450331
बुरहानपुर में महिला समूह ऋण विवाद पर राजनीतिक दलों ने की प्रेस वार्ता
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में महिला स्वयं सहायता समूहों का ऋण मुद्दा गरमाया है। कुछ महिलाएं ऋण नहीं चुका पाने के कारण माइक्रोफाइनेंस अधिकारियों के दुर्व्यवहार का सामना कर रही हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस, भाजपा और AIMIM के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों के व्यवहार का विरोध किया और महिलाओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उमर अब्दुल्ला के आरोप पर सुधांशु त्रिवेदी की कड़ी निंदा, सबूत मांगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON OMAR ABDULLAH'S ALLEGATIONS OF BJP OFFERING MONEY AND MINISTRIES TO NC LEGISLATORS दिल्ली: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और उनसे सीधे तौर पर कहा है कि या तो वे सबूत दें या माफ़ी मांगें। असलियत यह है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह बेबुनियाद आरोप अपनी सरकार की नाकामी, काम न करने और जम्मू-कश्मीर में खराब कामकाज को छिपाने और इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लगाया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उनसे अपील करते हैं कि वे या तो सबूत दें या अपने बयान के लिए माफ़ी मांगें... नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी और उमर अब्दुल्ला को ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी नाकामी का बदला लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें आरोपों के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
पांढुर्णा के पास बस पलटने से 40 से अधिक यात्री घायल, 3 गंभीर
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - पांढुर्णा जिले के सिवनी गांव के पास देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागपुर से पांढुर्णा आ रही एक डिस्ट्रिक्ट बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए,जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है。 जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बस ड्राइवर सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के लिए बस को कच्चे किनारे पर ले गया। इसी दौरान बस का पहिया मिट्टी में धंस गया और ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा,जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री मौजूद थे और छत पर भी सामान लदा हुआ था। बस पलटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पांढुर्णा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
अलवर की स्कीम-1 में दिनदहाड़े चोरी, सोना-चांदी व नकदी समेत लाखों का नुकसान
Alwar, Rajasthan:अलवर की पॉश स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार अलवर शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इस हाई-प्रोफाइल इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक रवि अग्रवाल अपने परिवार के साथ 4 जुलाई को जयपुर गए हुए थे। शनिवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर मकान की बाउंड्री कूदकर अंदर घुसे और खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने करीब 2 किलो चांदी, 60 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। वहीं पीड़ित रवि अग्रवाल ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह दोपहर में थाने पहुंचे थे, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस द्वारा सोने-चांदी के बिल मांगे जाने पर उन्होंने बताया कि यह आभूषण पुश्तैनी हैं, जिनके बिल उपलब्ध नहीं हैं। पॉश कॉलोनी में हुई इस बड़ी चोरी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
माँ-बेटे के शव: पति और देवर गिरफ्तार, जमीन विवाद से जुड़ी कहानी
Moradabad, Uttar Pradesh:35 घंटे के भीतर मिले माँ बेटे के शव के मामले में बड़ी अपडेट, मृतका के पति जसराम कों पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, कल पुलिस ने मृतका के देवर जयराम कों गिरफ्तार कर भेजा था जेल, 36 घंटे में माँ बेटे दोनों के शव खेत में अलग अलग 500 मीटर की दूरी पर थे मिले, pulıs पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला अपना जुर्म, मृतका के देवर जयराम ने अपने बड़े भाई एवं मृतका के पति से जमीन खरीदी थी लेकिन क्योंकि मृतका का पति शराबी है तो देवर ने उसके पति के जमीन के कुछ पैसे अपने ही पास रख लिए जिसको लेकर परिवार में चल रहा था विवाद, घटना के बाद से आरोपी पति आसपास के जनपदों में छिपने की फिराक में था, मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढातैया का पूरा मामला।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: प्यावली नहर में डूबे 10 वर्षीय तनिष का शव बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित प्यावली नहर में शुक्रवार शाम को नहाने के दौरान डूबे 10 वर्षीय मासूम का शव आखिरकार बरामद हो गया,करीब 24 घंटे बाद उसके शव को नहर से तलाश किया गया गया,पुलिस स्थानीय गोताखोर और पीएसी गोताखोरों की टीम कल से ही लगातार नहर में बच्चों की तलाश कर रही थी। दरअसल शुक्रवार को प्यावली गांव में अपने ननिहाल में 10 वर्षीय तनिष पुत्र सुखवीर अपने दोस्तों के साथ करीब चार बजे नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। वहां साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गया।इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है,जिसमें लोग उसे बचाने की कोशिश करते है लेकिन वह डूब जाता है। घटना के दौरान नहर किनारे मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों का वीडियो भी बनाया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे अपने साथी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही जारचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया, जिसके बाद एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से नहर में बच्चे की तलाश में जुटी रही,मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और अन्य टीमों के द्वारा लगातार तलाश जारी रही आखिरकार शनिवार शाम को बच्चों का शव नहर से बरामद हो गया, बच्चे कम मिलने के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है और परिवार में मातम छाया हुआ है।0
0
Report
ब्रेकिंग: हाईवा-कार भिड़ंत में दो की मौत, कुनकुरी निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी के शव स्पष्ट
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - हाईवा ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत, मृतक कुनकुरी के जूता चप्पल व्यवसाई बताए जा रहे, उड़ीसा से कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास हुआ भीषण हादसा, उड़ीसा से कुनकुरी आ रहे थे कार सवार, पुलिस मौके पर पहुंची, कार में फंसे शवों को निकालने का किया जा रहा प्रयास, हाईवा चालक मौके पर हाइवा छोड़कर हुआ फरार, तपकरा थाना क्षेत्र के लवाकेरा की घटना।0
0
Report
Advertisement
पुरानी रंजिश में महिला की लाठी-डंडों से हत्या, जिला अस्पताल में मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश में महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र का मामला मृतका महिला 55 बषीँय हरकुंवर प्रजापति इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया परिजनों के मुताबिक करीब 3 महीने पहले मृतिका के बेटे पावन प्रजापति और दूसरे पक्ष की युवती मोहनी घर से लापता हो गए थे। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी दो दिन पहले परिजन सिल्वर सिटी स्थित अपने किराए के कमरे की देखताल करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हरकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना पर नौगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
कटिहार में 385.25 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार नगर थाना क्षेत्र में 385.25 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब अड़तीस लाख पचास हजार रुपया की बताई जा रही स्मैक को कैरियर के रुप में लेकर आने व बाजार तक पहुंचने वाली तस्कर अंतर्राज्यीय पश्चिम बंगाल के तस्कर के रूप में चिन्हित. पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया. डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. कटिहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक निवासी गोलू कुमार और बिट्टू झा को 385.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब अड़तीस लाख पचास हजार रुपया की बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में ہड़कंप मच गया है। एसडीपीओ-1 विशाल आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 385.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
समस्तीपुर में शराब तस्करी के दो आरोपी एल्बेस्टर खोलकर फरार; चार आरपीएफ कर्मी निलंबित
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी एल्बेस्टर तोड़कर फरार, 191 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारी हुई थी। मामले में सब इंस्पेक्टर समेत चार आरपीएफ जवान निलंबित। इस खबर के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट में शुक्रवार रात बरौनी छोर स्थित वॉशिंग पिट के पास संयुक्त कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी लोकनाथपुर निवासी सौरभ कुमार सुमन और समस्तीपुर शहर के पेठियागाछी निवासी अर्जुन कुमार थे। शराब बरामदगी के बाद दोनों को आरपीएफ पोस्ट के पीछे बने कमरे में रखा गया था, जहाँ मौका पाकर उन्होंने कमरे की छत पर लगा एल्बेस्टर हटाकर छत के रास्ते रेलवे स्टेशन परिसर से फरार हो गए। बाद में लौटे तो कमरे में दोनों नहीं मिले। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई और पूरे इलाके में तलाश शुरू कर दी गई। मामले में मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने लापरवाही मानते हुए ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी, सीआईबी के सिपाही दीपक कुमार तथा आरपीएफ के सिपाही मनोज शाह और राधेश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।0
0
Report
Advertisement
फु क्वोक में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटने से 15 की मौत, बचाव ऑपरेशन जारी
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। हनोई में भारतीय दूतावास ने वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर 15 भारतीय पर्यटकों की मौत की पुष्टि की है; 10 मृतक तमिलनाडु से, 3 आंध्र प्रदेश से, 2 केरल से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।'0
0
Report
वंशिका मौत मामले पर मदन राठौड़ का बयान: परिवार ने احتجاج का गलत तरीका अपनाया
