बुरहानपुर में बिना दस्तावेज ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस हुई सख्त
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में यातायात पुलिस ने बस स्टैंड पर ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। बिना परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों वाले ऑटो चालकों का चालान काटा गया। कुछ ऑटो को अग्रिम कार्रवाई के लिए यातायात थाने भेजा गया। यातायात प्रभारी नागेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से बिना परमिट ऑटो चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऑटो चालकों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
