480001
छिंदवाड़ा में भारी बारिश से परासिया में सड़कों पर बहते दिखे पलंग और सामान
Chhindwara, Madhya Pradesh:मंगलवार को छिंदवाड़ा के परासिया में भारी बारिश से जलभराव हो गया, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर लोहे के पलंग और घरेलू सामान बहते दिखे, जिससे बाढ़ की गंभीरता का पता चलता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस ने सुराग नहीं दिया, परिजनों में आक्रोश
Kota, Rajasthan:यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ता जा रहा आक्रोश हत्यारों का सुराग नहीं, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना कोटा विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच आगे बढ़ने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिलने से मृतक के परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है。 दरअसल, करीब पांच दिन पहले कोटा के नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले थे। वारदात के बाद से ही बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हथियार बरामद नहीं हुए हैं और न ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है。 परिजनों ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस जांच से उम्मीद है, लेकिन अब कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं से पुलिस कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है।0
0
Report
झारखंड बीजेपी का नया नारा 'हमरे जीतब' 2029 चुनावों में जोर पकड़ रहा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी, कार्यकर्ताओँ में जोश भरने के लिए 'हमरे जीतब' के नए नारे के साथ जनता में जाने और आगामी विधानसभा चुनाव के जीत का लक्ष्य सुनिश्चित कर रही है। रांची पहुंचे बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ने लक्ष्य साफ कर दिया है। पार्टी की प्राथमिकता 2029 में होने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। इस नारे के साथ ही झारखंड की सियासत में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल सुनाई देने लगा है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और 2029 को ध्यान में रखते हुए लगातार काम करने की अपील की। वहीं हमरे जीतब यानी हम जीतेंगे के दिए गये नारे के बाद सियासत गर्म हो गई है। झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बीजेपी के नए नारे 'हमरे जीतब' पर हम जीतब और हमीं झारखंड के संवारव इसी मूल मंत्र के साथ हम लोग 2029 के चुनाव में जाते हैं। झारखंड आदिवासियों और मूलवासियों का प्रदेश है। सादड़ी यहाँ बोले जाने वाले की बहुलता है, आदिवासी मूल वासी के साथ जितने लोग झारखंड में रहते हुए सब को साथ लेकर 2029 के संकल्प को हम पूरा करेंगे। दो बार चुनाव में हमें जरुर झटका लगा, पर हमतो।दो। सीट से केंद्र की सत्ता में आए हैं। हम ने तो पश्चिम बंगाल में एक और तीन सीट का भी दौर देखा है, अलग बलग के सभी राज्यों में भगवा खिल गया है। अब बारी झारखंड की है यहाँ शानदार जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा, बीजेपी का ये नारा नया नहीं है। यहाँ आकर शादरी में बोल रहे हैं। सबसे पहले बीजेपी को चाहिए सरना धर्मावलम्बियों की जो रिलिजन आइडेंटिटी की मांग है ,लोग उसको भूले नहीं हैं। आप इस मांग को पूरा करें। एमएमडीआर पर छलने का काम कर रहे हैं, झारखंड को तो रहम करते। लोग बीजेपी को समझ रहे हैं जीतब बोलने का मतलब हारब बोल रहा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नारा लगाने से कोई जीत जाता तो 2019 में भी यही जीतते। पवन साय जहां से भी आए हों, बीजेपी के अच्छे अच्छे नेता और कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे कि ये कौन हैं और कहां से आए हैं। कहीं कोई लोकप्रियता नहीं। झारखंड की जनता को बेवकूफ समझते हैं कि दूसरे राज्य से कोई आएगा ,आदिवासी हूं आदिवासी हूं का नारा लगायेंगे और लोग उनके पीछे चले जाएंगे। उन्हें मुद्दों पर बात करना होगा, सरना धर्म कोड के बारे में बताना होगा। झारखंड के साथ हो रहे भेद भाव पर बात होगी। महंगाई, वोट चोरी पर बात होगी यह गांव घूम पाएंगे क्या।0
0
Report
रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर में Captain Smith के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के पौराणिक ऐतिहासिक मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मे प्रदेश भाजपा की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कैप्टन स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना के साथ बजरंगबली के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना किया और भजन कीर्तन के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस अवसर पर लड्डू प्रसाद भी उपस्थित लोगों के बीच वितरित की गई मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कप्तान स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के कामना के साथ हम सब बजरंगबली के शरण में है और कप्तान स्मिथ जल्द से जल्द स्वस्थ हो इस निमित्त पूजन अर्चन कर रहे हैं वहीं मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कप्तान स्मित ने पूरे घटनाक्रम के समय हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे यह इस बात को इंगित करता है कि हमारे आराध्य के प्रति जो मन में सच्ची निष्ठा और आस्था है यह एक प्रकार का जीवंत उदाहरण के रूप में है0
0
Report
Advertisement
शिवहर में बाल दुर्व्यापार रोकथाम के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क लॉन्च, जागरूकता अभियान
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में बाल दुर्व्यापार की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिवहर पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। महिला थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। मानव तस्करी निरोध इकाई और अदिति कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत हॉटस्पॉट और पंचायत स्तर पर लोगों को बाल दुर्व्यापार की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं और अदिति कवच परियोजना की टीम मौजूद रही।0
