Back
बाराबंकी के सौरभ बैसवार ने पीएम मोदी का दिल जीता, निबंध ने कमाल दिखाया
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 30, 2026 10:13:58
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story: पीएम मोदी के 'मन' को भाया बाराबंकी का लाल: किसान कल्याण पर निबंध लिखकर सौरभ बैसवार ने जीता प्रधानमंत्री का दिल, 'मन की बात' में गूँजा नाम
बाराबंकी जनपद के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक होनहार युवक सौरभ बैसवार की कलम का जादू सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल तक पहुँच गया। देश के सबसे लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में जब प्रधानमंत्री ने सौरभ के निबंध और उनकी किसान कल्याण के प्रति सोच की सराहना की तो न केवल सौरभ का परिवार बल्कि पूरा बाराबंकी जिला खुशी से झूम उठा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि देश भर के लाखों युवाओं के बीच बाराबंकी के इस लाल ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा फरवरी माह में 'बजट क्विज प्रतियोगिता' का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में देशभर के करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निबंध लेखन के लिए 1.6 लाख प्रतिभागियों का चयन हुआ जिनमें बाराबंकी के सौरभ बैसवार ने अपनी प्रतिभा से सबको पीछे छोड़ दिया। सौरभ ने 'किसान कल्याण' विषय पर जो निबंध लिखा उसमें उन्होंने भारतीय कृषि की चुनौतियों और किसानों के संघर्ष का इतना सजीव और संवेदनशील चित्रण किया कि प्रधानमंत्री खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।
मूल रूप से सूरतगंज क्षेत्र के सोहई गांव निवासी सौरभ वर्तमान में शहर के आवास विकास कॉलोनी में अपने दादा बालक राम और दादी मीना के साथ रहते हैं। सौरभ जहांगीराबाद से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ-साथ देश सेवा के लिए सीडीएस (CDS) परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। उनके पिता प्रभाकर बैसवार गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं, यही वजह है कि सौरभ को मिट्टी और पसीने के रिश्ते की जमीनी समझ है, जो उनके शब्दों में साफ दिखाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सौरभ बैसवार के साथ-साथ तेलंगाना के कोटला रघुवीर रेड्डी और बिहार के सुमित कुमार के प्रयासों का भी विशेष जिक्र किया।
प्रधानमंत्री द्वारा नाम लिए जाने के बाद सौरभ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सौरभ का कहना है कि प्रधानमंत्री की सराहना उनके लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है और इससे उन्हें भविष्य में समाज और देश के लिए बेहतर करने की ऊर्जा मिली है। इस बड़ी कामयाबी ने साबित कर दिया है कि यदि इरादे नेक और मेहनत सच्ची हो तो छोटे शहर की गलियों से निकली आवाज भी दिल्ली के गलियारों तक गूँज सकती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 30, 2026 11:40:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 30, 2026 11:40:120
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 30, 2026 11:39:570
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 30, 2026 11:39:400
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 30, 2026 11:39:170
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 30, 2026 11:38:570
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 30, 2026 11:38:360
Report
MPManish Purohit
FollowMar 30, 2026 11:38:23Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर वायडी पुलिस ने अवैध MD और डोडाचुरा के तस्कर को गिरफ्तार किया
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 30, 2026 11:38:010
Report
ADAnup Das
FollowMar 30, 2026 11:36:480
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 30, 2026 11:33:240
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:33:160
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 30, 2026 11:33:060
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 30, 2026 11:32:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 30, 2026 11:32:020
Report