icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow22 Apr 2025, 05:11 am

Chhatarpur - चौबे कालोनी में चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

Chhatarpur, Madhya Pradesh:

सिविल लाईन थाना के चौबे कालोनी मै सून पडे घर मे चोरों ने निशाना बनाते हुये लाखों के सोने -चांदी जेवरात सहित पांच लाख का कैश लेकर फरार हो गये, चोरी की पूरी वारदात घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ,जिसमे तीन नकाबपोश बदमाश गली मे घूमते दिख रहे है, बाद में वह सूने घर के तालों को तोड़कर घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देकर 22 तोला सोना ,आधा किलो चांदी सहित 5 लाख कैश लेकर फरार हो गए, पीडित का कहना है की उनका पूरा परिवार तीन दिनों के लिये अयोध्या दर्शन करने गया था ,सूने घर मे उनका भांजा सोता था लेकिन घटना की रात उनका भांजा उनके परिवार को लेने यूपी कै महोबा आ गया ,जब वह सब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा था ,घर के अंदर अलमारी अस्त व्यस्त थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आवारा कुत्तों के आतंक से कमोदी गांव में मासूम और बुजुर्ग घायल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के गोटेगांव में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमोदी गांव में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच डाला। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना गोटेगांव के कमोदी गांव की है। सोमवार देर शाम 6 साल का लक्ष्य सिलावट खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे और शरीर पर कई गहरे घाव कर दिए। इसके बाद उसी कुत्ते ने गाय को चारा डाल रहे 75 साल के एक बुजुर्ग को भी अपना शिकार बनाया। दोनों घायलों को गोटेगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस खौफनाक घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से कब निजात मिलेगी।
0
0
Report

उज्जैन में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई; गुदरी चौराहे के रेस्टोरेंट पर 20 हजार

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल और गुदरी चौराहे सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई; गुदरी चौराहे के एक रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना उज्जैन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर नालियों पर बनाए गए ओटले, चढ़ाव और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे रखी गुमटियों को भी हटाया गया। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण पर रोजाना निगरानी रखी जाए। जिन सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, वहां दोबारा अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाली, फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाए。 रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना नगर निगम ने गुदरी चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया सहित अन्य अधिकारी और नगर निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने 43 वार्डों के नामांकन के बाद जिला बोर्ड बनने का दावा किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज चुनाव के नामांकन के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जोधपुर जिला परिषद के 43 वार्डों में प्रत्याशियों की गहमागहमी रही। सुबह से ही जिला परिषद सहित विभिन्न नामांकन केंद्रों पर पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। कई प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना बोर्ड बनने का दावा किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंचायत राज संस्थाओं में कांग्रेस का परंपरागत रूप से मजबूत आधार रहा है। कांग्रेस के अनुसार, पिछले 11 में से 9 बार जिला प्रमुख कांग्रेस के बने हैं। इसी आधार पर पार्टी इस बार भी जिला प्रमुख पद पर अपनी दावेदारी मजबूत मान रही है। कांग्रेस की ओर से प्रमिला चौधरी ने वार्ड संख्या 32 से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह सरपंच संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के साथ महिलाओं की जरूरतों से परिचित हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, महिलाओं को आगे बढ़ाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रमिला चौधरी ने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देगी और जिला परिषद में पार्टी का बोर्ड बनेगा। उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए भी अपनी दावेदारी जताई। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। समर्थकों का आरोप है कि पिछले ढाई साल में ग्रामीण क्षेत्रों में इन बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। इन्हीं मुद्दों के आधार पर कांग्रेस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत मान रही है। अब चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा।
0
0
Report

