Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatarpur471001

ईशानगर में जमीन विवाद, दो परिवार लाठी-डंडे में भिडे, तीन घायल

HGHarish Gupta
Mar 30, 2026 09:00:50
Chhatarpur, Madhya Pradesh
छतरपुर ईशानगर थाना क्षेत्र के बाजाना पुरवा के पनोठा हार मे जमीनी विवाद पर जमकर लाठी डंडे चले ,जिसका बीडीओ सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है ,बीडीओ मे दो परिवार के लोग लाठी डंडे और संबल से मारपीट करते दिख रहे है ,इस खूनी संघर्ष मे तीन लोग घायल हो गये जबकि दो की हालत गंभीर बनी है ,ईशानगर थाना पुलिस ने दोनो पक्षो पर मामला दर्ज कर लिया है जबकि एक पक्ष को कोई चोट तक नही लगी तब भी पुलिस ने आरोपी पक्ष की रिपोर्ट पर पीडित पक्ष पर भी मामला दर्ज कर लिया है ।इस मामले मे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 30, 2026 10:14:59
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक वीडियो के अनुसार भोजपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान बार-बाला डांस करते युवक असलहे के नोक पर पैसे देता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस जांच और कार्रवाई की जा रही है। वायरल क्लिप में महिला भोजपुरी गाने पर बार-बाला डांस कर रही है, मंच पर एक युवक नोट लगाते हुए लहराते हुए आया और डांस करते हुए पैसे दे रहा है। अधिक जानकारी के अनुसार यह संभवतः ग्राम पंचायत हरैया का कार्यक्रम है, जहां 10 दिन पूर्व जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी आर्केस्ट्रा हुआ था। शुरुआती सूचना के अनुसार पुलिस ने कहा है कि असलहे के साथ वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 30, 2026 10:14:40
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधानसभा चुनाव में काउंटिंग के दौरान ईवीएम बैटरियों का 99 परसेंट चार्ज शो होने का मामला कांग्रेस ने लगातार लगाए थे धांधली के आरोप, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की याचिका मामले में 23 जुलाई को होगी सुनवाई कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लगाई थी याचिका पीसी शर्मा का बयान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मशीनों की बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी जहां 99 परसेंट बैटरी चार्ज थी वहां कांग्रेस हारी, जहां 60 परसेंट जहां थी वहां जीती इस बात को लेकर हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, इसे स्वीकार किया गया 23 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है इस मामले में 23 जुलाई को सुप्रीम Court में सुनवाई होगी ईवीएम मशीन से चुनाव कराते हैं तो साथ में पर्ची भी निकले हम इस बात की मांग करते हैं भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में फर्जीवाड़ा किया हम सुप्रीम कोर्ट से इन्हें निरस्त करने की मांग करेंगे Pc पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Mar 30, 2026 10:14:27
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कांधला थाने की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से चोरी की गई 16 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व तीन चाकू भी बरामद किए हैं। आरोपी चोर मास्टर चाबी से बाइकों की चोरी करके उन्हें 5 से 6 हजार प्रति बाइक बेच देते थे और इनका निशाना ग्रामीण इलाकों के नागरिक होते थे। बाइकों के कागज बाद में देने के नाम पर ये लोग शामली और आसपास क्षेत्र में चोरी की बाइकें बेचने का काम भी करते थे। दरअसल यह policía को यह सफलता शामली जनपद के कांधला थाना इलाके से मिली। कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक अहसान को हिरासत में लिया, जिसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। शक्ति से पूछताछ करने पर आरोपियों में अहसान, दिलशाद, इस्कार और भूरा जो सभी गांव कूड़ाना निवासी सदर कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं, उनके बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक-एक करके 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनमें हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्थान शामिल थे। वाहन चोरी करने में ये लोग मास्टर चाबी का प्रयोग करते थे और ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को बेचे जाने के लिए मोटरसाइकिल के कागज बाद में देने के नाम पर 5-6 हजार रुपए प्रति बाइक बेच दिया करते थे। इनमें से अधिकांश बाइकें हीरो होंडा स्प्लेंडर थीं। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि यह एक शातिर वाहन चोर गिरोह है। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 30, 2026 10:14:12
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते 24 मार्च से लगाए गए प्रतिबंधों से परेशान अंडा व्यापारी सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि संक्रमण के कारण उनकी दुकानें पूरी तरह बंद हैं, जिससे उनका कारोबार ठप हो गया है। नवरात्रि से पहले का रखा गया अंडा स्टॉक अब खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से पुराने स्टॉक को बेचने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिलासपुर में बाहर से चूजा और अंडा आने की जानकारी मिल रही है, ऐसे में स्थानीय व्यापारियों को भी तिल्दा, मुलमुला, रायपुर, सिमगा, राजनांदगांव, भिलाई और दुर्ग जैसे क्षेत्रों से अंडा मंगाकर बिक्री करने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द राहत नहीं मिलने पर उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो सकता है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 30, 2026 10:13:58
