icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी की मेमो ट्रेन धार-आलीराजपुर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली बड़ी सौगात

Alirajpur, Madhya Pradesh:धार और अलीराजपुर को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मेमो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, क्षेत्र में खुशी की लहर क्षेत्रीय विकास और रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से आज का दिन धार और अलीराजपुर जिले के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर धार-अलीराजपुर रेल मार्ग पर नई मेमो (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सौगात के बाद से ही क्षेत्र के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली यात्रा में लोगों का उत्साह ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही पहली बार इसमें सफर करने वाले यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधा की जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। रोजगार और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों का मानना है कि मेमो ट्रेन की शुरुआत से जिले में आवागमन सुलभ होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, बड़े शहरों से सीधा संपर्क जुड़ने के कारण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
0
0
Report

ऑनलाइन डिवाइस बुकिंग के बदले गिरा गोबर, युवक ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। युवक ने अपने काम के लिए ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था इसके लिए उसने वेबसाइट के जरिए पूरी रकम का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया लेकिन जब सोमवार शाम करीब 5 बजे कोरियर से पैकेट घर पहुंचा तो युवक ने उसे खोला तो उसके होश उड़ गए, पैकेट में एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था। पीड़ित युवक आकाश नगर के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था बुकिंग के दौरान उन्होंने डिवाइस की पूरी कीमत ऑनलाइन जमा कर दी थी उन्हें उम्मीद थी की तय सीमा पर कोरियर के जरिए डिवाइस घर पहुंच जाएगा। आकाश नागर ने जैसे ही पैकेट खोला तो उसमें डिवाइस नहीं था बल्कि गोबर भरा हुआ था।यह देख उनके होश उड़ गए ,इसके बाद युवक ने ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर अपने साथ धोखाधड़ी किए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत की है और पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का इस पूरी मामले में कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए वेबसाइट भुगतान से जुड़े विवरण और डिलीवरी प्रक्रिया समेत अन्य मामलों की जांच की जा रही है जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रसोइया ने जनसुनवाई में हंगामा मचाया, जांच का आश्वासन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की रसोइया ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता संतोष कुमारी वर्मा ने रोते हुए बताया कि वो 15 साल से छात्रावास में रसोइया का काम कर रही थी, लेकिन 2 साल पहले उसे काम से हटा दिया गया। महिला ने छात्रावास की वार्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन उससे जबरन तेल मालिश करवाती थी और विरोध करने पर उसे निकाल दिया गया। महिला 2 साल से न्याय के लिए भटक रही है। साथ ही महिला ने जनसुनवाई कर रहे DPC पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका शिकायती आवेदन फेंक दिया और कहा मुख्यमंत्री के पास चले जाओ। वहीं महिला के गंभीर आरोप पर जिला शिक्षाधिकारी का कहना है कि इस मामले में कहा कि महिला के सभी आरोपों की जाँच की जाएगी। अंदर भीड़ ज्यादा होने से बाहर सुनवाई की जा रही थी, किसी को भगाया नहीं गया। जाँच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका के मधु विहार में सीवर ओवरफ्लो से जलभराव, सफाई कब होगी?

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड के बी और सी ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से सैकड़ों लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर का गंदा पानी गलियों और आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे जलभराव और दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड में कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सातों ब्लॉकों में बड़ी सीवर सफाई मशीनों से नियमित सफाई कराने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इसके अलावा दूषित पेयजल की आपूर्ति रोककर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और गलत पानी के बिलों को दुरुस्त करने की भी मांग की गई है। लोगों ने 27 अप्रैल 2022 को शुरू किए गए डीप सीवर सिस्टम का काम भी जल्द पूरा कराने की मांग उठाई है, जो निर्धारित समय के बाद भी लंबित है। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को रुके हुए कार्य शुरू कराने के लिए 15 दिनों का अंतिम समय दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि तय समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report

पटना में बाढ़ गम्भीर, गंगा और दरधा जलस्तर से स्थिति चिंताजनक

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बाढ़ पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बड़ा बयान। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पटना में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे से घट रहा है, लेकिन भागलपुर और सुल्तानगंज में पानी फिलहाल स्थिर है। जब तक गंगा, पुनपुन और दरधा नदी का जलस्तर नहीं घटता, तब तक हालात गंभीर रहेंगे। फरक्का बराज को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि गंगा में गाद की वजह से बिहार की समस्या बढ़ रही है। फरक्का समझौते के नवीकरण में बिहार के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बिहार के हित में एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाने की अपील की। वहीं, विधान परिषद की eight सीटों पर विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए आपसी सहमति से सीटों का फैसला करेगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। साथ ही कहा कि जेडीयू में कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है。
0
0
Report