पंचकूला में गैंगस्टर शूटरों से मुठभेड़, पांच राउंड फायरिंग में गिरफ्तार

Panchkula, Haryana:पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह बोले—पंचकूला में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे शूटर... पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग, एसएचओ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली... पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने दी जानकारी... पंचकूला में कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के साथ मुठभेड़ के मामले में डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं और आशंका है कि वे चंडीगढ़, मोहाली या पंचकूला में किसी लक्षित वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। मामले में मोहाली के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर उसके कार्यालय पर फायरिंग की योजना से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नाकेबंदी देखकर भागे, पुलिस पर की फायरिंग... पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग से जुड़े दो युवक किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पंचकूला पुलिस के डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में क्राइम ब्रांच-2 टीम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम से सेक्टर-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकेबंदी की। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल पांच राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एक अन्य गोली ASI सुनील कुमार के कान के पास से निकल गई। एक गोली सरकारी वाहन पर भी लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के दुबग्गा में 32 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। दुबग्गा के महिपत मऊ गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 32 करोड़ रुपये कीमत की 6 किलो 400 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई है। मामले में बाराबंकी के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किए गए है। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी और दो वाहन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और कारतूस मिलने की बात कही गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी खेप आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? इन सभी बिंदुओं पर आधिकारिक पुलिस पुष्टि और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है
0
0
Report

ओमेक्स टॉवर टीटी केस: समरीन की मौत पर भाई ने चौंकाने वाला खुलासा

Lucknow, Uttar Pradesh:मनरीन के भाई का टीटी एंकर - ओमेक्स के दसवें फ्लोर से गिर कर समरीन की मौत के मामले में भाई ने बड़ा खुलासा किया। भाई ने बताया कि किसी देव नाम के लड़का उसको परेशान करता था और उस दिन वह उसी से सारा मामला सुलझाने गई थी और अपनी बहनों से बोली थी कि आज सब फाइनल करके ही लौटेगी । लेकिन किसी को क्या पता था कि वह दिन उसका आखिरी दिन होगा। समरीन के मामू के लड़के फैजान ने बताया कि घर पर समरीन सुबह बता कर निकली थी कि वह किसी काम से जा रही है। लेकिन देर होने पर समरीन की मां ने 1:00 बजे फोन किया तो पता चला कि वह कुछ देर बाद आएगी। फिर 3:00 बजे समरीन और समरीन की दोस्त और समरीन की बहन ने कांफ्रेंस पर बात किया तो पता चला कि कुछ देर बाद लौटेगी और उसके बाद समरीन का फोन स्विच ऑफ हो गया। फिर रात 10 बजे के आस पास थाने से फोन आया समरीन गिर गई है और आप जल्दी से आ जाइए। सुनिए पूरा खुलासा....
0
0
Report

गोपीचंद पडळकर की उमेदवारी अवैध, सांगली में भाजपा को बड़ा झटका

Sangli, Maharashtra:सांगलीला मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीमध्ये एक मोठा ट्विस्ट समोर आला आहे. भाजपा उमेदवार आमदार गोपीचंद पडळकर यांचा उमेदवारी अर्ज अवैध ठरवण्यात आला आहे. उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडून परळकर यांचा अर्ज अखेर अवैध ठरवण्यात आला आहे. त्यामुळे भाजपाला जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीमध्ये धक्का बसला आहे. काँग्रेसचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी गोपीचंद पडळकर यांच्या जिल्हा बँकेतील उमेदवारीला अक्षर घेतला होता. मात्र जिल्हा बँक निवडणूक अधिकाऱ्यांकडून अर्ज ठरवण्यात आला होता,यावर सावंत यांनी उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडे धाव घेतली होती,यावर कोल्हापूर खंडपीठाने गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज हा बँकेच्या फोटो नियमानुसार घेतलेल्या हरकतीवरून अवैध ठरवला आहे,त्यामुळे गोपीचंद पडळकर आणि भाजपाला मोठा धक्का मानला जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

जेनयू उत्पीड़न मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी के पुतले फूंके

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, 11 छात्राओं की शिकायतों के बाद मामला बना सियासी मुद्दा, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, राहुल गांधी पर आरोपी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप, कांग्रेस से सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित न करने पर विरोध जताया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी, महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को घेरा, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड इलाके का मामला।
0
0
Report