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: पीएम मोदी के 'मन' को भाया बाराबंकी का लाल: किसान कल्याण पर निबंध लिखकर सौरभ बैसवार ने जीता प्रधानमंत्री का दिल, 'मन की बात' में गूँजा नाम बाराबंकी जनपद के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक होनहार युवक सौरभ बैसवार की कलम का जादू सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल तक पहुँच गया। देश के सबसे लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में जब प्रधानमंत्री ने सौरभ के निबंध और उनकी किसान कल्याण के प्रति सोच की सराहना की तो न केवल सौरभ का परिवार बल्कि पूरा बाराबंकी जिला खुशी से झूम उठा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि देश भर के लाखों युवाओं के बीच बाराबंकी के इस लाल ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा फरवरी माह में 'बजट क्विज प्रतियोगिता' का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में देशभर के करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निबंध लेखन के लिए 1.6 लाख प्रतिभागियों का चयन हुआ जिनमें बाराबंकी के सौरभ बैसवार ने अपनी प्रतिभा से सबको पीछे छोड़ दिया। सौरभ ने 'किसान कल्याण' विषय पर जो निबंध लिखा उसमें उन्होंने भारतीय कृषि की चुनौतियों और किसानों के संघर्ष का इतना सजीव और संवेदनशील चित्रण किया कि प्रधानमंत्री खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। मूल रूप से सूरतगंज क्षेत्र के सोहई गांव निवासी सौरभ वर्तमान में शहर के आवास विकास कॉलोनी में अपने दादा बालक राम और दादी मीना के साथ रहते हैं। सौरभ जहांगीराबाद से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ-साथ देश सेवा के लिए सीडीएस (CDS) परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। उनके पिता प्रभाकर बैसवार गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं, यही वजह है कि सौरभ को मिट्टी और पसीने के रिश्ते की जमीनी समझ है, जो उनके शब्दों में साफ दिखाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सौरभ बैसवार के साथ-साथ तेलंगाना के कोटला रघुवीर रेड्डी और बिहार के सुमित कुमार के प्रयासों का भी विशेष जिक्र किया। प्रधानमंत्री द्वारा नाम लिए जाने के बाद सौरभ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सौरभ का कहना है कि प्रधानमंत्री की सराहना उनके लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है और इससे उन्हें भविष्य में समाज और देश के लिए बेहतर करने की ऊर्जा मिली है। इस बड़ी कामयाबी ने साबित कर दिया है कि यदि इरादे नेक और मेहनत सच्ची हो तो छोटे शहर की गलियों से निकली आवाज भी दिल्ली के गलियारों तक गूँज सकती है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:13:39
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 30, 2026 10:12:35
Jhunjhunu, Rajasthan:एंकर झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले में ग्रामीणों Ka आक्रोश आखिरकार शांत हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने NH-11 पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस बीच प्रशासन ने मुख्य आरोपी अकरम के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि, वारदात के बाद से आरोपी फरार है और अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है。 बाइट 1 फूलचंद मीणा ASP अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 30, 2026 10:09:29
Katni, Madhya Pradesh:उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला तड़पता नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर मची खलबली. मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ. एंकर कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह मानवता शर्मसार हो गई, जब हरिद्वार से पूरी की ओर जा रही उत्कल एक्सप्रेस के एक कोच के टॉयलेट में लावारिस हालत में एक नवजात शिशु मिला जिसे देख यात्री घबरा गए ओर तत्काल यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस और रेल प्रशासन को दी. इस घटना के बाद स्टेशन और ट्रेन के यात्रियों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल नवजात को जिला चिकित्सालय ले गए. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर S-4 में सफर कर रहे एक यात्री ने जब टॉयलेट का दरवाजा खोला, तो उसके होश उड़ गए. फर्श पर एक नवजात शिशु लावारिस और बेहद असुरक्षित हालत में पड़ा हुआ था. यात्री के शोर मचाने पर कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सजग यात्री ने तत्काल रेलवे के आपातकालीन नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को इस संवेदनशील स्थिति की सूचना दी. फिलहाल मासूम को सुरक्षित जिला अस्पताल के SNCU (स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट) में भर्ती कराया गया है. जहाँ पर डॉ की टीम लगातार नवजात पर नजर बनाए हुए है. वही पुलिस ट्रेन के उस कोच में सफर कर रहे यात्रियों के चार्ट खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस मासूम को इस हालत में किसने और क्यों छोड़ा।
0
comment0
Report

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:08:44
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 30, 2026 10:03:59
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:03:49
Noida, Uttar Pradesh:guard
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:03:21
Noida, Uttar Pradesh:shadi
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 30, 2026 10:03:11
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना लाइन — पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर दी। नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज हो गई एक तरफ तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार की राजनीति में आने की वकालत कर रहे है तो दूसरी तरफ पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कहां नीतीश कुमार को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए था नीतीश कुमार जी का इस्तीफा बहुत बड़ी परीघटना है अगर वह पद छोड़ रहे हैं तो जेडीयू से ही अपना उत्तराधिकारी बनाएं वहीं बेहतर विकल्प के तौर पर निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर दी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top