icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow26 Sept 2024, 12:53 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कोटा ग्रामीण में सांसद जन सेवा शिविर का निरीक्षण किया

Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ग्रामीण इलाके में सांसद जन सेवा शिविर का निरीक्षण किया। कोटा ग्रामीण के गंदीफली में आयोजित सांसद जन सेवा शिविर का निरीक्षण किया, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से MP से सटे सुदूर ग्रामीण अंचल तक के कई इलाकों में सांसद जन सेवा के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सांसद जनसेवा अभियान के तहत गंदीफली में आयोजित शिविर में लाभार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अलग-अलग गांवों में आयोजित इन शिविरों में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हो रही है। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता से पात्र परिवारों के दस्तावेजों का सत्यापन, त्रुटि-सुधार तथा नवीन पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
0
0
Report

पीली की तलाई से खोले के हनुमान मंदिर के लिए 40वीं पदयात्रा रवाना

Jaipur, Rajasthan:पीली की तलाई से खोले के हनुमान जी के लिए 40वीं पदयात्रा रवाना। विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा शुरू, पदयात्रा पर जगह-जगह पुष्प और इत्र वर्षा कर किया गया स्वागत। खोले के हनुमान जी मंदिर पहुंचने पर पदयात्रा के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। 40वीं पदयात्रा में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ सहभागिता निभाई, ढोल-नगाड़े और भजनों के बीच यात्रा दिल्ली रोड से होते हुए निकली। मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत एवं सेवा शिविर लगाए गए, जिससे यात्रा का माहौल भक्तिमय बना रहा।
0
0
Report

लोनी विधायक ने राखी बांधी, नाजिया इलाही के बयानों पर मचा सियासी घमासान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी विधानसभा क्षेत्र में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के पर्व पर बांधी राखी, वही विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी छोटी बहन की खुशहाली और रक्षा का आशीर्वाद दिया। नाजिया इलाही ने देवबंद मदरसे को लेकर वहां पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा पर सवाल उठाए, और ईस्लामी किताबों को गलत बताते हुए कुछ हिस्सों को बदलने की बात कही। देश जल्द ही विश्व गुरु भारत बनेगा। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नाजिया इलाही के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि नाजिया इलाही उनकी छोटी बहन हैं और जिसने भी गले काटने की बात कही, उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा साजिद रसीदी के भारत में ईस्लामी कानून लागू करने वाली बात पर भड़कना।
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना से गरीब परिवारों को लाभ

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पनोल तथा बकरोआ में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत विभिन्न पंचायतों के परिवारों से किया संवाद, अति निर्धन परिवारों को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने को बताया सरकार की प्राथमिकता, योजना के अंतर्गत जिला में अब तक 7,786 परिवार चयनित भगेड़ में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की करी घोषणा। बिलासपुर जिला के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत पनोह में घुमारवीं, दकड़ी, फटोह और ग्राम पंचायत बकरोआ में औहर, बकरोआ, अमरपुर, पनोल और आवरी खलीन में पात्र परिवारों से जन संवाद किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स Sukhhो के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इस योजना का शुभारम्भ 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा और पात्र परिवारों को हर माह 300 यूनिट निशुल्क बिजली तथा 1,500 रुपये मासिक महिलाएं सम्मान निधि जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। भगेड़ में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा भी की गई है। स्पीच- राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश。
0
0
Report

बागपत के बड़ौत में अखंड भारत यात्रा ने दिखा विशाल जनसैलाब

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर राष्ट्रभक्ति के जयकारों के बीच लोगों ने अखंड भारत का संकल्प दोहराया। यात्रा में शामिल स्वामी दीपांकर जी ने समाज की एकता को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना करने वाला व्यक्ति खुद खंडित नहीं होना चाहिए। स्वामी दीपांकर जी ने कहा कि बागपत और बड़ौत के युवाओं की श्रद्धा और उत्साह अपने आप में समाज के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना करने वाला व्यक्ति कम से कम खुद खंडित न रहे। समाज के सभी लोगों को एक माला के मोतियों की तरह एक साथ जोड़ने की जरूरत है।स्वामी दीपांकर जी ने आगे कहा कि अगर समाज संगठित रहेगा तो शक्ति बनेगा, लेकिन बिखरने पर कमजोरी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संदेश जातियों और संख्या के आधार पर समाज के बिखराव को लेकर है।उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति केवल जाति तक सीमित हो जाता है तो वह बूंद की तरह रह जाता है, लेकिन जब सभी एकजुट होते हैं तो समंदर की तरह बड़ी शक्ति बन जाते हैं। बाइट स्वामी दीपांकर महाराज
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में सत्ता-युद्ध: दयालु के पलटवार पर अखिलेश-योगी सरकार गर्म