मधेपुरा: शंकरपुर में नाबालिग बच्ची हत्या, चार लोग हिरासत में; शव खोज जारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र की बेहरारी पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित गोरराहा गांव में एक नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए बच्ची के शव की तलाश शुरू कर दी है। मामले में बच्ची की मां और बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता दिनेश यादव ने शंकरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी घास लाने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बच्ची की तलाश करने की मांग की थी। आवेदन मिलने के बाद police ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद बच्ची की मां, बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। हत्या के बाद बच्ची के शव को गायब किए जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस गोरराहा गांव से गुजरने वाली नदी और आसपास के धान के खेतों में खोजबीन कर रही है। पुलिस की टीम शव बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है。 एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के शव की तलाश के लिए खोजबीन की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बच्ची के पिता दिनेश यादव को फरार बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है。 फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बच्ची का शव बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
0
0
Report

साहिबगंज में 608 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराजीय गिरोह गिरफ्तार

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगنج पुलिस की नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. साहिबगंज के बरहरवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 608 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराजीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस सम्बन्ध में बरहरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया की 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को सूचना मिली कि बरहरवा थाना क्षेत्र के मुगलपाड़ा महाराजपुर के एक घर में कालियाचक मालदा पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से ब्राउन शुगर बनाकर हीरोइन बनाने और बेचने का काम हो रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने बीती रात छापेमारी की और एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. घर पर छापेमारी में पांच लोग संदिग्ध पाए गए पुलिस को देखते ही घर के पीछे रास्ते से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल ने धर दबोचा. जिनकी पहचान पश्चिम बंगाल मालदा जिला के कालियाचक के हाजीकुल शेख, अख्तर आलम, शजहान शेख, शाहनावाज आलम और अमिरुल शेख के रूप में हुई. इनके पास से पुलिस को ब्राउन शुगर 608 ग्राम, नगद राशि 5 लाख 93 हजार 9 सौ रूपये, मोबाइल 2 पीस, केमिकल 15.877 किग्रा, ऐसीटेल क्लोराइड 500 ml की 13 बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन 3, जनरेटर 01, शिलिंग मशीन 01, एक्सटेंशन मशीन 01, पैकेजिंग मेटेरियल 1.4 किग्रा, मोटर साइकिल 02 और हुंडई कार बरामद हुई. आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से सीमावर्ती होने और ट्रैन तथा नदी का सुगम मार्ग होने के कारण नशा माफिया साहिबगंज के बरहरवा को अपना शेफ जोन बना रखा है. पर पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर यह साफ कर दिया कि नशे की कमर तोड़ने के लिए 24 घंटे तैयार बैठे हैं.
0
0
Report
Advertisement

