icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाजपुर में आपदा पीड़ित किसानों को 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग तेज

Jaspur, Uttarakhand:स्लग बाजपुर में आपदा पीड़ितों को 50 हजार मुआवजा दो - यशपाल आर्य बाजपुर में आपदा पीड़ित किसानों के हक की लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है! नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य खुद सड़क पर उतर आए हैं... SDM कार्यालय के बाहर सैकड़ों किसानों के साथ धरने पर बैठ गए हैं! हाथों में तख्ती, बैनर और कांग्रेस का झंडा लेकर किसान इंसाफ मांग रहे हैं... मांग सिर्फ एक... आपदा में बर्बाद फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दो! यशपाल आर्य ने सरकार को चेतावनी दी है... कहा है कि किसान बर्बाद हो चुका है... अगर सरकार ने तुरंत राहत नहीं दी तो यह धरना पूरे जिले में आंदोलन बन जाएगा! किसान परेशान है... फसल बर्बाद है... और अब नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बाजपुर से सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी संग्राम शुरू हो चुका है! अब देखना होगा कि प्रशासन 50 हजार के मुआवजे पर क्या फैसला लेता है
0
0
Report

चकाई में दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड सक्रिय

Jamui, Bihar:जमुई दुर्गा पूजा के दौरान बाजार और पूजा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम चकाई में विशेष अभया ब्रिगेड ने पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में अभया ब्रिगेड और महिला पुलिस बल द्वारा चकाई मुख्य चौक पर सघन रोको-टोको अभियान चलाया गया। एसआई नेहा कुमारी और एसआई सिम्मी कुमारी दल-बल के साथ जमीन पर उतरीं। अभियान के तहत अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार और सड़कों पर आवाजाही कर रहीं युवतियों व महिलाओं से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से फीडबैक लिया कि उन्हें बाजार में खरीदारी करने या राह चलने में किसी तरह की असुविधा, असुरक्षा अथवा मनचलों की छेड़खानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सड़क से लेकर पंडाल तक उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी असामाजिक हरकत पर वे निडर होकर तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसआई सिम्मी कुमारी ने बताया कि त्योहार के दौरान महिलाओं में निर्भीकता और विश्वास जगाने के लिए अभया ब्रिगेड को सक्रिय किया गया है। दुर्गा पूजा के चलते बाजारों और मुख्य प्रतिमा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अभया ब्रिगेड की सतत निगरानी जारी रहेगी, ताकि उपद्रवी तत्वों पर सख्त नकेल कसी जा सके। बहन-बेटियां बिना किसी संकोच या भय के स्वतंत्र रूप से पूजा और खरीदारी कर सकें, इसके लिए पुलिस हर पल तत्पर है।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

बलरामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली का मामला, वीडियो से हड़कंप

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली, 11 सेकंड के वीडियो से मचा हड़कंप वीडियो में युवक 500-500 के छह नोट महिला नर्स को देते दिखा, महिला नीलम तिवारी ने लिया प्रसव के नाम पर 3000 हजार बलरामपुर जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। सामने आए 11 सेकंड के एक वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक 500-500 रुपये के छह नोट गिनकर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को देता दिखाई दे रहा है। महिला स्वास्थ्यकर्मी का नाम नीलम तिवारी है और यह रकम प्रसव के नाम पर ली गई। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में कथित वसूली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। महिला नर्स ने प्रसव के नाम पर 3000 लिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद से महिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर पैसे की वसूली पहले भी होती रही है。 पहले भी लग चुके हैं पैसे मांगने के आरोप जिला महिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से पैसे मांगने की शिकायतें पहले भी सामने आने के दावे किए जाते रहे हैं। आरोप है कि प्रसव के दौरान कुछ मरीजों के परिजनों से पैसे मांगे जाते हैं। पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
0
0
Report

कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा का भाजपा पर पलटवार: सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्ष को जवाब

