450331
बुरहानपुर में फाइनेंस कंपनियों की दादागीरी के चलते महिलाएं हुई परेशान
Bahadarpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की दादागीरी का मामला सामने आया है। कंपनियों के रिकवरी एजेंट लोन लेने वाली महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस और समाजसेवियों ने प्रेस वार्ता में इस मुद्दे को उठाया। पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कलेक्टर और एसडीएम को शिकायत की है। प्रभावित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आईजीआई एयरपोर्ट पर 15.38 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया; दो यात्री गिरफ्तार
Delhi, Delhi:आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। कस्टम अधिकारियों ने कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे दो यात्रियों के पास से 15.38 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री 7 जून को फ्लाइट डी7-182 से दिल्ली पहुंचे थे। जांच के दौरान उनके पास मौजूद दो नए गीजर संदिग्ध पाए गए। एक्स-रे जांच और गहन पूछताछ के बाद गीजरों को खोलकर देखा गया तो उनमें बेहद चालाकी से छिपाए गए 145 वैक्यूम-सील पैकेट मिले। इनमें हाइड्रोपोनिक गांजा भरा हुआ था। कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।0
0
Report
दिल्ली सरकार के जल दूत गर्मी में मुफ्त ठंडा पानी पिला कर लोगों की प्यास बुझाते
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार द्वारा गर्मी को लेकर निशुल्क जल सेवा के तहत बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगो को शुद्ध ठंडा जल पिला रहे जल दूत ताकि لوگوں में पानी की कमी न हो और गर्मी में लोगो को ठंडा पानी मिल सके बस स्टैंड, मार्केट और मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी पिला रहे जल दूत0
0
Report
हाईवे पर ट्रेलर ने होटल पार्किंग में pedestrian को कुचला; CCTV फुटेज सामने
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन......VIRATNAGAR.... इंट्रो:--आंतेला(कोटपूतली)......आंतेला क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रेलर यमदूत बनकर दौड़ा और होटल के बाहर बनी पार्किंग में पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुरजाराम यादव आंतेला के नारनौलिया की ढाणी का रहने वाला था। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। CCTV फुटेज मे दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर डायवर्जन के दौरान ट्रेलर बेकाबू हो गया और सर्विस रोड छोड़कर होटल के बाहर बनी पार्किंग में घुस गया। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहा सुरजाराम बेकाबू ट्रेलर को देखकर बचने की कोशिश भी की लेकिन वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर उसे घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सुरजाराम को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि हाईवे पर नीलका पुलिया का काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है और यहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी और NHAI पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग में बदमाशों ने की बेरहमी, पुलिस खौफ खत्म—मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बार फिर ये साबित हो गया कि बदमाशों में पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो चुका है बदमाश अब सरे आम मारपीट करते हुए खाकी को चैलेंज कर रहे हैं नेहरू नगर के अमनिक कैफे के पास पुरानी रंजिश और लड़की से बातचीत करने के शक में एक युवक और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में संलिप्त 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
बस्तर के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की कमी से बार बार हादसे, प्रशासन जवाब देगा?
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के ग्रामीण इलाकों में सार्वजानिक परिवहन का अभाव अकसर बड़े हादसों को आमंत्रित करता है, बीते महीनों में जिले में हुए दो बड़े सड़क हादसों ने क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की पोल भी खोल दी थी, दरभा इलाके में 6 अप्रैल को एक टैक्टर पलट जाने से 15 ग्रामीण घायल हो गये थे हादसे के दौरान टैक्टर में 50 से अधिक ग्रामीण सवार थे, एलेंगनार निवासी सभी ग्रामीण छिंदवाड़ा में आयोजित मेले में शामिल होने जा रहे थे, वहीं अप्रैल महीने में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ढाबामारी में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ था यहां शादी समारोह से वापस लौट रही पिकअप वाहन पलट गई जिसके चलते 37 ग्रामीण घायल हुए, 2 लोगों की मौत हो गई, दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में 45 से अधिक ग्रामीण सवार थे, इन हादसों ने जिले की यातायात व्यवस्था की पोल तो खोली ही साथ में सार्वजनिक परिवहन की कमी को उजागर किया अक्सर ग्रामीण सार्वजनिक याताय_transport के साधन नहीं मिलने से लाचारी में असुरक्षित साधनों पर निर्भर होकर टैक्टर और पिक अप वाहन में सफर करने को मजबूर हो जाते है, यातायात विभाग एवं जिले की पुलिस माल वाहकों में यात्रियों ढुलाई को गैर कानूनी बताती है, इसे रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई भी की लेकर पुलिस की इस कार्रवाई का कोई असर जिले के ग्रामीण इलाकों में नहीं दिखाई देता।0
0
Report