हांसी में ड्रग विभाग ने 10 मेडिकल दुकानों पर छापेमारी, सैंपल और रिकॉर्ड खंगाले

Hansi, Haryana:हांसी में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतों के आधार पर मंगलवार को ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। नीलकंठ मेडिकल हॉल समेत हांसी की करीब 10 मेडिकल दुकानों पर जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कुछ दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए और दस्तावेजों की जांच की। एसपी कार्यालय में ड्रग अधिकारी अमरजीत ने बताया कि हांसी एसपी से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर फीडबैक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और एसपी के दिशा-निर्देशों के तहत हिसार के ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अजय लुहाच के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों से दवाओं के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दवाओं की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुछ दुकानों पर दस्तावेजों में कमी मिली है। संबंधित संचालकों को जरूरी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हांसी शहर में मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। इसके बाद आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की जाएगी। अभियान के तहत नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को बिना जरूरी दस्तावेजों के न रखें और न ही बेचें। ऐसी दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और वैध दस्तावेज रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दुपहिया चालानों पर MV Act की गलत व्याख्या पर सवाल उठे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राज्य में मोटर साइकिल और स्कूटर यानी दुपहिया वाहनों के ओवर स्पीडिंग में चालान किए जा रहे हैं। दुपहिया वाहन के तेज गति में चलने पर 1 हजार रुपए का चालान काटा गया है। लेकिन हकीकत यह है कि दुपहिया वाहन के हाई स्पीड में चालान काटने का सही तरीके से नियम ही परिभाषित नहीं है। आपको बता दें कि राज्य में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक इन दिनों राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए गलत नियमों का शिकार हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के ओवर स्पीडिंग में चालान काटे जा रहे हैं। जबकि मोटर वाहन अधिनियम में किसी भी दुपहिया वाहन का ओवर स्पीडिंग में चालान नहीं किया जा सकता। दरअसल ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान परिवहन विभाग द्वारा जारी नियमों के आधार पर किए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की जो मैपिंग अपने संसाधनों में की हुई है, वह गलत तरीके से करने के चलते दुपहिया के ओवरस्पीडिंग में चालान किए जा रहे हैं। ऐसे समझिए गलत चालान - वाहन संख्या RJ14WS9852 का 3 बार हुआ चालान - 27 मई 2026, 20 मई 2026 और 9 अप्रैल 2026 को चालान - इस मोटरसाइकिल के तीनों बार 1000-1000 रुपए के चालान हुए - मोटर वाहन अधिनियम के नियम 183(1)(1) का दिया गया हवाला - एक्सेस स्पीड बताते हुए प्रत्येक बार 1000 रुपए का चालान नियम क्या कहते हैं ? - एमवी एक्ट के नियम 183(1) (1) में दुपहिया वाहन का जिक्र नहीं - इस नियम में एलएमवी वाहनों के ओवरस्पीडिंग का है जिक्र - एलएमवी(कार, ट्रैक्टर) के ओवरस्पीड पर 1000 रुपए का चालान - 183(1)(2) में मध्यम व भारी वाहनों की ओवरस्पीडिंग का जिक्र - मध्यम व भारी वाहन के ओवर स्पीडिंग पर 2000 रुपए का चालान - सवाल यह कि क्या ट्रैफिक पुलिस ने कर रखी है नियमों की गलत मैपिंग? परिवहन विभाग की नियम शाखा की सुस्ती या ढिलाई बड़ी बात यह है कि दुपहिया के चालानों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान के साथ एलएमवी लिखा जा रहा है, जबकि मोटर वाहन अधिनियम में दुपहिया और एलएमवी दोनों अलग-अलग श्रेणियां हैं। दुपहिया वाहन को एलएमवी श्रेणी में किसी भी स्थिति में गिना नहीं जा सकता। इस पूरे प्रकरण में बड़ी जिम्मेदारी परिवहन विभाग की भी है। दरअसल ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट से जुड़े नियमों में चालान परिवहन विभाग के गाइडेंस के आधार पर किए जाते हैं। लेकिन इस पूरे मामले में रोजाना शिकायतें मिलने के बावजूद भी परिवहन विभाग की नियम शाखा ने चुप्पी साधी हुई है। नियम शाखा के अधिकारियों के सुस्त रवैये से रोजाना दुपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
0
0
Report

चूरू रेलवे स्टेशन पर 8 साल की बच्ची का रेस्क्यू, CWC के समक्ष पेश

Churu, Rajasthan:रेल्वे स्टेशन के आगे रोती बिलखती एक 8 वर्षीय मासूम मिली जिसे चूरू की कालिका टीम ने रेसक्यू किया और CWC के समक्ष प्रस्तुत किया गया. चूरू रेलवे स्टेशन के आगे एक नाबालिग बच्ची रोती-बिलखती मिली, जिसे कालिका टीम ने रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को सूचित किया. मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम पहुंची और नाबालिग को सुपुर्द कर कार्यालय लाया गया; काउंसलिंग के बाद बच्ची सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की बताई गई. काउंसलिंग में बच्ची ने दो दिन पहले चूरू आने की जानकारी दी. अब यह स्थिति जाँच के दायरे में है कि उसे कौन लाया और कैसे लाया गया. कालिका टीम और चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम ने आठ वर्षीय नाबालिग का राजकीय भर्तिया अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर CWC के समक्ष पेश किया, जहाँ CWC ने उसे सखी सेंटर भेजने के आदेश दिए.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top