0
Report
रांची नगर निगम वार्डों तक पहुँचकर जनता की समस्याएं सुनने लगेगा
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इस पहल के तहत नगर निगम के अधिकारी और महापौर खुद वार्ड-वार्ड जाकर शहरवासियों की समस्याएं सुनेंगे। चाहे नाली-जाम की समस्या हो, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत हो या फिर किसी तरह की दूसरी नागरिक सुविधा से जुड़ी परेशानी, नगर निगम अब लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेगा।रांची नगर निगम का कहना है कि शहरवासियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए निगम अब खुद जनता के बीच पहुंचेगा। महापौर रोशनी खालखो के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि निगम सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि शहरवासियों के परिवार का हिस्सा है। चुनाव के दौरान भी जनता के द्वार तक नगर निगम को पहुंचाने का वादा किया गया था, जिसे अब जमीन पर उतारने की तैयारी है। महापौर रोशनी खालको ने कहा कि रांची नगर निगम राजधानीवासियों के द्वार तक जाए, यह हमारी कोशिश है। हम जल्द ही हर वार्ड में जाकर सफाई और दूसरी सुविधाओं को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। जनता को जो भी सुविधाएं चाहिए, उनकी समस्याओं को उनके द्वार पर जाकर सुनने का काम करेंगे। हम चाहते हैं कि लोगों को यह महसूस हो कि नगर निगम कोई पराया नहीं है, बल्कि आपके परिवार का हिस्सा है। नगर निगम ऐसी संस्था है, जो जनसुविधाओं से लेकर जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जरूरतों तक अपनी भूमिका निभाती है। इसलिए नगर निगम अब एक पारिवारिक हिस्सा बनकर काम करना चाहता है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। चुनाव के दौरान भी आपने देखा होगा कि यह मेरे चुनावी एजेंडे में था कि नगर निगम किस तरह जनता के द्वार तक पहुंचे। अब उसी दिशा में हम काम करने जा रहे हैं।0
0
Report
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती होने पर युवक भागा
Sagar, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती हुई लड़की तो भाग खड़ा हुआ युवक.. एंकर/ सागर जिले के देवरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब यहां के सरकारी अस्पताल में एक कुवारी लड़की ने बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। कुंवारी मां की जानकारी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित परिवार से जब पूंछताछ हुई तो ये प्यार में धोखे का मामला निकला। पीड़ित लड़की के मुताबिक सुमित नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई और प्यार में तब्दील हुई, सुमित ने लड़की को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी उसे लगी तो वो लड़की को डरा धमका कर लापता हो गया और अब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बाइट/ अरुण उइके (एसडीओपी देवरी सागर)0
0
Report
Advertisement
ATM ठगी गैंग: इंजीनियरिंग पढ़े तीन शातिर गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-इंजीनियरिंग की पढ़ाई, इंटरनेट से सीखा एटीएम ठगी का खेल… मेहगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार। एंकर-भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने एटीएम की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर लोगों की रकम हड़पने वाले अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य कोई मामूली ठग नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके शातिर दिमाग निकले। इंटरनेट से एटीएम ठगी का तरीका सीखा और फिर मशीन में जुगाड़ लगाकर लोगों के पैसे हड़पने लगे। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को मेहगांव निवासी एक फरियादी ने एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। खाते से रकम कट गई, एटीएम से लेन-देन की रसीद भी निकल आई, लेकिन नकदी बाहर नहीं आई। इसी तरह की एक और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जाँच के दौरान पुलिस ने 2 अक्टूबर को गोरमी तिराहे से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभजीत पुत्र देवेंद्र मिश्रा, निवासी कजीरगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश, सत्यार्थ मिश्रा पुत्र रतन सिंह परिहार, निवासी केडीए कॉलोनी यशोदा नगर कानपुर और सत्यम परिहार पुत्र अजयराम परिहार, निवासी यशोदा नगर कानपुर के रूप में हुई है। -ऐसे बिछाते थे जाल, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एटीएम की कैश निकलने वाली जगह पर एल्युमिनियम की प्लेट और काले टेप की मदद से जाल तैयार करते थे। ग्राहक एटीएम से रकम निकालता तो मशीन से पैसे निकलने की आवाज आती, लेकिन नकदी बाहर नहीं आती। ग्राहक इसे मशीन की खराबी समझकर चला जाता और उसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचकर टेप में फंसी रकम निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94 एटीएम कार्ड, एल्युमिनियम की सात प्लेट, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। -आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2018 से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों में से कुछ पहले देहरादून और रूड़की में भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके इन आरोपियों ने तकनीक का इस्तेमाल तरक्की के लिए नहीं, बल्कि एटीएम में सेंध लगाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए किया था,अब मेहगांव पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के पूरे नेटवर्क और ठगी की पुरानी वारदातों की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।0
0
Report
श्रीरामपुर में गैंगस्टर बदमाशों के खिलाफ मोक्का के तहत कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
