471001
छतरपुर के कोतवाली थाने पर हमले से पहले का वीडियो वायरल, पुलिस से बहस के बाद हुआ था पथराव
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के कोतवाली थाने पर हमले से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें विशेष समुदाय के लोग पुलिस के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एडिशनल एसपी, कोतवाली टीआई और एसडीएम के साथ बहस करते हुए पूर्व सदर हाजी शहजाद अली भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के दिन का है जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में बदमाशों के आतंक का सीसीटीवी फुटेज सामने, स्कूटी सवार पकड़े गए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालराजधानी में बदमाशों का आतंक भोपाल में दहशत फैलाने की तस्वीर आई सामने घर के सामने खड़ी गाड़ियों पर मारे पत्थर गाड़ियों के टूटे कांच लोगों में दहशत घटना के सीसीटीवी आए सामने सीसीटीवी में स्कूटी सवार दो बदमाश हुए कैद हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर स्टॉप की देर शाम की घटना0
0
Report
हमीरपुर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बैटरी ब्लास्ट से आग, आसपास सामान जल गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी मे हुआ ब्लास्ट, बैटरी ब्लास्ट होने से स्कूटी मे लगी आग, आग की चपेट मे आने से आसपास रखा सामान जलकर खाक, धुआँ के गुबार और आग की लपटो से घर मे मची चीख पुकार, आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले का मामला。0
0
Report
बाढ़ ने चित्रकूट के भारत घाट में मचाई तबाही, परिवारों के सपने पानी में डूबे
Varanasi, Uttar Pradesh:चित्रकूट के भारत घाट पर बाढ़ के बाद हर तरफ बर्बादी का आलम, आशियाने पूरी तरह क्षतिग्रस्त। जनरल स्टोर की महिला का सामने आया दर्द, रक्षाबंधन की बिक्री के लिए लाया गया 50 हजार का सामान मंदाकिनी के तेज उफान में बह गया। बाढ़ के थपेड़ों से एक पीड़ित का पूरा घर गिरा, अब परिवार दिन-रात मलबे को हटाने और सहेजने में जुटा। रोटी, कपड़े और पानी का संकट प्रभावितों के पास न खाने को अन्न बचा है, न पहनने को कपड़े और न ही पीने का साफ पानी। घरों में रखा सारा सामान और बच्चों की पढ़ाई की सामग्री पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद। आपबीती सुनाते हुए रो पड़े पीड़ित महिला-पुरुष, बोले- सब खत्म हो गया, अब फिर से कैसे खड़े होंगे। आंखों में आंसुओं के बीच पीड़ितों को अब केवल शासन-प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की आस。0
0
Report
Advertisement
इटावा: सिपाही ने निजी गाड़ी से घटनास्थल छोड़ा, वीडियो बनाकर गुटका थूका
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक देर रात अपनी मां की दवाई लेने गया था. उसी दौरान एक युवक द्वारा जबरन शराब मांगने लगा, जिससे बाइक सवार के मना करने पर मारपीट शुरू हो गई. भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना मिलते ही इकदिल थाने में तैनात सिपाही सचिन वाजपेयी अपनी निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे — गाड़ी में बैठे रहते ही उन्होंने राहगीर से भीड़ का वीडियो बनवाया, गुटका थूककर सायरन बजाते हुए मौके से चले गए, जिसका वीडियो राहगीर ने वायरल कर दिया.0
0
Report
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में भीषण आग, चार दुकानों तक फैल गई—शॉर्ट सर्किट संभावना
Noida, Uttar Pradesh:सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जो चार अन्य दुकानों तक फैल गई। शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सामान जलकर राख हो गया। मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है。0
0
Report
पवन ऊर्जा संयंत्र से केबल चोरी: 7 गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक का सामान बरामद