Solan, Himachal Pradesh:सोलन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद मुकेश शर्मा ने सोलन में अपनी पहली प्रेस वार्ता में भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने 10 गारंटियों को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से किए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल और चुनावी वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस सरकार की आलोचना करने से पहले अपने कार्यकाल के वादों का हिसाब देना चाहिए। मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ओपीएस लागू करने के बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल की ऋण लेने की सीमा में 1,600 करोड़ रुपये की कटौती की, जो प्रदेश के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनके अनुसार, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आरडीजी मिला था, जबकि वर्तमान सरकार के दौरान इसमें लगातार कमी आई। उन्होंने कहा कि कर हिस्सेदारी में मामूली वृद्धि से प्रदेश की वित्तीय चुनौतियां पूरी नहीं हो सकतीं। मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर करीब 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 11 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़कर गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयासरत है। किसाऊ परियोजना में बचत, ओबेरॉय होटल मामले में कानूनी सफलता और प्राकृतिक खेती के उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना इसके उदाहरण हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार जनहित में काम करती रहेगी और वर्ष 2027 में व्यवस्था परिवर्तन पार्ट-2 के नारे के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मऊ के Blinkit स्टोर पर छापा, कई खामियां उजागर

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow6m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) सख्त नजर आ रहा है। खाद्य आयुक्त (उत्तर प्रदेश) और जिलाधिकारी (मऊ) के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में स्थित ई-कॉमर्स स्टोर 'Blinkit' (ब्लिंकिट) का औचक निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी और ओम प्रकाश यादव भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान ब्लिंकिट स्टोर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर खाद्य पदार्थों की हैंडलिंग करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मौजूद नहीं थे और स्टोर में खाने-पीने की चीजों के साथ अखाद्य पदार्थों को एक ही जगह पर रखा गया था। काम के दौरान कर्मचारियों ने हेड कवर, हैंड ग्लव्स और एप्रन का इस्तेमाल भी नहीं किया था। इसके अलावा, स्टोर संचालक मौके पर कोई भी क्रय रसीद (खरीद बिल) प्रस्तुत नहीं कर सके और डिलीवरी राइडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी नदारद मिला। टीम ने स्टोर के उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र को भी काफी कमजोर और अप्रभावी पाया। गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर टीम ने स्टोर से कुल 6 नमूने संग्रहित किए हैं। इनमें कुट्टू के आटे और सिंघाड़ा आटे के दो-दो नमूने, मूंगफली दाने का एक और बटर का एक नमूना शामिल है। इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए ई-कॉमर्स स्टोर ब्लिंकिट को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं और सुधार सूचना हेतु नोटिस जारी करने की संस्तुति कर दी गई है। फिलहाल लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

भूपेश बघेल ने एसआईआर मामले में भाजपा और विदेशी फंडिंग पर की जोरदार टिप्पणी

Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हांकित किया गया है। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि विदेशी फंडिंग से आंदोलन चल रहा है तो उसकी जांच की जानी चाहिए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए राजनांदगांव में रुके थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के खिलाफ आंदोलन मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में एसआईआर की कार्रवाई के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हांकित कर उनके नाम हटाने की बात कही जा रही थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची से नाम काटे गए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि प्रदेश में कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हांकित किया गया है। वहीं, आंदोलन को विदेशी फंडिंग से संचालित किए जाने के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर भी सवाल उठाते हुए चुनावी बॉन्ड के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए जाने का मुद्दा उठाया और पूछा कि इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की। राजनांदगांव में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने एसआईआर, मतदाता सूची से नाम काटे जाने और फंडिंग के आरोपों को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए और इन मामलों में जांच की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपूर में शिवसेना दांडिया रद्द कर किसानों को 50 हजार रुपये देगी

Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपूर शहरात दरवर्षी आयोजित करण्यात येणारा ‘जय भवानी दांडिया उत्सव’ यंदा रद्द करून, आत्महत्याग्रस्त शेतकरी कुटुंबांना प्रत्येकी ५० हजार रुपयांची आर्थिक मदत देण्याची घोषणा शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाने केली आहे. या निर्णयामुळे दिवाळीसारखा सण प्रत्येक कुटुंबाला आनंदात साजरा करता यावा, आणि संकटात सापडलेल्या शेतकरी कुटुंबांना आधार मिळावा, या उद्देशाने पत्रपरिषदेत हा निर्णय स्पष्ट केला गेला. उद्यापासून संबंधित शेतकरी कुटुंबांच्या घरी जाऊन त्यांच्या बांधावर ही मदत पोहोचविण्यात येणार असल्याचंही सांगण्यात आले. या मदतीसाठी चंद्रपूर जिल्ह्यातील तीन आत्महत्याग्रस्त शेतकरी कुटुंबांची निवड करण्यात आली असून, यामध्ये चंद्रपूर तालुक्यातील मारडा येथील मनीष रघुनाथ माकोडे (वय ४५), वरोरा तालुक्यातील आर्वी येथील विजय कान्होबा तिवाडे (वय ६०) आणि पोंभुर्णा तालुक्यातील वेळवा (माल) येथील महेंद्र दिवाकर राऊत (वय ३५) यांच्या कुटुंंबांचा समावेश आहे.
0
0
Report

गोरखपुर की ग्रामीण महिलाएं डेयरी से बना रही आर्थिक क्रांति: 407 करोड़ कारोबार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां दूध की हर बूंद महिलाओं की आर्थिक तरक्की की कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन यानी यूपी-एसआरएलएम के तहेत, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का नया माध्यम बना है। संगठन से करीब 79 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। तीन वर्षों में 407 करोड़ रुपये का कारोबार होने का दावा है। इनमें 6,812 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि 285 महिलाओं की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है। 79 हजार महिलाओं से जुड़ा डेयरी नेटवर्क: गोरखपुर में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ एक संगठित डेयरी मॉडल के रूप में काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से संचालित इस पहल के जरिए महिलाओं को दूध उत्पादन, संग्रहण और नियमित आपूर्ति से जोड़ा गया है। संगठन से जुड़ी सभी 79 हजार सदस्य महिलाएं इसकी शेयरधारक हैं। यानी महिलाएं सिर्फ दूध की आपूर्तिकर्ता ही नहीं, बल्कि संगठन में हिस्सेदारी भी रखती हैं। संगठन के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में 407 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। 6,812 महिलाएं बनीं लखपति दीदी: इस डेयरी मॉडल की उपलब्धियों में लखपति दीदियों की संख्या भी अहम है। संगठन के आंकड़ों के अनुसार, इसे जुड़ी 6,812 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। वहीं, 285 महिला सदस्यों की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। दूध की नियमित आपूर्ति, बाजार तक पहुंच और तय अंतराल पर भुगतान ने महिलाओं के लिए पशुपालन को आय के बेहतर अवसर में बदलने में मदद की है। संगठन की भुगतान व्यवस्था के तहत हर 10 दिन में सीधे महिला सदस्यों के बैंक खातों में रकम भेजी जाती है। इससे महिलाओं को अपनी कमाई का हिसाब रखने और घरेलू जरूरतों के साथ पशुपालन में निवेश की योजना बनाने में सहूलियत मिलती है। कौशल्या देवी: अब आपको मिलवाते हैं गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के पिडरा गांव की कौशल्या देवी से, जिनकी कहानी इस मॉडल के असर को समझाती है। कौशल्या देवी के मुताबिक, जब उन्होंने एमपीओ से जुड़कर दूध की आपूर्ति शुरू की थी, तब उनके पास सिर्फ दो गायें थीं। नियमित भुगतान और संगठन की सुविधाओं से उनका भरोसा बढ़ा और उन्होंने धीरे-धीरे अपने पशुपालन का विस्तार किया। आज उनके पास 16 गायें हैं। संगठन के अनुसार, कौशल्या देवी गोरखपुर जिले में दूध आपूर्ति के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। उनके दूध की आपूर्ति और उसके एवज में मिले भुगतान के आंकड़े भी उनकी आर्थिक प्रगति की कहानी बताते हैं। हर साल 10 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान: वित्तीय वर्ष 2024-25 में कौशल्या देवी ने 28 हजार 483 लीटर दूध की आपूर्ति की। इसके बदले उन्हें 10 लाख 50 हजार 119 रुपये का भुगतान मिला। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 37 हजार 106 लीटर दूध की आपूर्ति की, जिसके एवज में 14 लाख 95 हजार 604 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर तक वह 25 हजार 420 लीटर दूध की आपूर्ति कर 10 लाख 10 हजार 58 रुपये का भुगतान प्राप्त कर चुकी थीं। दो गायों से शुरू हुआ उनका सफर अब 16 गायों तक पहुंच चुका है। यह उदाहरण बताता है कि नियमित खरीद व्यवस्था, समय पर भुगतान और पशुपालन के विस्तार से ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकती हैं। सात जिलों में फैला नेटवर्क, रोजाना डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध: श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का नेटवर्क सिर्फ गोरखपुर तक सीमित नहीं है। संगठन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धनराज साहनी के मुताबिक, इसका संचालन गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, आजमगढ़ और मऊ सहित सात जिलों में फैला है। इन जिलों में संगठन से जुड़ी महिला सदस्यों के माध्यम से प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रहण किया जा रहा है। भुगतान सीधे बैंक खातों में किए जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया गया है। धनराज साहनी के अनुसार, अब तक दूध संग्रहण के एवज में 407 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस तरह संगठन दूध उत्पादकों और बाजार के बीच एक व्यवस्थित कड़ी के रूप में काम कर रहा है। गोरखपुर का श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एम्पियो ग्रामीण महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह उपलब्ध करा रहा है। 79 हजार महिला सदस्यों का नेटवर्क, रोजाना डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रहण और हजारों महिलाओं का लखपति दीदी की श्रेणी में पहुंचना इस पहल के प्रमुख आंकड़े हैं। हालांकि, इसकी दीर्घकालिक सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि महिलाओं को आगे भी नियमित भुगतान, पशुपालन संबंधी सुविधाएं और अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिलता रहे। कुल मिलाकर, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ की पहल ग्रामीण महिलाओं को दूध उत्पादन से आगे बढ़कर संगठित कारोबार से जोड़ने का प्रयास है। कौशल्या देवी जैसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं कि बाजार तक सीधी पहुंच और नियमित भुगतान ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
0
0
Report