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): MADAN RATHORE (RAJASTHAN BJP PRESIDENT) ON VANSHIKA DEATH CASE PROTEST जयपुर: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वंशिका की मौत के मामले पर कहा, "पुलिस जांच कर रही है। हम जांच के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन परिजन जो तरीका अपना रहे हैं वो ठीक नहीं है। मेरे कार्यालय के बाहर बैठकर न्याय मांगना ठीक नहीं है। मैंने उनसे मुलाकात की है। उन्होंने मुझे FIR दी। मैंने जांच अधिकारी से भी बात की। उनके सामने DGP से भी बात की। फिर भी वे मेरे कार्यालय के बाहर बैठे हैं। मुझे लगता है उस परिवार को किसी ने भड़काया है इसलिए यहां आकर बैठ गए हैं।"0
0
Report
नालंदा पुलिस ने अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया; हथियार बरामद
Pariaunna, Bihar:नालंदा पुलिस को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ (STF) और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुहधी गांव में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण, एक देशी कट्टा और अन्य सामान बरामद किए गए। मौके से फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को 10 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुहधी गांव में लोहे का गेट और खिड़की बनाने की आड़ में अवैध रूप से आग्नेयास्त्र तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ, DIU, इस्लामपुर थाना पुलिस और विशेष छापामारी दल ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रमण विश्वकर्मा के कारखाने से एक देशी कट्टा, कट्टा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर मशीन, दो बेंच मशीन, आर्क वेल्डिंग मशीन, बड़ा कटर, जनरेटर, भट्ठी में हवा देने वाली मशीन सहित हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई अन्य उपकरण बरामद किए गए। एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। मेरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली भारतीय नोट, 88 हजार नगद रुपये, नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर दी है। एसपी ने बताया कि मेरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा महिला के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। इस दौरान घर से भारी मात्रा में 500, 200 और 100 रुपये के नोटें, 88 हजार नगद रुपये, नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जाली भारतीय नोट को बनाने और बेचने का अवैध कारोबार करती है। महिला पूर्व में भी सीवान जिले के रसूलपुर कांड में जाली नोट के सप्लाई में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
बाढ़ के अथमलगोला में गड्ढे से डेडबॉडी मिलने से हंगामा, किडनैप का मामला दर्ज
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अथमलगोला थाना अंतर्गत मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन के पास एक गड्ढे में डेडबॉडी मिलने से हंगामा मच गया। जानकारी मिली है कि मृतक बंटी यादव को 6 जुलाई को पटना जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत महावीर मंदिर के पास से अगवा कर लिया गया था। अपने घर के पास देह व्यापार में लगे कुछ लोगों के विरोध के कारण बंटी से विवाद हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उसे पटना रेलवे स्टेशन के पास से अगवा कर लिया गया था। मृतक के परिजनों ने इस मामले में कोतवाली थाना में किडनैप किए जाने का केस भी दर्ज कराया था। सीसीटीवी में बंटी यादव को किडनैप किए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी में बंटी यादव से कुछ लोगों की बातचीत के बाद अगवा करने वालों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद भी कोतवाली थाना की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम पांच बजे डीकंपोज हालत में डेडबॉडी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाढ़ थाने की पुलिस कोतवाली थाना से संपर्क कर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
NZ PM Luxon ने Modi की प्रगति की प्रशंसा; TN में DMK पर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): NARAYANAN THIRUPATHY (SPOKESPERSON, BJP TN) ON NEW ZEALAND PRIME MINISTER CHRISTOPHER LUXON PRAISED INDIA'S SOCIO-ECONOMIC PROGRESS UNDER PRIME MINISTER NARENDRA MODI/ TN CM SPEECH AT KARUR AGAINST DMK/ FORMER TN BJP CHIEF ANNAMALAI WILL HOLD FIRST CONFERENCE AT POLLACHI TOMORROW/ TN MINISTER CTR NIRMALKUMAR MEKEDATU ISSUE/ DMK BETRAYED TN/ VCK PRESIDENT THIRUMAVALAVAN/ INCREASE OF POSCO CASES IN TN LOP UDHAYANIDHI STALIN चेन्नई, तमिलनाडु: न्यूज़ीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन के PM मोदी पर दिए बयान पर राज्य BJP प्रवक्ता नारायणन तिरुपति कहते हैं, '...हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत साफ़ तौर पर कहा है कि 80 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी से बाहर निकलकर मध्यम आय वर्ग में आ रहे हैं... कई MoU (समझौता ज्ञापन) हुए हैं...' करूर में CM विजय के दौरे पर वे कहते हैं, 'अब समय आ गया है कि मिस्टर विजय तमिलनाडु के विकास पर ध्यान दें... मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा विज़न है, क्योंकि जिन दूसरे राज्यों में चुनाव हुए थे, वहाँ बजट पेश किया जा चुका है, जबकि यहाँ इसका अता-पता नहीं है...'0
0
Report
Advertisement