Shirdi, Maharashtra:श्रीरामपूर शहरातील संघटित गुन्हेगारीला पोलिसांनी मोठा दणका दिला आहे. दहशत निर्माण करणाऱ्या बेग टोळीतील सहा जणांवर थेट मोक्का अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे... महात्मा गांधी जयंती दिनापासून श्रीरामपूर शहरात सुरू करण्यात आलेल आमरण उपोषण या निर्णयानंतर स्थगित करण्यात आले. श्रीरामपूर शहर पोलीस ठाण्यात दाखल गुन्ह्यांमध्ये टोळीचा सहभाग निष्पन्न झाल्यानंतर पोलिसांनी मokoaचा प्रस्ताव नाशिक परिक्षेत्राचे विशेष पोलीस महानिरीक्षकांकडे पाठवला होता. या प्रस्तावाला मंजुरी मिळाल्यानंतर ही कारवाई करण्यात आली. युवा हॉटेल व्यवसायिकाच्या हत्यानंतर गुन्हेगारी विरोधात श्रीरामपूर शहरात मोठा आंदोलन करण्यात आलं.. या गुन्ह्यात सहभागी असलेल्या गोरख उर्फ विजय मुन्ना जेधे, मनोज संजय साबळे, सोनू उर्फ जयप्रकाश अशोक बेग, अंकुश रमेश जेधे यांच्यासह दोन विधीसंघर्षित गुन्हेगारांवर म bokka अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे.0
0
Report
आगरा में चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बाद जुलूस
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर कांग्रेसियों के प्रदर्शन का मामला मामली आगरा ने पुलिस को 307 जैसी धारा लगाने का पूछा कारण तत्काल 307 जैसी गंभीर धारा हटाने के आदेश के साथ ही कांग्रेसियों को दी जमानत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोतने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा जेल से बाहर आते ही कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस जुलूस के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में हुई तीखी नोकझोंक नारेबाजी के बीच मौके पर बढ़ा तनाव स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाया पुलिस ने जुलूस को नियंत्रित करने का किया प्रयास मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात रिहाई के बाद जुलूस को लेकर आगरा में गरमाया माहौल0
0
Report
Advertisement
अजमेर-बोराडा खान में पानी से युवती का शव मिला, पुलिस जांच शुरू
Ajmer, Rajasthan:अजमेर-बोराडा की खान में भरे पानी से निकाला युवती का शव बीती रात से शुरू हुआ रेस्क्यू सुबह 4 बजे हुआ समाप्त मौके पर पहुंची पुलिस लिया शव को कब्जे में खान के पानी में कैसे गिरी युवती? बना बड़ा सवाल हादसा या साजिश पर केंद्रित पुलिस जांच शव को पहुंचाया गया मोर्चरी परिजनों को दी मामले की सूचना0
0
Report
नूंह के ग्वारका में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे, महिला समेत कई घायल
Nuh, Haryana:ब्रेकिंग न्यूज नूंह मेवात。 ग्वारका गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत कई घायल, गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों में लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बोलेरो और पिकअप गाड़ी लोगों की ओर तेजी से जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से एक महिला घायल हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गांव के पूर्व सरपंचों से जुड़े दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
देवघर के अंधारी गादर लाखजोड़ा में मामूली विवाद से हिंसक संघर्ष, पांच घायल
Deoghar, Jharkhand:देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में सुबह मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गड्ढे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान भुजली से हमला किया गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जसीडीह सीएचसी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जसीडीह थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और हमले के पीछे की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
उधमपुर के युवाओं ने एशियन गेम्स में भारत की गोल्ड जीत पर खुशी जताई
Aram Pora, Ganderbal, Youth in Udhampur celebrated India’s strong performance at the Asian Games, congratulating the Indian cricket team for winning gold after defeating Pakistan in the final and the Indian women’s hockey team for securing gold after a 40-year gap. The youngsters expressed pride in the achievements of Indian players and appreciated their talent, determination and fighting spirit. They also wished Indian athletes continued success in future competitions.0
0
Report
राजोरी विधायक इफ्तिखार अहमद ने 5 किमी पीएमजीएसवाई सड़क का उद्घाटन
Aram Pora, Ganderbal, The 5-kilometre Sasalkot–Challas PMGSY road, constructed at a cost of ₹3 crore, was inaugurated by Rajouri MLA Iftikhar Ahmed in the presence of PMGSY officials. The road fulfils a long-standing demand of residents and will improve connectivity to eight villages along the Line of Control, providing better access for people living in remote border areas. Local residents welcomed the project and expressed appreciation for the improved road connectivity.0
0
Report
आगरा: जेल से छूटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस, पुलिस से भिड़ंत ने गरमाया माहौल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोतने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेसी कार्यकर्ता riha हो गए हैं। riha के बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नारेबाजी और पुलिस की सख्ती के बीच मौके पर तनाव का माहौल बन गया। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाने और जुलूस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जुलूस को रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को काबू में किया गया। रिहाई के बाद निकले जुलूस और पुलिस से हुई नोकझोंक को लेकर आगरा का सियासी माहौल गरमा गया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