Ujjain, Madhya Pradesh:पवन चक्कियों की केबल काटकर लाखों की चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार भाटपचलाना पुलिस ने 1254 मीटर तांबे की केबल, 70 लीटर जहरीली शराब और हुटर लगी कार समेत 30 लाख से ज्यादा का सामान किया बरामद उज्जैन। भाटपचलाना क्षेत्र में पवन ऊर्जा संयंत्र से लाखों रुपये की तांबे की केबल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई करीब 1254 मीटर तांबे की केबल, 70 लीटर अवैध जहरीली शराब, केबल काटने वाला कटर और हुटर लगी कार बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। मामला ग्राम लिम्बास और आसपास के क्षेत्र में लगे पवन ऊर्जा संयंत्रों से जुड़ा है। यहां पवन चक्कियों के पैनल से जनरेटर तक जाने वाली केबल को रात के समय बदमाश कटर की मदद से काटकर ले गए थे। चोरी की शिकायत सुजलोन कंपनी के स्टेट सिक्योरिटी हेड अमित यादव ने भाटपचलाना थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की हुंडई कार संदिग्ध तरीके से क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस ने भाटपचलाना-खाचरौद मार्ग पर कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 7 लोग सवार मिले। तलाशी के दौरान कार से 70 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने पवन ऊर्जा संयंत्र से केबल चोरी करने की बात भी कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 25 लाख रुपये कीमत की 1254 मीटर तांबे की केबल और चोरी में इस्तेमाल किया गया ग्राइंडर कटर बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के साथ-साथ अवैध शराब की तस्करी भी कर रहे थे। मामले में इस्तेमाल की रही हुटर लगी हुंडई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र सिंह (22), मंगल सिंह (20), कन्हैयालाल (19), विजय सिंह (21), महेश (24), भोला उर्फ भोलाराम (20) और लोकेन्द्र सिंह (21) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी ग्राम लिम्बास के रहने वाले हैं, जबकि भोला उर्फ भोलाराम ग्राम रुद्रखेड़ा, थाना महिदपुर का निवासी है。 पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया。 थाना प्रभारी — सतेन्द्र सिंह चौधरी बाइक0
0
Report
Advertisement
सूरत के ओलपाड समूह की सामान्य सभा में करोड़ों के गबन के आरोप
Surat, Gujarat:સુરત : બ્રેકિંગ સુરત જિલ્લામાં ઓલપાડની ધી સોંસક ગ્રુપ કો ઓ કોટન સેલ સોસાયટીની જનરલ સભા મળી શરૂ ત્યાંના ગણતરી ના સમયે સભા ગરમાઈ મંડળીના વહીવટમાં લાખો રૂપિયાની ગેરરીતિ થયાના આરોપો સાથે કેટલાક સભાસદોએ હોબાળો કર્યો સરકાર તરફથી નિયુક્ત સમિતિને કૌભાંડ ની માહિતી આપવામાં પરસેવો છૂટી ગયો મંડળીમાં મેનેજર સહિત ત્રણ કર્મચારીઓએ રૂ. 50 લાખથી વધુની ગોબાચારી કર્યાં ના આરોપો છે મંડળીએ કૌભાંડ બાબતે કર્મચારી અને જવાબદાર લોકો વિરુદ્ધ પોલીસ ફરિયાદ પણ કરી હતી.0
0
Report
अलीगढ़ में मोमोज खाने को लेकर दबंगों ने युवक को बेरहम पीटा, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- मोमोज ले कर खा रहे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, बेरहमी से जमीन पर डालकर पीटने का वीडियो वायरल, पीड़ित ने घायल अवस्था में पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की माँग की, दबंगों पर मारपीट कर 1500 रुपये लूटने का भी आरोप, मडराक थाना इलाके के नीम करौली मंदिर गेट की बताई जा रही घटना0
0
Report
वाशीम के मोहजा में खेतरस्ता बंद, किसान नाव खरीदकर खेत पहुँच रहे
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यातील मोहजा गावातील भागवत सरनाईक, सुभाष सरनाईक आणि दिनकर सरनाईक या शेतकर्यांनी आपल्या चार एकरातील हळदीच्या पिकाची देखभाल करण्यासाठी चक्क ४० हजार रुपये खर्च करून नाव खरेदी केली आहे. शेतरस्ता बंद झाल्यामुळे आता धरणातून जीव मुठीत घेऊन नाव वल्हवत शेतात जाण्याची वेळ त्यांच्यावर आली आहे. वाशीम मोहजा धरण सध्या पाण्याने भरलेले आहे. धरणाच्या पलीकडे भागवत सरनाईक, सुभाष सरनाईक आणि दिनकर सरनाईक यांचं चार एकरातील हळदीचं पीक उभं आहे. पण शेताकडे जाणारा पर्यायी मार्ग बंद झाल्यामुळे शेतकऱ्यांचा संपर्क तुटला. प्रशासनाकडे वारंवार तक्रारी करूनही शेतरस्त्याचा प्रश्न सुटला नाही. अखेर शेतकऱ्यांनी ४० हजार रुपये खर्च करून नाव खरेदी केली. आता पिकाची देखभाल करण्यासाठी दररोज धरणातून नाव वल्हवत त्यांना शेत गाठावं लागत आहे. गेल्या वर्षभरापासून शेतरस्त्यासाठी प्रशासनाकडे पाठपुरावा करूनही तोडगा निघाला नसल्याचा शेतकऱ्यांचा आरोप आहे. पावसाळ्यात धरणाची पाणीपातळी वाढल्यास हा प्रवास आणखी धोकादायक होण्याची शक्यता आहे. शेतकऱ्याला शेतात जाण्यासाठी रस्त्याऐवजी नाव वल्हवावी लागत असल्याने प्रशासनाने तातडीने सुरक्षित शेतरस्ता उपलब्ध करून द्यावा, अशी मागणी होत आहे.0
0
Report
Advertisement
करौली की नई सब्जी मंडी में गौवंश पकड़ने के दौरान हादसा, घायल गाय
Karauli, Rajasthan:नई सब्जी मंडी में गौवंश पकड़ने के दौरान हुआ घायल, करौली। नई सब्जी मंडी में गोवंश को पकड़ने के दौरान हुई दुर्घटना में गौवंश घायल हो गया। बेसहारा गौवंश को पकड़ने पहुंचे 4-5 लोगों से हुई गलती के चलते गौवंश का पैर टूटकर लटक गया। घायल गौवंश को दर्द से तड़पता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगो ने नाराजगी जताई। बाद में गौवंश को उपचार के लिए भेजा गया।0
