Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vaishali844118

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। इससे दुखी मंत्री अशोक चौधरी रो पड़े।

Mar 30, 2026 10:05:58
Chintamanpur, Bihar

Nitish Kumar के विधान परिषद से इस्तीफे की खबर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस फैसले से भावुक हुए Ashok Choudhary सार्वजनिक रूप से रो पड़े। उनके आंसुओं ने पार्टी के भीतर भावनात्मक जुड़ाव और नेतृत्व के प्रति गहरी निष्ठा को उजागर किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSwapnil Sonal
Mar 30, 2026 11:31:01
Patna, Bihar:पटना नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने कहा कि बिहार के तमाम जनता चिंतित है जब से उनको जानकारी मिली... मुख्यमंत्री राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन उन्होंने हम लोगों को कहाँ था की बिहार पर उनका ध्यान रहेगा खासकर विकास का काम और सामाजिक सुधार का काम होते रहेगा.... भावना प्रकट करने के लिए सभी लोग कर रहे हैं कोई दिखाकर कर रहा है कोई बिना दिखाएं कर रहा है लंबे समय से मैं उनके आशीर्वाद से मंत्री रहा हूं बिहार का ऐसा कोई लोग नहीं है जो दुखी नहीं है उनके निर्देश को हम लोग पालन करते थे... निशांत को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर मदन साहनी ने कहा कि कल हमने मुलाकात की जनता दल यु के सदस्य होने के नाते हमारी भी इच्छा है कि वह सीएम बने लेकिन यह निर्णय एनडीए के नेताओं के द्वारा किया जाना है उनके सहमति के बिना यह संभव नहीं है नीतीश कुमार जिसको चाहेंगे वही मुख्यमंत्री बनेगा... बिजली बिल दर में बदलाव को लेकर मदन साहनी ने कहा कि बिल हम लोगों ने माफ किया है बिजली के बिल का जहां तक सवाल है वह हमेशा घटता बढ़ता रहता है पहले भी घटा बढ़ा है चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है.....
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 30, 2026 11:30:47
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरातफरी, पंपों पर भीड़; प्रशासन ने कहा– कहीं कमी नहीं है. ऑयल कंपनियों ने पहले 5 दिन के क्रेडिट को बंद कर दिया; नगद तेल हेतु राशि भेजी गई; पहले के उधार का चुकता किया गया. पंप बंद और डीजल, पेट्रोल नहीं मिलने का मुख्य कारण यह था. जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, सभी जगह पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है. क्रेडिट सिस्टम बंद होने से पेमेंट समस्या से आपूर्ति प्रभावित हुई. पेट्रोल मालिक ने स्पष्ट किया कि समय पर पैसा अगर ऑयल कंपनी को मिलेगी तो आपके पम्प पर तेल की कोई कमी नहीं होगी. पहले 5 दिन की उधार मिलता था, अब सभी ऑयल कंपनियों ने बंद कर दिया है. पिछले दो दिनों से बैंक बंद रहने के कारण तेल कंपनियों को भुगतान नहीं हो सका, जिससे पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित हुई. इसी वजह से कई पंपों पर अस्थायी रूप से आपूर्ति रुक गई. पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण दबाव की स्थिति बन गई. वहीं कई लोगों ने कहा पम्प पर तेल मिल रहा है लेकिन कुछ पम्प बंद हैं.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 30, 2026 11:30:31
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले की ढोढ़र पुलिस चौकी ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुल उर्फ भय्यू खान, निवासी जावरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक के जरिए ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और मादक पदार्थ जब्त किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 11:19:40
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना पुलिस क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है,यह बरामदगी नैनोसती चौक के समीप से की गई,मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की,जांच के क्रम में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर छापेमारी की और आखिरकार नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया, बरामदगी के बाद पुलिस ने नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है,साथ ही न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
120
comment0
Report
Mar 30, 2026 11:16:12
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुरावा गांव में फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी,जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान बहुरावा निवासी उज्जवल कुमार पांडे के रूप में हुई है,इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए बहुरवा पांडे टोला से उसे गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार का इस्तेमाल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी, पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने तथा उसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
204
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 30, 2026 11:15:50
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बिना सिर के मिला है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में महिला का सिर कटा शव मिला है। सिर की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
