480001
मंदसौर में जर्जर मकान की लापरवाही से हुआ हादसा
Chhindwara, Madhya Pradesh:मंदसौर के खान कॉलोनी में गली नंबर 4 में पुराना जर्जर मकान खरीदा और इसे आधा तोड़ दिया। तीन साल पहले किए गए इस कार्य के बाद मकान को पूरा नहीं तोड़ा गया। हाल की भारी बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया और उसका आधा हिस्सा गिरकर पड़ोसी की बाउंड्री पर जा गिरा जिससे बाउंड्री टूट गई। पड़ोसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मकान का हिस्सा कभी भी गिर सकता है ध्यान नहीं दिया। अब शेष जर्जर मकान भी ढहने की कगार पर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अपने ही स्टाफ की शिकायत पर,मोबाइल दुकान पर SIB की कार्रवाई।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के प्रमुख मोबाइल कारोबारी पर शनिवार शाम राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने एहतियातन शटर गिरा दिए,विभाग को पारस मोबाइल पर काम करने वाले एक लड़के की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर एसआईबी की टीम ने प्रतिष्ठान पर दबिश दी। अधिकारियों ने दुकान का स्टॉक, खरीद-बिक्री के रजिस्टर, कंप्यूटर रिकॉर्ड और सभी वित्तीय दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कारोबार के वास्तविक आंकड़ों और जमा किए गए कर के बीच बड़ा अंतर मिला है। इसी अंतर के चलते दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। मौके पर उपलब्ध स्टॉक का भी भौतिक मिलान कराया गया अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक सत्यापन और दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।फिलहाल एसआईबी की कार्रवाई के बाद से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कई दुकानदार जांच के डर से दुकानें बंद कर मौके से निकल गए।0
0
Report
गोंडा में भारी मात्रा का कोडिन सिरप जब्त, गायत्री फार्मा मालिक फरार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ कोडिन सिरप को लेकर के यूपी एसटीएफ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में जांच की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में भी बड़े पैमाने पर नोएडा से बीती शनिवार रात पहुंची 132 पेटी यानी कि 19790 शीशी कोडिन सिरप के बाद यहां पर हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर शनिवार बीती रात गोंडा ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा और नगर कोतवाली पुलिस द्वारा महादेवा क्रासिंग के पास एक कोरियर सेंटर पर छापेमारी करके इस पूरी कोडिन सिरप को जब्त कर लिया गया है और कोरियर सेंटर मलिक के हवाले कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ इतनी बड़ी मात्रा में कोडिन सिरप मांगने वाली गोंडा के भगत राज कॉम्प्लेक्स आर्यनगर में स्थित गायत्री फार्मा के खिलाफ फॉर्म-15 के तहत कार्रवाई करते हुए सिरप को जब्त कर खरीद और बिक्री को लेकर के डिटेल मांगी गई है। डिटेल देने तक इनकी खरीद और बिक्री पर रोक लगा दिया गया है इस कार्रवाई के बाद से ही आर्यनगर में स्थित गायत्री फार्मा बंद है और मालिक सुधाकर दुबे फरार चल रहे हैं। यह भारी मात्रा में कोडिन सिरप नोएडा के सेक्टर 58 स्थित Leelabco Remedies Pvt Ltd से 1246770 की आई थी। जिसे लेने के लिए शनिवार बीती रात गायत्री फार्मा के मालिक सुधाकर दुबे मौके पर पहुंचे हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा और नगर कोतवाली पुलिस ने मौके में पहुंचकर के इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई की है। आपको बता दें कि यह कोरियरセン्टर कानपुर के रहने वाले किसी व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है कोरियर केंद्र पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। कोडिन सिरप वैसे खुली मार्केट में बिक्री के लिए प्रतिबंध है लेकिन डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर्ची पर ही यह सिरप दी जाती है। इस सिरप का नाम ALTOREX CD SYRUP है अधिकतर लोग कोडिन सिरप को इलाज के लिए नहीं बल्कि उसे नशे के लिए उपयोग करते हैं।0
0
Report
रायगढ़ में बारिश से उमस घटती, सुभाष चौक पर होर्डिंग गिरने से दो घायल
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज , रायगढ़ शहर में गरज चमक के बीच हो रही बारिश , बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत , सड़को में भरने लगे पानी , नवतपा के बीच बारिश और उमस से लोगों को राहत , पिछले आधे घंटे से हो रही बारिश , मौसम विभाग ने भी अलर्ट किया जारी, तेज तूफान की वजह से शहर के सुभाष चौक में लगे होर्डिंग तक गिरे, होर्डिंग के गिरने से दो लोगों को आई चोट। निगम कर्मचारी सड़क में गिरे होर्डिंग और पेड़ो को हटानेमें जुटी।0
0
Report
Advertisement
अमृतधारा जलप्रपात पर युवक ने आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। अमृतधारा जलप्रपात में युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रघुवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है。0
0
Report