0
Report
रेलवे जोन में लाइन विस्तार से ट्रेनों की देरी बढ़ी, यात्रियों को कठिनाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भारत में आवागमन के सबसे सुगम साधनों में रेल यात्रा को माना जाता है। यही वजह है कि वर्षों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर करते हैं। लेकिन कोरोना काल के बाद से ट्रेनों की लेटलतीफी और बार-बार रद्द होने की समस्या लगातार बनी हुई है। रेलवे की ओर से इसके पीछे रेल लाइन विस्तार और निर्माण कार्य को वजह बताया जाता रहा है। यात्रियों ने भी बेहतर रेल सुविधाओं की उम्मीद में रेलवे का सहयोग किया, लेकिन लंबे समय बाद भी ट्रेनों की चाल में अपेक्षित सुधार नहीं आया है। रेलवे बोर्ड की ओर से तैयार जोन स्तर की सूची में ट्रेनों के विलंब के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ईस्ट कोस्ट रेलवे, जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे तीसरे स्थान पर है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन जोन में चल रहे लाइन विस्तार और निर्माण कार्यों का असर परिचालन पर पड़ रहा है। बिलासपुर रेल मंडल का कहना है कि उसे कई ट्रेनें संबंधित दोनों जोन से ही विलंब से मिलती हैं, जिसके कारण आगे की यात्रा भी प्रभावित होती है। वहीं सूत्रों के अनुसार रेलवे में माल लदान को प्राथमिकता दिए जाने से भी यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। हालांकि मंडल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और परिचालन सुधारने का प्रयास जारी है।0
0
Report
करौली के सवर्ण समाज में चुनावी चक्र तेजी, आरक्षण-UGC नियमों पर बहस तेज
Karauli, Rajasthan:सवर्ण समाज की आम सभा का हुआ आयोजन. करौली। नगर परिषद चुनाव को लेकर करौली में सवर्ण समाज की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। पुरानी अनाज मंडी में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी, एकजुटता, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और UGC नियमों के रोलबैक समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
ढाणी बाढ़ान में बहन-बेटियों का स्नेह मिलन समारोह भावुक मुलाकातें
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के ढाणी बाढ़ान में बाइसा स्नेह मिलन समारोह-2026 का आयोजन वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलीं बहन-बेटियां, भावुक हुए रिश्ते राजस्थान सहित देशभर से करीब 700 बहन-बेटियां पहुंचीं ढाणी बाढ़ान शोभायात्रा में पारंपरिक राजपूती वेशभूषा और तलवार प्रदर्शन बना आकर्षण मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद 3 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचीं कार्यक्रम स्थल लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दिखी रिश्तों की मिठास कुछ रिश्ते दूरी से कमजोर नहीं होते, बल्कि वक्त के साथ उनकी मिठास और गहरी हो जाती है। वर्षों से दूर रह रही बहन-बेटियों का जब अपने मायके और परिचित चेहरों से सामना हुआ तो ढाणी बाढ़ान का माहौल भावुक हो उठा। किसी ने गले मिलकर अपनापन जताया तो किसी की आंखों में वर्षों बाद अपनों से मिलने की खुशी छलक उठी। मौका था ढाणी बाढ़ान में आयोजित बाइसा स्नेह मिलन समारोह-2026 का, जहां राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में बहन-बेटियां पहुंचीं। समारोह में करीब 700 बहन-बेटियों ने हिस्सा लिया। उनके पहुंचने से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। समारोह से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बहन-बेटियां पारंपरिक राजस्थानी एवं राजपूती वेशभूषा में नजर आईं, वहीं ग्रामीणों ने केसरिया साफा, सफेद कुर्ता-धोती और पारंपरिक पहनावा धारण कर उनका स्वागत किया।बहन-बेटियों ने सबसे पहले उत्तराधा कुआं स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद ठाकुरजी मंदिर, दुर्गा मंदिर, जमवाय माता मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद करीब तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए सभी श्री सती दादी मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने तिलक-अर्चन कर बहन-बेटियों का स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। कई बहन-बेटियां ऊंटगाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। बेटियों द्वारा किया गया तलवार प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और स्वागत के बीच पूरा वातावरण राजस्थानी संस्कृति से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ बारणजी द्वारा आखड़ली स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सबसे भावुक पल वह रहा, जब वर्षों बाद कई बहन-बेटियां एक-दूसरे से मिलीं और गले लगकर अपने पुराने रिश्तों और यादों को ताजा किया।