Back
खजुराहो रेस्टोरेंट मालिक पर नाबालिग के साथ शोषण का आरोप, भीड़ में हुआ गिरफ्तार
HGHarish Gupta
Feb 17, 2026 14:08:35
Chhatarpur, Madhya Pradesh
खजुराहो जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो में उस वक्त अफरा तफरी में तब्दील हो गई जब एक रेस्टोरेंट के भीतर से संदिग्ध गतिविधियों की खबर सामने आई, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट संचालक मोहम्मद शकील एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ बंद कमरे में मौजूद है, खबर आग की तरह फैली और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। जब कमरे की तलाशी ली गई, तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया। शकील ने भीड़ को देख लड़की को कमरे के भीतर रखी एक गोदरेज की अलमारी में छिपा दिया था, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, बजरंग दल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी मोहम्मद शकील मासूम और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। जैसे ही लोगों ने उसे पकड़ा, उसकी कमरे के अंदर जमकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी के कपड़े उतार दिए और उसे अर्धनग्न अवस्था में ही जुलूस निकाला और सड़क मारते हुये खजुराहो थाने तक ले गए। इस दौरान सड़क पर भारी हंगामा और नारेबाजी होती रही, कमरे की अलमारी से बरामद हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लड़की को तुरंत महिला थाना भेजा गया, जहाँ महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी लड़कियों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाकर उन्हें डराता-धमकाता था और इसी आधार पर उनका शोषण कर रहा था। आरोपी मोहम्मद शकील पर आरोप है कि वह जानबूझकर हिंदू नाबालिग लड़कियों को टारगेट करता था और अपना नाम हिंदू बताता था, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के मोबाइल और रेस्टोरेंट में क्या कोई और भी ऐसे साक्ष्य हैं जो किसी बड़े रैकेट की ओर इशारा करते हों। खजुराहो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी सजा की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAlok Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:45:200
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:34:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 15:33:490
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 15:33:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 17, 2026 15:33:180
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:32:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:32:390
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 17, 2026 15:32:230
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 17, 2026 15:32:110
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:31:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 15:30:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 17, 2026 15:30:180
Report