गोरखपुर के सहजनवा थाने के मालखाने से पिस्टल-कारतूस गायब, जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवा थाने से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। थाने के मालखाने में सुरक्षित रखी गई एक पिस्टल और कारतूस रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। यह असलहा वर्ष 2018 के चर्चित फायरिंग और हत्या के प्रयास के मुकदमे से जुड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बरामद किया था। जांच में तत्कालीन मालखाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी दीनानाथ पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मालखानों में रखे मुकदमाती माल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। सहजनवा थाना क्षेत्र के वर्ष 2018 के एक फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। यह मामला नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर-10 लुचुई में हुए विवाद से जुड़ा था, जिसमें फायरिंग और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए थे। बरामद असलहे को विधिक प्रक्रिया के तहत फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। फॉरेंसिक परीक्षण के बाद 25 मई 2019 को पिस्टल और कारतूस वापस सहजनवा थाने भेजे गए। अभिलेखों के अनुसार विशेष वाहक कमलेश कुमार ने उक्त सामान तत्कालीन मालखाना प्रभारी एवं मुख्य आरक्षी दीनानाथ पाल को सुपुर्द किया था। इसकी बाकायदा मालखाना रजिस्टर में प्रविष्टि भी दर्ज की गई थी। करीब छह माह पूर्व जब मालखाने का चार्ज हस्तांतरित किया जा रहा था, तब रिकॉर्ड में दर्ज उक्त पिस्टल और कारतूस मालखाने में नहीं मिले। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच में मालखाने की जिम्मेदारी संभाल रहे तत्कालीन प्रभारी दीनानाथ पाल की भूमिका और लापरवाही सामने आने की बात कही गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी दीनानाथ पाल पुत्र स्वर्गीय रामबेचन पाल, निवासी रक्शा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में दर्ज असलहा और कारतूस आखिर मालखाने से कैसे गायब हुए। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में लुचुई निवासी सत्यप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सर्वशक्ति यादव, शक्ति यादव और निखिल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने विवेचना के दौरान आरोपितों के कब्जे से उक्त पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी यह असलहा न्यायिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा था। थाने के मालखाने से मुकदमे से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य का गायब होना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में असलहे के गायब होने की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में अठावले का दावा: यूपी में NDA 300 से पार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यूपी चुनाव को लेकर भरी हुंकार. • अठावले बोले- एनडीए गठबंधन के तहत 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है RPI. • मायावती पर बरसे अठावले कहा- कांशीराम के मिशन से भटकीं मायावती दलितों का बसपा से मोहभंग. • बाबासाहेब के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए दलित समाज RPI के साथ आए- अठावले. • केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- UP में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार, NDA पार करेगी 300 का आंकड़ा • विपक्ष पर साधा निशाना.0
0
Report
जोधपुर के सरस दूध फटने से उपभोक्ताओं में भारी नाराज़गी, कार्रवाई की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में सरस दूध को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दो दिनों से कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे सरस दूध के पैकेट खरीदकर घर ले जा रहे हैं, लेकिन दूध को गर्म करते ही वह फट जा रहा है। इस समस्या के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है और कई पार्लर पर विवाद तथा हंगामे की स्थिति बन रही है। पार्लर संचालकों का कहना है कि उन्हें भी उपभोक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनका कहना है कि रविवार रात से ही इस प्रकार की शिकायतें आने लगी थीं और सोमवार सुबह भी कई उपभोक्ता दूध फटने की शिकायत लेकर पहुंचे। दूध खरीदने वाले ग्राहकों का कहना है कि उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि पार्लर संचालकों को भी उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित लोगों को उनका पैसा वापस दिलाया जाए। उनका कहना है कि यदि दूध की गुणवत्ता में कोई कमी है तो डेयरी प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए। इधर, जब जी मीडिया की टीम मामले की जानकारी लेने के लिए जोधपुर डेयरी पहुंची तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। डेयरी परिसर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बताया कि अधिकारी सुबह 10 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कैसे होगा। फिलहाल डेयरी प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।0
0
Report
धारोद बाईपास हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी
