जुन्नारदेव के पनारा पुलिया की खराब हालत से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग
Abappura, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत पनारा की पुलिया ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जगह-जगह से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है और आधे हिस्से में सड़क पर घास उग आई है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी यहां से गुजरते हैं लेकिन पुलिया की हालत पर ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत के लिए प्रशासन से जल्द से जल्द निराकरण की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