20 सूत्री बैठक में विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा; दादागिरी पर शांभवी की टिप्पणी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति सह 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने की। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत जिलादफ्तररोशन कुशवाहा द्वारा प्रभारी मंत्री को बुके और पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण और मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट, सिंचाई सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा कर तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। बैठक में कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि अगली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटा जाएगा। सांसद शांभवी बोलीं- विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग लगातार हो रही। बैठक में मौजूद सांसद शांभवी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 सूत्री बैठक का उद्देश्य समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को दिशा देना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। उन्होंने कहा, “जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बना हुआ है ताकि आम जनता का कोई काम लंबित न रहे। जहां भी लोगों को परेशानी होती है, वहां हम नजर बनाए हुए हैं।” सांसद ने सदर अस्पताल की लापरवाही और नगर निगम से जुड़े मुद्दों को भी बैठक में उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाने को लेकर सिविल सर्जन से चर्चा की गई है। बैठक के बाद राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी आवास खाली नहीं किए जाने के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा यह राबड़ी देवी की दादागिरी है। सरकार के नियम हैं, उसका पालन सभी को करना पड़ेगा। यह कोई निजी भवन नहीं है। उन्हें जो नोटिस दिया गया है, उसका पालन करना चाहिए ताकि सरकार को किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं करनी पड़े।0
0
Report
हसदेव अरण्य में कोयला खदान के पेड़ कटने पर राजनीति तेज
Muju, Jeonbuk State:एकर - सरगुजा के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान परियोजनाओं के लिए लगभग 7 लाख पेड़ों की कटाई को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और पर्यावरणीय बहस तेज हो गई है। मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस परियोजना को स्वीकृति कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दी गई थी। मंत्री ने स्थानीय लोगों के विरोध को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि एक ओर लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं, भाजपा सरकार में एक्सटेंशन को लेकर मंत्री ने कहा कि श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोयला उत्खनन देश की ऊर्जा जरूरतों से जुड़ा विषय है और सरकार ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली साकेत में बहुमंजिला इमारत गिरने से हड़कंप, बचाव कार्य जारी
New Delhi, Delhi:साकेत, दक्षिण जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित एक कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। डीसीपी दक्षिण डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आ पाया। यह स्पष्ट नहीं आ पाया है कि घटना में कितने लोग दवे हैं और बचाव कितना है। इमारत करीब 5 मंजिला बताई जा रही है, जो अचानक ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। शाम 7:44 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल की कई गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज आई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक आशंका है कि संरचना कमजोर होने या अवैध निर्माण के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन ने इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में डर का माहौल है; पुलिस सभी टीमों के साथ मिलकर लोगों को बचाने और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है0
0
Report
घुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई तेज, मतगणना 4 जून
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत का चुनाव अब पूरी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। महज 3200 मतदाताओं वाली इस नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों के प्रदेश स्तरीय नेताओं के लगातार दौरे और चुनावी सभाओं ने घुमका के सियासी माहौल को गरमा दिया है। अध्यक्ष और 15 पार्षद पदों के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार करमतदाताओं से समर्थन मांगा है। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है।दोनों दल अपने-अपने संकल्प पत्र और विकास के वादों के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं।छोटी सी नगर पंचायत होने के باوجود घुमका का चुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों प्रमुख दलों ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान विकास, मूलभूत सुविधाएं, सड़क, पानी, सफाई और स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। नेताओं के दौरे और सभाओं से चुनावी माहौल लगातार गर्म बना हुआ है।घुमका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने फूलमती वर्मा और भाजपा ने किरण वर्मा को उम्मीदवार बनाया है साथ ही नगरपंचायत की 15 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है। स्थानीय स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं। अब सबकी निगाहें मतदाताओं पर टिकी हैं कि वे किस दल के वादों और संकल्पों पर भरोसा जताते हैं।फिलहाल घुमका का चुनाव केवल स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि यह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। अब 1 जून को मतदान और 4 जून को मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा कि घुमका की जनता किस पार्टी के पक्ष में अपना फैसला सुनाती है.0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: 15 हजार इनामी बदमाश घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, सहारनपुर का निवासी है घायल बदमाश सादिक, bदमाश से बाइक व एक तमंचा कारतूस मिले, bदमाश पर लूट चोरी व गैंगस्टर के दर्जनों केस, मुठभेड़ घटना स्थल पर पहुंची CO ऋषिका सिंह, मीरापुर थाने के भूम्मा जंगलों में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