मोहाली इंडस्ट्री में बिजली कट से उत्पादन और डिलीवरी प्रभावित, उद्योगपतियों ने राहत मांगी

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:'ਸਾਡਾ ਹੱਕ' ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਨੇ ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਠੱਪ, ਆਰਡਰਾਂ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸਪਲਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਚਿੰਤਤ ‘ਸਾਡਾ ਹੱਕ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮੋਹਾਲੀ ਇੰਡਸਟਰੀਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਭਾਰੀ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਰਾਹਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬੇ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਸੂਚਨਾ ਵਾਲੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਉਤਪਾਦਨ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਰਡਰਾਂ ਦੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਸਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਪਾ ਰਹੇ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਕਿ ਕਿਹੜੇ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਕਿੰਨੀ ਦੇਰ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲੱਗੇਗਾ। ਇਸ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਉਹ ਉਤਪਾਦਨ, ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਅਤੇ ਲੇਬਰ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਦਾ ਰੋਡਮੈਪ ਤਿਆਰ کر ਲੈਂਦੇ ਸਨ। ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਅਜਿਹਾ ਕੋਈ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਦਯੋਗਾਂ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਪੂਰਵ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਕਾਰਨ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਬੰਦ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਉਤਪਾਦਨ ਰੁਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵਾਧੂ ਵਿੱਤੀ ਬੋਝ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਆਰਡਰ ਪੂਰੇ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਗਾਹਕਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ。 ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਨੂੰ ਨਿਰੰਤਰ ਬਹਾਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੇਬਰ ਸੰਕਟ ਵੀ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਕੰਮ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਲੇਬਰ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਈ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਖੜ੍ਹੀ ਹੋਵੇगी。 ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੁਝਾਅ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਲਗਾਉਣੇ ਹੀ ਹਨ ਤਾਂ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਇੱਕ ਜਾਂ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸ਼ਡਿਊਲ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਰੱਖਣੀ ਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇੱਕ ਜਾਂ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸ਼ਡਿਊਲ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਦਯੋਗਪਤੀ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਤਪਾਦਨ ਅਤੇ ਲੇਬਰ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਉਸੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਤੈਅ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਵਿੱਤੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨੂੰ ਘੱਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਬਿਨਾਂ ਸੂਚਨਾ ਵਾਲੇ ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਕੱਟਾਂ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਮੁੜ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर नगर निगम चुनाव: पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से निगरानी शुरू

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर एसपी मृदुल कच्छावा ने पुलिस जवानों की ब्रीफिंग कर दिए सख्त दिशा-निर्देश एसपी बोले- स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बीकानेर नगर निगम चुनाव में करीब 1800 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती करीब 450 मतदान केंद्रों पर प्रत्येक बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी भी रहेगी तैनात आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 60 मोबाइल पार्टियां रहेंगी लगातार एक्टिव सीओ, एसएचओ और सुपरवाइजरी अधिकारी भी पूरे दिन फील्ड में रहेंगे साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी लगातार निगरानी करेगी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी विशेष नजर कुल 25 प्रतिशत मतदान बूथ संवेदनशील श्रेणी में, यहां अतिरिक्त 1-4 का जाब्ता तैनात पूरे शहर में 24 पिकेट पॉइंट लगाए गए, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम आरएसी की कंपनियां बाहर से मिलीं, मोबाइल पार्टियों में की गई तैनाती एसपी मृदुल कच्छावा की आमजन से अपील- अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान
0
0
Report

6-7 तारीख की रात विक्रम सिंह के साथ मारपीट, मौत, 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:6-7 तारीक की रात 1:30 बजे हमे पीसीआर कॉल मिली थी लड़ाई झगड़े की, स्पॉट पर पहुँच कर पता चला कि विक्रम सिंह नाम के विक्टिम के साथ मारपीट हुई हैं. जिस के बाद इनका बेटा इन्हें अस्पताल लेकर गया था और इलाज के दौरान सुबह 7:30 इनकी मौत हो गई. जांच शुरू की गई तो पता चला की 6-7 seven तारीख़ की रात 11:30 से 12 बजे कि बीच इनकी गाली में कुछ लोगों के साथ शोर शराबे को लेकर कहाँ सुनी हुई जहाँ कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की अब तक की इन्वेस्टीगेशन में हमने कुल सात लोगों को गिरफ़्तार किया हैं और 1 माइनर को apprehend किया हैं. रेसिस्म पर कहा की हर पहलू पर फ़िलहाल जांच जारी है. आरोपियों का मेडिकल करवाया हैं. सभी आरोपी आसपास में ही रहते और काम करते थे. अब तक कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया हैं.
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर चुनाव: ईवीएम वितरण, सुरक्षा मजबूत, निर्भीक मतदान की अपील