Udaipur, Rajasthan:*धारोध बायपास हादसे में युवक की मौत के बाद जिला कलक्टर ने दिखाई सख्ती* सलूंबर, 8 जून। सलूंबर-खेरवाड़ा स्टेट हाईवे-53 पर धारोद बाईपास के समीप सड़क किनारे पड़े पेड़ से टकराने के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अधिकारियों के विरुद्ध चार्जशीट जारी की है。 जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर बैठकर ग्रामीणों एवं परिजनों से संवाद किया तथा उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने संबंधित विभाग के एईएन, जेईएन एवं एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चार्जशीट देने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों में जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में निवासियों का जोरदार प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इको विलेज 1 सोसाइटी के निवासी सुबह इकट्ठा हुए और उनके द्वारा सोसाइटी में ही पैदल march करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। निवासियों के द्वारा मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी फैसिलिटी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा गेट पर जाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया। सोसाइटी के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि पहले इस एजेंसी के द्वारा 2.36 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मेंटेनेंस शुल्क वसूला जा रहा था लेकिन अब इन लोगों के द्वारा 89 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दर 1 जून से लागू करने की घोषणा भी कर दी गई है, उसी को लेकर निवासियों में काफी रोष है। सोसाइटी के निवासी जीत बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में ग्रेविटी एजेंसी को हटाकर वाईजी फैसिलिटी को नियुक्त किया गया था। इन्होंने आश्वासन दिया था कि 8 महीने तक मेंटेनेंस शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। लेकिन उसके बावजूद भी इन्होंने बिना नोटिस दिए बढ़ोतरी कर दी जबकि सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं के लिए रेजिडेंस को जूझना पड़ रहा है। निवासियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के द्वारा जाकर मामले को शांत कराया गया।अब इस मामले में मेंटेनेंस एजेंसी ने जल्द इस मामले में अपना फैसला लेने की बात कही है, वही निवासियों ने कहा कि इस तरह की बढ़ोतरी उनके द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर यह वापस नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।0
0
Report
हांसी चानौत गांव में पेयजल संघर्ष तेज, आमरण अनशन की धमकी
Hansi, Haryana:हांसी के चानौत गांव में पेयजल को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। धरना आज 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हांसी के विधायक विनोद भयाना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब धरना कमेटी ने भी प्रेस वार्ता कर विधायक के दावों को चुनौती दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विधायक जनता को गुमराह कर रहे हैं और यदि 9 जून तक समाधान नहीं निकला तो गांव के लोग आमरण अनशन शुरू करेंगे। चानौत गांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरना कमेटी प्रमुख अनूप चानौत ने कहा कि विधायक विनोद भयाना द्वारा गांव की पेयजल समस्या को लेकर लगातार झूठी जानकारी दी जा रही है। उनका कहना है कि गांव की मूल समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है और चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। अनूप चानौत ने कहा कि हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन से चानौत गांव को पेयजल कनेक्शन देना सबसे व्यवहारिक और जनहितकारी समाधान है। उनका दावा है कि इस व्यवस्था से नई पाइपलाइन बिछाने पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च से बचा जा सकता है और करीब ढाई करोड़ रुपये की सरकारी राशि की बचत होगी, जिसे अन्य विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। धरना कमेटी ने विधायक के अमृत-2 योजना संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए। अनूप चानौत ने कहा कि यह योजना केवल शहरों तक सीमित नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर गांवों को भी इससे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 गांवों और 33 ढाणियों को जोड़ने की घोषणा की थी। उनका आरोप है कि विधायक जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि चानौत गांव के अधिकांश लोग शहरी पाइपलाइन से जुड़ना चाहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरना कमेटी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में विधायक कोटे से चानौत गांव को कोई विशेष विकास राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 23 दिनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। धरना कमेटी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 9 जून से ग्रामीण आमरण अनशन शुरू करेंगे। ऐसे में अब सभी की नजरें सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
यूपी चुनाव 2027: सुभासपा 62 सीटों पर आक्रामक दावेदारी