कार्यक्रम का संचालन जयपुर से पहुंची बाइसा ललितेश कंवर ने किया। उन्होंने कहा कि बाइसा स्नेह मिलन का उद्देश्य वर्षों से दूर रह रही बहन-बेटियों को एक मंच पर लाना और उन्हें आपस में मिलने का अवसर देना है। कई ऐसी बहन-बेटियां भी यहां मिलीं, जिन्हें पहले जानती तक नहीं थीं, लेकिन मिलते ही ऐसा लगा जैसे वर्षों पुराना रिश्ता हो।इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, मायके और अपनों से जुड़े रिश्तों की डोर हमेशा मजबूत रहती है। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने का अवसर बहन-बेटियों के लिए भावनात्मक और यादगार बन गया।ढाणी बाढ़ान में आयोजित इस स्नेह मिलन ने रिश्तों की गर्माहट, भाईचारे और वर्षों बाद हुए मिलन की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने समारोह में मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया。 बाइट 01 : भंवरी कंवर, गांव की भुआ बाइट 02 : रेणु शेखावत, गांव की बेटी0
0
Report
रीवा के निजी अस्पताल में लिफ्ट फंसने से मौत, परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार रात दर्दनाक लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें अस्पताल में भर्ती एक मरीज की लिफ्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरपाटन के लालपुर गांव निवासी सुरेश सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेड़ से गिरने के बाद उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, रात में अस्पताल का एक कर्मचारी सुरेश सेन को स्ट्रेचर पर लिटाकर लिफ्ट से अस्पताल के ऊপरी हिस्से में ले जा रहा था। इसी दौरान परिजन ऊपर आने के लिए कहा गया। जब परिजन ऊपर पहुंचे तो सुरेश सेन का आधा शरीर लिफ्ट के निचले हिस्से में फंसा हुआ था और अस्पताल का कर्मचारी मौके से गायब था। परिजनों का आरोप है कि हादसे से करीब 20 मिनट पहले भी एक युवती लिफ्ट में फंसी थी, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट को सुरक्षित किए बिना मरीज को उसमें भेज दिया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने अस्पताल बंद करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल में आग लगाने तक की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और उन्हें जमीन पर घसीटने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आई है कि लिफ्ट टूटने के कारण मृतक की गर्दन उसमें फंस गई, जिससे उसकी मौत हुई। शव को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चित्रकूट बाढ़ से दो मंजिला मकान और परिवार डूबे, राहत मांग रहा प्रशासन
Varanasi, Uttar Pradesh:• पानी घटा, बढ़ा दर्द चित्रकूट में बाढ़ का पानी उतरने के बाद तबाही का खौफनाक मंजर आया सामने। • भारत घाट पर भारी तबाही जहां पुल टूटा वहां मंदाकिनी नदी के उफान से भारत घाट क्षेत्र में दो मंजिला मकान पूरी तरह पानी में डूबे。 • नदी किनारे पूरा परिवार हुआ तबाह बाढ़ की तेज धार में परिवारों का सब कुछ बह गया, आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त。 • रोटी-कपड़े का संकट प्रभावित लोगों के पास न खाने को अन्न बचा है, न पीने को साफ पानी और न ही पहनने को कपड़े。 • बच्चों का भविष्य पानी-पानी मंदाकिनी के तेज प्रवाह में बच्चों की किताबें और पढ़ाई की सामग्री भी भीगकर बर्बाद हुई。 • मलबे में तब्दील हुआ मकान घर का सारा सामान और बिस्तर भीग चुके हैं परिवार के सदस्य खुद मलबा साफ करने में जुटे。 • कैमरे के सामने छलके आंसू आपबीती सुनाते वक्त रो पड़े प्रभावित महिला-पुरुष, बोले- सब कुछ बर्बाद हो गया, अब कैसे खड़े होंगे? • आंखों में दर्द, दिल में उम्मीद भारी तबाही और आंसुओं के बीच पीड़ितों को अब केवल राहत और पुनर्वास की आस。 • सरकारी मदद का इंतजार पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री देने की गुहार लगाई。 • ग्राउंड रिपोर्ट चित्रकूट में बाढ़ के बाद महासंकट की स्थिति。 • WKT - चित्रकूट के रामघाट से दर्दनाक तबाही का मंजर दिखाते हुए।0
0
Report
Advertisement