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर निर्वाचन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर जिले निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन खुद कर रहे तैयारियों की मॉनिटरिंग जी मीडिया से खास बातचीत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी तैयारियों की जानकारी कहा- मतदान दलों की रवानगी के साथ ईवीएम और मतदान सामग्री का किया गया वितरण सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचकर संभालेंगे चुनावी व्यवस्थाएं हर वार्ड में सेक्टर मजिस्ट्रेट और उनके ऊपर सुपरविजन के लिए भी मजिस्ट्रेट की तैनाती पुलिस बल के साथ अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और मोबाइल पॉइंट्स भी किए गए तैनात क्रिटिकल/संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम संवेदनशील बूथों पर आयोग के निर्देशानुसार वीडियोग्राफी की व्यवस्था, ईवीएम में तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए 20 प्रतिशत मशीनें रिजर्व रखी गईं जिला निर्वाचन अधिकारी की आमजन से अपील- कल अपने मताधिकार का जरूर करें प्रयोग निशांत जैन बोले- स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
0
0
Report

लातेहार पुलिस ने टीएसपीसी के हार्डकोर नक्सली रोहन गंझू को गिरफ्तार किया; देशी बंदूक बरामद, बड़ी सफलता

Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस को नक्सली संगठन टीएसपीसी के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने टीएसपीसी के हार्डकोर नक्सली रोहन गंझू को गिरफ्तार किया है पुलिस इसके पास एक देशी मजल लोडेड बंदूक बरामद किया है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के दस्ता सदस्य बालूमाथ थाना क्षेत्र के भागिया अपने घर आया हुवा है । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित किया गया पुलिस की टीम में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा और पुलिस बल के साथ छापेमारी कर टीएसपीसी के दस्ता सदस्य रोहन गंझू को धर दबोचा है । पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से देशी मजल लोडेड बंदूक बरामद किया है यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है । बालूमाथ एसडीपीओ उमेश सिंह ने बताया लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर टीएसपीसी के दस्ता सदस्य रोहन गंझू को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार नक्सली पर बरियातू थाना क्षेत्र 4 घटनाओं में मुख्य अभियुक्त था ।
0
0
Report

जमुई के लक्ष्मीपुर में ब्रह्म भोज के दौरान दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्रह्म भोज कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि कार्यक्रम में कीर्तन करने आए बैंजो मास्टर ने देर रात मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त आरोपी युवक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आरोपी युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी जयनंदन शाह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन मिलने के बाद लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयनंदन शाह उर्फ छोटू को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए देर रात सदर अस्पताल जमुई लाया गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पीड़िता को संरक्षण में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देर रात मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस में जॉइनिंग को लेकर संशय, रणजीत रावत ने हरीश रावत पर तीखा हमला

Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस में इन दिनों लगातार नेताओं की जॉइनिंग हो रही है। लेकिन रामनगर में संजय नेगी की जॉइनिंग को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। इस मामले में आप कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत का बयान भी सामने आया है। रणजीत रावत का कहना है कि जिन लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा है पार्टी को कमजोर करने का काम किया है उनकी पार्टी में जॉइनिंग को लेकर अगर कोई फैसला होना होगा तो कांग्रेस आल्हा कमान फैसला लेगा। बाइट रणजीत रावत पूर्व विधायक कांग्रेस इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी को लेकर रणजीत रावत ने कहा है कि संजय नेगी को हरीश रावत ज्वाइन करना चाहते हैं। लेकिन भविष्य में क्या होगा इसका जवाब अभी नहीं दिया जा सकता है पार्टी में यह देखा जाएगा कि ऐसे कौन लोग हैं जो पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। इशारों इशारों में रंजीत रावत ने हरीश रावत पर बड़ा हमला बोला है। बाइट रंजीत रावत पूर्व विधायक कांग्रेस
0
0
Report

मीरजापुर चेरुईराम स्कूल प्रदर्शन: सपा नेता समेत 7 पर FIR

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन मामले में सपा नेता रोहित शुक्ला समेत 7 पर FIR, सपाइयों में आक्रोश देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी ब्लॉक स्थित चेरुईराम कंपोजिट विद्यालय के बाहर सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए जोरदार प्रदर्शन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित शुक्ला समेत 7 लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी सदर जटा शंकर मिश्रा ने बताया कि कल सभी आरोपी विद्यालय पहुंचे थे और छात्र-छात्राओं को गेट के बाहर बैठाकर प्रदर्शन कराया, साथ ही वहां से आने-जाने वाले लोगों का रास्ता भी बाधित किया गया। इसी को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद फिलहाल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन जिस तरह से सपा नेता और 6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top