आगरा ब्रजभोग आउटलेट पर GST छापेमारी: 4 करोड़ से अधिक टर्नओवर संदिग्ध

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ब्रजभोग के आउटलेट पर sgst के छापेमारी का मामला जांच में 4 करोड़ से ज्यादा का अपवंचित टर्नओवर पाया गया जुलाई 2026 से अब तक 50 लाख से ज्यादा की बिक्री के अनअकाउंटेड और लूज पर्चे पाए गए Sgst ने 24 लाख रुपए जमा कराने के दिए आदेश विभागीय कार्यवाही के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने sgst अधिकारियों से की मुलाकात मुलाकात में अधिकारियों से त्यौहारी सीजन में छापेमारी से व्यापार पर सीधे असर पड़ने की कही बात व्यापारियों ने एकजुट हो पिछले साल से 20% ज्यादा टैक्स जमा करने का अधिकारियों को दिया आश्वासन साथ ही पुख्ता सूचना पर छापेमारी पर व्यापारियों ने जताई सहमति,बेवजह परेशान न करने की अपील की 27 से ज्यादा अधिकारियों ने ब्रजभोग के मोती कटरा और जयपुर हाउस आउटलेट सहित गोदाम पर की थी छापेमारी
0
0
Report
Advertisement

बलिया में खाद्य विभाग ने ब्लिंकिट गोदाम पर चेकिंग: घी और कुट्टू आटे की सैंपलिंग

Ballia, Uttar Pradesh:त्योहार के सीजन को देखते हुए बलिया में खाद्य विभाग ने क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बलिया शहर में मौजूद क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने घी और कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की। दरअसल बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मडुआ का आटा खाने से 50 महिलाएं बीमार पड़ गई थी लिहाजा जिला प्रशासन त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों को लेकर बेहद अलर्ट मोड पर है। बलिया में खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर फूड जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के अलावा प्रोडक्ट के एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता और एफएसएसएआई के नियमों के पालन की जांच कर रहा है। जांच का मकसद आम आदमी की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top