Noida, Uttar Pradesh:Special package उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट सुन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। उनकी नजर उन 62 सीटों पर है, जिस पर उनके समर्थन से जीत कर विधायक चुने गए हैं। ओपी राजभर एनडीए से उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश करेंगे। हालांकि सुभासपा टिकट के फैसले पर भाजपा के फैसले को अंतिम मानेगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं। ऐसे में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी अपने लिए नए सियासी जमीनों की तलाश में जुट गई है। पूर्वांचल के पिछड़ा वर्ग को धुरी मानकर राजनीति करने वाले सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर की नज़र यूपी की 62 सीट पर है ।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वे यूपी की सभी सीटों पर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा चिह्नित की गई 62 सीटों पर उनकी खास नजर है लेकिन भाजपा जितनी सीट देगी उनकी पार्टी उसपर चुनाव लड़ेगी रुद्र दुबे पोलोटिकल एनालिस्ट फिलहाल यूपी चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही यूपी में nda के सहयोगी दलों की दावेदारी भी तेज हो गई है। फिलहाल यूपी चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही यूपी में nda के सहयोगी दलों की दावेदारी भी तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में 2.7 करोड़ से बना विवेकानंद यूथ हॉस्टल; युवाओं को ठहरने की सुविधा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर Akhilesh Sharma लोकेशन डूंगरपुर खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सौगात: डूंगरपुर में 2.70 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 'स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल' डूंगरपुर जिले के युवा खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद राहतभरी और सकारात्मक खबर है। शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप राज्य सरकार की ओर से करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से 'स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल' का निर्माण किया गया है। हॉस्टल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे खेल विभाग को सुपुर्द कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह आधुनिक हॉस्टल न केवल डूंगरपुर बल्कि प्रदेशभर से आने वाले युवाओं के ठहरने की समस्या को दूर करने में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। डूंगरपुर जिले के जिला खेल अधिकारी नरेश डामोर ने बताया कि जिले के युवा खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्वामी विवेकानन्द यूथ हॉस्टल का निर्माण करवाया गया है | हॉस्टल को दो मंजिला बनाया गया है, जिसमें 8 बड़े और हवादार कमरे तैयार किए गए हैं। हॉस्टल के प्रत्येक कमरे में एक साथ 6 से 8 लोगों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। हॉस्टल के सभी कमरों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कमरों में एसी लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इसके उपकरण भी मौके पर पहुंच चुके हैं। जल्द ही युवाओं को एयर कंडीशन सुविधा का लाभ मिलेगा। हॉस्टल में ठहरने वाले युवाओं के लिए भोजन की भी उचित व्यवस्था रहेगी। यहां एक आधुनिक कैंटीन बनाई गई है, जहां एक समय में 10 से 15 लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। न्यूनतम दर पर सुरक्षित आवास डूंगरपुर जिले के जिला खेल अधिकारी नरेश डामोर ने बताया कि इस यूथ हॉस्टल में बाहर से आने वाले युवाओं और अभ्यर्थियों को नाममात्र शुल्क पर कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे। हॉस्टल और कैंटीन से मिलने वाली इस न्यूनतम शुल्क राशि का उपयोग परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए किया जाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षार्थियों को बेहद कम खर्च में एक सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सकेगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास होने का सीधा फायदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिल्कुल नजदीक निर्मित होने के कारण खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को अपने अभ्यास स्थल के पास ही ठहरने की बेहतरीन सुविधा मिलेगी, जिससे उनका समय और परिवहन का खर्च दोनों बचेगा। इसके साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए डूंगरपुर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह हॉस्टल एक बड़ा सहारा बनेगा। बाईट- नरेश डामोर जिला खेल अधिकारी डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन नामांकन के लिए निकलेंगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन थोड़ी देर में नामांकन भरने निकलेगी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता राजधानी भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहेंगे मौजूद सभी कांग्रेस विधायक भी भोपाल बुलाए गए राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय भोपाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान नेता प्रतिपक्ष सुमन सिंगर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय बीजेपी के तीसरी उम्मीदवार को लेकर बोले यह बीजेपी का डमी कैंडिडेट है बीजेपी हम पर आरोप लगा रहे सबसे ज्यादा उनमें फुट है विधायकों को तेलंगाना ले जाने पर बोले बैठक के बाद विचार किया जाएगा0
0
Report
संजय यादव बोले- लालू-तेजस्वी के सिपाही, गद्दारी नहीं; गठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री संजय यादव का बयान- हमलोग लोग लालू यादव और तेजस्वी यादव के सिपाही हैं, हमलोग गद्दारी नहीं करते दूसरे लोगों से पूछिये JMM राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम का बयान- नामांकन करने आए है, गठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे मुख्यमंत्री ने सभी गठबंधन नेताओं का बैठक बुलाया और तय हुआ कि दोनों उम्मीदवारों को जीत दिलाना है0
0
Report
Advertisement
