0
Report
हाईकमान के निर्णय के लिए कांग्रेस में मंथन, अमरजीत भगत का बयान
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हाईकमान में मंथन. इस मामले में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत का बयान, कहा-जो करना है हाईकमान को करना है. TS बाबा, भूपेश बघेल और चरणदास महंत हमारे बड़े नेता हैं. हाईकमान जिसे कमान सौंपेगी उसे माला पहना देंगे. सरगुजा और बस्तर बड़ा आदिवासी जोन है, दोनों क्षेत्रों में संतुलन होना चाहिए. विधानसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव. मामले में मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- बीजेपी झूठ बोलने की पाठशाला और यूनिवर्सिटी है, बीजेपी और आरएसएस ने देश को लूटा है. बीजेपी में झूठ बोलने की कार्यकर्ताओं को डिग्री दी जाती है. राम मंदिर मामले को पूरा देश देख चुका है0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ संभल पहुंचेंगे; 569 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और मूर्तियों का वर्चुअल अनावरण
Sambhal, Uttar Pradesh:18/7/2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संभल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल के बहजोई में आयोजित कार्यक्रम में 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही चन्दौसी में बनाई गई एशिया की सबसे ऊँची भगवान श्री गणेश की 145 फिट ऊँची विराट प्रतिमा और भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी करेंगे। चन्दौसी में बनाई गई भगवान श्री गणेश की नृत्य मुद्रा में बनी 145 फिट ऊँची विराट प्रतिमा की खास विशेषता है कि भगवान गणेश की यही विराट प्रतिमा सिर्फ एक पैर पर टिकी है। एशिया में भगवान गणेश की सबसे ऊँची प्रतिमा होने के दावे को लेकर प्रतिमा को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराये जाने का दावा भी पेश किया गया है। भगवान गणेश की इस विराट प्रतिमा का निर्माण गणेश चतुर्थी मेले के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर गिरिराज किशोर गुप्ता ने अपनी निजी धनराशि से लगभग 7 वर्षों के अथक के प्रयास से कराया है... सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही चन्दौसी के रामबाग धाम में बनाई गई भगवान श्री राम चंद्र की भव्य प्रतिमा का भी वर्चुअल अनावरण करेंगे। भगवान श्री राम की आशीर्वाद की मुद्रा में बनी भगवान श्री राम की यह भव्य प्रतिमा भी प्रदेश में सबसे ऊँची प्रतिमा बताई जा रही है।0
0
Report
फरीदाबाद में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य जल्द पूरा करेगा मंत्री गोयल
Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि जल्द ही फरीदाबाद में एक करोड़ पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनको उगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा से हैड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है, कांग्रेस पर बुराई करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। कैबिनेट मंत्री आज सेक्टर 17 में 5 ईको वन का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे जो 10 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा लगभग 45 ईको वन और तैयार किया जा रहे हैं जिनका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। ईको वन से न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि एक करोड़ पौधे फरीदाबाद में लगाए जाएंगे उसके तहत वह लगातार कार्य कर रहे हैं और जल्द ही एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा ईको वन के माध्यम से लगातार पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनको उगाने का काम भी किया जा रहा है।0
0
Report
बुलंदशहर के रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में स्वागत समारोह
Noida, Uttar Pradesh:जनपद बुलंदशहर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