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर किया पलटवार - अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर कानून व्यवस्था को लेकर और ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला, पलटवार करते हुए राज्य मंत्री दयालु ने कहा - अपराधियों को पाताल से भी खोजकर लाएगी योगी सरकार - अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी रूह कांप जाएगी - अखिलेश यादव को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए - राज्य मंत्री ने कहा, उनके दौर में अपराध और माफियाराज की पहचान थी - योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में हुए घटना को लेकर राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को दलित विरोधी कहे जाने को लेकर राज्य मंत्री दयाल ने पलटवार करते हुए कहा - दलित समाज के लोग हमारे भाई है, उनका पूरा सम्मान - राहुल गांधी पर बोले- हर बात को तूल देना उनका विषय बन गया है - जाति के नाम पर समाज को भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए - किसी भी वर्ग के साथ अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई - बहन-बेटियां अब रात में भी सुरक्षित घर लौटती हैं - अपहरण, लूट और रंगदारी पर सरकार ने लगाया अंकुश - दया शंकर सिंह दयाल धानापुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल - सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का किया सम्मान - बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया - बोले- आज का दिन चंदौली के लिए ऐतिहासिक है - राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का बयान - विधायक सुशील सिंह जी ने रक्षाबन्धन का जो कार्यक्रम कराया है, उसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आकर रक्षासूत्र बाँधने का काम किया है - भाई-बहन का यह त्योहार है, बहनों ने आशीर्वाद दिया और भाई ने उनके सुरक्षा और उनके सुखी-संपन्न होने का संकल्प लिया है - सैयदराजा विधानसभा के धानापुर स्थित एक इंटर कालेज के मैदान में 7 हजार से अधिक महिलाओं ने विधायक सुशील सिंह ने बांधा रक्षा सूत्र.
0
0
Report

हमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए पंचायत भवन में आश्रय, राहत सामग्री वितरित

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिले में विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से मुस्करा विकास खंड क्षेत्र की शिवनी ग्राम पंचायत के निचले इलाकों में बसे मजरे नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कुछ मजरों में बाढ़ का पानी घुसने से या आवागमन बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बाढ़ से अलग-अलग डेरों में बसे गांव के आधा सैकड़ा से अधिक परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से प्रभावित हुए इन पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा गांव के पंचायत भवन में बनाए गए आश्रय स्थल में शरण ली है, जहां प्रशासन द्वारा उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। वही नदी के निचले इलाकों के डेरों और मजरों में बसे लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने पर एडीएम राकेश कुमार और एसडीएम कर्णवीर ने बाढ़ से प्रभावित बगिया डेरा, राजवा डेरा, नत्तूपाल का डेरा, ढूंका डेरा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आश्रय स्थल पर भोजन, पेयजल, दवाइयों और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य टीम को लगातार अलर्ट मोड पर रहने और बाढ़ उतरने के बाद बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई और राहत सामग्री मिलने के साथ ही जलस्तर में कमी आने से आपदा की इस घड़ी में प्रभावित हुए परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की 3.5 करोड़ रु कृषि भूमि कुर्क

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और शासन स्तर से चिन्हित माफिया धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने धर्मेंद्र किरठल की करीब 3.50 करोड़ रुपये की कृषि भूमि कुर्क कर ली। आरोप है कि यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई थी। सीओ बड़ौत अंशु जैन और प्रशासनिक कर्मचारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। किरठल गांव निवासी धर्मेंद्र किरठल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधी के तौर पर चिन्हित है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ करीब 49 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है। शासन स्तर से चिन्हित माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने उसकी करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की कृषि भूमि को कुर्क किया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला किरठल गांव पहुंचा और नियमानुसार संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। बागपत एसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस का बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
0
0
Report

ललितपुर में एंबुलेंस से बकरियाँ चोरी, CCTV में कैद चोर

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चोरों का अजब गजब कारनामा सामने आया है , यहां चोरों ने मरीजों को लाने ले जाने वाली एम्बुलेंस का सहारा लेकर चोरी की बकरियों को एंबुलेंस में भरकर मौके से फरार हो गये । आरोपी चोरों की एंबुलेंस CCTV कैमरे में भी कैद हुई है , पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई तहसील के पीछे का है । पीड़ित फार्म हाउस मालिक तोसिफ रजा का आरोप है कि चोरों द्वारा कल देर रात नई तहसील के पीछे स्थित उसके बकरी फार्म हाउस से एक दर्जन से अधिक बकरियों को चोरों ने चोरी कर लिया । इस दौरान चोरों ने चोरी में एक प्राईवेट एंबुलेंस का सहारा लिया , इस एम्बुलेंस में चोरों ने चोरी की बकरियों को भरकर इत्मीनान से मौके से फरार हो गये। जब पीड़ित फार्महाउस मालिक ने सुबह देखा तो उसके फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर से 15 नग बकरियां भी गायब थी । जिसके बाद उसने आस पास लगे CCTV कैमरे चैक किये तो चोरों द्वारा जिस एम्बुलेंस का उपयोग किया वह CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है , जिस पर सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