संभल में जंगल में पेड़ पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जंगल में पेड़ पर युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला , शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली। जंगल में पेड़ पर शव लटके होने की ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जताई .. मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम जांच को भेजा ...मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस। धनारी थाना क्षेत्र के पीपल वाड़ा गांव का मामला0
0
Report
शिमला में बारिश के बाद मौसम सुहाना, ड्रोन दृश्यों से दिख रहा है नजारा
Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): WEATHER TURNS PLEASANT POST RAINFALL IN SHIMLA/ DRONE VISUALS0
0
Report
नोएडा ब्रेकिंग नोएडा के सेक्टर-58 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भीषण आग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग नोएडा के सेक्टर-58 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भीषण आग आग लगने से कंपनी परिसर में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं कंपनी के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका रेस्क्यू और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं चल सका है पता प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद, स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर में हिडन कैमरे से तीन युवक पकड़े गए; जांच जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन सुपर एक्सक्लूसिव इस वक़्त की बड़ी खबर महाकाल मंदिर में हिडन कैमरे के साथ पकड़े गए तीन युवक तीनों युवकों से मंदिर सुरक्षा समिति कर रही पूछताछ तीनों युवक इंदौर के बातए जा रहें है चश्मे में हिडन कैमरा लगाकर पहुंचे युवक...0
0
Report
NCRES के तत्वाधान में ललितपुर शाखा के द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों यथार्थ हॉस्पिटल
Jhansi, Uttar Pradesh:NCRES के महामंत्री श्री आर पी सिंह जी के निर्देशानुसार NCRES के तत्वाधान में आज ललितपुर शाखा के द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों के उत्तम स्वास्थ के लिए यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन ललितपुर में किया गया ।इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में NCRES झाँसी मंडल के मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर, मंडल कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सेन जी एवं सहायक मंडल सचिव श्री इमरान बेग ने आकर ललितपुर शाखा का मनोबल बढ़ाया और कर्मचारियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के पूर्णतः आश्वस्त किया । ललितपुर के कर्मचारियों ने इस शिविर के आयोजन के लिए NCRES को बहुत धन्यवाद दिया और बताया कि इस शिविर का आयोजन हम सभी कर्मचारियों के लिए काफी मददगार रहा यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा ओर इस जांच शिविर में 03 फिजिशियन ओर महिलाओं के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट, उपस्थित रही । इस शिविर आने वाले सभी कर्मचारियों की आर बी एस, ईसीजी, वेट, SPO 2 निशुल्क जांचे कराई गई थी । इस शिविर में लगभग 250 कर्मचारियों ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ लाभ लिया इस दौरान संजय सोनकर, प्रशांत मेहरोत्रा, राजकुमार झा, पीयूष प्रसाद, सुदेश यादव, सागर सिंह चौहान, स्कंद भटनागर, ब्रजेंद्र सिंह बुन्देला, संजय चौबे, मनसा राम मीणा,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे ।0
0
Report
सतना अस्पताल: स्ट्रेचर नहीं मिलने पर युवक ने बाइक से घायल को लाने की कोशिश
Satna, Madhya Pradesh:सतना: जिला चिकित्सालय सतना में शनिवार को सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अपने घायल परिजन अanjनी सोनी (46) को वार्ड से नीचे लाने के लिए स्ट्रेचर न मिलने पर सीधे पहली मंजिल के आइसोलेशन वार्ड तक बाइक लेकर पहुंच गया। अंजनी सोनी घोड़े की लात लगने से घायल हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया था। काफी प्रयास के बाद भी जब मरीज को नीचे लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला, तो मजबूर होकर युवक बाइक लेकर अस्पताल के अंदर घुस गया। वह मरीज को बाइक पर ले जाना चाहता था, लेकिन मरीज की गंभीर हालत के कारण ऐसा संभव नहीं हुआ। मामला सामने आने पर सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने हस्तक्षेप किया। जांच में पाया गया कि युवक का मकसद हंगामा करना नहीं, बल्कि समय पर इलाज दिलाना था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत स्ट्रेचर और एम्बुलेंस की व्यवस्था कराकर मरीज को रीवा भिजवाया।0
0
Report
Advertisement