208
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 30, 2026 11:15:32
Patna, Bihar:पटना बिहार में बिजली बिल में समय के साथ बदलाव को लेकर राजद ने कहाँ की... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि बिहार में लूट और झूठ की सरकार चल रही है..सरकार बनते गरीब पर बुलडोज़र चलाई गई.. बिजली उपभोक्ताओं को दोहरी मार्ग सरकार की ओर से दी जा रही.... ये सरकार लूटने वाली सरकार है.. सरकार जो नीति बना रही है वह जनता के विरुद्ध है... कांग्रेस ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी और एनडीए मिलकर बिहार की जनता को लूटने का प्लान बना लिया है आखिर किस प्राइवेट कंपनी को बिजली बिल बढ़कर फायदा पहुंचाना चाहती है.. सबको मालूम है अदानी पावर बिहार में बिजली उत्पादन करेगी.. यह नीति पूंजीपति को लाभ देने के लिए बनाई गई है...
223
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 30, 2026 11:15:13
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बांकीपुर से विधायक के रूप में 20 साल पुराना नाता टूटा! विधायक पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन के साथ यहां की जनता और कार्यकर्ता हुए भावुक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा से बिहार विधानसभा के सदस्य के की भूमिका से आज इस्तीफा दे दिया है बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में औपचारिक रूप से जमा किया जाएगा वहीं, नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और वे राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं। संवैधानिक नियमों के अनुसार अब वे एक साथ दोनों पद नहीं रख सकते, इसलिए विधायक पद से इस्तीफा देना अनिवार्य हो गया था। नितिन नवीन का राजनीतिक सफर बांकीपुर सीट से गहराई से जुड़ा रहा है। वे 2006 से 2026 तक लगातार पांच बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए, जो उनकी मजबूत जनाधार और संगठनात्मक पकड़ को दर्शाता है। बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। नितिन नवीन ने जनवरी 2006 में अपने पिता नवीन सिन्हा के आकस्मिक निधन के बाद पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़े और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को उन्होंने पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। नितिन नवीन पिछले 20 वर्षों में अपने पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है। हमेशा संगठन और पार्टी को आगे रखा जनता के सुनते थे और जनता का काम करते थे इसी कारण पांचवीं बार जनता ने उन्हें विधायक बनाया था बांकीपुर की जनता के माने विधायक मंत्री के तौर पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण काम किए। पथ निर्माण विभाग में रहते हुए सड़क नेटवर्क को मजबूत किया, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग में शहरी ढांचे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया उनके कार्यकाल में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जमीन पर उतरे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर साफ संकेत दिया है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाएंगे बांकीपुर का जन्म जहां हुआ और जिन गलियों में वह खेलें वहां के लोग भी काफी खुश भी हैं और दुखी भी हैं साथ ही पूरी बांकीपुर की जनता यह कह रही है की नितिन नवीन आगे बढ़े
121
comment0
Report
Mar 30, 2026 11:09:17
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गुदरा मोरटोला से 22 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है,सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी गोलू कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से 22 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
958
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 30, 2026 11:06:44
1012
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 30, 2026 11:06:32
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने UPPSC परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और मुरादाबाद में तैनात हैं, मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के प्राची ने बताया कि पहले 4 सरकारी जॉब छोड़ने के बाद वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली में CDPC ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है और अब UPPSC परीक्षा 2024 में 36वीं रैंक प्राची द्वारा हासिल की गई है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पति और सासससुर को दिया है। प्राची ने बताया कि उनकी एक 7 वर्ष की छोटी बच्ची भी है परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सासससुर ने बच्ची को संभाला परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग दिया। प्राची के पति अश्वनी वर्मा वर्तमान में दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात हैं। प्राची की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोग इस सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
1027
comment0
Report
Advertisement
Back to top