कोटामोइ खेत पर करंट से युवती मृत्यु, परिवार ने मालिक से कार्रवाई की मांग

Mahova, Uttar Pradesh:મહુવા 브ેકિંગ મહુવાના કોટામોઇ ગામે એક યુવતી ને કરંટ લાગતા मौत મનિષા બેન કવાડ ને મહુવા તાલુકા ના કોટામોઇ ગામે વાડી વિસ્તારમાં ખેડૂત દ્વારા સેઢા પર ઇલેક્ટ્રીક પાવરનો કરંટ મુકતા મહીલાનુ મૃત્યુ રાત્રિના સમયે જાજરૂ ગયેલ યુવતી ને વાડી વિસ્તારના ખેતરના સેઢે મુકેલ કરંટ અડી જતા આખી રાત તેમનો ಮೃತદેહ ધટના સ્થળે પડ્યો રહ્યો વહેલી સવારે પરીવાર ને જાણ થતા પરિવાર ઘટના સ્થળ પર દોડી ગયા હતા અને તેમના મૃતદેહને મહુવા જનરલ સરકારી હોસ્પિટલ ખાતે પીએમ અર્થે ખસેડવામાં આવ્યો પરિવારના આક્ષેપો કરી રહ્યા છે રમુભાઈ ભીમજી ભાઈ વाडी માલિકની બેદરકારીના કારણે અમારી દીકરીને કરંટ લાગ્યો છે જેને લઈને વાડી માલિકને સખ્ત માં સખ્ત સજા થાય ત્યારે મોટા ખુટવડા પોલીસ દ્વારા તપાસનો ધમધમાટ શરૂ કરવામાં આવ્યો છે
0
0
Report
Advertisement

आगरा कमला नगर लूटकांड: तीन गिरफ्तार, लूट की रकम और बाइक बरामद

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कमला नगर सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कारोबारी का रावतपाड़ा से पीछा कर घर की गली में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आगरा से मथुरा तक आरोपियों के पीछे पहुंची और लूट की रकम, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। तस्वीरें आगरा के कमला नगर की हैं, जहां कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाशों के भागने का रास्ता सामने आया। इसके बाद सर्विलांस और तकनीकी जांच ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रावतपाड़ा से ही कारोबारी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही घर की गली में उसे घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस टीम आगरा से मथुरा तक आरोपियों की तलाश में पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 2 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में कर्ज के बोझ के चलते लूट की साजिश रचने की बात सामने आई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना कमला नगर पुलिस के साथ सर्विलांस सेल और एसओजी टीम नगर जोन की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और वारदात में किसी और की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी से शुरू हुई जांच तकनीकी सुरागों तक पहुंची और फिर आगरा से मथुरा तक चली पुलिस की पड़ताल ने लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
0
0
Report

विधायक बाजीगर ने तीज पर महिलाओं के साथ गिद्दा डाला, पंजाब में उत्साह

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग। स्टोरी। विधायक बाजीगर की अगुवाई में महिलाओं ने मनाया तीज पर्व, विधायक ने खुद डाला गिद्दा हलका शुतराना में तीज का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की अगुवाई में आयोजित तीज समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर सहित उनके परिवार के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए और महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों पर गिद्दा डालकर तीज पर्व की खुशी मनाई। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने भी महिलाओं के साथ गिद्दा डालकर समारोह की रौनक बढ़ाई। इस मौके पर तीज समारोह में शामिल सखियों को विधायक की ओर से सम्मानित भी किया गया। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध संस्कृति और महिलाओं के आपसी प्रेम एवं भाईचारे से जुड़ा पारंपरिक त्योहार है। ऐसे आयोजनों से हमारी विरासत और संस्कृति को जीवंत रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत मावा-धीया सम्मान योजना के अंतर्गत किए गए वादे के अनुसार लाभार्थियों के खातों में राशि डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है। समारोह के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और पारंपरिक पंजाबी बोलियों व गिद्दे के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top